10000

Saturday, 3 June 2023

हरियाणा को एक कर्म योगी मुख्यमंत्री मिले: सुभाष चंद्र।

 हरियाणा को एक कर्म योगी मुख्यमंत्री मिले: सुभाष चंद्र


कहा: भाजपा सरकार की योजनाओं से जनता बेहद खुश

नीलोखेड़ी/करनाल,प्रशान्त कौशिक

 स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र हलके के गांव यूनिसपूर, मंचूरी, बैरसाल और बाकीपुर मे चाय पर संवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई योजनाओं से जनता बेहद खुश है। सरकार की योजनाओं का पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचने लगा है। यह हकीकत लोगों के बीच पहुंचकर पता कि क्या वास्तव में इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही। वाइस चेयरमैन ने कहा कि मनोहर सरकार अंतोदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नागरिकों को सुविधा देने के लिए समय-समय पर नई-नई योजनाएं लेकर आई है। इन योजनाओं में महिलाओं, बच्चों, किसानों और वृद्धों को लाभ और सुविधा देने के लिए योजनाओं को शुरू किया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। जिससे राज्य के लोगों को फायदा मिल रहा है।


   स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने ऐसी अनेक योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है। 


उन्होंने कहा कि हर समाज के लोगों का भाजपा सरकार की नीतियों में पूर्ण विश्वास है और वे पूरी तरह से सरकार के साथ खड़े हैं। समाज को ऊंचा उठाने के लिए अनेक नई योजनाएं लागू की गई है। इन्हीं योजनाओं का परिणाम हैं कि हमारा देश और प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। आज प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं और कहा कि  प्रदेश को ईमानदार संघर्षशील मुख्यमंत्री मिला है जो सभी प्रकार के भेदभावों से ऊपर उठकर सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवा रहे हैं। इस मौके पर संजीव जोगी सरपंच प्रतिनिधि,देश राज गोयल, पूर्व सरपंच गुरनाम, उड़ाना के सरपंच सरदार सुरेंद्र सिंह, कलसी के सरपंच बाल सिंह , बलबीर कलसी, नरेश कुमार, बारु राम बैरसाल, ईश्वर सिंह मंचूरी, कृष्ण बाकीपुर, रामपाल, गुरमेल, रजत बैरसाल और कुलदीप यूनिसपूर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

वे सत्ता में सेवा करने के लिए आए हैं :मनोहरलाल, मुख्यमंत्री

 3 मीटर से अधिक चौड़ी गलियों वाली सभी कालोनियां होंगी वैध



प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए प्रत्येक नगर परिषद और नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध होंगे दो कर्मचारी


मुख्यमंत्री ने करनाल में वार्ड नम्बर चार के वासियों से हुए रूबरू

करनाल/घरौंडा, 3 जून,डॉ प्रवीण कौशिक
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज करनाल के वार्ड नम्बर-4 में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी सभी अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा जिनकी गलियां 3 मीटर से ज्यादा चौड़ी हैं और मुख्य रास्ते 6 मीटर से ज्यादा चौड़े हैं। इसके साथ-साथ ऐसी सभी कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार कर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वे सत्ता में सेवा करने के लिए आए हैं और उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुगमता और सहूलियत देना है ताकि लोंगों को इधर-उधर अपने कामों के लिए ना जाना पड़े।
प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए प्रत्येक नगर परिषद और नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध होंगे दो कर्मचारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक नगर परिषद और निगम कार्यालय में दो कर्मचारियों को प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष तौर पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को इधर-उधर न भटकना पड़े।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिवार का सर्वे कराकर आंकड़ा जुटा रही है कि परिवार में कितने लोग रहते हैं, कितने लोग बेरोजगार हैं, घर में कितने बुजुर्ग हैं, सारा सर्वे कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और उसी तरह की योजनाएं सिरे चढ़ाई जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पीपीपी के माध्यम से साढ़े बारह लाख राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो राशन कार्ड वैद्य हैं और गलत तरीके से कटे हैं उनको दोबारा उसी श्रेणी में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के पार्षद या मौजीज व्यक्ति अपने-अपने वार्डों से ऐसी लिस्ट बनाकर तैयार कर लें जो पात्र व्यक्ति हैं और उनके राशन कार्ड किसी कारण से कट गए हैं उन्हें अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय दे दे ताकि उनके नाम दोबारा जोड़े जा सके।
परिवार पहचान पत्र से लेकर राशन कार्ड कट जाने तक की सभी गलतियां ठीक की जाएंगी। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम हैं, ऐसे परिवारों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत के साथ-साथ चिरायु हरियाणा योजना को लागू किया है ताकि गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला की सभी चौपालों, सभी सामुदायिक केंद्रों व सभी धर्मशालाओं का सर्वे करवाकर इनकी लिस्ट तैयार करें ताकि इनमें मरम्मत आदि का कार्य, अगर जरूरत है तो कराया जा सके या नया बनवाया जा सके।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर 2 मिनट का मौन धारण कर अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की।
इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं वरि. कार्यकर्ता बृज गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीश यादव, निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन
 तथा भूपेन्द्र नौतना, यशपाल ठाकुर, मा. रमेश गिल, मंडलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जसपाल वर्मा, पार्षद मुकेश अरोड़ा, प्रवीण लाठर, सतीश पांचाल, कृष्ण कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे

Friday, 2 June 2023

बाल विकास परियोजना अधिकारी घरौडा के कार्यालय पहुच कर सी डी पी ओ को डायरैक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।


 घरौडा  2 जून,प्रवीण  कौशिक

आगऩवाडी वर्कर एवं हैल्पर युनियन की जिला कमेटी के फैसले के अनुसार आज हर्बल पार्क मे ब्लाक प्रधान सरोज की अध्यक्षता मे बैठक हुई। बैठक का सचालन ब्लाक सचिव रीना ने किया। बैठक में अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया।उसके बाद शहर मे प्रदर्शन करते हुऐ बाल विकास परियोजना अधिकारी घरौडा  के कार्यालय पहुच कर सी डी पी ओ को डायरैक्टर के नाम ज्ञापन सौपा।
 इस मौके पर  सीटू जिला सचिव जगपाल राणा ,सरोज व रीना ने बताया की सरकार महिला ए़ंव बाल विकास विभाग को मजबुत करने की बजाय बन्द करने मे लगा हुआ है आगनवाडी मे प्ले वे स्कूल खोलकर  एन जी ओ को देने ,बाल वाटिका खोलकर 3 साल से 6 साल के बच्चो को आगनवाडी से निकालने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  केन्द्र सरकार से मिलने वाला मानदेय  6 महीनो से नही मिला वर्करो  हैल्परो को काम करने के लिऐ रजिस्टर तक नही दिऐ जा रहे,आगनवाडी के आन्दोलन के टाईम के मुकदमे रद किऐ जाऐ,हडताल के दौरान का मानदेय दिया जाये,टर्मिनेट व अन्य सभी वर्करो को 100 रू प्रति महीना काट कर दिया जाऐ ,आन लाईन काम करने के लिऐ फोन दिऐ जाए,सलैन्डर के 1170 रू प्रति सल्नैडर हर महीने दिऐ जाऐ ,हैल्परो ,वर्करो की प्रमोशन की जाऐ व खाली पडे पदो पर न्ई भर्ती की जाऐ।

उन्होंने कहा कि वर्दी के 2000 रू पिछले 3 साल तक के दिऐ जाऐ ,आई सी डी एस का निजिकरण बन्द किया जाऐ व अन्य मागो का माग पत्र दिया गया। इस मौके पर  जगपाल राणा ,सरोज ,रीना ,पूनम ,अकित राणा ,रमेश चदं ,सुदेश  सनीता ,मन्जू सैनी  ,सुष्मा ,निर्मला  नीलम आदि आंगनवाड़ी वर्कर मौजूद रही।

Thursday, 1 June 2023

मधुबन के समीप एक सवारियों से भरी प्राइवेट बस में अचानक लगी आग

 


