10000

Sunday, 12 August 2018

हमारा कार्य बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है - विधायक हरविन्द्र कल्याण

विधायक ने 21 कॉलोनियों में सिवरेज व्यवस्था के लिए 34 करोड़ रुपये के कार्यों का किया शिलान्यास
करनाल 12 अगस्त, प्रशान्त कौशिक
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र की 21 अवैध कॉलोनियों को वैध करवाकर, इन कॉलोनियों में सिवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उत्तम नगर कॉलोनी करनाल से कार्य की शुरूआत की। इन कार्यों पर सरकार द्वारा 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने करनाल शहर की परिधि में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के लगते एरिया की कॉलोनियों में सुविधा देने के उद्देश्य से आज उत्तम नगर कॉलोनी से सिवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि 21 कॉलोनियों को मुख्यमंत्री द्वारा उनके अनुरोध पर वैध किया गया है। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों में सिवरेज, स्ट्रॉम वाटर, बिजली के व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधाएं दी जाएंगी, जिनकी आज शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने इन कॉलोनियों की ओर कभी देखा भी नहीं था, परंतु भाजपा की सरकार ने हर व्यक्ति को विकास से जोडऩे के लिए इन कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को सरकार की सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है ताकि ये लोग भी शहर के क्षेत्र में रहते हुए शहर की सुविधा ले सकें। उन्होंने कहा कि हमारा कार्य बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है 
उन्होंने कॉलोनीवासियों को आवश्वान दिलवाया कि आज से इन कॉलोनियों में सरकार की सुविधा देने का कार्य शुरू हो गया है और यह बदस्तूर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उनके अंदर कोई क्षेत्रवाद, जातिवाद की भावना नहीं है बल्कि उनका उद्देश्य तो लाईन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। इस मौके पर कॉलोनी सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, उन्होंने मिलकर विधायक का आभार प्रकट किया।

Saturday, 11 August 2018

दिन-दिहाड़े बाइक पर सवार दो युवक एक युवती का पर्स छीनकर फरार


घरौंडा : 11 अगस्त, प्रवीन कौशिक
शहर की तकिया मार्किट में दिन-दिहाड़े बाइक पर सवार दो युवकों द्वारा एक युवती का पर्स छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। बाइक सवारों की यह करतूत दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी की यह रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि युवती की ओर से अभी तक पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नही करवाई गई है। 
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना शनिवार की दोपहर दो बजकर आठ मिनट की है। तकिया मार्किट में गल्र्स स्कूल की तरफ से तीन युवतियां व एक छोटा बच्चा आते दिखाई देते है। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आते है और हाथ में पर्स लटका कर चल रही युवती का पर्स छीनकर फरार हो जाते है। हालांकि युवती ने पर्स को अपनी तरफ खीचनें का प्रयास किया, जिससे बाइक का कुछ संतुलन भी बिगड़ा। लेकिन बाइक की गति तेज होने के कारण युवती के हाथ से पर्स छूट गया। पर्स छीनने के बाद तीनों युवतियां व युवक बाइक सवारों का पीछा करते नजर आ रहे है। युवती की ओर से पुलिस थाने में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नही करवाई गई है। 
खौफजदा शहरवासी-
शहर में दिन-दिहाड़े हो रही छीना झपटी की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। सरे बाजार छीना झपटी की यह कोई पहली घटना नही है। इससे पहले भी मेन बाजार में इस प्रकार की वारदातें हो चुकी है। शहरवासियों का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है। बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ ही नही है। बदमाश सरेबाजार बहन-बेटियों और महिलाओं से छीना झपटी करके फरार हो जाते है। हालांकि इन बदमाशों की करतूतें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाती है। बावजूद इसके पुलिस के हाथ इनके गिरेबां तक नही पहुंच पाते। इन बाइक सवार बदमाशों के कारण शहर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है। महिलाओं को घर से बाहर निकलते हुए भी खतरा है। 
थाना प्रभारी रोशनलाल ने बताया कि बाइक सवारों द्वारा पर्स छीनने की घटना की उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री 13 अगस्त को करेंगे करीब 8 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास - डीसी डॉ. आदित्य दहिया

मुख्यमंत्री, दि ईडन रिजोर्टस में आयोजित डिजिटल ट्रांजैक्शन राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री राष्टï्रीय एकीकरण मोटर साईकिल रैली व अंगदान जागरूकता रैली को भी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
करनाल 11 अगस्त,प्रवीण कौशिक        
  मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अगस्त को करनाल में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे और समाजसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रात: साढ़े 10 बजे स्थानीय पंचायत भवन से करीब 8 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें करीब साढ़े 5 करोड़ रूपए की लागत से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा असन्ध खंड के गांव चौगामा व बंदराला में बनवाए गए एक-एक नए 33 के०वी० सब स्टेशन  का उद्घाटन तथा पंचायत विभाग द्वारा करनाल खंड के गांव पुण्डरक व कलामपुरा में करीब 2 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से एक-एक सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया जाना शामिल है।
 यह जानकारी उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया कि मुख्यमंंत्री 13 अगस्त को पंचायत भवन के कार्यक्रम के बाद अंगदान दिवस पर इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को सैक्टर-12 लघु सचिवालय स्थित न्यायिक परिसर से झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और यह रैली अस्पताल चौक से होते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सैक्टर -5 हैरिटेज के सामने से राष्टï्रीय एकीकरण मोटर साईकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस रैली में करीब 5 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। 
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री करीब दोपहर 12 बजे वित्त मंत्रालय हरियाणा सरकार की ओर सेे जीटी रोड स्थित सीएचडी सिटी के पास दि ईडन रिजोर्टस में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री हरियाणा कैप्टन अभिमन्यु तथा बैंकर्स के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भीम एप के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुद्रा स्कीम के तहत लोन के 100 लाभार्थियों, डीआरआई स्कीम के तहत 10 मोचियों तथा स्वयं सहायता समूहों के पात्र महिलाओं को भी लोन के स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे पश्चिम यमुना नहर पर करनाल लेक के पास बन रहे हैड रेगूलेटर पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा चौगामा खंड असंध के बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बंदराला में एक नए 33 के०वी० सबस्टेशन का निर्माण करवाया गया है, इस सब स्टेशन को 220 के०वी० सब  स्टेशन मुण्ड से लगभग 6 कि०मी० लम्बी 33 के०वी० लाईन के द्वारा जोड़ा गया है, इसमें अभी कुल क्षमता 10 एम०वी०ए० का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस सब स्टेशन को स्थापित करने के लिए अनुमानित धन राशि 2 करोड़ 73 लाख रूपए खर्च किया गया है। इसके चालू होने से गांव चौगामा, डेरा गामा, खिजराबाद, खेडी सर्फली, बस्सी व थल क्षेत्र के लगभग 2418 घरेलू व कृषि उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इसी प्रकार निगम द्वारा बंदराला में उपभोक्ताओं को अच्छी वोल्टेज व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बंदराला में एक नए 33 के०वी० के सब स्टेशन मुण्ड  से लगभग साढ़े 4 कि०मी० लम्बी 33 के०वी० लाईन द्वारा जोड़ा गया है। इस सब स्टेशन को स्थापित करने के लिए अनुमानित धन राशि 2 करोड़ 77 लाख रूपए खर्च किया गया है। इस सब स्टेशन के चालू होने से बंदराला, दनोली, डेरा-गुजरातिया, डेरा फतुवाला, सफीदों रोड व जींद रोड क्षेत्रों के लगभग 2148 घरेलू व कृषि उपभोक्ता लाभाविन्त होंगे।  
उपायुक्त ने यह भी बताया कि करनाल खंड के गांव पुण्डरक व कलामपुरा में करीब 2 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से एक-एक  सामुदायिक केन्द्र का निर्माण  करवाया जाएगा। यह केन्द्र 2-2 एकड़ भूमि पर बनकर तैयार होंगे,  इन केन्द्र में एक बड़ा हाल जिसमें लगभग 350 लोगों के  बैठने की व्यवस्था होगी। केन्द्र में रसोई, बरामदा, दो कमरे बाथरूम सहित, लाईब्रेरी, पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, स्टोर तथा चार दिवारी का निर्माण कार्य करवाया जाना शामिल है।  

Friday, 10 August 2018

घरौंडा भाविप का संस्कृति पखवाड़ा 15 से 29 अगस्त तक:सोनी

घरौंडा, प्रशांत कौशिक 
प्रति वर्ष की भांति भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा द्वारा इस  वर्ष संस्कृति पखवाड़े का आयोजन 15 अगस्त से 29 अगस्त तक किया जा रहा है। 
      भाविप घरौंडा शाखा के अध्यक्ष महिंदर सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 5 अगस्त को शाखा के सभी पूर्व अध्यक्षों की मौजूदगी में सामान्य सभा का आयोजन हुआ और इस सभा में संस्कृति पखवाड़े के प्रमुख के रूप में , पुरुष सदस्यो में से श्री अरुण अग्रवाल जी और महिला सदस्यों में से श्रीमती अंजना राणा चुने गए ।  जैसा कि  आप सभी को पता है शाखा घरौंडा इस संस्कृति पखवाड़े में सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। अतः इस पखवाड़े में भी सबसे पहले 15 अगस्त को जश्न ए आजादी का प्रोग्राम किया जाएगा और फिर उसके बाद हड्डियों की जांच का कैंप लगाया जाएगा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए स्कूलों में कैम्प लगाए जाएगा। बच्चों को कैरियर गाइडेंस की जानकारी देने के लिए  सेमिनार लगाए जायँगे। दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिल रेस का भी आयोजन किया जाएगा। संस्कृति पखवाडा प्रमुख अरुण अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस  पखवाड़े में समाज के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रम करेंगे ताकि लोग इसका लाभ उठा सके। शाखा सचिव राहुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा निरंतर सामाजिक कार्य करती रहती है।श्रीमती अंजना राणा ने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत भी स्वास्थ्य संबंधी, स्वच्छता संबंधी, नेत्रदान देहदान करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम और महिलाओं को हर सामाजिक कार्य में भाग लेने के लिए  प्रेरित  एवं जागरूक करने संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि महिलाओं  को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। शाखा अध्यक्ष श्री मोहिंद्र सोनी जी ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों के साथ साथ डेंगू मलेरिया के बचाव  हेतु शहर व गांव में जागरूकता कार्य किया जाएगा, गौशाला में गौमाता सेवा कार्यक्रम, बाल भवन मधुबन में सेवा कार्य, राखी बनाओ प्रतियोगिता, ओपन मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम भी किए जाएंगे ! भारत विकास परिषद घरौंडा शाखा यह सभी कार्यक्रम अपने सदस्यों एवं शहर वासियों के सहयोग से ही संपन्न कर पाती है!

घरौंडा लिबर्टी के नजदीक ऑटो टकराने में 1 की मौत 4 घायल

राजीव कालोनी निवासी इंद्र सिंह की मौके पर ही मौत
घरौंडा : 10 अगस्त ,प्रवीण कौशिक
हाइवे पर लिबर्टी के नजदीक एक ऑटो ने सवारियों से भरे दूसरे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से  ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक थ्री व्हीलर घरौंडा से सवारियां लेकर करनाल की तरफ जा रहा था। थ्री व्हीलर में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थी। लिबर्टी से कुछ ही दूरी पर एक दूसरे थ्री व्हीलर ने सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही थ्री व्हीलर का इंजन सीज हो गया और थ्री व्हीलर सड़क की साइड में पलट गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौक पर एकत्रित हो गए और थ्री व्हीलर के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घरौंडा के राजीव कालोनी निवासी इंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला राजबाला, कौशल्या, सत्या देवी व शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस व अन्य वाहनों की सहायता से नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नजदीकी गैस एंजेन्सी में राशन कार्ड की प्रति व आधार कार्ड की प्रति लेकर निशुल्क गैस कनैक्शन हेतु, आनलाईन आवेदन कर सकता है।

करनाल 10 अगस्त, प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा अनुसार जिले में कोई भी बी. पी. एल. परिवार, जो गैस कनैक्शन से वंचित है, वह अपनी नजदीकी गैस एंजेन्सी में  राशन कार्ड की प्रति व आधार कार्ड की प्रति लेकर निशुल्क गैस कनैक्शन हेतु, आनलाईन आवेदन कर सकता है। किसी भी उपभोक्ता को गैस कनैक्शन लेने में किसी भी तरह की परेशानी के संदर्भ में वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निरीक्षक/उपनिरक्षिक से सम्पर्क करके समाधान करवा सकता है, जिला करनाल में हरजीत सिंह सन्धु  ए. एफ. एस. ओ  को नॉडल अधिकारी बनाया गया है जिनका मो० 9466122790 
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त मामले  नियंत्रक करनाल कुशल भूरा ने बताया कि निशुल्क गैस कनैक्शन हेतु क ोई भी परेशानी हो तो वह अपने केन्द्र  के निरीक्षक/उपनिरक्षिक  से इस संबंध में जानकारी ले सकते हंै । उन्होंने बताया कि असन्ध केन्द्र के निरीक्षक पवन सौंलकी (9416231500,9896044300),
नीलोखेडी केन्द्र के निरीक्षक जीवन सिंह (9466305661)
,घरौंडा केन्द्र के निरीक्षक  राजेश कुमार(9050040777)
,करनाल केन्द्र के निरीक्षक  देवेन्द्र मान(9416950006),
 जुंडला केन्द्र के निरीक्षक राजेन्द्र कुमार(9466775280) ,
तरावड़ी के निरीक्षक  लोकेश  (9729667740 ),
इन्द्री केन्द्र के निरीक्षक जितेन्द्र कादियान(9813081900), 
कुुंजपुरा  केन्द्र के निरीक्षक  विनोद कुमार (9813324633) तथा निसिंग केन्द्र के निरीक्षक दविन्द्र कुमार(9255494164) से निशुल्क गैस कनैक्शन हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।  

