10000

Monday, 6 November 2017

स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के तहत ब्रांड एमबैेस्डर हुये नियुक्त

गीतकार सुभाष शर्मा,डा मुकेश अग्रवाल, प्रो० ओंकार राणा व हरबंस लाल चुघ को एमबेस्डर बनाया गया। 
घरौंडा : प्रवीण कौशिक

नगरपालिका घरौंडा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत  स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 हेतू शहर मे चार सामाजिक कार्यकर्ताओं का आज एमबैस्डर नियुक्त किया गया। घरौंडा के एसडीएम इमरान रजा ने नगरपालिका के एक कार्यक्रम मे उन्हे नियुक्ति पत्र सोंपे। गीतकार सुभाष शर्मा,डा मुकेश अग्रवाल, प्रो० ओंकार राणा व हरबंस लाल चुघ को एमबेस्डर बनाया गया।
एस्डीएम रजा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 तहत के पालिका घरौंडा बेहतर स्थान पाने हेतू जहां प्रयासरत है वही करनाल जिले मे घरौंडा नगरपालिका ने करनाल जिले मे रूवक्ष्छता मे प्रथम स्थान हासिल किया है। ओर आगे भी नवनियुक्त एमबैस्डरों की सहायता से सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। घरौंडा नगरपालिका बेहतर स्थान प्राप्त करेगी।
इस मौके पर पालिका प्रधान सुभाष गुप्ता, सचिव देवेन्द्र नरवाल, जेई नवीन, एमई भारद्वाज, नगरपालिका के कर्मचारी रेणु भूषण, राजेश पुंडरी,मनीषा, पार्षद ओंकारदत्त शर्मा, विक्रम जीत, जयनारायण, गुलाटी,लखविन्द्र व अन्य मौजूद रहे। 

Sunday, 5 November 2017

महिला सशक्तिकरण में हरियाणा सबसे आगे : वीना अरोड़ा


वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्यमंत्री हरियाणा की बहन वीना अरोड़ा चंडीगढ़ जाते करनाल रुकी




घरौंडा-प्रवीण कौशिक
हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बहन व प्रदेश की वरिष्ठ समाजसेविका वीना अरोड़ा दिल्ली से चड़ीगढ़ जाते वक्त करनाल के एक ढाबे पर रुकी जहां पर उनका स्वागत प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा व चेयरमैन पवन शर्मा ने स्वागत किया व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर वीना अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। हरियाणा प्रदेश के जिले पानीपत की धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश का आह्वान किया था जिसे हरियाणा सरकार ने आगे बढ़ाया ओर उसका परिणाम भी सामने आए, आज प्रदेश में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व सहयोग के लिए महिला थाने खुलवाना सरकार का एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट रहा जिससे महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिंगानुपात सुधार के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा में महिला सशक्तीकरण की नई योजनाओ की घोषणाएं की। इसमें आपकी बेटी हमारी बेटी, 100 करोड़ा रुपये के हरियाणा कन्या कोष व कुछ जिलों में कुपोषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अलग से हरियाणा पोषण मिशन आरम्भ किया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए निर्धारित महिला पुरस्कार राशि में भी दोगुने से अधिक वृद्धि करने की घोषणा की है। हरियाणा सरकार द्वारा विवाह शगुन योजना, बेटी के जनम पर राजश्री योजना, सुकन्या योजना आदि अनेको योजनाएं चल रही है।
इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि मनोहर लाल अब तक के हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्रियों में सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री साबित हुए है। मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की की राह पर अग्रसर है।

विधायक कल्याण ने लिया विकास कार्यो का जायजा


प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विधानसभा घरौंडा पर विशेष आशीर्वाद: कल्याण

