10000

Friday, 10 March 2023

महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

 महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

 घरौंडा 10 मार्च,प्रवीण कौशिक
 कोहण्ड कैमला मार्ग पर पोल्ट्री फार्म में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 शुक्रवार को अलसुबह कोहंड कैमला मार्ग पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कार्यरत पश्चिम बंगाल निवासी 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। महिला के द्वारा फांसी लगाने की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को लगी तो पोल्ट्री फार्म में हड़कंप मच गया।  

बताया जा रहा है कि देर रात बच्चे की पिटाई को लेकर पति-पत्नी में कोई झगड़ा हो गया था। और शुक्रवार को सुबह जब उसका पति पोल्ट्री फार्म में कार्य करने के लिए गया तो महिला घर पर अकेली थी। महिला ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। महिला को फांसी पर लटके हुए जब उसके बच्चों ने देखा तो उन्होंने इसकी सुचना अपने पिता को दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को फंदे से नीचे उतार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 जांच अधिकारी रमेश कुमार-
 कोहण्ड गांव के समीप पोल्ट्री फार्म में एक महिला के द्वारा फांसी लगा लेने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
 

Sunday, 5 March 2023

होली मिलन समारोह का आयोजन

 होली मिलन समारोह का आयोजन करनाल में



घरौंडा:डॉ प्रवीण कौशिक

डब्ल्यू जे आई संगठन की तरफ से संगठन सदस्यों व सभी जिला पत्रकारों के संग सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मूमेंट में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 जिसमे मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा से सांसद संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, मेयर रेणु बाला गुप्ता, समाजसेवी बृज गुप्ता, डिप्टी मेयर राजेश अघि, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, भाजपा महिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शहर के पार्षदों ने शिरकत की। 



डब्ल्यू जे आई संगठन की जिला करनाल इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी पंहुचे। कार्यक्रम में मंच का संचालन संगठन से जिला करनाल की महिला अध्यक्ष नीरा माटा ने किया। टीसीरीज़ में अब तक बड़ी संख्या में गीत व भजन गायक कीर्तिमान ने अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर समा बांधा। सभी मुख्यातिथियों द्वारा उपस्थित पत्रकारों का अपने सम्बोधन से मार्गदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सभी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए साधुवाद किया औऱ कहा कि एक पत्रकार बड़ी ही लग्न से अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज की समस्याओं को उठाता है, जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि तथ्यों को बिना जाने अथवा दोनों पक्षो को सुने बिना ही ब्रेकिंग खबर चलाने के चक्कर में जल्दी की जाती है, जोकि समाज के लिए कई बार बहुत ही खतरनाक साबित होती है औऱ ब्रेकिंग के चक्कर मे झूठ बहुत आगे निकल जाता है सच कंही बहुत पीछे छूट जाता है, जिससे जो पाठक या श्रोता है उन्हें समझना बहुत ही कठिन हो जाता है। इसलिए आप सभी बुद्धिजीवी पत्रकार साथियों से आग्रह है कि तथ्यों को पूरी तरह जाँच कर व सामने रखकर ही खबर चलाए, जिससे समाज मे सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले।

Saturday, 4 March 2023

होली के रंगों से बालों को बचाने के 5 आसान तरीके बता रहे हैं डॉ मुकेश अग्रवाल

 डॉ मुकेश अग्रवाल (कंसलटेंट आयुर्वेदा ट्राइकोलोजिस्ट, वीएचसीए हेयर क्लिनिक) की कलम से....

प्रस्तुति:डॉ. प्रवीण कौशिक

होली के रंगों से बालों को बचाने के 5 आसान तरीके 

होली रंगों का एक खूबसूरत त्योहार है जिसे हर उम्र और लिंग का व्यक्ति मनाना पसंद करता है। ये रंग जिनती खूबसूरती बिखेरते है उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकते है विशेष रूप से चमड़ी और बालों के लिए। यदि आप अपने बालों को इन रंगों के दुष्प्रभाव से बचाना चाहते है तो आइए जानते हैं 5 आसान एवं असरदार टिप्स :-

1. रंग खेलने के पहले बालों पर नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम के तेल से अच्छी तरह से मसाज करें ताकि सारे बालों पर तेल अच्छी तरह से लग जाए। इससे होली का रंग बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

2. रंग खेलने के पहले आप चाहें तो बालों पर प्लास्टि‍क मास्क भी लगा सकते हैं, ताकि बालों को पूरी तरह से सुरक्षि‍त रखा जा सके। इससे बाल रंग और गीलेपन से बचे रहेंगे और होली भी मन जाएगी।

3. बालों को बार-बार पानी से धोते रहें, ताकि बालों पर लगा रंग निकलता रहे। होली खेलने के बाद पहले बालों को साफ पानी से धोएं, उसके बाद शैंपू या अन्य संसाधनों को प्रयोग करें।


4. बाल धोने के लिए कोशि‍श करें कि हर्बल शैंपू का ही प्रयोग करें। केमिकल युक्त शैंपू रंगों के साथ क्रिया कर आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शैंपू का प्रयोग भी पानी में घोलकर करें।

5. बाल धोने के बाद उन्हें रगड़ें नहीं बल्कि उन्हें खुद ब खुद सूखने दें। इसके बाद बालों में हल्के गुनगुने तेल की मालिश करें ताकि बालों को पोषण मिल सके और रंगों के नुकसान को कम किया जा सके।

बस टेम्पू पर गिरी, वाहन चालक घायल

 


समालखा ,कौशिक

 दिल्ली से लुधियाना जा रही एक प्राइवेट बस समालखा पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर के उपर अनियंत्रित हो गई ओर विपरीत दिशा से आ रहे टैम्पू पर जा गिरी।जिससे दोनों वाहनो के चालक घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना की  एक प्राइवेट बस सोनीपत के पास खराब हालत मे खडी हुई थी। बस चालक हरमेश लाल अपने साथ एक मैकेनिक  को लेकर सोनीपत पहुंंचा ओर बस को लेकर वापिस लुधियाना लेकर जा रहा था।बस जब समालखा के पुराने बस अड्डे के निकट फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो अचानक उसके सामने विपरीत दिशा से एक टैम्पों आ गया। टैम्पों को सामने देखकर बस चालक संतुलन खो बैठा। टैम्पो को बचाते बचाते बस पलट कर टैम्पों  पर जा गिरी।जिससे बस चालक हरमेश लाल व टैम्पों चालक सतपाल  निवासी गांव पट्टीकल्याणा बुरी तरह घायल हो गये। बस पलटने से फ्लाईओवर के ऊपर जाम लग गया।सूचना पाकर समालखा ट्रेफिक इंचार्ज राजेश राठी मौके पर पहुंचे और पलटी हुई बस व टैम्पों को उठवाकर यातायात को सुचारू रूप से चलवाया तथा  दोनों घायल चालकों को समालखा सामान्य अस्पताल मे भर्ती करवाया जहां से उन्हें पानीपत रैफर किया गया।


Friday, 3 March 2023

पानीपत में सड़क दुर्घटना में 3 श्रद्धालुओं की मौत


पानीपत में सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत व लगभग 3 दर्जन घायल।
मिली जानकारी अनुसार उझा गांव के कुछ श्रद्धालु चुलकाना धाम से बाबा श्याम के दर्शन कर वापसी घर कर रहे थे तो पानीपत में एक ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मारी जिसमें 3 महिलाओं की मौत वह लगभग तीन दर्जन श्रद्धालु घायल होने की सूचना है

Tuesday, 28 February 2023

होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने की मारपीट

तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने मारपीट करते                        हुए फाड़ी वर्दी 

SDM ने DSP को भेजी शिकायत

घरौंडा,28 फरवरी,प्रवीण कौशिक

 तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ डाली। होमगार्ड ने मामले की लिखित  जानकारी एसडीएम को की । एसडीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 तहसील कार्यालय में तैनात होमगार्ड राममेहर ने बताया कि  मंगलवार को तहसीलदार के कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर खड़ा था।  तहसीलदार के कार्यालय में भीड़ ज्यादा होने के कारण उसने बाहर खड़े लोगों को एक-एक करके अंदर आने के लिए कहा इतने में प्रवेश नाम का एक व्यक्ति जो तहसील कार्यालय में वसीका नवीस इंद्रजीत माटा  के बस्ते पर कार्य करता है आया और आते ही उसने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया जब मैंने उसको यह कहा कि भीड़ कम होने पर आप अंदर चले जाएं तो उन्होंने मेरा गला पकड़ कर मेरे साथ मारपीट की और मेरी वर्दी फाड़ दी। ओर गालियां देते हुए अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। हाथापाई होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाया। होमगार्ड राममेहर ने बताया कि मेरे साथ मारपीट का पूरा हुआ है का सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

