प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Saturday, 12 December 2020
फर्जी वोट बनवाने के आरोप में बड़ौता गांव की सरपंच व पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज
बड़ौता गांव की सरपंच पर फर्जी तरीके से वोट बनवाने के आरोप लगे है। आरोप है कि महिला सरपंच ने पटवारी के साथ मिलीभगत कर इस कारगुजारी को अंजाम दिया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी निसिंग की शिकायत के आधार पर मधुबन पुलिस ने महिला सरपंच व पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के बड़ौता गांव की सरपंच पूनम देवी पत्नी महाबीर पर वोट बनवाने में फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगे है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने मधुबन पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गांव बड़ौता की महिला सरपंच पूनम देवी पत्नी महाबीर का वोट प्रारुप 1 क फार्म में किसी अधिकारी व कर्मचारी के हस्ताक्षर नहीं है। महिला सरपंच ने प्रारुप 1 क फार्म में अपनी वोट बनाने के लिए वार्ड न. 11 लिखा है। जबकि पंचायत की वोटर लिस्ट अनुसार महिला की वोटर वार्ड नम्बर क्रम स. 5 पर दर्ज है जिन दस्तावेजो के आधार पर सरपंच ग्राम पंचायत बडौता का वोट बना हुआ है। उन दस्तावेजो पर किसी सक्षम अधिकारी व कर्मचारी के हस्ताक्षर नहीं है। यह वोट सरपंच व सम्बन्धित पटवारी की मिलीभगत से तत्कालीन खन्ड पटवारी निहाल सिंह द्वारा अपने स्तर पर बनाया गया है। यह वोट सरपंच व खन्ड पटवारी द्वारा मिलीभगत करके बनाया गया है। शिकायत के बाद जिला उपायुक्त ने निसिंग के बीडीपीओ सुमित चौधरी को जांच के आदेश दिए थे। बीडीपीओ ने मामले की जांच के बाद आरोपी सरपंच व पटवारी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच व पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वर्जन-
बड़ौता की सरपंच पूनम देवी व पटवारी निहाल सिंह द्वारा मिलीभगत करके फर्जी वोट बनाई गई है। बीडीपीओ की शिकायत पर सरपंच पूनम व पटवारी निहाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-सिद्धांत जैन, एसएचओ, मधुबन
Friday, 11 December 2020
मेन्टेनेन्स ट्रिब्यूनल के सदस्य बने विनोद जुनेजा
Wednesday, 9 December 2020
अवैध निर्माण को रोकने की बजाये कस्टोडियन अधिकारी ने मुंदी आँखे
सरकारी महकमों के लापरवाह रवैये की वजह से शहर में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो गए है।
घरौंडा – प्रवीण कौशिक
सरकारी महकमों के लापरवाह रवैये की वजह से शहर में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो गए है। उपमंडल कार्यालय के नजदीक विभाग की भूमि पर जारी अवैध निर्माण को रोकने की बजाये कस्टोडियन अधिकारी आँखे मूंदे बैठे है। बीते कई वर्षो से सक्रीय भू माफिया की निगाहें इस बेशकीमती जमीन पर गड़ी हुई है। सरकारी भूमि को हडपने के लिए यहाँ योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य किये जाते है। जिला उपायुक्त ने बीते मार्च महीने में कस्टोडियन विभाग को जमीन खाली करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन अधिकारियो ने डीसी साहब के आदेशो की पालना भी नही की।
शहर के डिंगर माजरा रोड पर कस्टोडियन विभाग की करीब पांच एकड़ भूमि है। मार्किट वैल्यू और लोकेशन के लिहाज से इस जमीन की कीमत करोडो रूपये आंकी जाती है। भूमाफिया और कोलोनाईजर लगातार इस भूमि को हडप रहे है। इस भूमि के अधिकांश हिस्से पर हुए अवैध कब्जो पर निर्माण हो चूका है। सरकारी भूमि का जो हिस्सा बचा हुआ था उसको हडपने के लिए लगातार निर्माण किया जा रहा है। बीते छह माह में दौरान भी करीब एक हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण हुआ है। वही इस सरकारी जमीन को बेचने में कोलोनाइजरो ने भी कोई कसर नही छोड़ी। साथ लगती कालोनी को काटने वाले लोगो ने इस सरकारी जमीन के बड़े हिस्से पर प्लाट काट कर दर्जनों लोगो को बेच दिए और बाकायदा उनके नाम रजिस्ट्री तक भी करवा दी। कस्टोडियन अधिकारियो द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हो चूका है कि विभाग की भूमि पर मकान बनाने वाले लोगो की रजिस्ट्रिया दुसरे रकबे की है जबकि उन्हें कब्जा यहाँ दिया गया। पुरे मामले की जानकारी होने के बावजूद कस्टोडियन विभाग द्वारा अवैध कब्जो के खिलाफ एक्शन नही लेने से अधिकारियो पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। लोगो का आरोप है कि सरकारी भूमि हडपने का खेल अधिकारियो की मिलीभगत से खेला जा रहा है।
एसडीएम भी कर चुके है रिपोर्ट
ऐसा नही है कि कस्टोडियन विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के बारे में प्रशासन को जानकारी नही है। घरौंडा उपमंडल के पूर्व एसडीएम मोहम्मद ईमरान रजा ने सरकारी भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्जो की रिपोर्ट उच्च अधिकारियो को भेजी थी। इसके ईलावा शहर के लम्बरदार भी यहाँ चल रहे निर्माण कार्यो के बारे में अधिकारियो को सुचना दे चुके है। जमीन हडपे जाने का मामला सुर्खिया आने के बाद जिला उपायुक्त ने तहसीलदार कस्टोडियन को अवैध निर्माण रोकने व कब्जे हटवाने के लिए निर्देश दिए थे।
वर्जन
मार्च महीने में जिला उपायुक्त ने पुलिस हेल्प से जमीन पर हो रहे कब्जे हटवाने के निर्देश दिए थे। लॉकडाउन होने की वजह से यह कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है जिस वजह से अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लेने में देरी हुई है। जल्द ही विभाग की टीम सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटा देगी।
रमेश कुमार तहसीलदार कस्टोडियन विभाग
वर्जन
डिंगर माजरा रोड पर कस्टोडियन की भूमि पर अवैध कब्जो और निर्माण का मामला उनके सज्ञान में आया है। एसडीएम डॉ पूजा भारती को इस मामले पूरी जानकारी लेने के लिए बोला गया है। इस मामले में जो भी क़ानूनी कार्रवाई होगी वो अमल में लाई जाएगी।
हरविन्द्र कल्याण विधायक घरौंडा
Sunday, 6 December 2020
Saturday, 5 December 2020
हाइवे अथॉरिटी ने बसताड़ा व अन्य दो टोल प्लाजा से सोमा कंपनी को तुरंत प्रभाव से किया सस्पेंड
एनएचएआई ने सोमा कंपनी को तगड़ा झटका दिया है। हाइवे अथॉरिटी ने बसताड़ा व अन्य दो टोल प्लाजा से सोमा कंपनी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एनएचआई को टोल का चार्ज वापिस लेने के लिए सोमा कंपनी के अधिकारियों के साथ खूब नोकझोंक करनी पड़ी। बाद में स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से सोमा कंपनी से चार्ज वापिस लिया गया। तब तक टोल प्लाजा फ्री रहा। जिससे अथॉरिटी को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हाइवे अथॉरिटी ने बसताड़ा टोल प्लाजा की जिम्मेदारी ईग्गल कंपनी को सौंप दी है।शनिवार शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के डिप्टी मैनेजर भानू प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचें और सोमा कंपनी के अधिकारियों को निलंबन के आदेशेंा की कॉपी सौंपी। हाईवे अथॉरिटी की ओर से एकाएक हुई कार्रवाई से सोमा कंपनी के प्रबंधकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मैनेजर ने सोमा प्रबंधन को टोल का चार्ज छोडऩे के आदेश दिए, लेकिन सोमा प्रबंधन टोल का चार्ज न छोडऩे पर अड़ गए। जिसके बाद अथॉरिटी व सोमा अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एनएचएआई अधिकारियों ने मधुबन पुलिस को सूचित किया। पुलिस टोल पर पहुंची। पुलिस प्रशासन की मदद से सोमा कंपनी के अधिकारियों से बसताड़ा टोल का चार्ज वापिस लिया गया। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक, सोमा कंपनी को बसताड़ा, अंबाला व लालडू टोल प्लाजा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन कंपनी ने अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निर्वहन नहीं किया। जिस कारण तीनों टोल प्लाजा से सोमा कंपनी को सस्पेंड कर दिया गया है।चार बजे के बाद फ्री रहा टोल-