Tuesday, 7 August 2018

पर्यावरण को बचाने के लिए किसानों का अहम योगदान, किसान खेतों में फसल के अवशेष न जलाएं बल्कि नष्ट करें - विधायक हरविन्द्र कल्याण

सरकार द्वारा सीएचसी के माध्यम से कृषि यंत्र खरीदने के लिए 80 प्रतिशत तक दिया जा रहा है अनुदान, घरौंडा की नई अनाज मंडी में आयोजित किया किसान मेला
घरौंडा : 7 अगस्त,प्रवीण कौशिक
विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि किसान अपने खेतों में फसल के बाद बचे अवशेषों को न जलाएं बल्कि उसको खेत में ही नष्ट कर दें, इसके लिए प्रयोग होने वाले कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को चाहिए कि वे वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने और खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ लें, भूलकर भी खेतों में बचे अवशेषों को न जलाएं और मानव जीवन को स्वस्थ रखने के लिए अपने खेतों में पेस्टीसाईडस का प्रयोग कम से कम करें।
विधायक मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले विधायक हरविंद्र कल्याण, विभिन्न संस्थानों से पहुंचें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, डॉ. रितेश शर्मा, डॉ. राकेश सेठ, डॉ. वीपी सिंह, एके गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके मेले की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए बीमारियां बढ़ रही हैं, चारों तरफ हाहाकार मिचा है। जीव जंतु भी दूषित पर्यावरण में सुरक्षित नहीं है, हमें चाहिए कि हर व्यक्ति पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाएं और अपने खेतों में फसलों के अवशेषों को न जलाएं बल्कि सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ उठाएं। सरकार द्वारा सीएचसी के माध्यम से किसानों को 25 लाख रुपये तक कृषि यंत्र खरीदने के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है और अकेले किसान को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। यह ऐसे कृषि यंत्र हैं जो फसल के बाद अवशेषों को खेत में ही नष्ट कर देते हैं। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अधिक उत्पादन की होड़ में अधिक खाद व पेस्टीसाईड का प्रयोग न करें, यह सीधा मानव जीवन के लिए घातक है, किसान मानव का रक्षक है, भक्षक नहीं। 
किसान मेले में वीर राईस मिल के संचालक सुशील जैन, संजय जैन व अतुल धंधारिया ने आए हुए अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।  
बॉक्स: जनहित में पेस्टीसाईड का प्रयोग खतरनाक, खेतों में न जलाएं फसल अवशेष व पर्यावरण को बचाने में किसान करें सहयोग, - डबास
किसान मेले में कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास व अन्य वैज्ञानिकों ने पेस्टीसाईड का खेतों में कम प्रयोग करने व फसल अवशेषों को खेतों में न जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसान धरती पुत्र होता है, किसान ही अपनी मेहनत से जीव जंतुओं व मनुष्य का पेट भरता है। मनुष्य को पेस्टीसाईड के बढ़ते प्रयोग को रोकना होगा और जनहित के लिए आगे आना होगा तभी समाज का भला हो सकता है। डॉ. डबास ने कहा कि किसान अपने खेतों फसलों के अवशेष न जलाएं बल्कि मशीनों द्वारा इन अवशेषों को खेतों में ही नष्ट कर दें, इसके प्रयोग में होने वाली मशीनों के लिए सरकार द्वारा 80 प्रतिशत का अनुदान ऋण दिया जा रहा है, करनाल जिले में 120 सीएचसी बनाई गई हैं जिसके माध्यम से किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऋण दिया जा रहा है।
निर्यातकों को उठाना पड़ा कदम-
किसान मेले में बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रीतेश शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष 127 लाख टन चावल निर्यात किया गया था। जिसमें 41 लाख टन बासमती चावल शामिल था और इसी बासमती चावल से ज्यादा करीब 27 हजार 777 करोड़ रुपए सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा आती है। यदि हमारा चावल निर्यात नही होगा तो यह विदेशी मुद्रा नही आएगी। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में यूरोप में देश नही खरीदा गया। जिसका फायदा दूसरे देशों को मिला। आज पेस्टीसाईड इतनी बड़ी समस्या बन गई है कि निर्यातकों को पेस्टीसाईड खत्म करने के लिए किसान मेलो का आयोजन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेतों में पेस्टीसाईड का इस्तेमाल एक गंभीर समस्या है, लेकिन इतनी भी गंभीर नही है कि इसका समाधान ही ना किया जा सके, जरूरत है तो शिक्षित और जागरूक होने की

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...