10000

Sunday, 18 October 2020

एनएसओ द्वारा नारी तू नारायणी उत्थान समिति के साथ मिलकर नशा मुक्ति पर सेमिनार का किया आयोजन

घरौंडा, प्रशान्त कौशिक
नैशनल सोशल ऑर्गनाइजेशन की घरौंडा शाखा द्वारा घरौंडा के के.डी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नारी तू नारायणी उत्थान समिति के साथ मिलकर नशा मुक्ति पर सेमिनार का आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि श्री शमशेर सिंह संधू, विशिष्ट अतिथि श्री ईश्वर सिंह रमन, बहन सविता आर्य एवं डॉ. मुकेश अग्रवाल मार्गदर्शन करने पहुँचे और नशा मुक्ति के ऊपर अपने-अपने विचार रखे। हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी युवा साथियों के हस्ताक्षर लिए गए और करोना महामारी के चलते रोकथाम व सामाजिक योगदान मैं भाग लेने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया, आज का कार्यक्रम सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए किया गया।
 इस अवसर पर घरौंडा के गणमान्य व्यक्ति  सुभाष गुप्ता, जोगेंद्र गुप्ता, उमेश चुघ, मोहिंद्र सोनी, सुरेन्द्र सिंगला, मुनीष गुप्ता,केअर क्लब घरौंडा के साथी आदि मौजूद रहे। 
एन.एस.ओ की राष्ट्रीय कार्येकारिणी से जितेंद्र नरवाल, प्रदीप मैहला, बलराज, पंकज शर्मा, कुलदीप प्योंत और युवा साथियों में ईशु जैन, शुभम गुप्ता, मोहित रोहिला, यशपाल मरवाह, अभिषेक यादव, सन्नी चिकारा, इंद्रजीत, विश्वास, रीतू शर्मा, सतनाम, प्राची एवं घरौंडा टीम से सरोज धीमान, राधिका जैन, यश,रजत, अनमोल गर्ग, शुभम, निखिल, चीनू आदि मौजूद रहे।

पहला कदम फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

जब हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा दिमाग भी शरीर भी स्वस्थ रहेगा:राजेश
जींद, प्रशान्त कौशिक
 पहला कदम फाउंडेशन ने अपने तीसरे स्थापना दिवस 24 अक्टूबर से पहले अपने  साप्ताहिक कार्यक्रम में आज सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाकर स्थापना दिवस का आगाज किया। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ की अगुवाई में पहला कदम फाउंडेशन के सदस्यों ने शहर जींद के विभिन्न पार्कों में जाकर साफ सफाई का बीड़ा उठाया ।उनका मानना था की किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले स्वच्छता अभियान चलाया जाए। यदि साफ सफाई होगी तो हम स्वस्थ रह सकते हैं ।और जब हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा दिमाग भी शरीर भी स्वस्थ रहेगा। इस प्रकार हम समाज में एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर पाएंगे। पहला कदम फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों की भलाई के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वयं करके दूसरों के लिए एक संदेश देना है कि हम जिस प्रकार से नेक कार्य कर सकते हैं उसी प्रकार से अन्य लोग भी अनुसरण करके इस अभियान का हिस्सा बने। 
आज इस कार्यक्रम में जिला महिला अध्यक्ष संतरो ने बताया कि हम अपने कार्यों से औरों को संदेश दे सकते हैं और वही हमारे कार्य समाज में दिखाई देंगे। जिससे एक अनुशासित समाज का विकास होगा।
आज आवश्यकता है तो हमें अपने कार्यों से लोगों को भलाई का संदेश देने की ।पहला कदम फाउंडेशन समय-समय पर अलग-अलग गतिविधियों से समाज में एक नेक रास्ता दिखाने का कार्य कर रहा है तथा लोगों को प्रेरित भी कर रहा है। कि आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बने और अन्य लोगों को प्रेरित करें ।स्थापना दिवस पर सभी सदस्य अलग-अलग गतिविधियों से समाज में संदेश देने का कार्य कर रहे हैं ।इस अवसर पर संतरो, विक्रम ,राजेश शर्मा सुरेश कुमार ,सविता, अक्षिता आदि ने अपना विशेष योगदान दिया।

युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसैन जी महाराज की 5144वीं जयंती पर लगाया भंडारा, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

घरौंडा: प्रवीण कौशिक
अग्रवाल सभा व अग्रवाल युवा संगठन घरौंडा के द्वारा युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसैन जी महाराज की 5144 वीं जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसैन जी की प्रतिमा का माल्यार्पण व आरती की गई एवं विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया। रविवार को महाराजा अग्रसैन जी महाराज की जयंती पर बोलते हुए अग्रवाल समाज के संरक्षक लाला सोहन लाल गुप्ता व अग्रवाल सभा के प्रधान सतीश गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना हेतु उन्होंने नियम बनाया था कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक परिवार उसे एक सिक्का व एक ईंट देगा। जिससे आने वाला परिवार स्वयं के लिए मकान व व्यापार का प्रबंध कर सके। महाराजा अग्रसेन ने शासन प्रणाली में एक नई व्यवस्था को जन्म दिया था। उन्होंने वैदिक सनातन आर्य सस्कृंति की मूल मान्यताओं को लागू कर राज्य में कृषि-व्यापार, उद्योग, गौपालन के विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना की थी।
 इस मौके पर सचिव विनोद गुप्ता,कोषाध्यक्ष ईश्वर गुप्ता, अग्रवाल युवा संगठन के प्रधान सोनी गुप्ता, सचिव तरुण आर्य व अनाज मंडी के प्रधान राम लाल गोयल, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता, आर्य समाज के प्रधान जय प्रकाश गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचें विधायक हरविंद्र कल्याण