 होमगार्ड राममेहर ने पूरे मामले की लिखित जानकारी एसडीएम को की है। 
एसडीएम  अदिति ने पूरे मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए लिखी शिकायत पुलिस को कर दी है। 
चर्चा है कि वसीका नवीसों व स्टाम वेंडर्स से ज्यादा यहाँ उनके दलाल कार्यालयों में घुसे रहते है जिससे भरस्ट्राचार को जहां बढ़ावा मिलता है वहीं जनता भी परेशान नज़र आती है।

2 सप्ताह के बाद शुरू हुई रजिस्ट्री -
 भ्रष्टाचार में तहसीलदार नितिन सिंगला पर कानूनी कार्रवाई होने  व नायब तहसीलदार इंदर सिंह के द्वारा लंबी छुट्टी पर चले जाने के करीब 2 सप्ताह बाद आज नायब तहसीलदार सागरमल ने घरौंडा तहसील  का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। ड्यूटी पर नायब तहसीलदार के आते ही कार्यों को करवाने के लिए सुबह से ही तहसील प्रांगण में भारी भीड़ लगी रही। इसके साथ ही वसीका नवीसो के करिंदे व तहसील कार्यालय में पिछले काफी समय से पांव जमाए बैठे है। कुछ फर्जी वसीका नवीस भी कई कई रजिस्ट्रीयां अपने हाथों में लिए हुए तहसीलदार के समक्ष खड़े दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि जिस होमगार्ड के साथ वसीका नवीस के करिंदे ने मारपीट की वह भी रजिस्ट्री लेकर आया हुआ था।

-- एसडीएम अदिति घरौंडा 
 तहसीलदार कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड के साथ किसी व्यक्ति द्वारा हाथापाई करने व वर्दी फाड़ने कि लिखित जानकारी होमगार्ड द्वारा दी गई है जिस पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सूचना दे दी गई है।

हरियाणा का ब्राह्मण बीजेपी से नाराज

 ब्राह्मणों ने राज्य  अधिवेशन में लिए फैसले


 ब्राह्मण महासभा के अधिवेशन में ब्राह्मण कल्याण आयोग,  EBPG 10% व आर्थिक आधार पर  आरक्षण की दोहराई मांग:  पिचोलिया

करनाल,डॉ प्रवीण कौशिक
  मानव सेवा संघ करनाल मे एक दिवसीय राज्य अधिवेशन का आयोजन पंडित जिले सिंह पिचौलिया प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण फ़ेडरेशन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमे स्टेज संचालन सुरेंदर वत्स ने किया  हरियाणा के 22 जिलो के ब्राह्मण संस्थाओ के अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी एवं ब्राह्मण समाज के सैकड़ो प्रतिनिधियों बुद्धि जीवियों एवं विशिष्ठ विप्रजनों ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत करने के लिये अपने अपने विचार रखे 
राज्य कार्यकारिणी द्वारा सर्व सम्मति से लिए गये फैसलों की जानकारी देते हुए अध्यक्षीय उद्धबोधन में पंडित पिचोलिया ने बताया कि आर एस एस के सुप्रीमो मोहन भागवत के एवं बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा ब्राह्मणों के  मान सम्मान के विरुद्ध दिये गये ब्यानों की कड़े शब्दों मे निन्दा की गई तथा करनाल मे 11 दिसंबर को सरकार द्वारा भगवान परशुराम के नाम से मनाए गए महाकुम्भ सम्मेलन मे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ब्राह्मण कल्याण आयोग कि आधी अधूरी घोषणा को अपर्याप्त बताया तथा सभी ब्राह्मणों ने नाराजगी व्यक्त की ।
इस अधिवेशन में हरिराम दीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष, शीतल पांडेय महिला अध्यक्ष,  जयभगवान शर्मा अध्यक्षअम्बाला, राजेन्द्र  कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष, राम रतन शर्मा  अध्यक्ष पानीपत, मदन लाल साहा, सतीश शर्मा राजकुमार कुरुक्षेत्र, ऋषि शर्मा करनाल, रामफूल जींद, ईश्वर दत्त भारद्वाज, कैथल, प्रेमचंद पलवल रणधीर रोहतक,रामानंद सिरसा,विनोद शर्मा सिरसा, जे पी गौड़ महासचिव ,सुरेंदर भूषण समोरा अध्यक्ष इन्द्री, आर पी  गौड़  फरीदाबाद,बलबीर शर्मा सिरसा,ईश्वर,जीबी कौशिक फरीदाबाद, धर्मबीर गौड़ पहलवान गोहाना,राजेन्दर गौतम सोनीपत,जनार्दन शर्मा हरिनारायण शर्मा  पूर्व राज्य अध्यक्ष रोडवेज युमनानगर,, राजेश भारद्वाज हिसार, पृथ्वी शर्मा जगाधारी,दिनेश शर्मा जींद,विजय कौशिक रिवाड़ी, के के गौड़ शीशपाल,किशन कौशिक भिवानी अक्षित अंकित आदि ने अपने विचार रखे।
ब्राह्मण महासभा हरियाणा सरकार से माँग करती है कि आठ राज्यों की भांति हरियाणा में भी ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन किया जावे।
कांग्रेस सरकार द्वारा ब्राह्मणों सहित चार अन्य जातियों को नोकरियों में दिया गया 10 % EBPG कोटा बहाल किया जावे तथा EBPG कोटा के तहत TGT में नियुक्त 343 लड़के लड़कियों को शीघ्र ज्वाईनिंग करवाया जावे।

आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ 36 बिरादरी के गरीब व्यक्तियों को मिलना चाहिए क्योंकि गरीबी कोई जात देख कर नहीं आती गरीब हर जाति में होते हैं।

 संगठन को मजबूत करने के लिए हरियाणा के सभी ज़िलों में बैठक करके  ज़िला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक ब्राह्मण पंचायत का गठन करके मुख्यमंत्री व राज्यपाल को माँग पत्र देंगे।

 हरियाणा में जो भी राष्ट्रीय पार्टी ब्राह्मणों को मान सम्मान व चुनाव के समय ज्यादा टिकटें व सरकार में ज्यादा हिस्सेदरी देगी तथा  ब्राह्मणों कि मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करने का ठोस आश्वासन देगी तो ब्राह्मण महासभा हरियाणा एवं विश्व ब्राह्मण संघ चुनाव में उसका साथ देने के लिए विचार करेगी।

 जातपात धर्म एवं प्रदेश स्तर पर बनाये गये अलग अलग कानूनों को समाप्त करके एक देश एक कानून लागू किया जाये।

सरकार द्वारा  मन्दिरों के अधिग्रहण पर रोक लगाई जावे तथा सभी अधिग्रहण किये गए मन्दिरों एवं प्रतिष्ठित मंदिरों में चढ़ाए  गए दानराशि के पैसों को ब्राह्मणों के कल्याण पर खर्च किया जावे।


पिचोलिया ने बताया कि ब्राह्मण महासभा शिक्षा एवं रोजगार का स्तर बढाने के लिए जिला स्तर पर निर्मित धर्मशालाओ में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी एवं एकेडमी खोली जाएगी। ब्राह्मणों के गरीब परिवार के होनहार बच्चो की देश विदेश में पढाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी विवाह योग्य लड़के व लड़कियों  के रिश्ते तय करने के लिए राज्य स्तर पर मैरिज ब्यूरो की स्थपना की जाएगी। प्रति वर्ष राज्य स्तर पर युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन करवाएं जावेंगे । शादी मे डी जे बजाने व दहेज प्रथा व दहेज के सामान की प्रदर्शनी पर रोक लगाई जाएगी।


अधिवेशन के अंत में सभा के संरक्षक पंडित ओ पी शर्मा ने  अधिवेशन में पहुंचे सभी विप्रजनों का धन्यवाद किया।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...