10000

Tuesday, 28 February 2023

होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने की मारपीट

तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने मारपीट करते                        हुए फाड़ी वर्दी 

SDM ने DSP को भेजी शिकायत

घरौंडा,28 फरवरी,प्रवीण कौशिक

 तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ डाली। होमगार्ड ने मामले की लिखित  जानकारी एसडीएम को की । एसडीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 तहसील कार्यालय में तैनात होमगार्ड राममेहर ने बताया कि  मंगलवार को तहसीलदार के कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर खड़ा था।  तहसीलदार के कार्यालय में भीड़ ज्यादा होने के कारण उसने बाहर खड़े लोगों को एक-एक करके अंदर आने के लिए कहा इतने में प्रवेश नाम का एक व्यक्ति जो तहसील कार्यालय में वसीका नवीस इंद्रजीत माटा  के बस्ते पर कार्य करता है आया और आते ही उसने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया जब मैंने उसको यह कहा कि भीड़ कम होने पर आप अंदर चले जाएं तो उन्होंने मेरा गला पकड़ कर मेरे साथ मारपीट की और मेरी वर्दी फाड़ दी। ओर गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। हाथापाई होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाया। होमगार्ड राममेहर ने बताया कि मेरे साथ मारपीट का पूरा हुआ है का सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

 होमगार्ड राममेहर ने पूरे मामले की लिखित जानकारी एसडीएम को की है। 
एसडीएम  अदिति ने पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए लिखी शिकायत पुलिस को कर दी है। 
चर्चा है कि वसीका नवीसों व स्टाम वेंडर्स से ज्यादा यहाँ उनके दलाल कार्यालयों में घुसे रहते है जिससे भरस्ट्राचार को जहां बढ़ावा मिलता है वहीं जनता भी परेशान नज़र आती है।

2 सप्ताह के बाद शुरू हुई रजिस्ट्री -
 भ्रष्टाचार में तहसीलदार नितिन सिंगला पर कानूनी कार्रवाई होने  व नायब तहसीलदार इंदर सिंह के द्वारा लंबी छुट्टी पर चले जाने के करीब 2 सप्ताह बाद आज नायब तहसीलदार सागरमल ने घरौंडा तहसील  का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। ड्यूटी पर नायब तहसीलदार के आते ही कार्यों को करवाने के लिए सुबह से ही तहसील प्रांगण में भारी भीड़ लगी रही। इसके साथ ही वसीका नवीसो के करिंदे व तहसील कार्यालय में पिछले काफी समय से पांव जमाए बैठे है। कुछ फर्जी वसीका नवीस भी कई कई रजिस्ट्रीयां अपने हाथों में लिए हुए तहसीलदार के समक्ष खड़े दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि जिस होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने मारपीट की वह भी रजिस्ट्री लेकर आया हुआ था।

-- एसडीएम अदिति घरौंडा 
 तहसीलदार कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ किसी व्यक्ति द्वारा हाथापाई करने व वर्दी फाड़ने कि लिखित जानकारी होमगार्ड द्वारा दी गई है जिस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है

हरियाणा का ब्राह्मण बीजेपी से नाराज

 ब्राह्मणों ने राज्य  अधिवेशन में लिए फैसले


 ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन में ब्राह्मण कल्याण आयोग,  EBPG 10% व आर्थिक आधार पर  आरक्षण की दोहराई मांग:  पिचोलिया

करनाल,डॉ प्रवीण कौशिक
  मानव सेवा संघ करनाल मे एक दिवसीय राज्य अधिवेशन का आयोजन पंडित जिले सिंह पिचौलिया प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण फ़ेडरेशन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमे स्टेज संचालन सुरेंदर वत्स ने किया  हरियाणा के 22 जिलो के ब्राह्मण संस्थाओ के अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी एवं ब्राह्मण समाज के सैकड़ो प्रतिनिधियों बुद्धि जीवियों एवं विशिष्ठ विप्रजनों ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत करने के लिये अपने अपने विचार रखे 
राज्य कार्यकारिणी द्वारा सर्व सम्मति से लिए गये फैसलों की जानकारी देते हुए अध्यक्षीय उद्धबोधन में पंडित पिचोलिया ने बताया कि आर एस एस के सुप्रीमो मोहन भागवत के एवं बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा ब्राह्मणों के  मान सम्मान के विरुद्ध दिये गये ब्यानों की कड़े शब्दों मे निन्दा की गई तथा करनाल मे 11 दिसंबर को सरकार द्वारा भगवान परशुराम के नाम से मनाए गए महाकुम्भ सम्मेलन मे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण कल्याण आयोग कि आधी अधूरी घोषणा को अपर्याप्त बताया तथा सभी ब्राह्मणों ने नाराजगी व्यक्त की ।
इस अधिवेशन में हरिराम दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीतल पांडेय महिला अध्यक्ष,  जयभगवान शर्मा अध्यक्षअम्बाला, राजेन्द्र  कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष, राम रतन शर्मा  अध्यक्ष पानीपत, मदन लाल साहा, सतीश शर्मा राजकुमार कुरुक्षेत्र, ऋषि शर्मा करनाल, रामफूल जींद, ईश्वर दत्त भारद्वाज, कैथल, प्रेमचंद पलवल रणधीर रोहतक,रामानंद सिरसा,विनोद शर्मा सिरसा, जे पी गौड़ महासचिव ,सुरेंदर भूषण समोरा अध्यक्ष इन्द्री, आर पी  गौड़  फरीदाबाद,बलबीर शर्मा सिरसा,ईश्वर,जीबी कौशिक फरीदाबाद, धर्मबीर गौड़ पहलवान गोहाना,राजेन्दर गौतम सोनीपत,जनार्दन शर्मा हरिनारायण शर्मा  पूर्व राज्य अध्यक्ष रोडवेज युमनानगर,, राजेश भारद्वाज हिसार, पृथ्वी शर्मा जगाधारी,दिनेश शर्मा जींद,विजय कौशिक रिवाड़ी, के के गौड़ शीशपाल,किशन कौशिक भिवानी अक्षित अंकित आदि ने अपने विचार रखे।
ब्राह्मण महासभा हरियाणा सरकार से माँग करती है कि आठ राज्यों की भांति हरियाणा में भी ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन किया जावे।
कांग्रेस सरकार द्वारा ब्राह्मणों सहित चार अन्य जातियों को नोकरियों में दिया गया 10 % EBPG कोटा बहाल किया जावे तथा EBPG कोटा के तहत TGT में नियुक्त 343 लड़के लड़कियों को शीघ्र ज्वाईनिंग करवाया जावे।

आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ 36 बिरादरी के गरीब व्यक्तियों को मिलना चाहिए क्योंकि गरीबी कोई जात देख कर नहीं आती गरीब हर जाति में होते हैं।

 संगठन को मजबूत करने के लिए हरियाणा के सभी ज़िलों में बैठक करके  ज़िला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक ब्राह्मण पंचायत का गठन करके मुख्यमंत्री व राज्यपाल को माँग पत्र देंगे।

 हरियाणा में जो भी राष्ट्रीय पार्टी ब्राह्मणों को मान सम्मान व चुनाव के समय ज्यादा टिकटें व सरकार में ज्यादा हिस्सेदरी देगी तथा  ब्राह्मणों कि मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करने का ठोस आश्वासन देगी तो ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ चुनाव में उसका साथ देने के लिए विचार करेगी।

 जातपात धर्म एवं प्रदेश स्तर पर बनाये गये अलग अलग कानूनों को समाप्त करके एक देश एक कानून लागू किया जाये।

सरकार द्वारा  मन्दिरों के अधिग्रहण पर रोक लगाई जावे तथा सभी अधिग्रहण किये गए मन्दिरों एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में चढ़ाए  गए दानराशि के पैसों को ब्राह्मणों के कल्याण पर खर्च किया जावे।