 आचार्य मणिप्रसाद गौत्तम ने किए मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप पर प्रवचनघरौंडा: प्रशान्त कौशिक
हलका विधायक हरविंद्र कल्याण नवरात्र के दूसरे दिन शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। आचार्य मणिप्रसाद गौत्तम ने मंत्रोच्चारण किया और मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी पर प्रवचन किए।  आचार्य गौत्तम ने विधायक को नवरात्रों के व्रत महत्व से परिचित करवाया।रविवार को विधायक हरविंद्र कल्याण नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता, पार्षद जयभगवान सैन, युवा कार्यकर्ता अंकित जैन व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे रोड स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर पहुंचें। विधायक हरविंद्र कल्याण ने पूजा अर्चना की। आचार्य मणि प्रसाद गौत्तम ने मंत्रोच्चारण के साथ मां की आराधना करवाई। विधायक ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप के विषय में भी विस्तार से जाना। आचार्य गौत्तम ने दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्माचारिणी के विषय में प्रवचन करते हुए बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कई हजार वर्ष तक ब्रह्मचारी रहकर घोर तपस्या की। उनकी इस कठिन तपस्या के कारण उनका नाम तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी पड़ गया। वहीं विधायक कल्याण ने कहा कि मां सभी की ईच्छाएं पूरी करती है। मां की महिमा अपरंपार है।

विनीत संधू बने प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आज करनाल के घरौंडा हलके के अध्यक्ष विनीत संधू को नियुक्ति पत्र देकर हरियाणा युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस मौके पर विनीत संधू ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ,सांसद श्री दीपेंदर सिंह हुडा ,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ,हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रभारी प्रतिभा रघुवंशी और हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू का धन्यवाद किया।
 उन्होंने कहा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे तहे दिल से निभाएंगे।पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा हरियाणा में युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। युवाओं के हक के लिए लड़ा जाएगा।
संधू ने कहा युवा कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। बीजेपी द्वारा तीन अध्यादेश काले कानून का पुरजोर विरोध करती है जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता युवा कांग्रेस किसानों के साथ सरकार के खिलाफ खड़ी है और किसानों के साथ सड़क से लेकर संसद तक युवा कांग्रेस हर लड़ाई लड़ेगी।

पुत्रवधु ने अपने ससुर व उसके चचेरे भाईयों पर लगाए जबरदस्ती छेड़छाड़ करने व निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकालने के आरोप, पुलिस ने किया तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


घरौंडा: प्रवीण कौशिक
मुनक ब्लॉक के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां ससुर व उसके दो चचेरे भाईयों पर अपनी ही पुत्रवधु के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने, मारपीट करने तथा निर्वस्त्र कर घर से निकालने के आरोप लगे है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मुनक खंड के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें पीडि़ता ने बताया है कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि बीती सात अक्तूबर को वह घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर गया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर उसका ससुर घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जब उसने शोर मचाया तो वह भाग गया। इसके बाद उसके ससुर का चचेरा भाई आया और वह भी जबरदस्ती करने लगा। जिसके चलते उन दोनों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। दोबारा शोर मचाने पर उसका ससुर व उसका दूसरा भाई भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन तीनों ने उसके कपड़े फाड़े और मारपीट करते हुए निर्वस्त्र कर दिया। पीडि़ता ने पूरी घटना अपने पति को बताई, तो उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद पीडि़ता अपने घर चली गई। पीडि़ता के मुताबिक,  11 अक्तूबर को जब उसका पिता मौजिज लोगों को लेकर उसकी ससुराल आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें वहां से भगा दिया। बाद में परिजनों के साथ उसने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन-
मुनक खंड के एक गांव में विवाहिता ने अपने ससुर मनजीत, ससुर के चचेरे भाई जोगिंद्र व हंसराज पर जबरदस्ती करने की कोशिश, मारपीट करने व निर्वस्त्र कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी मुनक 

बरोदा उपचुनाव में गठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा: चौटाला

घरौंडा,प्रवीण कौशिक
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में गठबंधन का उम्मीदवार जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में किसी प्रकार का विरोध नही है। किसानों की धान एमएसपी पर बिक रही है और धान की पहली किश्त भी जारी हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को हाईवे पर स्थित एक पट्रोल पम्प पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  हाल ही में बने चेयरमैनों में उनकी पार्टी के एक विधायक ने चेयरमैन पद लेने से मना करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें मान-सम्मान दिया है अगर वे मान -सम्मान नही रखना चाहते वह उन पर निर्भर करता है। वह मान-सम्मान किसी ओर को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की धान एमएसपी पर बिक रही है और मण्डियों में पेमेंट भी सही समय पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की एक पेमेंट रिलिज कर दी है। किसानों में किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। तीन अध्यादेश लागू होने पर किसानों के विरोध पर बोलते हुए कहा कि कोई किसान विरोध नही कर रहा है। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भी तीन अध्यादेशों को कोई विरोध नही है। वहां पर बीजेपी व जजपा  गठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के इनेलो में शामिल होने पर उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। गठबंधन सरकार सही दिशा में काम कर रही है।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...