10000

Wednesday, 31 March 2021

शैक्षिक सलाहकार रमेश लाठर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन

विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में शैक्षिक सलाहकार रमेश लाठर का अनन्य योगदान रहा:
प्राचार्या सुषमा देवगन 
करनाल:प्रवीण कौशिक
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी करनाल की शैक्षिक सलाहकार रमेश लाठर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्या सुषमा देवगन, मुख्य अध्यापिका प्रिया कपूर सहित सुनीता बंसल, संगीता सिंह, आरती वोहरा, मीरा मल्होत्रा, प्रेम सिंह ठाकुर, गुरचरण सिंह, विनय कुमार, अशोक सेठी, गीता, डॉ केवल कृष्ण अनुज सेठी, सहित सभी स्टाफ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्राचार्या सुषमा देवगन ने कहा कि विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में शैक्षिक सलाहकार रमेश लाठर का अनन्य योगदान रहा। उन्होंने सदा सभी स्टाफ के सदस्यों को परिवार के रूप में एक सूत्र में बांधे रखा और सब का मार्गदर्शन किया। 1988 में विद्यालय में बतौर अंग्रेजी शिक्षिका के नाते पदार्पण हुआ और अपने 33 वर्ष के कार्यकाल में संयोजिका, मुख्य अध्यापिका, प्राचार्या एवं शैक्षिक सलाहकार के रूप में विभिन्न पदों को सुशोभित किया। उन्होंने कहा कि जब विद्यालय एक पौधे के रूप में था और अब इनके मार्गदर्शन में एक वट वृक्ष का रूप ले लिया है। जिसकी शाखाओं पर फल के रूप में हजारों बच्चे शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर रमेश लाठर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने इस विद्यालय में अपने 33 वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न पदों पर रहकर पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से कार्य किया और सबको मेहनत और लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों के लिए संदेश दिया कि बच्चे हमेशा अनुशासन में रहें और स्वाध्याय करने का स्वभाव बनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता गुरुजनों एवं अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन समिति एवं स्टाफ के सदस्यों का अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। दयाल सिंह कॉलेज ट्रस्ट सोसायटी  एवं प्राचार्य सहित स्टाफ के सदस्यों ने उनके भावी  जीवन के लिए शुभकामनाएं दी ।

Tuesday, 30 March 2021

सी.एम सिटी में नगर निगम की बैठक में पत्रकारों की नो एंट्री का मामला पहुंचा डी.सी दरबार में

अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने उठाया मामला, डी.सी ने कहा : जल्द करेंगे समाधान
घरौंडा 30 मार्च : प्रवीण कौशिक
मंगलवार को हुई नगर निगम करनाल की बैठक में पत्रकारों को एंट्री नहीं देने के मामले को लेकर पत्रकारों में असंतोष दिखाई दिया। पत्रकारों की इस समस्या को उठाने के लिए डी.सी निशांत कुमार यादव के समक्ष अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण मंच ने आवाज उठाई। पिछली बैठक में भी पत्रकारों को एंट्री नहीं दी गई थी। आज भी नगर निगम प्रशासन की और से ऐसा किया गया जिससे पत्रकारों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। इस मामले में मौके पर अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने इस बात को मेयर रेनूबाला गुप्ता के समक्ष उठाया। उन्होंने भी इस बात पर विचार करने की बात कहीं। इसके बाद डी.सी निशांत कुमार यादव से पत्रकार कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जैन ने बात की। 
डी.सी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पारदर्शी शासन में पत्रकारों से लुक्का छिप्पी क्यों? पत्रकारों को एंट्री मिलनी चाहिए। इस मामले में वह मेयर रेनूबाला गुप्ता और नगर निगम कमिश्रर से बात करेंगे। इस मुद्दे पर कोई न कोई साकारात्मक हल जरूर निकलेगा। 
यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में, मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि संजय बठला की उपस्थिति में पत्रकारों का अपमान हो रहा था और उनकी एंट्री बंद कर दी गई थी। इस पर वह मौन रहे। जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पत्रकारों की स्वतंत्रता और स्वतंत्र लेखन को लेकर संकिल्पत रहते है। यहां बताया जाता है कि जब लोकसभा और राज्यसभा में पत्रकारों की एंट्री बैन नहीं है तो फिर करनाल नगर निगम में ही क्यों? अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री के नेतृत्व में पत्रकारों के कल्याण की बात को समय-समय पर उठाता रहा है। यही नहीं उन्होंने पत्रकारों के हितो के लिए मुख्यमंत्री से भी बात की। इससे पहले रेलवे द्वारा पत्रकारों के कन्सेशन को स्थगित करने की बात को भी रेलमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया जा चुका है। अब यह मुद्दा मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भी उठाया जाएगा। पत्रकारों की आजादी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। नगर निगम के प्रशासन द्वारा जिस तरह से मीडिया की आवाज को दबाया जा रहा है वह बर्दाश्त नहीं होगा। आगामी दिनों में बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