घरौंडा 1 जून,प्रवीण कौशिक

 एनएच 44 पर मधुबन के समीप एक सवारियों से भरी प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने का कारण बस का पिछला टायर फटना बताया जा रहा है। घटना वीरवार की अलसुबह करीब 3:00 बजे की है। बस में आग लगते ही बस के अंदर बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर ने तुरंत ही बस को सड़क के किनारे रोक दिया और सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतारा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बस में आग लगने से सवारियों का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
 प्रत्याशियों के अनुसार सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस दिल्ली से कटरा की ओर जा रही थी। और वीरवार की अलसुबह जैसे ही वह मधुबन के समीप पर पहुंची तो चलती बस में पिछले टायर में अचानक ही ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही टायर में आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही टायर में आग लगी बस ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे रोक दिया और बस में बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में सभी सवारिया बस से नीचे उतर गई और कुछ सवारियों का सामान बस में ही रह गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह आगजनी की घटना हुई उस समय बस में करीब 40 सवारियां मौजूद थी। और आग ने पूरी बस को देखते ही देखते अपनी चपेट में ले लिया।
 आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को काबू पाने का प्रयास किया। बस में आग लगने से  जीटी रोड पर अन्य वाहनों के पहिए थम गए। मधुबन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए यातायात को दुरुस्त किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों के अनुसार बस में से सभी सवारियां नीचे उतर गई थी और कुछ सामान सवारियों का बस के अंदर छुट गया जो जलकर राख हो गया।
 

वर्जन-
 वीरवार को अलसुबह जीटी रोड पर एक प्राइवेट बस में  आग लगने की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया आग लगने से किसी सवारी को घायल होने की सूचना नहीं है। बस मे रखा  कुछ सामान अवश्य जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 -तरसेम सिंह थाना प्रभारी मधुबन

अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद

सत्संग भवन के पास भी एक कॉलोनी में मिट्टी डालकर बनाई जा रही सड़क को उखाड़ दिया।


घरौंडा 1 जून,,प्रवीण कौशिक

 नगर पालिका प्रशासन व कॉलोनाइजरों  के बीच तू डाल डाल मैं पात पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। शहर में धड़ल्ले से काटी जा रही अवैध कॉलोनियों के कॉलोनाइजरों  के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि डीटीपी व नगरपालिका विभाग उनके द्वारा काटी गई कॉलोनी की सड़कें जेसीबी के माध्यम से उखाड़ा जाता है और कुछ ही समय के बाद ये कॉलोनाइजर फिर उसी स्थान पर सड़के बनाना शुरू कर देते हैं।
 वीरवार को एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन द्वारा साईं मंदिर रोड पर करीब 2 एकड़ में काटी जा रही इस प्रकार की अवैध कॉलोनी में बन रही मिट्टी की सड़क को जेसीबी के माध्यम से उखाड़ फेंका। इतना ही नहीं नगर पालिका प्रशासन अब की बार उस सड़क से ट्राली में भर कर मिट्टी भी उठा कर अपने साथ ले गया। साथ ही नपा प्रशासन ने जीटी रोड स्थित सत्संग भवन के पास भी एक कॉलोनी में मिट्टी डालकर बनाई जा रही सड़क को उखाड़ दिया।

 बता दे कि इन दोनों स्थानों पर नगर पालिका प्रशासन वह डीटीपी विभाग द्वारा गत कुछ दिन पूर्व पीला पंजा चलाकर इन सड़कों को उखाड़ने का कार्य किया था लेकिन उसके कुछ दिन ही बाद ही दोबारा फिर कलोनाइजरों कि ओर से सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
 जैसे ही इस बात की भनक नगर पालिका प्रशासन को लगी तो वह जेसीबी व नपा कर्मियों के साथ लेकर फिर इन कॉलोनियों में जा पहुंची और दोनो कॉलोनियों में बनाई गई मिट्टी की सड़कों को उखाड़ फेंका।

 वर्जन-प्रिंस मेंदीरत्ता -नगरपालिका सचिव 
 शहर में कुछ प्रभावशाली कॉलोनाइजरों द्वारा प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने के बाद भी कॉलोनियों में अवैध सडके बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है। जिन को ध्वस्त कर दिया गया है। अबकी बार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

