घरौंडा : कौशिक
ठिठुरती सर्दी में 72 घंटे से अपने ही ससुराल के गेट पर अपने तीन साल के मासूम के साथ धरना दिए बैठी विवाहिता को न्याय नहीं मिल पाया है। इस बीच बच्चें की तबियत बिगड़ी और उसे अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पूरा दिन पंचायतों का दौर चलता रहा, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विवाहिता को खूब समझाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। विवाहिता अपने ससुराल में रहना चाहती है और ससुराल पक्ष विवाहिता पर चरित्रहीन होने के आरोप लगाकर रखना नहीं चाहता। बच्चें के स्वास्थ्य को देखते हुए सीडब्ल्युसी ने मासूम को उसकी मां की सहमति से अपनी कस्टडी में ले लिया है।
ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा के आरोप लगा रही गन्नौर निवासी सुरभि गोयल 12 जनवरी की सुबह से ही नई अनाज मंडी में अपने ससुराल के घर के द्वार पर बैठी है। जिसके साथ उसका तीन साल का बच्चा भी है। कड़ाके की सर्दी में घर के बाहर बैठने से शुक्रवार की सुबह बच्चें की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला ने पुलिस को संपर्क किया और पुलिस बच्चें को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में लेकर गई और उपचार करवाया। जिसके बाद महिला फिर धरने पर पहुंच गई। महिला सुरक्षा सैल की इंचार्ज रजनी गुप्ता व डीएसपी जय सिंह सहित थाना प्रभारी दीपक कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रोटेक्शन सैल इंचार्ज ने करीब पांच घंटे तक काउंसलिंग की, लेकिन पीडि़ता एक ही बात पर अडिग़ है कि वह अपने ससुराल में ही रहेगी और ऐसा कोई कानून नहीं है उसे घर में ना रहने दे।
बॉक्स-
विवाहिता को समझाने के लिए आए आढ़ती-
पुलिस भी प्रयास कर चुकी थी लेकिन विवाहिता नहीं मान रही थी। बाद में मंडी के कुछ आढ़ती भी पीडि़ता को समझाने के लिए आगे आए, फिर भी पीडि़ता नहीं मानी तो मंडी के आढ़ती गन्नौर पहुंचें और मायके वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और बेरंग लौट गए।
बॉक्स-
देर शाम करीब सात बजे सीडब्ल्युसी के चेयरमैन उमेश चानना अपनी टीम के साथ घरौंडा पहुंचें। महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला नहीं मानी तो उन्होंने बच्चें के स्वास्थ्य को देखते हुए अपनी कस्टडी में लेने का प्रस्ताव महिला के सामने रखा। जिस पर महिला सहमत हो गई। महिला ने बताया कि बच्चें की तबियत खराब है और इन हालातों में वह बच्चें की देखभाल नहीं कर सकती। इसलिए वह सीडब्ल्युसी को अपनी मर्जी से बच्चा सौंप रही है। वहीं चेयरमैन उमेश ने बताया कि बच्चें की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए वे बच्चें को सेंटर लेकर जा रहे है। करनाल अस्पताल में बच्चें का मेडिकल चैैकअप करवाया जाएगा। महिला अपने बच्चें की सुरक्षा की गारंटी देकर जब चाहे बच्चा ले सकती है।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment