10000

Friday, 2 August 2019

जजपा के संगठन का विस्तार, प्रदेश कार्यकारणी में 96 नए सदस्य बनाए गए

जजपा के संगठन का विस्तारप्रदेश कार्यकारणी में 96 नए सदस्य बनाए गए
 चंडीगढ़,प्रवीण कौशिक/जीडी न्यूज़
 जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटालाप्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहराष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांंगड़ और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश कार्यकारिणी के 96 नए सदस्यों  के नाम शामिल है।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि देवेंद्र बिल्लाहरबंस सिंह पूर्व सरपंचरणधीर सैनराजेंद्र शर्माशमशेर खुर्दबन,  कमल कंबोज,  अनवर खान,  धर्मपाल बाजीगरज्ञान सिंह सैनीहरविंदर संधूनरेंद्र घराड़सी, रमेश बूरा किरमच, प्रेम सिंह इंद्र, सेवा सिंह, नरेश फोर शेखपुरा, इंदरजीत रंधावा, सुरेश भट्टी, मीनाक्षी वालिया, देवेंद्र कादियानओमप्रकाश रसोईभाना राम को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
इसी क्रम में रोहताश दहिया, पवन शर्मा मोई, ओमप्रकाश पांचाल, रमेश बाड़ोलीसुरेन्द्र नैन कालवन, कर्मबीर सैनी, छबील दास पातलानदरबारा देसवाल, सुन्दर मलिक एडवोकेट, काबल सिंह बाकल, लाल चंद जांगड़ा, नरेंद्र बली, रणधीर जन्दोलासुखराज सिंह सिधु, राजकुमार कस्वां, हरबेल खाजाखेड़ासगनजीत कुरंगवाली, सुखमंदर सिहागराजेन्द्र बिल्ला का नए सदस्यों में शामिल किया गया।
सिवानी से  ओमप्रकाश एडवोकेट, प्रदीप खरकियारमेश तंवर जोगेन्दर बागनवाला, बलराज चौहानजोगेन्दर ठेकेदारमहिपाल डीईटीसीजैना शर्मा, राजेश फोगाटबालकिशन शर्मा बोंद को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किया गया।
वहीं अवतार सांगवानसतेंदर दतौलीराव सुरेश शास्त्री, रामकुमार मखसुसपुर, जिले सिंह गुर्जर, शीशराम गुर्जरबचू सिंह बावलजगदीश यादवमहेन्द्र सिंहदिनेश अग्रवालनरेश सेहरावत, सुखवेंदर यादव,दीप चंद पटौदीशमशेर डागर को भी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों में शामिल किया गया।
जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के नए सदस्यों में  ईश्वर मऊ, अशोक धारीवाल जौरासी, वेद गोयल, विजयपाल तेवतियामास्टर तारा चंद, होशियार सिंघरानवेद अरोडा, बने सिंह नांदल, रविंदर बखेताधीरेन्द्र खटकड़राजा बलम्भाअजमेर सिवाच, ईश्वर भगवतीपुर को शामिल किया गया।
वहीं पानीपत से हरलाल मलिक, बलराज भराणबजन निडानारमेश मोखराहरिकिशन खटकलाल चांट, डॉक्टर किशोरजीतू दीघोट, सुदेश भगवतीपुर, सुभाष टाक, यादवेंद्र खरब को प्रदेश कार्यकारिणी के नए सदस्यों नियुक्त किया गया।
इनके अलावा जयलाल एडवोकेट, लालमन राजपूतरामसिंह वैध, जगी राम बरवालारणधीर कोथअजित तिगड़ानाविजेंद्र कादयान सिवाहा, कुलदीप रुलाखेड़ी को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए।

आटो में बैठे व्यक्ति की जेब से रूपये निकालने वाली दो महिलाएं गिरफतार, 57,000 बरामद

