10000

Saturday, 13 October 2018

पिगरी फार्म न हटाये जाने से प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी


घरौंडा,प्रवीण
खंड के गांव सदरपुर में गुरुद्वारे के पास बने पिगरी फार्म के संबंध में गुरुद्वारे में पंचायत हुई। जिसमें युवा बोलेगा मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट जेपी शेखपुरा  ,सुरेंद्र, साहब सिंह, नरेश, अलीशान, अयुब, सराफत, बाबु, इरफान ने अपनी बात रखते हुए कहा की  एक साल से हमारे घरों और लगभग दो दर्जन दुकानदारों के आसपास बने इस पिगरी फार्म से आने वाली दुर्गंध को हम सब सहन कर रहे है, जब भी इधर की हवा चलती है तो क्या मजाल हम रात के समय खुले में भोजन कर लें यानी अपने दरवाजे बंद कर के कमरे के अंदर दाल रोटी का सेवन करने को मजबूर होते है। इसके इलावा हमारे छोटे-छोटे बच्चों के शरीर पर खुजली भी हो गई है। इसको यहां से दूर शिफ्ट करने के लिए हमने लिखित रूप से गांव के सरपंच, जिला परिषद मेंबर को आज से 3 महीने पहले ज्ञापन के रूप में दिया था। इसके बाद कानूनी तौर पर दो बार मुलाकात एस.डी.एम. से हुई एस.डी.एम. साहब ने बीड़ीओ, पंचायत को लिख कर के दिया। मगर कारवाही शून्य रही।
 गांव वासियों ने कहा कि अपने आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हम ने एनिमल्स हसबेंडरी उचानी के डायरेक्टर को भी लिखित रूप में ज्ञापन दे रखा है। इसके इलावा यमुनानगर के प्रदूषण अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा को भी लिखित रूप में शिकायत की। 
उन्होंने आज से 7 महीने पहले इस पिगरी फार्म का मुवायना भी किया, बाद में उचित कार्रवाई करते हुए प्रदूषण डिपार्टमेंट ने 15 दिन का नोटिस भी दिया लेकिन कुछ हल नहीं हुआ। 
आज पंचायत के चलते समय एडवोकेट जेपी ने फोन पर प्रदूषण अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा से बातचीत की। प्रदूषण अधिकारी ने कहा कि हमने नोटिस भेज दिया है और 15 दिन के अंदर उचित कार्यवाही कर दी जाएगी।
 इस दौरान सदरपुर बस अड्डे के पास सड़क पर खड़े होकर इस पिगली फार्म के विरुद्ध कार्यवाही करवाने के लिये और सरकार के अधिकारियों को जगाने के लिए जबरदस्त नारेबाजी की। इस दौरान एडवोकेट जेपी शेखपुरा ने कहा कि हमारा काम आम लोगों को समस्याओं से निजात पाने का होता है, गंदगी से दुर्गंध आती है। हम किसी का नुकसान नहीं करवाना चाहते लेकिन खुद पिगरी फार्म वालों को यह फार्म इस जगह से तुरंत शिफ्ट कर लेना चाहिए। इस दौरान महिला कमलेश, उषा, उमा, राजो देवी, लखविंदर कौर, तारो देवी, कुसम,चमनलाल, इसाम, मुसरत, अमित राणा, गुलशन, अंगरेज, मोनू राणा, दीपांशु, आदित्य, निसान, प्रवीण व अन्य गाँववासी मौजूद थे।

Friday, 12 October 2018

बस पलटी, 2 की मौत , 5 की हालत गंभीर , 50 घायल।

करनाल। 
मिली जानकारी के अनुसार करनाल से गुमथला गांव जा रही हरियाणा रोडवेज की बस शुक्रवार शाम को मेनमती गांव के पास पलट गई। बस में लगभग 70 सवारियां थी, जिसमें से 50 घायल हैं। 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। बस ओवरलोडेड थी, जिसकी वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों का हालचाल जानने के लिए मंत्री कर्णदेव कम्बोज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को तत्काल मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश दिए।

Thursday, 11 October 2018

घरौंडा में शुभारम्भ हुआ रामलीला का......

घरौंडा,
श्री रामलीला कमेटी घरौंडा द्वारा आज नारद मोह नाटक का मंचन किया गया। जिसका शुभारम्भ  माः खुशी राम धीमान द्वारा किया गया व हनुमान जी के ध्वज की रस्म कमेटी उपप्रधान चंद्रपाल राणा  ने की। 

नारद जी का भूमिका सुरेंद्र जांगडा, भगवान विष्णु जी का भूमिका मनीष गुप्ता, शिव का भूमिका रामनिवास धीमान और ब्रह्मा जी का भूमिका क्लब प्रधान गुलशन जुनेजा ने निभाई । जिसे सराहा गया। 
इस मोके पर मा. ख़ुशी राम ने कहा कि रामलीला मंचन में हर पात्र से हमे कोई न कोई शिक्षा मिलती है। जिसे जीवन में धारण करने से जीवन सफल हो जाता है। हमे सिर्फ रामलीला को एक मनोरंजन के रूप ने देखकर इससे शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। जिससे  हर व्यक्ति अपने कर्तव्य का सही निर्वाह कर सके और अपने जीवन में खुशहाली के साथ साथ सफल जीवन जी सके।

Sunday, 7 October 2018

दिल्ली की तरह हरियाणा में भी रचेंगे इतिहास: शिव चरण गोयल

दिल्ली की तर्ज पर देंगे जन सुविधाएँ:दलाल
घरौंडा,प्रवीण कौशिक

रेलवे रोड पर आम आदमी पार्टी विधानसभा के पदाधिकारियो की बैठक हुई जिसमें दिल्ली के विधायक मोती बाग से शिव चरण गोयल व मुंडका से सुखबीर दलाल मुख्य अतिथि रहे। 
बैठक का उद्देश्य मेरा परिवार आपके साथ मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोग जोड़े जाए। 
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रेम सामरा ने की। बैठक का संचालन व व्यवस्था जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष गौरव गोयल ने किया।

विधायक शिवचरण गोयल ने आप सरकार द्वारा दिल्ली मे जनता के हित के लिए किये गये बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा पर किये गए काम पर चर्चा की। 
गोयल ने बताया कि कैसे विदेश से संयुक्त राष्ट्र जैसे एक अंतरराष्ट्रीय व प्रतिष्ठित संगठन से लोग केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू किए गए मोहल्ला क्लिनिक को देखने आ रहे है जो दिल्ली के लिए ही नही देश के लिए गर्व की बात है। मेरा परिवार आपके साथ मुहिम से ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ हरियाणा में दिल्ली की तरह इतिहास रचेंगे व हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर विकास कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस, ईनलो व भाजपा से लोग परेशान है । और आप को विकल्प के रूप में अपनाने लगे है। आप के ग्राफ  बढ़ने से कांग्रेस,इनेलो व भाजपा में बैचेनी बढ़ सकती है।

मुंडका से विधायक सुखबीर दलाल  ने कहा की केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू की गई आपकी सरकार आपके द्वार योजना देश मे नही विदेश में पहली बार लाई गई है। जिससे लोगो के रोजमरा के 40 काम जैसे जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आय प्रमाण पत्र घर बैठे कर सकते है वो भी अपने समय के अनुसार। आने वाले समय मे 40 से 150 सुविधाए हो जाएंगी। दिल्ली की तर्ज पर जनसुविधाएं दी जायेगी।
बैठक में मौजूद लोकसभा आब्जर्वर दिनेश प्रताप,  लोकसभा अध्यक्ष बी. के. कौशिक , लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू , जिला अध्यक्ष अमित परोचा, जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) बलबीर नरवाल  ने दिल्ली सरकार द्वारा किये गए कामो को जनता के बीच मे ले जा कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को मेरा परिवार आपके साथ मुहिम से जोड़ने का संदेश दिया। 

बैठक में घरौंड़ा के गणमान्य लोग जैसे सुरेंदर सिंगला  (पूर्व नगरपालिका चेयरमैन), गोवर्धन सिंगला,(प्रधान, अग्रवाल युवा संग़ठन), परवीन गोयल  (पूर्व प्रधान, अग्रवाल युवा संग़ठन), देवी दयाल गोयल (समाजसेवी) आदि ने दिल्ली के विधायकों का घरौंड़ा में पहुँचने पर स्वागत किया।
गौरव गोयल ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं व मौजद लोगो का धन्यवाद किया व 10/10/2018 को सुबह 9.00 बजे अग्रसैन जयंती के उपलक्ष्य में अरविंद केजरीवाल जी के करनाल में मुख्यातिथि के रूप में आने पर सभी को निमंत्रण भी दिया।
बैठक में घरौंडा संगठन मंत्री तालीम गुज्जर, सोशल मीडिया से रजनीश सैन, हल्का उपाध्यक्ष संजय गोयल, अजय कुमार, संदीप सिंह, बलबीर, पवन कुमार, विनोद मित्तल, मनीष जैन, प्रशांत, वैभव जैन, श्रीपाल जैन, सीमा, अंकुश, विजय आदिवाल, विजय पंडित, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