भ्रष्टाचार को लेकर सरकार का दावा फेल हो चुका है:उदयभान

 हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन को किया जाए बर्खास्त एच एस की परीक्षा में जानबूझकर शामिल किए गए पुराने प्रश्न:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष


घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक

 एचसीएस की भर्ती परीक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रदेश सरकार पर किया बड़ा जुबानी हमला किया है । उदय भान ने कहा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन को किया जाए बर्खास्त एच एस की परीक्षा में जानबूझकर शामिल किए गए पुराने प्रश्न ।
 वीरवार को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गांव डिंगर माजरा में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेम सिंह की ओर से आयोजित एक जनसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रेम सिंह सहित अन्य लोगों ने आए हुए नेताओं का पगड़ी व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष को घरौंडा जीटी रोड से डिंगर माजरा तक मोटरसाइकिल के लंबे काफिले की अगुवाई में सभा स्थल तक लाया गया।कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार का दावा फेल हो चुका है। उन्होंने  फरीदाबाद में हुए 200 करोड़ के घोटाले को लेकर भी सरकार को घेरा ।

 उदय भान ने आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया उन्होंने कहा आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को डेड फ़ीसदी वोट मिले थे अब केवल उनकी पार्टी में गुठली बची है आम नहीं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी कितने संगठन बना ले लेकिन अबकी बार हरियाणा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होगा। और प्रदेश में कांग्रेस भारी बहुमत में सरकार बनाएगी।

 उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई फूट नहीं है और संगठन एकजुटता के साथ कार्य कर रहा है। जिसका परिणाम कर्नाटक के चुनाव हैं। क्योंकि कर्नाटक के चुनाव में कर्नाटक के कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने भी जी तोड़ मेहनत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार को देखते हुए बड़ी मात्रा में दूसरी पार्टियों के लोग कांग्रेस को जॉइन कर रहे हैं। और शीघ्र ही प्रदेश में पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

 इस अवसर पर  सरदार त्रिलोचन सिंह, जोगिंदर चौहान, नैन पाल राणा,राजीव सेन,राजेंद्र पाल, सुखपाल संधू, चंद्रशेखर राणा  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Monday, 29 May 2023

वारित्रा फाउंडेशन की और से गांव फुरलक में सर्टिफिकेट वितरित करने कार्यक्रम आयोजित

 डायरेक्टर एषणा कल्याण ने कहा  महिलाओं के  आत्मनिर्भर बनने और स्वतंत्रता हासिल करना महिलाओ का  पहला बड़ा कदम


घरौंडा 29मई, प्रवीण कौशिक

वारित्रा फाउंडेशन की और से गांव  फुरलक  में चल रहे सिलाई सेंटर पर प्रशिक्षण में  उत्तीर्ण बच्चों  को सर्टिफिकेट वितरित करने कार्यक्रम आयोजित किया गया !कार्यक्रम में आरोमा  एग्रोटेक  प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक  अनिल गर्ग नें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में  गाँव के सरपंच जोगिंदर, जसबीर, वारित्रा फाउंडेशन की डायरेक्टर एषणा कल्याण, बलजीत यादव और फाउंडेशन की टीम मौजूद रही कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में निदेशक  अनिल गर्ग  ने महिलाओं के कार्य की  सरहना करते हुए कहा किसी को कौशल सीखना ही सबसे बड़ा पुण्य है,ताकि महिलाएं  आत्मनिर्भर बन सके।

 वारित्रा फाउंडेशन की डायरेक्टर एषणा कल्याण ने कहा  महिलाओं के  आत्मनिर्भर बनने और स्वतंत्रता हासिल करना महिलाओ का  पहला बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वारित्रा फाउंडेशन ने पाँच महीने पहले कसूति मुहिम की शुरुआत की । कसूति मुहिम के जरिए वारित्रा का लक्ष्य 2023 के अंत तक एक हजार  ग्रामीण महिलाओं को सिलाई में कुशल बनाना है। जिसका एक चरण पूरा हो चुका है। जिसमे 240 लड़किया एवं महिलाएं इस मुहिम का लाभ ले चुकी है।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...