29 मई को मनाया जायेगा परशुराम जन्मोत्सव
शहर के मेन बाजार स्थित पंडित गीता राम धर्मशाला में शहर की सुख शांति के लिए हवन किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने हवन में आहुति डाली। साथ ही 29 मई को भगवान परशुराम जयंती शोभा यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की और युवाओं के साथ-साथ अन्य लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। ब्राह्मण नेता राजेंद्र भट्ट व भगवान परशुराम सेवा समिति के महासचिव सतीश पंडित ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के लोगों को आदर्शो पर चलना सिखाया है और हम सब को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।
रविवार की सुबह ब्राह्मण समाज के सैंकड़ों लोग शहर की पंडित गीता राम धर्मशाला में एकत्रित हुए। शहर में अमन व शांति के लिए एक यज्ञ किया गया। पंडित अनिल शास्त्री ने मंच्चोरण किया और समाज के लोगों ने हवन में आहुति डाली। पंडित अनिल शास्त्री ने हवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह से हवन की अग्रि दोष विकारों को दूर कर वातावरण परिवर्तित करती है। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील कौशिक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष भगवान परशुराम जयंती बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष भी 29 मई को भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर नई अनाज मंडी स्थित कम्युनिटी हाल से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें इलाके युवा बड़ी संख्या में हिस्सा लेगें। उन्होंने समाज के लोगों से जयंती समारोह में पहुंचनें का आह्वान किया।

इस मौके पर बनारसी लाल भास्कर, जयप्रकाश शर्मा, प्रवीण कौशिक, सतीश शर्मा उर्फ कालू, दिनेश शर्मा, पंडित भूदेव शास्त्री, हरिराम शर्मा, रम्मल शर्मा, बलवान शर्मा, बल्लू शर्मा, राजेंद्र भट्ट, ओंकार शर्मा, रोहित कौशिक, अजय शर्मा, गौरव भीम शर्मा, रिंकू शर्मा, अजय पंडित, विजय शर्मा,दिनेश कौशिक व अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment