10000

Tuesday, 21 September 2021

अयोध्या में श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम का निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान : उमेश नाथ जी महाराज


श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम के निर्माण पर जताया विश्व हिंदू परिषद का आभार।
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का निर्णय सुप्रीम कोर्ट में वाल्मीकि रामायण के आधार पर सुनाया गया जो वाल्मीकि समाज के लिए गर्व की बात है । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश के संतों के साथ मिलकर निर्णय लिया कि 70 एकड़ मैं जहां राम मंदिर बनेगा उसी क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर महाकाव्य रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी का भी मंदिर बनेगा। संघ परिवार ने यह निर्णय लेकर सामाजिक समरसता का अद्भुत संदेश दिया है। इस निर्णय से हर्षित श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम उज्जैन पीठाधीश्वर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने विश्व हिंदू परिषद नेताओं का आभार जताया है। उमेश नाथ जी महाराज ने विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार एवं  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र  महासचिव व विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, केंद्रीय संरक्षक वीएचपी दिनेश कुमार ,महामंत्री मिलिंद आदि समस्त पदाधिकारी एवं संतों का इस निर्णय पर  धन्यवाद करते हुए कहा की यह  देश के करोड़ों वाल्मीकि बंधुओं का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सद्भावना एवं वसुधैव कुटुंबकम की भावना को व्यक्त किया है ।दूसरों के बिना अपना भी अस्तित्व नहीं है। परस्पर सहचार तथा सद्भाव से शांति तथा प्रेमपूर्ण सह-अस्तित्व संभव है।
उन्होंने समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से इन सभी का शाल श्रीफल से सम्मान किया। 
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी महाराज जी का शाल श्रीफल से सम्मान कर अभिवादन किया।
इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वॉइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र , मनोज , विजय कुमार , विजय कुमार, विक्रम  सिंह , महाकाल महंत नरोरा, राजीव सूद व मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Friday, 10 September 2021

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाया फंदा,

 मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस छानबीन में जुटीघरौंडा:प्रवीण कौशिक
कल्हेड़ी गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी लड़की की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सोनीपत के लिबासपुर गांव की सुमन की शादी कई वर्ष पहले कल्हेड़ी गांव के राकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि अक्सर घर में घरेलू कलह चलता रहता था। जिससे तंग आकर सुमन ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला का शव लटका देखा तो पूरे परिवार में अफरा तफरी मच गई। सुसाइड की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी दीपक कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, मायका पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे और लड़ाई झगड़ा भी करते थे। जिससे तंग आकर सुमन ने आत्महत्या की है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन-
कल्हेड़ी गांव में सुमन नामक महिला ने खुदकुशी कर ली है। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। ब्यान दर्ज किए जा रहे है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। ब्यान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-दीपक कुमार, थाना प्रभारी घरौंडा

12 सितंबर को रेलवे पार्क में होने वाले अभिभावक सम्मेलन की तैयारियां पूरी

कोर कमेटी ने की अंतिम रूपरेखा तैयार, प्राइवेट स्कूलों को भी दिया सम्मेलन में पहुंचने का खुला आमंत्रणघरौंडा: प्रवीण कौशिक
अभिभावक एकता मंच ने 12 सितंबर को रेलवे पार्क में होने वाले अभिभावक सम्मेलन में प्राइवेट स्कूलों को भी खुला आमंत्रण दिया है। यदि मंच किसी भी प्वाइंट पर गलत है तो प्राइवेट स्कूल प्रबंधन भरे सम्मेलन में खड़े होकर बात रखें। प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को भी बोलने का मौका दिया जाएगा। अभिभावक सम्मेलन को लेकर मंच के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर लोगों के साथ नुक्कड़ सभाएं की है और शहर के लोगों को भी अपने साथ जोडऩे का काम मंच द्वारा किया जा रहा है। मंच का दावा है कि भारी संख्या में अभिभावक रेलवे पार्क में एकत्रित होंगे। जहां पर अभिभावकों को स्कूलों की खुली लूट और अभिभावकों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। मंच ने अभिभावकों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें।
शुक्रवार को अभिभावक एकता मंच घरौंडा के अध्यक्ष अनिल कादियान के नेतृत्व में मंच की कोर कमेटी रेलवे पार्क में एकत्रित हुई और आगामी रूपरेखा तैयार की। 12 सितंबर को शाम पांच बजे का समय अभिभावक सम्मेलन का रखा गया है। मंच के मुताबिक, इस सम्मेलन में करनाल अभिभावक एकता मंच के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे और अभिभावकों से बातचीत करेंगे। अनिल कादियान, गगनदीप विग, मोहिंद्र सोनी, रवि गुलाटी व अन्य ने बताया कि मंच की लड़ाई उन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ है जो ना सिर्फ नाजायज तौर पर फीस वसूल रहे है बल्कि जो अभिभावकों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते है। घरौंडा के अभिभावकों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। उनकी सभी समस्याओं और सवालों का जवाब देने का प्रयास सम्मेलन में किया जाएगा। यदि किसी अभिभावक की किसी स्कूल के खिलाफ कोई शिकायत है तो वह भी लेकर पहुंच सकता है। इतना ही नहीं यदि कोई प्राइवेट स्कूल सम्मेलन में आकर अपनी बात रखना चाहता है तो उसका भी स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंच ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है और भारी संख्या में अभिभावक सम्मेलन में पहुंचेेंगे। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचें।

आम आदमी पार्टी की यात्रा का घरौंडा,करनाल व असंध में भव्य स्वागत: महेंद्र राठी

घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक
 इन दिनों आम आदमी पार्टी द्वारा किसान- मजदूर- खेत बचाओ यात्रा का आयोजन पूरे हरियाणा में किया जा रहा है।  महेंद्र राठी,  जिला अध्यक्ष  ने बताया कि यह यात्रा करनाल जिला  में  मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे घरौंडा विधानसभा में पहुंची । हरियाणा प्रदेश के  सह प्रभारी एवं सांसद राज्यसभा डॉ सुशील गुप्ता तथा पंकज गुप्ता राष्ट्रीय सचिव  संयुक्त रुप से इस यात्रा की  अगुवाई कर रहे हैं।  राठी ने कहा कि यात्रा प्रारंभ होने से  पूर्व पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंच कर आम आदमी पार्टी जिला करनाल के सदस्यों ने डॉक्टर गुप्ता और अन्य बड़े नेताओं का स्वागत किया  और उन पर  फूल बरसाये।  यात्रा  विधानसभा घरौंडा के रेलवे रोड  बाजार, सब्जी मंडी,  अनाज मंडी से होती हुई करनाल की ओर बढ़ती चली गई।  नमस्ते चौक पर पुलिस प्रशासन द्वारा  हल्की नोकझोंक के बाद करनाल में प्रवेश करने की इजाजत दे दी गई।  यहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ सुशील गुप्ता और अन्य नेताओं का भव्य स्वागत किया।  आम आदमी पार्टी  और अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री दिल्ली के नारे लगाए । यात्रा मीरा घाटी, महाराणा प्रताप चौक,  सचदेवा स्वीट से मुड़कर पुरानी सब्जी मंडी,  घंटाघर से होती हुई अंबेडकर चौक से तलवार चौक,  कैथल पुल और कैथल रोड से होती हुई आगे रवाना हो गई।   यात्रा के प्रयोजन के बारे में यहां पर  डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा कि  बीजेपी  सरकार को किसानों की मांगों को लेकर झुकना होगा।   ब्यान जारी करते हुए डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा कि   किसान 9 महीने से भी अधिक समय से सड़क पर बैठे हैं। 600 से ज्यादा किसान अपनी शहादत दे चुके हैं।  लेकिन बीजेपी सरकार के कानों पर  जूं नहीं रेंग रही है।  इसलिए वे  किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं और इस यात्रा के तहत वे पूरे हरियाणा में किसानों को जगाने निकले हैं।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेंद्र राठी ने बताया कि हरियाणा की जनता  को जगाने के उदेश्य  से यह यात्रा निकाली जा रही गई। इस यात्रा के बाद हरियाणा की जनता जागृत होकर खट्टर सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए आगे आयेगी और  बीजेपी सरकार को झुकना पड़ेगा । किसानों की मांगें माननी पड़ेगी और किसानों पर जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें खारिज करना पड़ेगा। यदि किसान ही नहीं रहेगा तो यह देश कैसे बचेगा । करनाल से निकलकर जुंडला,  जलमाना होती हुई यह  यात्रा असंध विधानसभा में प्रवेश कर गई ।असंध  में मंडी गेट के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुप्ता जी का पुन: स्वागत किया।  असंध के बाजारों से होती हुई यह यात्रा निसिंग पहुंची । निसिंग के बाजार में  आसपास दुकानदार और लोगों ने हाथ उठाकर सुशील  गुप्ता  व अन्य नेताओं का अभिवादन किया।  तत्पश्चात यात्रा कई  गांवों  से होती हुई नीलोखेड़ी पहुंची।  नीलोखेड़ी में दोबारा  डॉ गुप्ता का और  पंकज गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  तत्पश्चात यात्रा भादसों चौक से होती हुई इंद्री विधानसभा  में पहुंची।  शहीद उधम सिंह चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  बड़े नेताओं को फूल माला पहनाई और यात्रा में सम्मलित कार्य कर्ताओं  पर  फूलों  की ।  इन्द्री  के बाजार से होती हुई यह यात्रा लाडवा   की ओर बढ़  गई। करनाल ज़िले की  यात्रा के दौरान आम जनता और नागरिकों ने यात्रा की अगुवाई कर रहे डॉक्टर  सुशील गुप्ता व  पंकज गुप्ता का खुले मन  से स्वागत किया, फूल बरसाए और आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा हो कर  किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने का न्योता स्वीकार किया।  इस यात्रा में जिला कार्यकारिणी के सदस्य रामपाल  बजीदा, बलवीर नरवाल,  सरदार बलवीर सिंह, ममता रानी, सचिव; सुरेश गोंद्र तथा घरौंडा  विधानसभा से प्रेम सामरा, लख्मीचंद, करनाल विधानसभा से संजीव मेहता, दीपक मित्तल, असध विधानसभा से वेदपाल, गुलाब सिंह, नीलोखेड़ी विधानसभा से मेहर सिंह  बेदी, अजीत सिंह  व  इंद्री विधानसभा से अनिल वर्मा,  गुलाब सिंह,  धर्मवीर सिंह तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से  भाग लिया । जॉन अध्यक्ष वीके कौशिक व संगठन मंत्री सुखबीर चहल विशेष रुप से इस यात्रा के दौरान उपस्थित रहे।  लगभग 60 गाड़ियां  व  100 से अधिक बाइक और 600 से ज्यादा लोगों ने इसमें अपनी सहभागिता दी।

Sunday, 29 August 2021

पैट्रोल का पैट्रोल व ईनाम का इनाम

प्रथम ड्रा मोटरसाइकिल ईशानी का  निकला
घरौंडा,प्रवीण कौशिक
आज घरौंडा में माँ  बाला सुन्दरी फिलिंग स्टेशन पर लक्की ड्रा समारोह का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी लाला सोहन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। लक्की ड्रा स्कीम 1 अप्रैल 2021 से अगस्त 2021 तक चली। लक्की ड्रा के अनुसार 250 रु का पट्रोल या 50 लीटर डीजल लेने पर उपभोक्ता स्किम में भाग ले सकते थे।
लइस स्कीम में प्रथम पुरूस्कार टीवीएस मोटर साइकिल, द्वितीय पुरूस्कार एल ई डी, तृतीय पुरूस्कार दो मोबाइल फोन व अन्य 37 पुरूस्कार कुल 41 पुरूस्कार निकाले गए। ड्रा खुले आसमान के नीचे निकाले गए। 
फिलिंग स्टेशन के स्वामी लाला सोहन लाल गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह की लक्की ड्रा स्कीम समय समय पर प्रबंधक कमेटी के निर्णय अनुसार चलाते रहेंगे। लक्की ड्रा के सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। 
हैप्पीलक गुप्ता ने बताया कि प्रथम पुरूस्कार ईशानी सुपुत्री सुरेन्द्र, द्वितीय पुरूस्कार  मोहित और तृतीय पुरूस्कार दीपक व नरेश को प्राप्त हुआ। जो व्यक्ति इस समय मौके पर नहीं पहुँच सके उनको फोन करके सूचित किया जायेगा।  
इस अवसर पर जय भगवान पार्षद, रामसिहँ पार्षद, धूम सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Thursday, 26 August 2021

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पनप रही अवैध कालोनियों और निर्माणों को लेकर जिला नगरयोजनाकार विभाग सख्त

घरौंडा:प्रवीण कौशिक
शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पनप रही अवैध कालोनियों और निर्माणों को लेकर जिला नगरयोजनाकार विभाग सख्त है। कोहंड क्षेत्र में डीटीपी विभाग ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक बल्चिंग हाउस पर कार्रवाई की। वहीं घरौंडा के फुरलक रोड पर करीब डेढ़ एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी को ध्वस्त किया है। इसके साथ ही अवैध कालोनी में बनाई गई दर्जनों दुकानें भी डीटीपी के रडार पर आई है। इन दुकानों को भी डीटीपी ने सील किया है।
वीरवार को दोपहर बाद डीटीपी का तोडफ़ोड दस्ता जिला नगरयोजनाकार अधिकारी विक्रम सिंह की अगुवाई में कोहंड पहुंचा। सर्वप्रथम डीटीपी विभाग ने एक बल्चिंग हाउस के पास एनओसी न होने के कारण उसका कुछ हिस्सा ध्वस्त कर दिया गया। बल्चिंग हाउस मालिक ने अधिकारियों से कुछ दिन का समय मांगा है। डीटीपी विभाग ने 10 से 15 दिन का समय दिया है।अवैध कालोनी में बनी दुकानें भी सील-
डीटीपी अधिकारी जेसीबी और पुलिस बल के साथ जैसे ही फुरलक रोड पर पेट्रोल पंप के सामने काटी गई अवैध कालोनी पर पहुंचें तो दुकानदारों और कालोनाईजरों में हड़कंप मच गया। डीटीपी अधिकारी ने अवैध कालोनी में बनाई गई दुकानों को सील करने के आदेश दे दिए। अचानक हुए आदेशों से दुकानदारों के चेहरों का रंग उड़ गया। दुकानदारों ने अधिकारियों से दुकानें खाली करने के लिए टाइम मांगा लेकिन अधिकारियों ने कोई समय नहीं दिया और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। दुकानें सील करने के साथ-साथ जेसीबी ने मकान के लिए तैयार की जा रही नीवों को भी ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही कच्ची सड़कों को भी उखाड़ फेंका। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।वर्जन-
कोहंड में बल्चिंग हाउस को तोड़ा गया है। साथ ही फुरलक रोड पर करीब डेढ़ एकड़ में काटी गई कालोनी को भी ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा इस कालोनी में रोड के ऊपर बनाई गई दुकानों को भी सील कर दिया गया है। लोगों से आग्रह है कि अवैध कालोनियों में अपनी जमा पूंजी ना लगाए।
-विक्रम सिंह, डीटीपी करनाल।

Wednesday, 25 August 2021

सफलता का श्रेय स्वर्गीय पिता चौधरी देवी सिंह कल्याण व माता श्रीमति प्रेम कल्याण की प्रेरणा को देते हैं देवेंद्र कल्याण