Friday, 26 March 2021

होली पर विशेष: कविता रंगों की जो सब पर करें बौछार, खुशियों से जो भर दे घर संसार

अपनों से अपनों को मिलाएं  जो हर बार
दूर परदेसी को भी खींचकर जो लाए अपने द्वार 
दोस्तों संग फिर से जीने का मौका दे जो बार बार
 ऐसा होता है होली का शुभ त्योहार

रंगों की जो सब पर करें बौछार 
खुशियों से जो भर दे घर संसार
 हर तरफ फैलाएं जो प्यार ही प्यार 
ऐसा होता है होली का शुभ त्योहार

बचपन में जिसका, रहता था बेसब्री से इंतजार
जा जा कर घर दोस्तों के , रंगते थे उनको बार-बार 
नए कपड़े पहन कर मिलते थे गले ,हम सब यार
बड़े बुजुर्गों का भी लेते थे आशीष हर बार

होली साथ अपने लाती है ,भूली बिसरी यादों की सौगात
रहते थे कितने खुश हम ,ना होती थी दुख की कोई बात
जेब खाली रहने पर भी, कम नहीं होती थी अपनी औकात
जिंदगी की सबसे सुनहरी होती थी ,हमारी दिन - रात

एक बार फिर, प्यार और भाईचारे वाली होली है आई 
इसबार कोरोना से बचाव हेतु, डिजिटल होली खेले हम सब भाई 
"रौशन " कहे ,चलो प्यार के रंग में आज सबको रंग डाले 
आओ मिलकर नफरत को, हम सब अपने जीवन से निकाले

👉राकेश रौशन

Thursday, 25 March 2021

पटेल मार्किट में हथियारबंद युवकों ने एक दुकानदार से लूटपाट करने का प्रयास

दुकानदार के विरोध पर लूटेरों ने दुकानदार के  दो परिजनों पर हमला पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए।
घरौंडा,प्रवीण कौशिक
वीरवार की देर रात लगभग आठ बजें पटेल मार्किट में हथियारबंद युवकों ने एक दुकानदार से लूटपाट करने का प्रयास किया। दुकानदार व उसके परिजनों के विरोध करने पर लूटरों ने खाली हाथ भागना पड़ा। दुकानदार के विरोध पर लूटेरों ने दुकानदार के  दो परिजनों पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए।
 घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। लूटपाट की घटना से दुकानदारों में दहशत को माहौल पनप गया।  घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामलें की जांच आरंभ कर दी है।
घरौंडा को रहने वाला सुभाष गर्ग पटेल मार्किट में 
किरयाने के सामान का होलसेलर है। वीरवार को लगभग आठ बजें सुभाष गर्ग दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था और उसके दो परिजन दुकान से बाहर खड़े थे।  इसी दौरान तीन युवक बाईक पर सवार होकर मार्किट में  पहुंचे। एक युवक तलवार लेकर दुकान के अदंर घुसा और उसने दुकान के  काउंटर पर तलवार रख दी। दुकानदार भांप गया कि युवक लूटपाट की नीयत से दुकान पर पहुंचे है। दुकानदार ने लुटेरे का विरोध किया। इसी दौरान युवक ने तलवार से दुकानदार पर हमला बोल दिया । दुकानदार ने अपने बचाव में तलवार के आगे अपनी कुर्सी आगे अड़ा दी। दुकान पर झगड़ा होता देख उसका  चक्षु गर्गं दुकान पर पहुंचा। उसने युवक को पकडऩे का प्रयास किया,तो दुसरा लूटेरा दुकान में पहुंच गया और उसने चक्षु गर्ग पर चाकू से  हमला कर दिया। उसी समय  दुकानदार का तीसरा भाई ऋषभ गर्ग भी दुकान पर पहुंच गया। हाथपाई में तीसरे लुटेरे ने ऋषभ गर्ग पर भी चाकू से हमला कर दिया। दुकानदारों के विरोध के बाद लुटेरे भागने पर मजबूर हो गए। मामला बढ़ते देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और  घायलों दुकानदारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामलें की जांच की।
थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पटेल मार्किट में एक दुकान पर तीन युवकों ने एक दुकान पर लूटपाट करने की सूचना मिली है। जिसमें दुकानदार व उसके दो परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया है। मामलें की जांच की जा रही है।

Tuesday, 23 March 2021

कोहंड के पास नेशनल हाइवे पर ट्रक की साइड लगने से स्कूटी चालक घायल

हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रक चालक, पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में करवाया भर्तीघरौंडा: प्रवीण कौशिक
कोहंड के पास नेशनल हाइवे पर एक ट्रक ने स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मंगलवार की शाम घरौंडा के अराईपुरा रोड पर रहने वाला 28 वर्षीय साहिल पुत्र नरेश कुमार अपनी स्कूटी पर सवार होकर पानीपत की तरफ जा रहा था। जैसे ही साहिल कोहंड के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को साइड मार दी। साइड लगने से स्कूटी चालक ने संतुलन खो दिया और हाइवे पर जा गिरा। सड़क पर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसा होता देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
 घायल साहिल ने बताया कि वह पानीपत किसी काम से जा रहा था और ट्रक ने उसकी स्कूटी को साइड मार दी। जिसकी वजह से उसे कई जगह चोटें आई है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए युवक को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
वहीं थाना प्रभारी मोहन  लाल ने बताया कि कोहंड के पास स्कूटी के एक्सीडेंट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Monday, 22 March 2021