घरौंडा-प्रवीण कौशिक
रविवार को विधायक हरविंदर  कल्याण ने स्टौंडी गांव में सामुदायिक केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेने के बाद  ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कई मांगें भी रखी। उनको पूरा कराने के लिए विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विधायक हरविंदर कल्याण ने रविवार को स्टौंडी गांव में सामुदायिक केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। गांव में पहुंचने पर सरपंच और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक हरविंदर कल्याण ने गांव में पौंड सिस्टम, बीसी चौपाल, वाल्मीकि चौपाल, हरिजन श्मशान घाट, बरामदा रोड श्मशान घाट, सामान्य श्मशान, वाल्मीकि चौपाल, कश्यप चौपाल, महाराणा प्रताप भवन, हरिजन चौपाल आदि में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश जारी किए। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्टेडियम, व्यायामशाला, फाइव पौंड और गल्र्स स्कूल को अपग्रेड कराने सहित अन्य कई मांगें रखीं। जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
हरविंदर  कल्याण ने कहा कि कम्युनिटी हाल बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। साथ ही गांव में करीब एक करोड़ रुपये के निर्माण कार्य चल रहे है। उनका जायजा भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विधानसभा घरौंडा पर विशेष आशीर्वाद है। इससे हल्का घरौंडा में वह विकास कार्य हो रहे हैं, जो पिछली सरकारों में नहीं हो पाए थे। उन्होंने कहा किविधानसभा घरौंडा विकास के मामले में सबसे पिछड़ा रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद घरौंडा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हो रहे है। करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू होने वाली है। इस मौके पर पंंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल, सरपंच रणजीत ङ्क्षसह खोराखेड़ी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र रायपुर जाटान, रविन्द्र त्यागी,संजय खेंची, राङ्क्षजद्र बसताड़ा, दीपक शर्मा, ब्रह्म ङ्क्षसह कोहंड, सुरेंद्र भौरिया, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

Saturday, 4 November 2017

एसडीएम कार्यालय के बाहर सीआईए 2 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन | Ghraunda

कल्याण--गांव में 10 स्टेडियमों के साथ-साथ 8 व्यायामशालाएं भी खोली जाएगी

घरौंडा : 4 नवम्बर -PARVEEN KAUSHIK 
युवाओं खेलों में आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र व आस-पास के गांव में 10 स्टेडियमों के साथ-साथ 8 व्यायामशालाएं भी खोली जाएगी। यह घोषणा हल्का विधायक एवं हेफैड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने गांव रसीन में व्यायामशाला के शिलान्यास पर कही। गांव रसीन में लगभग 35 लाख की लागत से चार एकड़ जमीन में व्यायामशाला का निर्माण किया जाएगा। हल्का विधायक ने गांव के सबसे छोटे युवा के हाथों से व्यायामशाला का शिलान्यास करवाया। साथ ही विधायक ने गांव की फिरनी का भी उद्घाटन किया तथा गांव में चल रहे विकास कार्याे का जायजा लिया।
शनिवार को गांव रसीन में पहुंचनें पर विधायक हरविंद्र कल्याण का ग्रामीणों ने फूल मालाओं व गुलदस्तों से जोरदार स्वागत किया। विधायक ने गांव में चल रहे विकास कार्याे का निरीक्षण किया और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा िक किसी भी कार्य में कोताही नही बरती जानी चाहिए। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि प्रदेश का युवा एक अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सुदृढ़ बने, इसके लिए प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल स्टेडियमों के साथ-साथ व्यायामशालाओं को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में 8 व्यायामशालाओं के साथ 10 स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने विकास कार्यो में कई रिकॉर्ड तोड़े है। जो कार्य पिछली सरकारों में नही हो पाए, वे सभी कार्य बीजेपी सरकार ने करवाए है। प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी पूरी ईमानदारी के साथ प्रदेश की प्रगति में लगे हुए है और आने वाले समय में प्रदेश दिन दुनी रात चौगुनी उन्नति करेगा। 
 इस मौके पर मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पवन ढाकला, पंचायती राज के एक्सईएन रामफल, सरपंच राममेहर, उपली सरपंच दिलबाग सिंह, महक सिंह राणा बीजना, सुरेंद्र भौरिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। 
फोटो केप्शन-गांव रसीन में व्यायामशाला का उद्घाटन करते विधायक हरविंद्र कल्याण तथा व्यायामशाला की जमीन का निरीक्षण करते हुए विधायक 

Thursday, 2 November 2017

अम्बाला से दिल्ली रेलमार्ग पर रेलवे विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई


parveen kaushik


घरौंडा – 
अम्बाला से दिल्ली रेलमार्ग पर रेलवे विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।  दिल्ली की और जा रही हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन के चालक द्वारा स्टेशन मास्टर के निर्देश न सुनने से बजीदा रेलवे स्टेशन से गाडी तेज रफ़्तार से घरौंडा की और दौडती रही।  आनन् फानन में स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के गार्ड से सम्पर्क साधा और अचानक ही घरौंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर जोरदार ब्रेक के जरिये गाडी को रोकना पड़ा।  तेज रफ़्तार ट्रेन के अचानक ब्रेक लगाये जाने से गाडी में सवार यात्रियों में हडकम्प मच गया व करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री चोटिल हो गए। स्टेशन मास्टर ने घटना के पीछे ट्रेन चालक की लापरवाही बताते पुरे मामले की सुचना विभाग को दे दी है। 
बुधवार को रात करीब 8 बजाकर चालीस मिनट पर अम्बाला की तरफ से आ रही हिमालय क्वीन एक्सप्रेस के ब्रेक घरौंडा रेलवे स्टेशन पर लगे।  ट्रेन के रुकने की जोरदार आवाज से गाडी की इन्तजार में खड़े यात्रियों में हडकम्प मच गया।  इतने में ही ट्रेन के रुकते ही गाडी में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई और वे जल्दबाजी में ट्रेन से कूदने लगे।  ऐसा लगा मानो की ट्रेन अभी पलटने वाली है और बचाव में यात्री अपनी जान बचा कर कूद रहे है।  देखते ही देखते ट्रेन में सवार सभी यात्री गाडी से बाहर आ गए और थोड़ी देर में सैकड़ो यात्री स्टेशन मास्टर के दफ्तर में पहुच कर जमकर हंगामा किया।  रेल में बैठे यात्री रमेश, श्रीकांत , विजय अरुण, संजय व अन्य ने बताया की ट्रेन के एमरजेंसी ब्रेक लगने से उन्हें लगा की ट्रेन पटरी से उतर गई है।  और जैसे ही वे ट्रेन से नीचे उतरे उन्हें पूरी घटना की जानकारी मिली . करीब आधा घंटा स्टेशन पर रुकने के बाद ट्रेन को दिल्ली की तरफ रवाना किया गया।  इस मामले में स्टेशन मास्टर कर्मबीर सिंह ने बताया की स्टेशन पर पहुचने से पहले ट्रेन चालक से वोकी टोकी पर सम्पर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन चालक ने कोई जवाब नहीं दिया।  चालक से सम्पर्क होते देख स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के गार्ड को एमरजेंसी ब्रेक लगाने के निर्दश दिए।  एमरजेंसी ब्रेक लगने से ट्रेन में सवार कुछ सवारियों को छोटे भी आई।  कर्मबीर सिंह ने कहा की पुरे मामले की सुचना उच्च अधिकारियो को दे दी गई है।   

Wednesday, 1 November 2017

गांव पनौडी व जमालपुर में 24 घंटे बिजली सेवा मिलनी शुरू होगी



घरौंडा -प्रवीण कौशिक
गांव पनौडी व जमालपुर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हमारा गांव -जगमग गांव योजना के तहत गुरूवार से 24 घंटे बिजली सेवा मिलनी शुरू हो जायेगी। जिसके लिए क्षेत्र के विधायक  व चेयरमेन हैफेड हरविन्द्र कल्याण ने गांव के लोगों को बधाई दी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होनें कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री की सोच का ये नतीजा है कि आज हरियाणा के लोगों के अन्दर जागरूकता पैदा हुई व मु यमंत्री का हरियाणा में 24 घंटे बिजली देने के सपने के प्रति सकारात्मक परिणाम आने लगे है। जिन प्रदेशों व देशों के लोगों के अन्दर जागरूकता होगी वो देश व प्रदेश हमेशा तरक्की की राह पर चलता है। विधायक हरविन्द्र कल्याण ने सभी से अपील की है कि हरियाणा में मु यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जितनी भी कल्याणकारी योजनाऐं है, आप उनमें सहयोग करे व योजनाओं का लाभ उठाये। हरियाणा में भाजपा सरकार ने अनेकों ऐसी योजनाएं बनाई है। जो आम आदमी, किसानों, व्यापारियों व सभी वर्गो के भले के लिए कार्य कर रही है। 

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...