बसताड़ा टोल प्लाजा पर सोमा कंपनी के कर्मचारी अचानक हटा दिए जाने से टोल प्लाजा से वाहन फ्री गुजरते रहे। इस दौरान न तो कोई कर्मचारी टोल पर था और ना ही कोई सुपरवाईजर। जिसका वाहन चालकों ने भी भरपुर फायदा उठाया। चार बजे से देर रात तक टोल वाहन चालकों के लिए फ्री रहा। देर रात तक एनएचएआई के अधिकारी टोल के प्रबंधन में लगे रहे।वर्जन-
सोमा कंपनी द्वारा टोल प्रबंधन में अनियमित्ता पाई गई है। बसताड़ा सहित तीन टोल प्लाजा से सोमा कंपनी को सस्पेंड कर दिया गया है। इन टोल की जिम्मेदारी किसी दूसरी कंपनी को दी जाएगी।
-भानू प्रताप सिंह, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई
चोरी की घटनाओं से खौफजदा व्यापारियों ने थाना प्रभारी से की मुलाकात
रात के अंधेरे में हुई चोरी की वारदातों से व्यापारी खौफजदा है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की। व्यापारियों ने जल्द से जल्द चोरों को पकडऩे और शहर में पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ाने की गुहार लगाई है। व्यापारियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं ने व्यापारियों व दुकानदारों की रातों की नींद उड़ा कर रख दी है। थाना प्रभारी ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से लिया। एसएचओ ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और जहां पर चौकीदारों की व्यवस्था नहीं है वहां पर व्यवस्था करवाई जा रही है। चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है।24 घंटे के दरमियां शहर में चोरी की छह वारदातें घट चुकी है। पहली चोरी सोमवार की रात को हुई थी। इस घटना में चोरों ने सर्विस रोड पर एक इलेक्ट्रिकल शॉप से करीब ढाई लाख रुपए का कॉपर चोरी कर लिया था। अगली रात चोरों ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने सर्विस रोड पर बनी खुराना नक्शा नवीस, अराईपुरा रोड की दुर्गा मोबाइल कम्युनिकेशन, रविंद्र पेंट शॉप व रेलवे रोड पर देवी मंदिर के पास बनी प्रवीन गैस सर्विस को अपना निशाना बनाया। सभी घटनाओं में चोरों ने दुकानों के शटर को तोड़ा है और अधिकतर दुकानों के ताले मौके से गायब मिले थे। इन घटनाओं में महज कुछ हजार की ही चोरी हुई थी। लेकिन हर्बल पार्क में चोरों ने फाउंटेन की नोजलें निकालकर नगरपालिका को करीब सवा एक लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया।
चोरी की इन घटनाओं ने शहर के व्यापारियों में एक खौफ का माहौल बना दिया है। व्यापारी डर में है। दुकानदार अपनी दुकानें रात को बंद करके जाता है और सारी रात उनका ध्यान सिर्फ अपनी दुकानों की तरफ ही लगा रहता है कि सुबह तक उनकी दुकान सुरक्षित भी रहेगी या नही। सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापारी व दुकानदार घरौंडा थाने में पहुंचें और एसएचओ कंवर सिंह से मुलाकात की। व्यापारी सुरेंद्र जैन, विनोद कुमार, मेहर सिंह व अन्य ने बताया कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाए।
Friday, 4 December 2020
ब्रेकथ्रू द्वारा चलाए जा रहे किशोर किशोरी स्वास्थ्य मेले का हुआ समापन
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...