10000

Sunday, 8 August 2021

पार्थ स्कूल व अभिभावक मंच का कई महीनों से चला विवाद सुलझा। पवन जैन की रही विशेष भूमिका

घरौंडा,प्रवीण कौशिक
बाहरवीं क्लास की छात्रा को  स्कूल से निकालने  के मामले में अभिभावक  एकता मंच व पार्थ पब्लिक स्कूल के बीच पिछले चार दिनों से चला आ रहा विवाद मंच की सभी मांगे मान लेने के बाद  समाप्त हो गया है।  व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन जैन के निवास पर दोनों पक्षों की करीब तीन घंटे तक हुई  बैठक के बाद स्कूल प्रशासन ने अभिभावक संघ की सभी मांगों को मानते हुए  पीड़ित छात्रा को  कल से ही स्कूल में भेजने की बात कही  है। इतना ही नहीं  बैठक में पहुंचे स्कूल प्रशासन  ने ये भी माना की कोरोना के चलते जिन अभिभावकों के पास अभी स्कूल की बकाया पूरी फ़ीस देने की सामर्थता नहीं है वो लिखित में स्कूल को दे उसकी फ़ीस उसी  हिसाब से एडजेस्ट कर ली जाएगी।  भविष्य में किसी  भी बच्चे को फ़ीस या अन्य कारणों  से स्कूल में प्रताड़ित नहीं किया जायेगा।
बता दे कि पार्थ पब्लिक स्कूल में बीते  बीरवार को बाहरवीं क्लाश  की एक छात्रा को स्कूल से इस लिए निकाल दिया था की उसके पैरंट्स कोरोना के चलते बच्ची की पिछले एक साल की फ़ीस नहीं जमा करवा पाए थे। स्कूल प्रशासन ने बच्ची को न सिर्फ क्लाश  में अन्य बच्चो के सामने खड़ा कर बेज्जत किया  बल्कि स्कूल से भी निकाल दिया था।गुस्साए मंच के सदस्यों ने स्कूल गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर प्रशासन से स्कूल के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की और से कोई कार्यवाही न होते देख मंच ने स्कूल को सोमवार तक का एल्टीमेटम दिया था। जिसके चलते आज रविवार को ही स्कूल प्रशासन और मंच के सदस्यों की एक गुप्त बैठक पवन जैन के निवास पर हुई। बैठक करीब तीन घंटे तक चली।
 बैठक के बाद मंच पदाधिकारी अनिल कादियान ,रवि गुलाटी, महिंद्र सोनी ,हरि , मुनीष गुप्ता ,नविन कुमार , राजीव कुमार ने बताया की मीटिंग में स्कूल प्रशासन ने मंच की ओर  से रखी सभी मांगे  जो बच्चो व् अभिभावकों के हकों की मंच की और  से रखी गयी थी। स्कूल प्रशासन ने  मान ली  है
 स्कूल प्रशासन ने आश्वस्त किया की मंच की ओर  से रखे मुद्दों के बारे भविष्य में   किसी भी अभिभावक या बच्चे को प्रताड़ित नहीं किया जायेगा।  साथ ही मंच ने अन्य स्कूलों प्रबंधको से भी  आग्रह किया की वे अपने स्कूल के बच्चो की समस्याओं को उनके अभिभावकों के साथ मील बैठ कर आपस में ही सुलझाने का प्रयास करें। ताकि किसी भी बच्चे का भविष्य खराब न हो।              

अमित मित्तल बने संग़ठन के प्रधान

अग्रवाल युवा संगठन घरौंडा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ 
अग्र रत्न पुरस्कार से 16 महान विभूतियों को किया गया अलंकृत 
घरौंडा:प्रवीण कौशिक/पवन अग्रवाल
आज घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में अग्रवाल युवा संगठन घरौंडा का  दायित्व ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि रामलाल गोयल प्रधान नई अनाज मण्डी घरौंडा, सम्माननीय अतिथि अशोक मित्तल पूर्व चेयरमैन जिला परिषद करनाल रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। 
इस कार्यक्रम में शपथ प्रदाता लाला सोहन लाल गुप्ता संरक्षक अग्रवाल सभा व युवा संगठन घरौंडा रहे और उन्होंने कहा कि समाज को पुनः एकजुट होकर संगठित होना चाहिए ताकि भाईचारा कायम रहे। इस कार्यक्रम में अमित मित्तल को अध्यक्ष, साहिल गर्ग को सचिव, योगेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, योगेश बिन्दल उप प्रधान, विनोद मित्तल सह सचिव व राघव गुप्ता, जतिन, निखिल, अनुराग, शोभित,  सचिन को सदस्य नियुक्त किया गया। 
मुख्य अतिथि रामलाल गोयल ने अग्रवाल युवा संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि हमें अपने हक के लिए एकजुट होना होगा। हमारा कर्तव्य है कि हम हर अग्रवाल बंधु का हर  संभव सहयोग करें। 
अशोक मित्तल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज के पर परमपिता परमात्मा व महाराजा अग्रसैन जी की  असीम कृपा है। लेकिन फिर भी हम अपने रास्ते से थोड़ा भटक चुके हैं।  अब समय के अनुसार हमें संगठित होने की आवश्यकता है। 
इस दायित्व ग्रहण समारोह में 16 महान विभूतियों डाॅ जयपाल जिन्दल, बिजेन्द्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनीष गर्ग, डाॅ राजेश गर्ग, बालकिशन गोयल, विनोद गर्ग,  प्रवीन गोयल,  गोवर्धन सिंगला,  अमित गुप्ता, सोनी गुप्ता, राजकुमार जिन्दल, ईन्जि.  प्रवीन गुप्ता,  आर्किटेक्ट  प्रवीन गुप्ता, सतीश गुप्ता, विनोद जैन को अग्र रत्न पुरस्कार से व अन्य 7 अग्रवाल बंधुओं को कोरोना योद्घा पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर अग्रवाल सभा व युवा संगठन के नव नियुक्त व पूर्व पदाधिकारी तथा अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Friday, 6 August 2021

विधायक कल्याण के प्रयासों से शुरू हुआ रात्रि में सफ़ाई अभियान कार्यक्रम

नपा प्रशासन जनता की हर समस्या का समाधान करने में तत्पर है:रविप्रकाश
घरौंडा,प्रवीण कौशिक
नगरपालिका ने शहर को और साफ सुथरा करने के लिए रात को सफाई अभियान चलाया गया है।रात के समय शहर के मुख्य मार्गो से सफाई होने से लोगों को काफी लाभ होगा।नगरपालिका अधिकारियों का दावा है कि शहर सफाई पूरी तरह से दुरुस्त होगी और शहर के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
शहर में काफी दिनों से सफाई का ठेका न होने से शहर में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।मामला विधायक हरविन्द्र कल्याण के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तुरन्त सफाई ठेके की अनुमति नगरपालिका को दिलवाई।शहर में कचरे के उठान के साथ -साथ ही अब रात को सफाई शुरू हो गई है।रात के समय सफाई होने से शहर की सूरत बदलनी शुरू हो गई है।नपा अधिकारियों के अनुसार रात के समय शहर की सभी मुख्य मार्गो पर सफाई होगी और उसी समय कचरा भी उठाया जाएगा।
शहर वासी अंकित जैन,सुदर्शन जुनेजा,विनोद जुनेजा, राजेश पाल, पवन जैन, महिंदर सोनी, सुभाष, निशु, पवन, गुरदीप,राजेश जोगी,राहुल,रेणु आदि का कहना है कि विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रयासों से क्षेत्र में  विकास कार्य हो रहे हैं जो आज तक किसी ने भी नही करवाये। घरौंडा क्षेत्र एक लावारिस की तरह रहा। अब विधायक ने रात्रि में भी कमर्शियल इलाकों में सफाई किये जाने की ओर ध्यान देकर सराहनीय कार्य को अंजाम दिया है। और नपा सचिव रविप्रकाश ने भी
इस कार्य को तुरंत प्रभाव से अंजाम दिया ताकि के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विधायक का हर सम्भव सहयोग मिल रहा है:रविप्रकाश
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि विधायक हरविंद्र कल्याण के सहयोग से नगरपालिका ने शहर में रात को सफाई करनी शुरू कर दी है । जनता की हर प्रकार की परेशानी को ध्यान में रखकर नपा प्रशासन उसे दूर करने का हर सम्भव प्रयास कर रहा है।जिसमे विधायक महोदय का पूरा सहयोग मिल रहा है। रात को शहर के मुख्य मार्गो से सफाई होगी और साथ ही कचरा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

Wednesday, 4 August 2021

मार्किट फीस में डेढ़ प्रतिशत की वृद्धि पर पुनर्विचार कर तत्काल प्रभाव से वापिस ले सरकार: सुशील जैन

घरौंडा: डॉ प्रवीण कौशिक
हरियाणा राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सुशील जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि सरकार ने हाल ही में जो मार्किट फीस में डेढ़ प्रतिशत की वृद्धि की है उस पर पुनर्विचार करके तत्काल प्रभाव से वापिस लिया जाएगा। जैन ने कहा कि गत एक वर्ष से किसान आंदोलन  और कोरोना महामारी के कारण व्यापक स्तर पर असर पडा। इसके प्रतिकूल प्रभाव से व्यापारी पहले ही बड़ी मुश्किल से अपने व्यापार को चला पा रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने मार्किट फीस में डेढ़ प्रतिशत की वृद्धि करके व्यापारियों की कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि बासमती पर एच.आर.डी.एफ. में वृद्धि न की जाए, ऐसा करने से व्यापार प्रभावित होगा। जैन ने ग्राफ के जरिये मुख्यमंत्री को समझाने का प्रयास किया है कि जब देश में वन टैक्स वन नेशन लागू है ऐसे में अगर अलग-अलग राज्यों में सरकारें धान पर अपनी मनमर्जी से टैक्स में वृद्धि करेंगे तो ऐसे में इसका प्रभाव एक्सपोर्ट पर पड़ेगा। पूरे देश का 35 प्रतिशत धान का उत्पादन हरियाणा में होता है। उन्होंने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा टैक्स हरियाणा में वसूला जा रहा है। प्रदेश में कच्ची दामी अढाई प्रतिशत, मार्किट लेबर एक प्रतिशत, मार्किट फीस दो प्रतिशत और आरडीएफ आधा प्रतिशत है। जबकि यह टैक्स कुल छह प्रतिशत बनता है। इसकी तुलना में पंजाब में पांच प्रतिशत, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड साढ़े तीन प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 2.45 प्रतिशत और दिल्ली-राजस्थान में 4.10 प्रतिशत चार्ज किया जाता है। अगर उक्त टैक्स का आंकलन करें तो हरियाणा में सबसे अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। 22 जून 2021 को हरियाणा सरकार ने पत्र क्रमांक संख्या एच.एस.ए.एम.बी/एम.ई.जे.ए.-2021/4291 के तहत बासमती पर आधा प्रतिशत टैक्स बढ़ाकर दो प्रतिशत कर दिया गया, जो कि गलत है। सरकार को इस पर गहनता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश से इस समय करीब 10 हजार रुपए का चावल निर्यात किया जा रहा है। ऐसे में अगर राज्य सरकार बासमती धान पर बड़ी हुई फीस वापिस नहीं ली तो उसका चावल निर्यात पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मार्किट फीस को दो प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया जाए और एच.आर.डी.एफ में वृद्धि ना की जाए।

सभी को पेड़ लगाओं अभियान में भाग लेना चाहिए व उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए:रविप्रकाश सचिव नपा

परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाया पौधारोपण अभियान
नपा सचिव रविप्रकाश  मुख्य अतिथि व एमई संदीप राठी सम्माननीय अतिथि रहे
घरौंडा:प्रवीण कौशिक
 परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण समिति घरौंडा द्वारा घरौंडा में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घरौंडा नपा सचिव रविप्रकाश ने समाननिय अतिथि के घरौंडा नपा के एम.ई.संदीप राठी पहुंचे व इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्षता संस्था प्रमुख सोमपाल राणा ने की । 
इस दौरान घरौंडा के अलग-अलग स्थानों पर जिसमें क्राउन सिटी घरौंडा, नई अनाज मंडी घरौंडा, राणा बाग व गौशाला में गुलमोहर, सिल्वर ओक, कदम, पीपल, अमलताश, नीम, पिलखन, अनोसटोनिया, बरगद व अन्य किस्म के पेड़ लगाए। 
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा सचिव रविप्रकाश ने अपने सबोधन में कहा कि इस समय बारिश के सीजन में पेड़ लगाने का सबसे अच्छा समय है। हम सभी को  पेड़ लगाओं अभियान में भाग लेना चाहिए व उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि  हमारे द्वारा लगाया गया पेड़ हमारी आने वाली पीढिय़ों तक आक्सीजन देने काम करता है। इससे पुण्य का कोई  दूसरा कार्य नहीं हो सकता ।
सम्माननीय अतिथि संदीप राठी ने कहा कि पौधरोपण एक सराहनीय कार्य है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। ताकि आक्सीजन की कमी न हो। 
 इस अवसर पर पौधारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन आयोजन प्रमुख सोमपाल राणा ने बताया की उनकी समिति की ओर से पूरे सप्ताह तक श्रावण माह में वृक्षारोपण महापर्व अभियान चलाया जायेगा।

Tuesday, 3 August 2021

सतीश राणा कैरवाली को भाजपा किसान मोर्चा में मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

शीर्ष नेताओं का जताया आभारघरौंडा: प्रवीण कौशिक
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश राणा कैरवाली को किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। सतीश राणा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मंडी, करनाल के सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, करनाल जिला के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा व पूर्व जिला अध्यक्ष भाई जगमोहन आनंद व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
 सतीश राणा ने कहा है कि भाजपा हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है और प्रदेश उपाध्यक्ष की जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वे पूरी मेहनत, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएगें। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसान हितैषी पार्टी है। जिसने किसानों के हितों में अभूतपूर्व फैसले लिए है। वे बीजेपी की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और युवाओं को संगठन के साथ भी जोड़ेंगे।

Sunday, 1 August 2021

आने वाली पीढ़ी की लिए वर्तमान समय मे किया गया वृक्षारोपण सबसे मूल्यवान उपहार होगा:अशोक शर्मा

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
आज परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण समिति घरौंडा द्वारा राणा बाग कॉलोनी में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार, सचिव मार्किट कमेटी घरौंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे  रजनीश राणा संचालक कृष्ण धर्म कांटा और सम्माननीय अतिथि के रूप  में पंकज गुलाटी, पुर्व पार्षद, वार्ड नं.15   ने शिरकत की। समिति द्वारा राणा बाग कॉलोनी मे लगभग 126 पेड़ लगाए गए और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली। समिति के प्रधान  जितेंद्र खुराना ने बताया कि समिति का लक्ष्य सिर्फ पेड़ लगाना ही नही बल्कि पेड़ों का पालन पोषण करना भी है। समिति द्वारा किया गया वृक्षारोपण का कार्य और उनकी देखभाल अपने आप मे एक अनोखा कार्य है। समिति एक-एक पेड़ की रखवाली का कार्य बड़े ही जिम्मेदारी से किया जा रहा है। 
मुख्य अतिथि  अशोक शर्मा  ने कहा कि समिति ने जो पेड़-पौधों की संरक्षण की पहल की है ये आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी धरोवर साबित होगी। कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन की काफी ज्यादा मात्रा में आवश्यकता है । जिसकी अधिक मात्रा में वृक्षों द्वारा पूर्ति की जा सकती है। आने वाली पीढ़ी की लिए वर्तमान समय मे किया गया वृक्षारोपण सबसे मूल्यवान उपहार होगा। 
 पंकज गुलाटी ने बताया कि वृक्षारोपण का कार्य आज की सबसे बड़ी जरूरत है। आने वाले समय मे वो नगरपालिका से भी अनुरोध करेंगे कि वो भी सड़को के इर्द-गिर्द लगे हुए और पले-पलाये पेड़ो को सड़क बनते समय उनके संरक्षण का काम करे। 
इस मौके पर समिति के संरक्षक  वासुदेव सचदेव, प्रधान जितेंद्र खुराना, सचिव  दिनेश सैन नम्बरदार, कोषाध्यक्ष  विकास सिंगला, वरिष्ठ सदस्य, मुकेश राणा,   विक्रान्त राणा,  नरेंद्र राणा और  प्रकल्प प्रमुख  सोमपाल राणा व समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...