10000

Tuesday, 5 December 2017

ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारीयों को शोषण


कर्मचारयों को दिये जा रहे हैं 4 हजार कम

घरौंडा: प्रवीण कौशिक
प्राप्त जानकारी अनुसार घरौंडा नगरपालिका में ठेकेदार द्वारा लगाये सफाई कर्मचारीयों का जमकर शोषण किये जाने की चर्चा है। 
जानकारी मिली है कि टेंडर की शर्ताेनुसार ठेकेदार द्वारा लगभग 40 कर्मचारी सफाई के कार्य के लिये रखे गये थे। जिन्हे 12100 रूपये मसिक मिलने हैं। मगर इन्हे मात्र 8100 रू दिये जा रहे हैं। व काम पर भी कर्मचारी कम होते हैं।  4 हजार प्रति कर्मचारी कम मिलने से कर्मचारीयों मे अन्दरखाते रोष पनप रहा है। पता चला है कि किसी कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर उसे हटाने की धमकी दी जाती है जिसके कारण उन्हे चुप रहना पडता है। ये वेतन उन्हे बैंक खाते के माध्यम से मिलना था। यहां तक भी पता चला है कि काम मे प्रयोग की जाने वाली कस्सी के पैसेे भी कर्मचारीयों से बसुले गये हैं। चर्चा है कि ये सब कुछ कथित नपा के अधिकारीयों की मिलिभक्ती से हो रहा है। टेंडर के अनुसार उन्हे पुरी सुविधायें न मिलने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कर्मचारयों का कोई ोिकार्ड नही है कि कोन कर्मचारी लगाये गये है। वो शायद इसलिये नही किया जा रहा कि कोई कर्मचारी अगर किसी बात को लेकर विरोध करे तो उसे तुरेंत घर भेज दिया जाये। कर्मचारयों के इएसआईसी कार्ड, पीएफ जो शायद जरूरी होता है वो भी नही बनाये गये है। इसकी अगर जांच की जाये तो तथ्यों के सामने आने की चर्चाऐं हें। 
ठेकेदार की मनमानी व कथित अधिकारीयों की मिलिभक्ती के कारण सफाई कर्मचारीयों मे रोष है। जो खुलकर नही बोल पा रहे हैं। 

Sunday, 3 December 2017

कल्याण--खेलों को बढावा देने के लिये क्षेत्र के कई गांव में व्यायामशालाओं व स्टेडियमों का निर्माण चल रहा है


घरौंडा: प्रवीण कौशिक

जिला स्तर की कब्बडी प्रतियोगिता का समापन कालरम गांव  मे हुआ।  जिसमे मुख्यातिथि विधायक व हैफेड के चैयरमैन हरविन्द्र कल्याण रहे। 
गांव कालरम मे भगवान वाल्मिकी सदभावना खेलकुद प्रतियोगिता के अन्तर्गत जिले सत्र की 30 टीमों ने भाग लिया। जिसमे प्रथम बीबीपुर गांव की टीम घोषित हुई। जिसका मुकाबला अराईपुरा की टीम के साथ था। इस मौके पर विधायक कल्याण ने खिलाडियां का मनोबल बढाया व कहा कि वल्मिकी समाज के युवकों ने इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को नशे व कई प्रकार की अन्य बिमारियों से दूर रहने की प्रेरणा दी है।  जो एक सराहनीय कदम है। इस प्रकार के आयोजनों से नौजवानों मे खेल के प्रति भावनायें पैदा होती है ओर खिलाडी देश प्रदेश मे समाज का नाम रोशन करते हैं। ऐसे खेलो को लेकर ओर प्रतिभावान खिलाडी आगे आये इसके लिये सरकार भी कृतसंकल्प है ओर खेलों को बढावा देने के लिये क्षेत्र के कई गांव मे ंव्यायामशालाओं व स्टेडियमों का निर्माण चल रहा है।  कल्याण ने कहा कि जीनने वाली टीम को हारने वाली टीम से गले मिलना चाहिये जिससे खेलों के प्रति नौजवानों का हौंसला,एकता व खेलकुद की भावना बढती है।  बीबीपुर टीम को विधायक ने सम्मानित करते हुये उन्हे बधाई दी। विधायक ने वाल्मिकी समाज को आश्वासन दिया कि जब भी समाज को मेरी जरूरत होगी मै हर समय तैयार मिलूंगा। इससे पूर्व विधायक का गर्मजोशी से युवाओं ने स्वागत किया।                                                                                                                   इस मौके पर रविन्द्र त्यागी,सोमपाल महर्षि,सुरेन्द्र भोरिया,मनोज वैध,मुकेश,रोहतास,प्रधान राजेन्द्र व अन्य कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे। 