पिचोलिया ने बताया कि ब्राह्मण महासभा शिक्षा एवं रोजगार का स्तर बढाने के लिए जिला स्तर पर निर्मित धर्मशालाओ में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी एवं एकेडमी खोली जाएगी। ब्राह्मणों के गरीब परिवार के होनहार बच्चो की देश विदेश में पढाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी विवाह योग्य लड़के व लड़कियों  के रिश्ते तय करने के लिए राज्य स्तर पर मैरिज ब्यूरो की स्थपना की जाएगी। प्रति वर्ष राज्य स्तर पर युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन करवाएं जावेंगे । शादी मे डी जे बजाने व दहेज प्रथा व दहेज के सामान की प्रदर्शनी पर रोक लगाई जाएगी।


अधिवेशन के अंत में सभा के संरक्षक पंडित ओ पी शर्मा ने  अधिवेशन में पहुंचे सभी विप्रजनों का धन्यवाद किया।

Saturday, 25 February 2023

कांग्रेस वाले पहले अपने हाथ से हाथ तो जोड़ ले:अनिल विज

1947 में बटवारे के समय एक लाख लोग मरवा दिए थे।

घरौंडा,डॉ.प्रवीण कौशिक

गृह व  एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज शनिवार को दोपहर बाद विधायक हरविंदर कल्याण के फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से भी मुलाक़ात की ओर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ने का अभियान चला रही है। पहले कांग्रेस नेता अपने हाथ तो मिला ले। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा किरण चौधरी व कुमारी शैलजा से हाथ मिला ले।
गृह मंत्री अनिल विज शनिवार को समालखा से चंडीगढ़ की ओर जाते समय अचानक विधायक हरविंदर कल्याण पर पहुंच गए। जहां परविधायक कल्याण व  पार्टी के पदाधिकारियों ने उनको गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मंत्री अनिल विज ने विधायक के परिवार से मिले ओर उनकी माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने मौजूद  पार्टी कार्यकर्ताओ का उनसे परिचय भी कराया।.
उन्होंने  कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज पार्टी सत्ता में है,   तो भाजपा कार्यकर्ताओ ने  वर्षो तक मेहनत और संघर्ष किया है। कार्यकर्ताओ की मेहनत का फल कि आज भाजपा की प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनी है।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान ढकोसला है। कांग्रेस वाले पहले अपने हाथ से हाथ  तो जोड़ ले। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा ओर कहा कि कांग्रेस कहा कि कांग्रेस  हाथ से हाथ जोड़ने का अभियान चला रही है । उन्होंने सदा तलवार चलाने का  काम किया है। उन्होंने कहा कि 1947में बटवारे के समय एक लाख लोग मरवा दिए थे। इसी के साथ 1984में दंगे करवाए।उन्होंने बजट को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश को विकास से विकसित तक ले जाना है ओर भाजपा शासित सरकारे उसी के आधार पर कार्य कर रही है।



अवैध कॉलोनी पर ज़िला योजनागर विभाग ने पुलिस बल से साथ पीला पंजा चलाया

 कार्रवाही को लेकर कॉलोनी मालिक ने विरोध जताया, लेकिन पीले पंजे की कार्रवाही चलती रही। 

घरौंडा,प्रवीण कौशिक

गांव कोहण्ड व अलीपुर खालसा रोड पर बनी अवैध कॉलोनी पर ज़िला योजनागर विभाग ने पुलिस बल से साथ पीला पंजा चलाया। टीम ने बनी दुकाने व मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाही को लेकर कॉलोनी मालिक ने विरोध जताया, लेकिन पीले पंजे की कार्रवाही चलती रही। 
शुक्रवार को डीटीपी गुंजन वर्मा   पुलिस बल से साथ गांव कोहण्ड मे पहुंची ओर उन्होंने अलीपुर खालसा मार्ग पर लगभग ढाई एकड़ मे  विकसीत हो रही  अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाने की कार्रवाही शुरू कर दी। जिसको लेकर कॉलोनाइजरो मे हड़कंप  की स्थिति बन गई । मकान व दुकानों के ध्वस्त होते देख कॉलोनी के मालिक का गुस्सा फुट पड़ा ओर उसने विभागीय अधिकारियो की कार्यवाही को गलत करार  दिया। कॉलोनी मे प्लॉटो की नीव भी तोड़ दी। कॉलोनी मालिक का कहना है कि उन्होंने कॉलोनी को अप्रूड कराने के लिए सभी दतावेंज डीटीपी  ऑफिस में   जमा करवा रखें है, उसके बावजूद भी कॉलोनी को तोड़ने की कार्रवाही की जा रही है।


