10000

Sunday, 21 November 2021

स्वच्छता में घरौंडा नगरपालिका ने हरियाणा में पाया चौथा स्थान, नॉर्थ इंडिया में 116 से 66वें रैंक पर पहुंची नगरपालिका

ये सब विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रयासों से हुआ सम्भव:रविप्रकाश
घरौंडा:प्रवीण कौशिक
स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के परिणामों में घरौंडा नगरपालिका ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं नगरपालिका की स्वच्छता रैंकिंग में भी गजब का सुधार देखने को मिला है। जहां वर्ष-2020 में नॉर्थ इंडिया में घरौंडा नगरपालिका का रैंक 116 पर था, वहीं इस वर्ष नगरपालिका ने 66वां रैंक हासिल करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस उपलब्धि से नगरपालिका अधिकारियों, कर्मचारियों व स्टाफ सदस्यों में खुशी का माहौल है। वहीं शहरवासियों ने नगरपालिका के प्रयासों को सराहा है और नपा अधिकारियों को बधाई दी है।
घरौंडा के सामाजिक कार्यकर्ता, एन्टी करप्शन व मीडिया इन्वेस्टिगेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण कौशिक ने कहा कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से बीते फरवरी माह में देश के हजारों शहरों का सर्वेक्षण करवाया गया था। इसमें 25 से 50 हजार कैटेगिरी के शहर भी शामिल किए गए थे।
कौशिक ने कहा स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में हिस्सा लेने के लिए घरौंडा नगरपालिका ने अलग-अलग तरह से स्वच्छता कार्य किया। जिसमें में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने, नाइट स्वीपिंग, बेहतरीन शौचालय सुविधा, डोर-टू-डोर कचरा क्लेक्शन, स्वच्छता जागरूकता अभियान, स्वच्छता प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। सर्वेक्षण टीम द्वारा शहरवासियों से जो फीडबैक मिला, उसके कारण भी स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार हुआ। स्वच्छता टीम ने जो पैरामीटर निर्धारित किए गए थे, उनमें नगरपालिका खरी उतरी और स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम में हरियाणा में चौथा स्थान बनाया। 
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि नगरपालिका शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नगरपालिका के प्रयास रंग लाए है। जिस कारण नॉर्थ इंडिया में नगरपालिका का रैंक सुधरा है। नगरपालिका 116 से 66वें रैंक पर पहुंच गई है। आने वाले सालों में घरौंडा एक मॉडल सिटी के रूप में उभरकर सामने आएगा। जिसके लिए विधायक हरविंद्र कल्याण निरंतर प्रयास कर रहे है। मॉडल सिटी बनने के बाद घरौंडा को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी और आने वाली स्वच्छता प्रतिस्पर्धाओं में रैंक सुधरने में ओर भी ज्यादा मदद मिलेगी। नगरपालिका शहर को अग्रणी पायदान पर लाने के लिए प्रयासरत है। जिसके लिए आगामी रूपरेखा तैयार कर स्वच्छता कार्य किया जाएगा। जिसके लिए शहरवासियों के सहयोग की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। क्योंकि यदि प्रत्येक व्यक्ति कचरा ना फैलाने का प्रण ले तो शहर स्वयं ही स्वच्छ हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...