भारत विकास परिषद् शाखा घरौंडा के तत्वाधान में प्रथम प्रांतीय प्रौढ़ साधना शिविर का आयोजन


घरौंडा: प्रवीण कौशि
भारत विकास परिषद् शाखा घरौंडा के तत्वाधान में प्रथम प्रांतीय प्रौढ़ साधना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गो को अध्यात्मिक चिंतन, स्वास्थ्य, योगा, एवं मैडिटेशन आदि की महत्वता बताई। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से युवाओं ने समाज में बुजुर्गो की भूमिका पर प्रकाश डाला। शहर के वरिष्ठ नागरिकों ने भाविप की इस अनूठी पहल की सराहना की है।  
रविवार को भाविप शाखा की ओर से एसडी मंदिर के प्रांगण में आयोजित प्रथम प्रांतीय प्रौढ़ साधना शिविर की शुरूआत मुख्यअतिथि समाजसेवी पवन गुप्ता व सरपंच रनजीत खोराखेड़ी, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा, प्रांतीय महासचिव प्रो. अमरनाथ शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अरविंद्र सिंघल, क्षेत्रीय मंत्री सम्पर्क प्रो. जोगिंद्र मदान, सीपी आहुजा, शाखा अध्यक्ष मोहिंद्र सोनी ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। जहां अभिनय आर्ट ग्रुप करनाल के डायरेक्टर रवि सैनी के निर्देशन में तैयार नुक्कड़ नाटक बुजुर्ग-हमारे वट वृक्ष का सुंदर मंचन किया और बुजुर्गो की जीवन व परिवार में महत्वत्ता को दर्शाया। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता मनोचिकित्सक डॉ. जे.सी. बठला, अरोग्य भारती संस्था से पवन कुमार, आध्यात्मिकता प्रो. जोगिंद्र मदान व ब्रह्मकुमारी सुनीता, पतंजलि सुनील आर्य आदि ने बुजुर्गो के साथ जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा व परिचर्चा की। 

भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. परमजीत पाहवा ने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति के परिवेश में संयुक्त परिवार परम्परा थी और आज वह परम्परा कहीं न कहीं विखंडित होती जा रही है। हमारे बुजुर्ग हमारे समाज की रीढ़ होते है, उनको हमेशा महत्व व सम्मान दिया जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में वसुदेव कुटम्बकम की बात की जाती है, उसको पुन: देश में स्थापित करना ही मुख्य लक्ष्य है। मुख्यअतिथि पवन गुप्ता व रनजीत सिंह ने कहा कि आज हमारे बुजुर्ग स्वयं को समाज में कही न कहीं उपेक्षित समझते है और हमारा प्रयास है कि उन्हें कही न कही समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। साथ ही, उनको यह नही लगना चाहिए कि समाज में हमारी कोई आश्वयकता नही है या फिर उनका कोई महत्व नही है। जिस समाज में बुजुर्गो का सम्मान होता है, वास्तव में वहीं समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। 
इस मौके पर नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता, भाविप पूर्व अध्यक्ष धीरज भाटिया, कुलदीप बांगड़, पंकज कुमार, सचिन जिंदल, पवन बीजना, विक्रांत राणा, संजीव वशिष्ठ, राहुल गर्ग, कलाकार अमन जोशी, काजल, पूजा राणा, सतनाम सिंह, रजनीश रंगा, विजय कुमार, हरमीत सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। 