20 मार्च 2021 यानी आज से पांच माह पहले श्री कल्याण करनाल इन्कम टैक्स कमिश्नर अपील से पदोन्नत होकर प्रिसिंपल कमिश्रनर इन्कम टैक्स हो गए थे, 
करनाल,प्रवीण कौशिक
अनथक मेहनत, सच्ची लग्न, और एकलक्ष्य इरादे  के बल पर प्रिसिंपल इन्कम टैक्स कमिशनर के पद पर पदोन्न्त हुए देवेंद्र कल्याण की पोस्टिंग पीआरसीसीआईटी बरेली (उत्तर प्रदेश ) हो  गई है। कोविड माहौल के चलते पांच माह  के बाद उनकी पोस्टिंग बरेली हुई है। करनाल इन्कम टैक्स कमिशनर अपील कार्यालय से आज उन्हें भावभीनी सादगीपूर्ण विदाई दी गई। खेल के मैदान से लेकर कॉलेज के प्रधान पद के सफर के बाद प्रशासनिक सेवा में अपनी काबिलियत का अचूक लोहा मनवाने वाले देवेंद्र कल्याण अपनी नई पारी को बखूबी अंजाम देने के लिए दिल-ओ-दिमाग से तैयार हैं। 
श्री कल्याण अपने कॅरियर की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपने स्वर्गीय पिता चौधरी देवी सिंह कल्याण और माता श्रीमति प्रेम कल्याण को देते हुए कहते हैं कि मेरे माता पिता ने हमेशा मुझे सिविल सर्विसेज के प्रति प्रेरित किया, उन्होंने मुझे मार्गदर्शन दिया और मैने पूरी मेहनत व ईमानदारी से उस पर चलने की कोशिश की और उनके आशीर्वाद से बिना रुके आगे बढ़ता चला गया। श्री कल्याण के परिवार में पत्नि डा. सुनीता कल्याण, बेटा तुषार और बेटी तनिशा हैं।
20 मार्च 2021 यानी आज से पांच माह पहले श्री कल्याण करनाल इन्कम टैक्स कमिश्नर अपील से पदोन्नत होकर प्रिसिंपल कमिश्रनर इन्कम टैक्स हो गए थे, लेकिन पांच माह तक कोविड माहौल के कारण उनकी पोस्टिंग के आर्डर नहीं आए, इस दौरान उन्होंने करनाल व लुधियाना इन्कम टैक्स कमिशनर कार्यालय अपील का चार्ज संभाले रखा और अपनी नई पोस्टिंग का भी इंतजार करते रहे।
 बरेली नई पोस्टिंग की खबर के बाद उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं देने वालों में हरियाणा के अलावा बरेली के भी पुराने व अजीज मित्र शुमार हुए। तीसरी कक्षा से न्यूज पेपर रीडिंग की गहरी आदत के कारण देवेंद्र कल्याण सन 1990 बैच के आईआरएस बने। प्रशिक्षण के बाद 1992 में वे आईआरएस नियुक्त हुए और सन 2001 तक उन्होंने कई स्तरों पर कार्य किया। इससे पहले सन 1988 में वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बैंक ऑफिसर के रूप में भी कार्यरत रहे।  सन 2001 में वे प्रमोट होकर फरीदाबाद, गुड़गांव,हिसार व पंचकूला में बतौर एडिशनल कमिशनर के रूप में कार्यरत रहने के साथ साथ डिपार्टमेंट के कंप्यूराइजेशन में भी इन्वोलव रहे। सन 2012 में देवेंद्र कल्याण प्रमोट होकर अहमदाबाद कमिशनर नियुक्त हुए, इसके बाद वे गुड़गांव में कार्यरत रहे। सन 2020 में उन्होंने करनाल में इन्कम टैक्स कमिशनर अपील के रूप में ज्वाइन किया और पांच माह पहले पदोन्नत होने के बाद भी वर्तमान समय तक करनाल के साथ साथ उनके पास लुधियाना का भी अतिरिक्त चार्ज रहा। अपने बाल्यकाल में करनाल के कांवेंट स्कूल के बाद वे दिल्ली पब्लिक स्कूल दिल्ली में पढ़े और वहां डिस्कस थ्रो आल इंडिया स्कूल चेंपियन का खिताब अपने नाम किया, वे शॉटपुट के जबरदस्त खिलाड़ी हैं। बाद में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से 1985-86 में बीकॉम ऑनर्स के दौरान उन्हें बेस्ट ऑल राउंड स्टूडेंट घोषित किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वे स्टूडेंट यूनियन के प्रधान भी रहे। श्री कल्याण को महिला सशक्तिकरण और स्किल डिवलेपमेंट के क्षेत्र में अनूठे योगदान के लिए जाना जाता है।  उन्होंने एमबीए मैनेजमेंट डिवलपमेंट इस्टीटयूट गुड़गांव से की। जीवन के प्रति उनका बहुत सकारात्मक रवैया है और कर्म व अदब में उनका गहरा यकीन है।

🌹🌹बधाई🌹🌹
श्री देवेंद्र कल्याण जी को घरौंडा दर्पण टीम, विश्व हिंदू वाहिनी व एन्टी क्रप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन की ओर से बहुत बहुत बधाई
🌹🌹🙏🙏🌹🌹🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌹🌹🌹

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...