कहा : बीते पांच साल पूर्ण बहुमत होने के बाद भी कुछ नहीं कर सकी भाजपा सरकार
कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : शर्मा
कांग्रेस ही कर सकती है देश का भला
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों की तरफ से हटा रहे हैं। आज भी नरेंद्र मोदी जनता के साथ झूठे वायदे करने में लगे हैं। देश की जनता पिछले पांच सालों का हिसाब मांग रही है लेकिन कोई भी भाजपा नेता पिछले पांच सालों की बात नहीं करता। 2014 के अपने वायदों को पूरा करने में भाजपा सरकार विफल रही है। जनता ने पांच साल का समय भाजपा को दिया जिसमें भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल रही। अब जनता किसी भी सूरत में भाजपा को सत्ता में आने नहीं देगी।
कुलदीप शर्मा आज इंद्री और करनाल में अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो जनता के सामने यह बताते हैं कि उन्होंने पिछले पांच साल में देश के लिए क्या किया और न ही यह बताते हैं कि वह क्या करना चाहते हैं। वह सिर्फ पाकिस्तान-पाकिस्तान करके जनता को बरगला रहे हैं। कुलदीप शर्मा ने सवाल दागते हुए कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि बीते पांच सालों में देश में कितना विकास हुआ। देश के युवाओं को पिछले चुनाव में नौकरियां देने का जो सपना भाजपा सरकार ने दिखाया था, वह वायदा क्यों पूरा नहीं किया गया। देश के युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं मिल। आज देश का किसान बदहाल है। किसान आत्महत्याएं कर रहा है। किसानों से पिछले चुनाव में भाजपा ने वायदा किया था कि वह किसानों को उनकी फसल का दोगुना मूल्य देंगे। सरकार के उस वायदे का क्या हुआ। देश के गरीबों की गरीबी दूर करने के बड़ेे-बड़े वायदे भाजपा सरकार ने किए थे लेकिन गरीब गरीबी रेखा से ऊपर क्यों नहीं उठा। पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी देश की तकदीर और तस्वीर क्यों नहीं बदली।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा के झूठे वायदों से देश की जनता में आक्रोश है। अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। देश की जनता अब भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। अब भाजपा की विदाई देश और प्रदेश से तय है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 12 मई को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर एक नए राष्ट्र की नींव रखे। भाजपा ने पिछले पांच साल में जो देश का विनाश किया है उससे देश को बचाने के लिए वह कांग्रेस का साथ दे। उन्होंने वायदा किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर करनाल लोकसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। लोगों के साथ न्याय होगा। जनता को उसका हक मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों को उनकी फसल का पूर्ण दाम मिलेगा। किसानों के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। गरीबों का जीवन स्तर सुधारने के लिए 72000 रुपए सालाना दिए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश का प्रत्येक नागरिक सिर उठाकर जीवन यापन कर सके। देश को एक बेहतर भविष्य दिया जाएगा। भाईचारे को बढ़ावा दिया जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कभी लोगों से झूठे वायदे नहीं किए। जो कहा है वो करके दिखाया है क्योंकि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इसलिए जनता कांग्रेस को वोट दे। आज जनसम्पर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने दोनों हाथ उठाकर उन्हें अपना स
No comments:
Post a Comment