आटो में बैठे व्यक्ति की जेब से रूपये निकालने वाली दो महिलाएं गिरफतार, 57,000 बरामद
करनाल, प्रवीण 
          बीती शाम जयसिंह पुत्र छोटू राम वासी गांव बड़सालु थाना बुटाना जिला करनाल ने सदर बाजार चैंकी करनाल में शिकायत दी कि रेलवे स्टेशन के पास वह आटो में बैठकर कहीं काम से जा रहा था और उसकी जेब में 57,000 रूपये थे। वहीं से आटो में दो अज्ञात महिलाएं भी उसके साथ ही सवार हो गई और बीच रास्ते में ही आटो से उतर भी गई। लेकिन मुझे जिस स्थान पर जाना था, जब वहां पहुंचकर मैने अपनी जेब चैक की तो मेरी जेब में रखे 57,000 रूपये चोरी हो चुके थे।    
      यह शिकायत जैसे ही प्रबंधक थाना शहर करनाल निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंनें तुरंत सदर बाजार चैंकी इन्चार्ज ए.एस.आई. जगदीश पांडे को अपनी टीम में महिला कर्मीयों को शामिल करके उस क्षेत्र में जाकर उन दोनों महिलाओं की तलाश के लिए रवाना किया। चैंकी प्रभारी ने उन महिलाओं को पहचानने के लिए शिकायतकर्ता को भी अपने साथ ले लिया और उनकी टीम द्वारा पुरी सरगर्मी से दोनों महिलाओं की तलाष शुरू की गई। काफी मशकत के बाद कामयाबी पुलिस टीम के हाथ लगी और रेलवे स्टेशन से कुछ दूर दोनों महिलाओं पूजा पत्नी शिवम वासी बस्ती गुहाना बस स्टैंड के पीछे गोहाना जिला सोनीपत और रेखा पत्नी राजु वासी बस्ती गुहाना बस स्टैंड के पीछे गोहाना जिला सोनीपत को पुलिस ने धर दबोचा।
 महिला पुलिस कर्मीयों द्वारा दोनों महिलाओं के कब्जे से मुदई की जेब से चुराए गए 57,000 रूपये भी बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपीयों के खिलाफ थाना शहर करनाल में मुकदमा नं0- 682/01.08.19 धारा 379 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया।   
     इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना शहर करनाल निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि कल शाम उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें साफ जाहीर था कि मुदई के रूपये आटो में बैठने वाली दोनों महिलाओं ने ही चोरी किए हैं। शिकायत मिलते ही सदर बाजार चैंकी प्रभारी को एक टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना किया गया, जिन्होंनें अपनी मेहनत से और सुझबुझ का परिचय देते हुए दोनों महिलओं को ढ़ूढ़ निकाला व उनके कब्जे से चोरी शुदा 57,000 रूपये भी बरामद कर लिए गए। उन्होंनें बताया कि आज दोनों आरोपी महिलओं को माननीय अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

Thursday, 1 August 2019

घरौंडा दर्पण: परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी...

घरौंडा दर्पण: परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी...: परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा  करनाल,प्रवीण कौशिक                 सोनू वासी सैदपूरा कर...

परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
 करनाल,प्रवीण कौशिक              
 सोनू वासी सैदपूरा करनाल ने दिनांक 30.07.19 को थाना रामनगर करनाल में शिकायत दी कि उसका बेटा वरूण जिसकी उम्र करीब 09 साल है, जो आज शाम वह गांव सैदपूरा में अपना साईकिल चलाते हुए खेल रहा था। उसी समय एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए चार अज्ञात व्यक्ति जिन्होंनें अपना चेहरा ढक़ा हुआ था ने उसके बेटे वरूण को साईकिल समेत उठा लिया व उसे लेकर गांव काछवा कि ओर जाने लगे। जैसे ही गांव पूण्डरक के अडृडे पर उन्होंनें अपनी मोटर साईकिल रोकी तो तुरंत उसका बेटा उनसे छुट गया और वहां से वापिस दौडक़र अपने गांव में पहुंचा। घर पहुंचने पर उसके बेटे ने इस वारदात के संबंध में बताया, तो वे तुरंत उसे लेकर थाना रामनगर करनाल में पहुंचें। इस संबंध में सुचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा थाना रामनगर करनाल में मुकदमा नं0- 12/30.07.19 धारा 365 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया।   
     यह मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक करनाल श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के संज्ञान में आया तो उन्होंनें मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रबंधक थाना रामनगर करनाल उप-निरीक्षक जसविन्द्र तुली को आदेष दिए कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपीयों को गिरफतार किया जाए। उप-निरीक्षक जसविन्द्र तुली द्वारा तुरंत टीम का गठन कर आरोपीयों की तलाष शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान जब सी.सी.टी.वी. चैक किए गए तो सामने आया कि बच्चे व उसके परिजनों द्वारा बताए गए समय के बाद बच्चा साईकिल पर सवार होकर पूण्डरक की ओर जाता दिखाई दे रहा था। जब पुलिस के एक सदस्य द्वारा बच्चे के साथ प्यार से व खेलते हुए इस संबंध में जानकारी ली गई तो उसने बताया कि उस दिन शाम को वह साईकिल पर सवार होकर स्वयं ही घुमने के लिए पूण्डरक अडृडे की ओर चला गया था और वहां पर उसे काफी देर हो गई। जब वह घर वापिस आया तो वह घबरा गया था, कि इतनी देर होने के बाद घरवाले उसकी पिटाई करेगें, जिससे बचने के लिए उसने घरवालों, पुलिस और मिडिया के सामने यह कहानी बनाकर उन्हें सुना दी।    
     इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना रामनगर करनाल उप-निरीक्षक जसविन्द्र तुली ने बताया कि वारदात की सुचना मिलते ही मामला दर्ज किया गया व आरोपीयों की तलाष शुरू की गई, दौराने जांच पुलिस टीम द्वारा जब उस क्षेत्र के सी.सी.टी.वी. चैक किए गए तो वह बच्चा स्वयं साईकिल पर सवार होकर पूण्डरक की ओर जाता दिखाई दे रहा था। जिसके बच्चे से प्यार से जानकारी जुटाने पर सामने आया कि उसने परिजनों की मार से बचने के लिए परिजनों, मिडिया व पुलिस के सामने अपहरण की झुठी कहानी सुनाई थी। आज उनकी टीम द्वारा सी.डब्लयु.सी. के सामने बच्चे की काउसलिंग भी करवाई गई।  

Tuesday, 30 July 2019

ग्रामीण युवा विकास मंडल सौथा द्वारा एंटी करप्शन एवं मीडिया इन्वेस्टिगेशन के सहयोग से गांव सौथा में पड़ोस युवा संसद, जल शक्ति अभियान, स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप, वोट बनवाने आदि विषयो को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

कैथल/सीवन (कृष्ण प्रजापति)