डीटीपी गुंजन वर्मा ने कहा कि कॉलोनी मे पहले भी तोड़फोड़  की कार्रवाही हो चुकी है । उसके बाद कॉलोनाइजर को नोटिस दें दिया था। लगभग ढाई एकड़ मे बनी अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया गया है। आगे भी इस प्रकार की कॉलोनियों मे कार्यवाही की जाएगी।

हरियाणा द्वारा सब्जी उत्कृष्टता केेेंद्र पर दो दिवसीय सब्जी मेले के दुसरे दिन आज मुख्यतिथि के रूप में कृषि एवं पशुपालन मंत्री जे पी दलाल ने की शिरकत

इस मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ज्यादातर स्थान को फार्मिंग में बदला जाएं एवं हरियाणा के हर किसान को खेती के अंतर्गत हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं:कृषि मंत्री दलाल

घरौंडा -24 फ़रवरी ,डॉ प्रवीण कौशिक

उद्यान विभाग, हरियाणा द्वारा सब्जी उत्कृष्टता केेेंद्र पर दो दिवसीय सब्जी मेले के दुसरे दिन आज   मुख्यतिथि के रूप में कृषि एवं पशुपालन मंत्री जे पी दलाल, हरविन्द्र कल्याण, विधायक, घरौंड़ा ने शिरकत की। इस दौरान एस.ड़ी.एम. अदिति, डा0 अजय यादव, रजिस्ट्रार, महराणा प्रताप बागवानी विश्वविधालय, करनाल भी मौजुद रहें। इस दौरान मुख्यातिथि ने डा0 अर्जुन सिंह सैनी, महानिदेशक उद्यान, हरियाणा, डा0 मनोज कुमार कुण्ड़ू, संयुक्त निदेशक, केन्द्र के उप-निदेशक डा0 सुधीर कुमार यादव, घरौंड़ा,एवं अन्य अधिकारियों सहित मेले में लगाई गई स्टॉलों एवं केन्द्र पर प्रदर्शन तकनीकी व संरक्षित फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आयोजित मेलों से किसानों को बागवानी से संबंधित काफी कुछ सीखने को मिलता है। माननीय मंत्री जी ने बताया कि इस मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के ज्यादातर स्थान को फार्मिंग में बदला जाएं एवं हरियाणा के हर किसान को खेती के अंतर्गत हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं।  साथ ही नवीनत्तम तकनीकों को केन्द्र से किसान के खेत तक पंहुचाना है एवं किसान की आय दौगुना करना है।




11 किसानों को वितरित किए टैक्टर
माननीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री जी ने जिला पानीपत के जिन किसानों ने हरियाणा सरकार की स्कीम के अंतर्गत 40-50 प्रतिशत अनुदान के तहत टैªक्टर के लिए आवेदन किया था, उनको टैªक्टर की चाबी सौंपते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होने ने बताया कि आगे आने वाले समय में इस परियोजना के तहत और भी कई किसानों को टैªक्टर वितरित किए जाऐंगें। लाभांवित किसानों की सूची में 1. श्री जितेन्द्र पुत्र श्री ओम प्रकाश 2. श्री रविन्द्र पुत्र श्री वेद सिंह, 3. श्री विनोद कुमार पुत्र श्री जयपाल सिंह, 4. श्री मनीश पुत्र श्री राजबीर, 5. श्री सत्यावान पुत्र श्री ज्ञानी राम, 6. श्रीमति सुनिता पत्नि श्री राममेहर, 7. श्रीमति चंद्रपति पत्नी श्री लखमीचंद, 8. श्रीमति निमो देवी पत्नी श्री बलवान सिंह, 9. अंगुरी पत्नी श्री रामधारी, 10. श्रीमति रेशम देवी पत्नी श्री राजिन्द्र सिंह, 11. श्रीमति केशों देवी पत्नी श्री कुरदिया राम शामिल रहें।

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’’

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जी ने बताया कि हरियाणा में वित्तिय वर्ष  2022-23 में बागवानी किसानों के लिए फसल बीमा योजना शुरू करने वाला एकमात्र राज्य है। इसके तहत 46 बागवानी फसलों को कम प्रिमियम जैसे 750/- रूप्ये से 1000/- रूप्ये प्रति एकड़ के साथ 30 हजार रूपये सब्जियों व 40 हजार रूपये फलों के लिए मुआवजा निर्धारित किया है ताकि किसानों की बागवानी फसलों को प्रतिकूल मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके।



भावांतर भरपाई योजना

सब्जियों के उचित मूल्य के उद्देश्य से एक अनुठी योजना ‘‘भावान्तर भरपाई योजना’’ लागू की है। हरियाणा सभी प्रमुख बागवानी फसलों में भावंतर भरपाई योजना शुरू करने वाला पहला राज्य था और 21 फलो और सब्जियों को सुरिक्षत मुल्य तय करके किसानों की उपज के विपणन में जोखिम को कम करने के लिए महत्वपुर्ण योजना को सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है और 2022-23 के दौरान 4082 किसानों को 9.05 करोड़ रूप्ये की प्रोत्साहन राशी दी जा चुकी है।

किसानों को संरक्षित खेती अपनाना चाहिए-  
कृषि एवं पशुपालन मंत्री नौवं सब्जी मेले के अंतर्गत प्रदेश से आए किसानों को संबोधित करते हुए माननीय कृषिमंत्री श्री जे.पी. दलाल जी ने कहा कि संरक्षित खेती को सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र तक सीमित न रखकर, इस तकनीक को प्रदेश के हर किसान के खेत तक  पहुंचाने का लक्ष्य रखना होगा। मंत्री जी ने किसानों को इसके होने वाले फायदें व मुनाफे बारे अवगत करवाएगें। यह केवल केन्द्र द्वारा खेत के किसान से सीधा जुड़कर ही संभव हो सकता है।
बागवानी की लाभकारी योजनाएं
माननीय कृषिमंत्री जी ने बागवानी की उन्नत खेती के बारे में अगर कहा जाएं तो हरियाणा उद्यान विभाग द्वारा किसानों के लिए कई लाभाकारी योजनाएं चलाई जा रही है जैसे कि आई.एच.ड़ी, एम.आई.ड़ी.एच., भावांतर भरपाई योजना, बागवानी बीमा योजना, फसल कलस्टर विकास कार्यक्रम, प्रार्थमिक प्रसंसकरण, मार्केटिंग बुनीयादी सुविधाएं, बागवानी यंत्रीकरण, एफ.पी.ओ. कार्यक्रम इत्यादि।
मंत्री जी ने बताया कि मशीन बैंको का विकास बागवानी मे मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए लघु किसानों को कृषियंत्रो पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है तथा बड़ी कृषि यंत्रो के लिए 5 मशीन बैंक स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई है। इन केन्द्रो की स्थापना के लिए ई-टेण्ड़र जारी किया गया है तथा मार्च, 2023 के अंत तक इन केन्द्रो पर मंहगी मशीनों को कम किराए पर किसानों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

हरियाणा प्रदेश के हर जिले प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित
सब्जी मेले के दुसरे दिन हरियाणा प्रदेश के लगभग हर जिले से उद्यान विभाग द्वारा हर जिले के जिला उद्यान अधिकारी उपलब्ध करवाई गई किसानों की सूची से चयनित 2 प्रगतिशिल किसानो सम्मानित किया गया। इस सम्मान में प्रथम पुरूस्कार सब्जी रतन जोकि 11000/- एवं दुसरा पुरूस्कार 5100/- रूपये सब्जी सम्मान के रूप में किसानों माननीय मंत्री जी के द्वारा वितरित किए गए।
कृषिमंत्री जी ने बताया कि हरियाणा बागवानी विभाग द्वारा की गई पहलों को व्यापक प्रशंसा एवं पुरूस्कार मिलें है जैसे की सर्वश्रेष्ठ राज्य कृषि व्यवसाय पुरूस्कार 2022, एफ.पी.ओ. और फसल कल्सटर विकास को बढ़ावा देने के लिए ैज्ञव्ब्भ् गोल्ड़ अवार्ड 2022 और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन पुरूस्कार 2022-23 दिया जा चुका है।
साथ ही बागवानी विभाग के महानिदेशक डा0 अर्जुन सिंह सैनी एवं उद्यान विभाग के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र है एवं मैं आशा करता हूं कि सभी कर्मचारी किसानों को तकनीकी एवं आर्थिक रूप सवांलंबी बनाने में हमेशा अग्रसर रहेंगे।