घरौंडा में भाजपा को झटका, पूर्व विधायिका रेखा राणा ने छोड़ी पार्टी

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
घरौंडा की पूर्व विधायिका व वरिष्ठ नेता रेखा राणा ने आज भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल को ज्वाइन कर लिया है। इसकी पुष्टि रेखा राणा के पुत्र द्वारा फोन पर की गई ।

रेखा राणा ने भाजपा से इस्तीफा क्यों दिया, इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में रेखा राणा से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका । 
मगर दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी को छोड़ दिए जाने के कारण भाजपा के लिए यह नुकसानदायक भी साबित हो सकता है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं ।चर्चा रही कि भाजपा में रेखा राणा को कोई अहमियत नहीं दी जा रही थी और पार्टी के द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही थी । शायद इसी वजह से वे पार्टी में घुटन महसूस कर रही थी जिसके कारण आज उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया और इनेलो से ही विधायक रही पार्टी में वापसी कर ली।

Saturday, 6 October 2018


रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए, इससे किसी प्रकार की कमजोरी नही आती:कल्याण

घरौंडा(प्रवीण कौशिक) 


55 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित-

यूनिर्वसल अकादमी में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह विशेष रूप से पहुंचें। प्रिंसिपल शालिनी आनंद ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य  बच्चों में मानवता व सामाजिकता के गुणो को उजागर करना होता है, ताकि बच्चों का सर्वागिण विकास हो। इसके साथ ही विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के संचालक अमित अग्रवाल, अरविन कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Wednesday, 3 October 2018

आप आदमी पार्टी ने सुनी लोगो की समस्याएं। विकल्प बन कर उभर रही आप, भाजपा से हुआ मोह भंग:तालीम

डेरा संजय नगर बड़सत के पानी में कीटाणु व कीड़े
महिलाओं में रोष, नही मिला वेतन व पेंशन।
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
आज आम आदमी पार्टी की टीम द्वारा गांव बरसत ,फरीदपुर,गढ़ी खजूर में जाकर "मैं और मेरा परिवार आम आदमी पार्टी के साथ" घर घर जाकर फ्लेक्स लगाए ।
उक्त जानकारी आप के घरौंडा संगठन मंत्री व पूर्व जिला किसान सेल अध्यक्ष तालीम गुर्जर ने देते हुए बताया कि इस मौके पर  हल्का अध्यक्ष प्रेम सामरा ,उपाध्यक्ष विनोद कश्यप आदि ने घर-घर जाकर पार्टी के फ्लेक्स लगाए ।इस अभियान को चला कर लोगों की समस्याएं जानी । 
तालीम गुर्जर ने कहा कि सीबीआई यानी कि कांग्रेस बीजेपी इनेलो के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है और उन्होंने कहा कि हम भी दिल्ली की तरह बदलाव चाहते हैं । हरियाणा में इन तीनों पार्टियों ने मिलकर बारी बारी हरियाणा को कई हिस्सों में बांट दिया। भाई भतीजा वाद, जात पात की राजनीति और वंशवाद  की राजनीती की ।और लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने मोदी सरकार बीजेपी से लगाई थी वह अपनी बातों पर अपने मेनिफेस्टो पर खरे नहीं उतरे। अबकी बार हरियाणा की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और नई पार्टी आम आदमी की पार्टी को मौका देने की सोच रहे हैं।
 तालिम गुर्जर ने कहा कि 2019 में आम आदमी पार्टी की सरकार बननी तय है।
तालीम ने बताया कि डेरा संजय नगर में पानी की गम्भीर समस्या है। पीने के पानी में कीटाणु व् कीड़े बिलबिला रहे है। महिलाओं ने इस मौके महिलसों ने बताया कि मच्छरों व् गंदगी से लोग परेशान है।  सफाई कर्मचारियों को कई कई महिने वेतन नही मिल रहा। कई लोगों की महीनों पेंशन तक नही आई। और भी समस्याओं से लोग परेशान नज़र आये। भाजपा से जनता जा मन उठ चुका है। और विकल्प के रूप में जनता की निगाहें आप पर टिकी है। गन्दा पानी, पानी में कीड़े व सफाई की व्यवस्था न होने से यहां फुरलक गांव की तरह कभी भी वायरल का हमला गांव पर हो सकता है।
इस मौके पर भजन सिंह ब्लॉक मेंबर पंचायत, सूरज ,संदीप, शांति देवी, राजकुमारी, बलबीर कौर,धर्म सिंह मण्ड,लाजवंती, हरबंस, संजीव,संदीप फरीदपुर ,खैरूद्दीन ,राजेंद्र कश्यप, इरफान, शेर मोहम्मद, राजेश कश्यप,सुनील शर्मा, सुमित सेन, समाजसेवी सविता रानी आदि लोग मौजूद थे।


मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...