ब्राह्मणों ने राज्य अधिवेशन में लिए फैसले
ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन में ब्राह्मण कल्याण आयोग, EBPG 10% व आर्थिक आधार पर आरक्षण की दोहराई मांग: पिचोलिया
करनाल,डॉ प्रवीण कौशिक
मानव सेवा संघ करनाल मे एक दिवसीय राज्य अधिवेशन का आयोजन पंडित जिले सिंह पिचौलिया प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण फ़ेडरेशन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमे स्टेज संचालन सुरेंदर वत्स ने किया हरियाणा के 22 जिलो के ब्राह्मण संस्थाओ के अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी एवं ब्राह्मण समाज के सैकड़ो प्रतिनिधियों बुद्धि जीवियों एवं विशिष्ठ विप्रजनों ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत करने के लिये अपने अपने विचार रखे
राज्य कार्यकारिणी द्वारा सर्व सम्मति से लिए गये फैसलों की जानकारी देते हुए अध्यक्षीय उद्धबोधन में पंडित पिचोलिया ने बताया कि आर एस एस के सुप्रीमो मोहन भागवत के एवं बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा ब्राह्मणों के मान सम्मान के विरुद्ध दिये गये ब्यानों की कड़े शब्दों मे निन्दा की गई तथा करनाल मे 11 दिसंबर को सरकार द्वारा भगवान परशुराम के नाम से मनाए गए महाकुम्भ सम्मेलन मे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण कल्याण आयोग कि आधी अधूरी घोषणा को अपर्याप्त बताया तथा सभी ब्राह्मणों ने नाराजगी व्यक्त की ।
इस अधिवेशन में हरिराम दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीतल पांडेय महिला अध्यक्ष, जयभगवान शर्मा अध्यक्षअम्बाला, राजेन्द्र कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष, राम रतन शर्मा अध्यक्ष पानीपत, मदन लाल साहा, सतीश शर्मा राजकुमार कुरुक्षेत्र, ऋषि शर्मा करनाल, रामफूल जींद, ईश्वर दत्त भारद्वाज, कैथल, प्रेमचंद पलवल रणधीर रोहतक,रामानंद सिरसा,विनोद शर्मा सिरसा, जे पी गौड़ महासचिव ,सुरेंदर भूषण समोरा अध्यक्ष इन्द्री, आर पी गौड़ फरीदाबाद,बलबीर शर्मा सिरसा,ईश्वर,जीबी कौशिक फरीदाबाद, धर्मबीर गौड़ पहलवान गोहाना,राजेन्दर गौतम सोनीपत,जनार्दन शर्मा हरिनारायण शर्मा पूर्व राज्य अध्यक्ष रोडवेज युमनानगर,, राजेश भारद्वाज हिसार, पृथ्वी शर्मा जगाधारी,दिनेश शर्मा जींद,विजय कौशिक रिवाड़ी, के के गौड़ शीशपाल,किशन कौशिक भिवानी अक्षित अंकित आदि ने अपने विचार रखे।
ब्राह्मण महासभा हरियाणा सरकार से माँग करती है कि आठ राज्यों की भांति हरियाणा में भी ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन किया जावे।
कांग्रेस सरकार द्वारा ब्राह्मणों सहित चार अन्य जातियों को नोकरियों में दिया गया 10 % EBPG कोटा बहाल किया जावे तथा EBPG कोटा के तहत TGT में नियुक्त 343 लड़के लड़कियों को शीघ्र ज्वाईनिंग करवाया जावे।
आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ 36 बिरादरी के गरीब व्यक्तियों को मिलना चाहिए क्योंकि गरीबी कोई जात देख कर नहीं आती गरीब हर जाति में होते हैं।
संगठन को मजबूत करने के लिए हरियाणा के सभी ज़िलों में बैठक करके ज़िला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक ब्राह्मण पंचायत का गठन करके मुख्यमंत्री व राज्यपाल को माँग पत्र देंगे।
हरियाणा में जो भी राष्ट्रीय पार्टी ब्राह्मणों को मान सम्मान व चुनाव के समय ज्यादा टिकटें व सरकार में ज्यादा हिस्सेदरी देगी तथा ब्राह्मणों कि मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करने का ठोस आश्वासन देगी तो ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ चुनाव में उसका साथ देने के लिए विचार करेगी।
जातपात धर्म एवं प्रदेश स्तर पर बनाये गये अलग अलग कानूनों को समाप्त करके एक देश एक कानून लागू किया जाये।
सरकार द्वारा मन्दिरों के अधिग्रहण पर रोक लगाई जावे तथा सभी अधिग्रहण किये गए मन्दिरों एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में चढ़ाए गए दानराशि के पैसों को ब्राह्मणों के कल्याण पर खर्च किया जावे।
पिचोलिया ने बताया कि ब्राह्मण महासभा शिक्षा एवं रोजगार का स्तर बढाने के लिए जिला स्तर पर निर्मित धर्मशालाओ में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी एवं एकेडमी खोली जाएगी। ब्राह्मणों के गरीब परिवार के होनहार बच्चो की देश विदेश में पढाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी विवाह योग्य लड़के व लड़कियों के रिश्ते तय करने के लिए राज्य स्तर पर मैरिज ब्यूरो की स्थपना की जाएगी। प्रति वर्ष राज्य स्तर पर युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन करवाएं जावेंगे । शादी मे डी जे बजाने व दहेज प्रथा व दहेज के सामान की प्रदर्शनी पर रोक लगाई जाएगी।
अधिवेशन के अंत में सभा के संरक्षक पंडित ओ पी शर्मा ने अधिवेशन में पहुंचे सभी विप्रजनों का धन्यवाद किया।
No comments:
Post a Comment