हरियाणा खेती में नं0 1 था, नं0 1 है, और नं0 1 रहेगा। हरियाणा सरकार किसानों की हर संभव मदत करेगी जिससे हरियाणा के किसानों एवं उत्पदों का ढंका पूरे विश्व भर में बना रहें।
 माननीय श्री हरविन्द्र कल्याण, विधायक, घरौंड़ा ने भी किसानों को संबोधित किया और कहा कि मै जब पहली बार इस केन्द्र पर आया था और 9वें सब्जी मेले में आया हूं तो देख रहा हूं कि हर वर्ष किसानों की संख्या बहुत बड़ा इजाफा हो रहा है एवं इसके लिए में बागवानी विभाग को बधाई देता हूं। उन्होनें बताया कि परंपरागत खेती से गैर पंरपरागत खेती की तरफ किसानों का रूझाान बढ़ना चाहिए। उन्होनें बताया कि शुरू में सभी को शंका होती है कि कहीं यह घाटे का सौदा न हो जाए परंतु आज के दौर में किसानों की प्रगती को देख कर यह शंका भी दूर होती जा रही है एवं इसमें सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र अहम भुमिका निभा रहें है। सभी किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी स्कीमों/परियोजनओं/सब्सिड़ी का लाभ उठाना चाहिए।  उन्होनें बतया कि आज के दौर में कीटनाशकों के अंधाधुध प्रयोग से भूमि बंजर होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर भूमि का पानी कम ओर  प्रदूषित हो गया है। किसान के लिए खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। ऐसे में समय की मांग है कि संरक्षित खेती को अपनाकर ही, इस नुकसान से बचा जा सकता है और भूमि व पानी को बचाया जा सकता है। विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का किसानों की आय दुगनी करने के सपने को साकार रूप देने के लिए प्रदेश सरकार एवं  बागवानी विभाग पूर्ण रूप से प्रयासरत है। इसलिए समय के साथ चलकर किसानों को अपनी खेती में फेर-बदल के साथ आगे बढ़ना होगा। अंत में विधायक जी ने सभी स्टॉल लगाने वाले किसानों, कंपनियों एवं उद्यान विभाग को शुभकामनाएं दी।

प्रदेश की बागवानी का पूरे भारत में नाम-डा0 अर्जुन सिंह सैनी, महानिदेशक उद्यान।
डा0 अर्जुन सिंह सैनी, महानिदेशक उद्यान, हरियाणा ने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रदेश के बागवानी विभाग ने जो तरक्की है, वह किसी अन्य राज्य ने नहीं की है।  प्रदेश बागवानी की पहचान पूरे भारत में है। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग के अर्थक प्रयासों से यह संभव हो पाया कि प्रदेश की बागवानी की अन्य राज्यों में एक अलग ही पहचान है। बागवानी किसान के लिए नई-नई योजनाएं अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को एक्पोजर विजीट के माध्यम से बाहरी राज्यों की सब्जियों एवं फलों की किस्मों को अपनाना चाहिए, ताकि प्रदेश की मंडी में किसी प्रकार की कोई कमी न रहें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस प्रकार के मेलों से बागवानी की नवीनतम तकनीकियों/ विभागीय स्कीमों की जानकारी किसानों को उपलब्ध करवाई जाती है।

