शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से परसा व शोभा यात्रा निकाली गई।
शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से परसा व शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र बड़ौता ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी वर्गो का सम्मान करता है। ब्राह्मण समाज को एकजुट होना बहुत जरूरी है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इसके अतिरिक्त शोभा यात्रा के बाद कम्युनिटी हाल में विशाल भंडारा लगाया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से नई अनाज मंडी स्थिति सामुदायिक केंद्र से जन्मोत्सव समारोह की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सुरेंद्र बड़ौता व सम्मानीय अतिथि समाजसेवी अजय शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया व पुष्पार्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। भगवान परशुराम सेवा समिति की टीम ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यअतिथि सुरेंद्र बड़ौता व समाजसेवी अजय शर्मा ने शोभा यात्रा को भगवा झंडी देकर रवाना किया। बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा कम्युनिटी हाल से शुरू हुई।
शहर में जगह जगह नागरिकों ने प्याऊ लगाकर शोभा यात्रा के ठंडे पानी का इंतजाम किया हुआ था। युवा बोलेगा मंच ने फूलों की वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।
शोभा यात्रा नई अनाज मंडी, विश्वकर्मा चौंक, रेलवे रोड, मंडी मनीराम, तकिया बाजार, एसडी चौंक, मेन बाजार, भीष्म मार्ग से होती हुई वापिस सामुदायिक केंद्र में समाप्त हुई।
जगह-जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत-
परशुराम जयंती पर एकता व भाईचारे के संदेश के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में युवाओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। युवा भगवान परशुराम के गानों पर थिरके दिखाई दिए। साथ ही विश्वकर्मा चौंक व मंडी मनीराम में शोभा यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए पानी की छबीले लगाई गई। समाजिक संस्थाओं की जयंती में इस तरह से हिस्सेदारी की सभी ने सराहना की। शोभा यात्रा के बाद कम्युनिटी हाल में भंडारा लगाया गया। जहां ब्राह्मण समाज व अन्य समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से प्रसाद ग्रहण किया और आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
भगवान परशुराम के आदर्शो पर चले युवा-
मुख्यअतिथि सुरेंद्र बड़ौता व अजय शर्मा ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शहरवासियों को बधाई दी और कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ हथियार उठाए थे। उन्होंने समाज को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उनके दिखाए मार्ग व आदर्शो पर चलने से ही समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समाज की तरक्की व भाईचारे को बढ़ाने के लिए एकजुट हो।
इस मौके पर जिला उपप्रधान भूषण कोयर, श्याम लाल कौशिक, राजिंद्र भट्ट, बीएल भास्कर, एसके शर्मा, प्रवीण कौशिक,सतीश पंडित, अजय शर्मा, सुशील कौशिक, रमणिक शर्मा, विजय शर्मा, अरूण शर्मा, युवा प्रधान विशाल शर्मा, ओंकार शर्मा, राजेश आचार्य, गौरव आचार्य, ललित शर्मा, प्रशांत कौशिक, निशु शर्मा, मोहित शर्मा, विशाल आचार्य, बॉबी आचार्य, मन्नु शर्मा व अन्य मौजूद रहे।