Saturday, 2 December 2017

एसपी जे एस रंधावा ने पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया।


घरौंडा : प्रवीण कौशिक
आज घरौंडा के थाने मे एसपी जे एस रंधावा ने पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। एसपी ने थाने की गतिविधियों का जायजा लिया और पुलिस रिकॉर्ड भी खंगाला। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थाना अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। शनिवार को एसपी जश्नदीप रंधावा की कार ने जैसे ही थाना परिसर में प्रवेश किया तो अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद दिखाई दिए। 
एसपी ने सबसे पहले थाना के केबिन व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने थाना प्रभारी के कक्ष में पुलिस रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया। पुलिस कर्मचारी एसपी के समक्ष अपने-अपने रिकार्ड लिए खड़े थे और एसपी उन रिकार्ड की बारीकी से जांच में जुटे हुए थे। थाना परिसर में एसपी लगभग दो घंटे तक रूके। एसपी के जाने तक कर्मचारियों की सांसे अटकी रही। 
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने बताया कि थाना के रिकार्ड को जांचा गया है। रिकार्ड लगभग दुरूस्त है। किसी प्रकार की कमी नही है। जिसको लेकर पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

कल से पांच हलकों में सर्व हित यात्रा होगी प्रारंभ*


PARVEEN KAUSHIK


 करनाल



मानव सेवा संघ के सभागार में सर्वहित पार्टी द्वारा


बैठक की गई 


जिलाध्यक्ष मुकेश राणा ने बताया कि सर्वहित



पार्टी कल से करनाल 


जिले के सभी पांच हलकों में सर्व हित यात्रा गांव दादूपुर से प्रारंभ करेगी 


यह यात्रा अशिक्षा और बेरोजगारी को लेकर के जन जन को जगाने से 


संबंधित रहेगी l इस यात्रा में 200 से 300 मोटरसाइकिल प्रत्येक हलके 


में रहेंगी l इस यात्रा के दौरान सभी हलकों में अनेकों जनसभाओं का 


आयोजन सर्वहित पार्टी करेगी 


इस अवसर पर हल्का असंध के अध्यक्ष 


नलनीश राणा, उपाध्यक्ष रामपाल बतान, हलका इंद्री के अध्यक्ष 


अभिषेक  कंबोज, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा हलका घरौंडा अध्यक्ष दिलबाग 


आर्य,  उपाध्यक्ष संदीप चौहान व प्रवक्ता मामचंद योगी उपस्थित रहेl


रात को हो रही थी रजिस्ट्रियां, ये माना एसडीएम घरौंडा ने


मिडिया के कैमरे खुलते ही क्यो कर्मचारीयों ने किये कम्युटर बंद, संदेहात्मक स्थिति बनी

घरौंडा : प्रवीण कौशिक
तहसील में रात के अंधेरे में चल रही रजिस्ट्री प्रकरण की जांच के दूसरे दिन भी कुछ तथ्य सामने आए हैं। घटनाक्रम की जांच कर रहे एसडीएम मो. इमरान रजा ने माना है कि रात साढ़े सात बजे तक रजिस्ट्रियां की जा रही थी।
 एसडीएम के अनुसार पहले दो दिन की जांच में कुछ तथ्य सामने आए और मामले की गहनता से जांच जारी है। यदि पूरे वाक्या में किसी प्रकार की भी कोताही पाई जाती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर मामले का खुलासा होने के बाद पूरे तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा पड़ा है।

आपको बता दें कि बीते बुधवार की रात को तहसील स्थित पांच बजे बंद होने वाले ई-दिशा केंद्र में तहसीलदार की गैर-मौजूदगी में रजिस्ट्रियां करने का खेल खेला जारी था। तहसील में कार्यरत कर्मचारी लोगों की रजिस्ट्रीयां करने में जुटे हुए थे।
 बताया जा रहा है कि बुधवार को रात लगभग आठ बजे तक पचास रजिस्ट्री हो चुकी थी। जैसे ही मीडिया का कैमरा तहसील कार्यालय में घूमा तो तुरंत ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी कम्प्यूटर बंद कर मौके से खिसके दिखाई दिए थे। जिससे संदेहात्मक स्थिति बन गई । व चर्चाओं  का बाजार गर्म हो गया कि कहीं कोई घल्लुघारा तो नही हो रहा था। मामले का खुलासा होते ही जिला उपायुक्त ने एसडीएम को जांच करने के निर्देश जारी कर दिए थे। अब एसडीएम मामले की गहनता से जांच कर रहे है।

देर शाम तक हुई थी रजिस्ट्री

एसडीएम मो० इमरान रजा का कहना है कि बुधवार को तहसीलदार प्रशासनिक कार्यो के लिए कोर्ट में थे और उसी दिन रजिस्ट्री के लिए 44 टोकन वितरित किए गए थे। पहली रजिस्ट्री का कार्य 3 बजे शुरू हुआ था। साढ़े सात बजे तक 37 रजिस्ट्रियां दर्ज हो चुकी थी। एसडीएम के मुताबिक तहसीलदार ने अपने बाद कानूनगो को रजिस्ट्री करने के लिए अधिकृत किया था। रजिस्ट्रियां करते-करते शाम के साढ़े सात बजे गए थे। अब सवाल उठता है कि यदि तहसील कार्यालय में इतनी ही ईमानदारी से काम चल रहा था, तो मीडिया का कैमरा देखते ही कर्मचारी अपने कम्यूटर बंद करके क्यों खिसक गए। वहीं दूसरी ओर बची हुई सात रजिस्ट्रियां कब की गई या फिर उन टोकनों को रद्द कर दिया गया। ये तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

मो. इमरान रजा, एसडीएम, घरौंडा।
रजिस्ट्री मामले की छानबीन में कुछ तथ्य सामने आए है। तहसीलदार बुधवार किसी कार्यको लेकर  रजिस्ट्री करने की पॉवर कानूनगो को देकर चले गए थे। साढ़े सात बजे तक रजिस्ट्रियां हुई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: कल्याण



एच.डी.एफ.सी.बैंक घरौंडा की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन                                                                                                                                                                                            
घरौंडा, 2 दिसम्बर : प्रवीण कौशिक
एच.डी.एफ.सी.बैंक घरौंडा की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हैफेड़ चेयरमैन व घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण ने भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 62 यूनिट रक्त करनाल के कल्पना चावला मैडिक़ल कालेज की टीम ने एकत्रित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि रक्तदान कर दूसरे का जीवन बचाना, सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। रक्तदान से बड़ा कोई दान हो ही नहीं सकता। जिस जरूरतमंद को हमारे दिया गया रक्त जब जीवनदायक बनने का काम करता है तो हमारी अंतर आत्मा प्रसन्न होती है। उससे बड़ी खुशी कोई हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि एच.डी.एफ.सी.बैंक अग्रणी बैंकों में शामिल है। ऐसे में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर लोगों की भलाई का नेक कार्य कर रहा है।   
                                                                                                                                               इस अवसर पर बैंक के क्लस्टर हैड़ आशु मुंजाल, गौरव गुप्ता, मैनेजर मुकेश कल्याण, मार्केंट कमेटी घरौंडा  के सदस्य सतेन्द्र शर्मा, रविन्द्र त्यागी, अंकित जैन,सुरेन्द्र भोरिया,मुलख राज सोनी,  विवेक, ईशा सहित अन्य मौजूद थे।






मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...