मेले के दुसरे दिन 2200 किसानों ने किया भ्रमण
मेले के दुसरेे दिन सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र, घरौंडा पर लगभग 2200 किसानो ने भ्रमण किया। किसानों को उत्कृष्टता केन्द्र पर जैविक क्षेत्र, पोली हाउस तथा खुले में की जा रही विभिन्न प्रकार की सब्जियों को भी दिखाया गया है।
मेले मे आज के दिन बागवानी विशेषज्ञों द्वारा विभाग की योजनाओं, प्राकृति खेती संरक्षित खेती एवं ढांचा, जैविक खेती के उत्पादन, प्रमाणीकरण एवं अच्छी गुणवत्ता कृषि पद्तियांे बारे किसानों को अवगत कराया गया। इसके अलावा किसानों ने केन्द्र पर की जा रही प्राकृतिक खेती का भ्रमण किया। इस खेती को लेकर पिछले लगभग कई सालों से निरंतर कार्य चल रहा है। इस खेती को लेकर केन्द्र के अथक प्रयासों से सब्जी की प्राकृतिक खेती बारे  बेहतर तकनीकें विकसित की गई है। प्राकृतिक खेती केे बारे मे किसानों ने विशेष रूचि दिखाई व इस तकनीक को अपने खेतों में अपनाने हेतु केन्द्र के तकनीकी विशेषज्ञों से विशेष जानकारी प्राप्त की। इस तकनीक से केन्द्र पर फूलगोभी, पत्तागोभी, गाजर, मूली, टमाटर, मटर आदि की खेती की जा रही है, जो कि पूर्णतः रसायन रहित है। इस तकनीक से तैयार की गई सब्जी उत्पादों का बाजार भाव अन्य के मुकाबले काफी अधिक मिलता है।

  आज के दिन भी मेले में लगाई गई 100 स्टालें।
प्रदर्शनी में पोली हाउस में उत्पादित सब्जियां जैसेः-, पीली व लाल शिमलामिर्च, चैरीटमाटर, बीज रहित खीरा (पोली हाऊस खीरा), आंवले का मुरब्बा व केंडी, आचार, बाजरे की मटर आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। मेले में विभिन्न सरकारी विभागो/संगठनों, निजी उद्यमियों द्वारा लगभग 100 स्टॉल लगाए गये। जिनमें बागवानी विकास की विभिन्न नई-2 तकनीको की किसानों द्वारा जानकारी प्राप्त की गई। इस मौके पर प्रदेश हर जिले से 2 किसानों को इनाम भी दिए गए।

किसानो के लिए रखा गया तकनीकी सत्र
मेले के पहले की भांति दुसरे दिन भी संरक्षित खेती, एफ.पी.ओ., सब्जियो की अच्छी कृषि पद्धतियों, विभागीय स्कीम आदि के बारे तकनीकी सत्र रखा गया जिसमें किसानों को उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। हर सत्र के पश््चात संबंधित विषय पर किसानों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सवाल-जवाब किए गए जिसमें सही जवाब देने वाले किसानों को भारतीय स्टेट बैंक से प्रायोजित ईनाम दिए गए। इस सत्र के दौरान काफी उत्साहित दिखें।
लक्की ड्रा
लक्की ड्रा में भी सब्जी मेले के पहले दिन की भांति दुसरे दिन भी प्रदेश भर से आए किसानों के लिए एक लक्की ड्रा भी रखा गया जिसमें किसानों को कुपन बांटे गए एवं एकत्रित कुपन में से माननीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री जी एवं माननीय विधायक जी द्वारा 13 किसानों का लक्की ड्रा निकला जिनकों बैटरी ऑपरेटर स्प्रे पंप दिया गया।

Thursday, 23 February 2023

दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव में एक बार फिर हुई सत्य की जीत : प्रशान्त कौशिक

