जमीनी विवाद के चलते खंड के गांव गढ़ीभरल में दो पक्षों के बीच झड़प होने का मामला प्रकाश मे आया है। झगड़े में एक ही परिवार की पाच महिलाएं घायल हो गई।। घायल महिलाओं के परिजनों का आरोप है की दो दर्जन लोगों ने खेतों में काम करते समय उनके परिवार की औरतों पर हमला किया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान आधार पर जाच शरू कर दी है।
खंड के गांव गढ़ी भरल में हुए विवाद में घायल महिलाओं को अस्पताल लेकर आएउस्मान और फैजान ने के अनुसार देर सांय 25 से 30 लोगों ने उनके खेतोंमें काम कर रही महिलाओं पर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया की हमलावरउनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इससे पहले भी उनके खेतों में खड़ी
गेहू की फसल भी जबरन काट ली गई थी। उस्मान ने बताया की जब महिलाओं ने विरोध जताया तो बदमाशो ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में मुन्नी, कौसिदा, जखीरा, शाहीन व गुलिस्ता सहितउनके परिवार की पाच महिलाएं घायल हुई हैं। महिलाओं पर हुए हमले की सूचनामिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार दलबल के साथ अस्पताल में पहुचे। फैजानऔर उस्मान ने पुलिस को बताया की हमलावर गांव के ही हैं। पुलिस ने पीडि़त
पक्ष को आश्वासन दिया की दोषियों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि गढ़ीभरल गांव में भूमि विवाद में कुछमहिलाओं को चोट आई हैं। मामले की गहनता से जाच की जा रही है। शिकायत केआधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment