10000

Saturday, 15 January 2022

विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़ी जनताविकास पुरुष के नाम से विख्यात विधायक के प्रति दिखा जनता का प्यार

विधायक हरविंद्र कल्याण की दीर्घायु के लिए फार्म हाउस पर किया गया हवन, कार्यकर्ताओं ने जोशीले तरीके से मनाया विधायक हरविंद्र कल्याण का जन्मदिनघरौंडा : प्रवीण कौशिक
भाजपा कार्यकर्ताओं में विधायक हरविंद्र कल्याण के जन्मदिवस को लेकर भारी उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कल्याण कुटेल फार्म पर विधायक की दीर्घायु के लिए हवन करवाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक कल्याण का गुलदस्तों, फूलों की वर्षा व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह अपनेपन का परिचायक है।
शनिवार को कल्याण कुटेल फार्म पर बरसत मंडल, घरौंडा मंडल, मोहिदीपुर मंडल व अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचें। पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया और विधायक हरविंद्र कल्याण के साथ कार्यकर्ताओं ने भी हवन में आहुति डाली। घरौंडा मंडल के अध्यक्ष सुभाष पिंगली, बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, मोहिदीपुर मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र राणा ने अपनी-अपनी टीमों के साथ विधायक कल्याण का फूलों के गुलदस्तों से जोरदार स्वागत किया और फूलों की वर्षा भी की। इसके साथ ही तीनों मंडल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता विधायक के लिए केक लेकर पहुंचें। विधायक ने केक काटा और पूरा प्रांगण हैप्पी बर्थडे की ध्वनि से गूंज उठा। मंडल अध्यक्षों ने कहा कि विधायक हरविंद्र कल्याण एक अलग ही व्यक्तित्व है। जन्मदिन को लेकर इतना ज्यादा उत्साह है कि कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया था और जन्मदिवस पर एक अलग ही नजारा कल्याण फार्म हाउस पर देखने को मिला है। सभी विधायक की दीर्घायु की कामना करते है।
 विधायक कल्याण ने फार्म हाउस पर उन्हें बधाई देने पहुंचें सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों व अन्य गणमान्य लोगों को धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि इस अथाह प्रेम को वे कभी नहीं भुला पाएगें।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...