 दिल्ली नगर निगम के महापौर चुनाव में एक बार फिर हुई सत्य की जीत : प्रशान्त कौशिक

कहा: आप प्रत्याशी ने प्रचंड बहुमत से दर्ज की जीत

घरौंडा, पवन अग्रवाल

 आम आदमी पार्टी हरियाणा ने  दिल्ली नगर निगम में अपनी पार्टी की मेयर पद के लिए हुई भारी जीत पर खुशी जताई है।  पार्टी ने कहा कि आखिरकार दिल्ली महानगर निगम में महापौर पद के चुनाव में सत्य की जीत हुई है और  भाजपा सहित उन  लोगों को मुंहतोड़ जवाब मिला है, जिन्होंने लोकतंत्र का गला दबाने का प्रयास किया था।
 आज यहां  पार्टी के युवा नेता प्रशान्त कौशिक ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में महापौर के पद के लिए आज हुए चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 150 मत पड़े वही भाजपा प्रत्याशी को 116 वोट मिले। ऐसे में आप ने प्रचंड बहुमत के साथ अपना महापौर बनाया है। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्रिमंडल के तमाम मंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कारगर रणनीति बधाई के पात्र हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी यही प्रयास किया कि किसी तरह से  उसका 15 साल पुराना कब्जा नगर निगम में बरकरार रहे,हालांकि प्रदेश की जनता ने उन्हें बहुमत से काफी दूर रखा था। 
आप के युवा नेता कौशिक ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एलजी के माध्यम से नगर निगम में सत्ता पर कब्जा करने का प्रयास किया था। उन्होंने मनोनीत पार्षदों को वोटिंग का हक देकर भाजपा को बहुमत के करीब लाने की कोशिश की थी। जिसे आम आदमी पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।  देश के सर्वोच्च न्यायालय ने  भाजपा की सारी योजना पर पानी फेरते हुए जनहित में फैसला देकर लोकतंत्र की रक्षा की।  उन्होंने कहा कि अब नगर निगम में आम आदमी पार्टी जनता से किए अपने वायदो को पूरा करने के लिए अपने तन मन से जोर लगाएगी ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का यही प्रयास रहता है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जन सुविधाओं का लाभ मिले।
--------------

Wednesday, 22 February 2023

गांव स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करना एक सराहनीय कदम:सतीश राणा

 गांव स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करना एक सराहनीय कदम:सतीश राणा

सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 

घरौंडा,प्रवीण कौशिक
सहयोग इंटरनेशनल ट्रस्ट बरसत एवं भारत विकास परिषद बरसत शाखा द्वारा नौवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रामलीला ग्राउंड गांव बरसत जिला करनाल में संपन्न किया गया।जिसके अंतर्गत 5 जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाई गई ।
कार्यक्रम  का संचालन सहयोग इंटरनेशनल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र चावला जी एवं राष्ट्रीय महासचिव अजय सिंगला के द्वारा किया गया इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए विशिष्ट अतिथि सतीश राणा कैरवाली, कांग्रेस नेता ने  सहयोग इंटरनेशनल ट्रस्ट बरसत एवं भारत विकास परिषद शाखा बरसत के द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
 राणा ने कहा की एक गांव स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन करना अपने आप में बड़ी बात है।टीम को आगे भी बढ़ चढ़कर इस तरह से कार्य करते रहने का आह्वान किया।
इसमें करनाल के गांव रंदोली की गीता की शादी नलवी पार के कुलदीप संग की गई।
 रामनगर करनाल से गीता की शादी मनीष कुमार निवासी रजापुर पानीपत के संग,आसन कला पानीपत से राखी की शादी बुधनपुर के राजेंद्र संग गढी भरल, करनाल से आसमां की शादी दौलतगढ़ी उत्तर प्रदेश के कादिर संग, मोहिउद्दीनपुर करनाल की पूजा की शादी डबरकी पार के बिल्लू संग की गई।
इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद शाखा बरसत एवं सहयोग इंटरनेशनल ट्रस्ट बरसत शाखा के संरक्षक डॉक्टर संजीव वशिष्ट, अध्यक्ष मोहिंद्र सोनी, रामेश्वर सैनी, सचिव संजीव चौधरी,कोषाध्यक्ष किशोर कुमार उपाध्यक्ष सुधीर कौशिक, यशपाल मिड्ढा, मास्टर नरेश सैनी, अमित सैनी , संजीत सैनी , बब्बर भान सैनी अन्य शाखा सदस्य व गांव के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक शिफ्ट वाले विद्यालय सुबह 8 से 2:30 बजे तक

हरियाणा सरकार ने 23 फरवरी, 2023 से स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है।

अब एक शिफ्ट वाले विद्यालय सुबह 8 से 2:30 बजे

और दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालय सुबह 7 से 12:30 बजे (पहली शिफ्ट) और दोपहर 12:45 से शाम 6:15 बजे (दूसरी शिफ्ट) तक लगेंगे।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...