1947 में बटवारे के समय एक लाख लोग मरवा दिए थे।
घरौंडा,डॉ.प्रवीण कौशिक
गृह व एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शनिवार को दोपहर बाद विधायक हरविंदर कल्याण के फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाक़ात की ओर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ने का अभियान चला रही है। पहले कांग्रेस नेता अपने हाथ तो मिला ले। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा किरण चौधरी व कुमारी शैलजा से हाथ मिला ले।
गृह मंत्री अनिल विज शनिवार को समालखा से चंडीगढ़ की ओर जाते समय अचानक विधायक हरविंदर कल्याण पर पहुंच गए। जहां परविधायक कल्याण व पार्टी के पदाधिकारियों ने उनको गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मंत्री अनिल विज ने विधायक के परिवार से मिले ओर उनकी माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओ का उनसे परिचय भी कराया।.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पार्टी सत्ता में है, तो भाजपा कार्यकर्ताओ ने वर्षो तक मेहनत और संघर्ष किया है। कार्यकर्ताओ की मेहनत का फल कि आज भाजपा की प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनी है।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान ढकोसला है। कांग्रेस वाले पहले अपने हाथ से हाथ तो जोड़ ले। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा ओर कहा कि कांग्रेस कहा कि कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ने का अभियान चला रही है । उन्होंने सदा तलवार चलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 1947में बटवारे के समय एक लाख लोग मरवा दिए थे। इसी के साथ 1984में दंगे करवाए।उन्होंने बजट को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश को विकास से विकसित तक ले जाना है ओर भाजपा शासित सरकारे उसी के आधार पर कार्य कर रही है।
No comments:
Post a Comment