बजट सत्र में जिला करनाल के लिए 15 सौ करोड़ से बनने वाले पूर्वी बाईपास,हवाई अड्डे का विस्तार व करनाल से दिल्ली तक रैपिड रेल की स्वीकृति होने पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया आभार व्यक्त

घरौंडा,प्रवीण कौशिकबजट सत्र में सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के साथ अन्य मुद्दे रखने के लिए विधायक हरविंद्र कल्याण को काफी समय दिया है। 
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
बजट सत्र में जिला करनाल के लिए 15 सौ करोड़ से बनने वाले पूर्वी बाईपास,हवाई अड्डे का विस्तार व करनाल से दिल्ली तक रैपिड रेल की स्वीकृति होने पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। इसी के साथ विधायक ने बजट को विकास के पथ पर आगे बढ़़ाने वाला शानदार,बहुआयामी और एतिहासिक बताया। बजट सत्र में विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में लिए काफी मांगे प्रमुखता से उठाई है। जिसको पूरा करने के लिए संबंधित मंत्रियों ने आश्वासन दिया। विधायक कल्याण ने कहा कि जिनकी प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। जिससे पूरे इलाके की तरक्की के रास्ते खुलेंगे।बजट सत्र में सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के साथ अन्य मुद्दे रखने के लिए विधायक हरविंद्र कल्याण को काफी समय दिया है। जिसमें विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अह्म मुद्दे रखे। जोकि लोगों के काफी महत्व रखते है। विधायक ने सोमवार को अपने निवास स्थान पर बजट में हुई सभी बातों का विस्तार से पत्रकारों के समक्ष रखते हुए कहा कि विधानसभा की समितियों और अधिक प्रभावी कैसे हो, उसके लिए पीएसी के अध्यक्ष के रूप में की बात रखी । विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनके मंत्रिमंडल के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ अपनी बात को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो बजट पेश किया  है,वह बजट हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाला शानदार,बहुआयामी और ऐतिहासिक बजट है। जिससे आत्मनिर्भर भारत की सोच स्वास्थ्य,कृषि,रोजगार के साथ-साथ अंत्योदय योजना के तहत हरियाणा के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर फोकस करेगा।  िइसी के साथ बजट सत्र में उपमंडल कार्यालय पर आवासीय भवन निर्माण,सीएचसी में 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड करने की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। यमुना बेल्ट के साथ लगते डार्क जोन ने नए कन्केशन व बिजली कन्केशन देने की वकालत की। इसी के साथ विधायक ने गांव बसताडा के स्टेडियम इंडोर स्टेडियम या मल्टी स्पोर्टस हाल बनाने की मांग रखी। जिस पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।
ये है जिला करनाल की बड़ी परियोजना।बजट सत्र में विधानसभा क्षेत्र को काफी लाभ देने वाली करनाल से दिल्ली तक रैपिड परियोयजना,करनाल जिले के गांव कलवहेडी में हवाई अड्डे का विस्तार होने वाली परियोजना की स्वीकृति हो गई है। विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि 15 सौ करोड की लागत से पूर्वी बाईपास का निमा्रण कराया जाएगा। जोकि हाईवे से कुटेल मेडीकल यूनिवर्सिटी को जोड़ते हुए कर्ण लेक के पास मिलेगा। तथा दूसरी ओर हाईवे से करनाल-मूनक रोड तक जाएगा। माना जा रहा है बजट सत्र में रखी गई सभी बातों से विधानसभा क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा।

Friday, 19 March 2021

सांसद के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री सहित विभिन्न संगठनों ने जताया शोक


पंचतत्व में विलिन हुए समाजसेवी सतगुरू दास शर्मा, निगम बोध घाट पर किया गया संस्कार
रोहतक,कौशिक
भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के पिता समाजसेवी सतगुरू दास शर्मा शुक्रवार को पंचतत्व में लीन हो गए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीजिक, सामाजिक, शैक्षणिक व धार्मिक संगठनों के अलावा मुख्यमंत्री ने शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सतगुरू दास शर्मा की अंतिम यात्रा में लोगों का हजुम उमड़ पड़ा और नम आखो से उन्हें श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्र्जर, सांसद रमेश कौशिक, राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, सांसद डीपी वत्स, सांसद रामचंद्र जांगड़ा विधायक मोहन बढोली,   रोहतक जिला अध्यक्ष अजय बंसल झज्जर जिला अध्यक्ष  विक्रम कादयान  सीनियर डिप्टी मेयर राज कमल सहगल बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश शर्मा सहित कई भाजपा के पदाधिकारियों व प्रशासन के अधिकारियों ने निगम बोध घाट पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पीत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि सतगुरू दास शर्मा धार्मिक व संत प्रवृति के धनी थे और उन्होंने हमेशा ही प्रत्येक व्यक्ति की हर संभव मदद करने का प्रयास किया है। उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...