 ग्रामीण युवा विकास मंडल सौथा द्वारा एंटी करप्शन एवं मीडिया इन्वेस्टिगेशन के सहयोग से गांव सौथा में पड़ोस युवा संसद, जल शक्ति अभियान, स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप, वोट बनवाने आदि विषयो को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला पार्षद मास्टर रतिराम सीवन, जिला पार्षद रवि तारावाली, जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, एंटी करप्शन एवं मीडिया इन्वेस्टिगेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, सरपँच सतीस कुमार ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य विभाग से दीपक कुमार जिला सलाहकार, सामाजिक कार्यकर्ता जगमति मलिक, मीडिया विभाग से कृष्ण प्रजापति, बीएलओ पवन कुमार ने वक्ता के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र की जिला कार्यक्रम  समन्वयक अनामिका कंबोज ने की। ग्रामीण युवा विकास मंडल के अध्यक्ष फूल सिंह सौथा, कुलदीप कुमार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश और प्रदेश में राजनीतिक जनसभाओं में भी सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, ताकि समाज में जल संरक्षण, वन संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि अभियान को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए।
 उन्होंने कहा कि यह भाषणबाजी की बजाय, राजनीतिक छींटाकशी करने के बजाय जनहित के सामाजिक मुद्दे जनता के सामने रख रही है, जिससे जनता उन समाजिक मुद्दों में भागीदारी करे और सरकार का, जिला प्रशासन का सहयोग करे। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक जल बचाने के लिए प्रेरित किया और उनके गांव में जो भी पब्लिक हेल्थ के तरफ से सुविधाएं दी जा रही हैं, उसकी विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्याओं के निवारण के लिए जल्द ही गांव में विजिट करने की बात कही। सामाजिक कार्यकर्ता जगमति मलिक ने स्वच्छता अभियान को लेकर अपने विचार रखे। जर्नलिस्ट कृष्ण प्रजापति ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति किस प्रकार हमें सजग रहना है, इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजीव बंसल ने एंटी करप्शन एवं मीडिया इन्वेस्टिगेशन के पिछले 1 साल के सभी कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और आज कैथल जिला कार्यालय का भी शुभारंभ किया।
नेहरू युवा केंद्र की जिला कार्यक्रम समन्वयक ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अनेक संस्थाओं से जुड़कर समाजसेवा करने वालों को भी प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण व महिलाएं भी मौजूद रही।

Monday, 29 July 2019

कोरे रेत में टाइल चिपकाए जाने के मामले का खुलासा होते ही नगरपालिका प्रशासन में हड़कंप

                नगरपालिका पर ठेकेदार से मिलीभगत करने के आरोप सोन्द्रीयकर्ण के तहत करवाए जा रहे कार्यो को शहरवासी पहले ही फिजूल खर्च करार दे चुके है लेकिन इसके बावजूद भी कार्य यथावत जारी। 
विकास कार्यो में की जा रही धांधली की परतें भी खुलने लगी ।
 शहर के सोंदर्यकरण के लिए नपा द्वारा लगाईं जा रही रंगीन टाईलों की पोल शहरवासियों ने खोल दी ।
नपा प्रशासन की भूमिका सन्देहात्मक ?
घरौंडा : प्रवीण कौशिक


शहर की सर्विस लेन पर कोरे रेत में टाइल चिपकाए जाने के मामले का खुलासा होते ही नगरपालिका प्रशासन में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहरवासियों ने नगरपालिका पर ठेकेदार से मिलीभगत करने के आरोप लगाए है। शहरवासियों का आरोप है कि नगरपालिका सरकारी ग्रांट को मनमाने तरीके से लूटा रही है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का पटाक्षेप होने के बाद नगरपालिका के कार्यकारी चेयरमैन व भाजपा नेताओं ने नपा अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया। नगरपालिका ने काम रूकवाकर ठेकेदार को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जांच के निर्देश जारी कर दिए है। विधायक हरविंद्र कल्याण का कहना है कि निर्माण कार्यो में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
नगरपालिका द्वारा शहर की सर्विस लेन को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। करीब दो करोड़ की लागत से करवाया जा रहा यह काम शुरूआती चरणों से ही विवादों में घिरा रहा है। सुन्दरीकरण के तहत करवाए जा रहे कार्यो को शहरवासी पहले ही फिजूल खर्च करार दे चुके है लेकिन इसके बावजूद भी कार्य यथावत जारी है। अब इन विकास कार्यो में की जा रही धांधली की परतें भी खुलने लगी है। लोगों के विरोध के बाद सोमवार को नपा के कार्यकारी अध्यक्ष कंवलजीत, पूर्व अध्यक्ष सुभाष गुप्ता व भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे और विकास कार्यो में बरती जा रही अनियमिताओं की जांच की। जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार किया कि टाईलें लगाने में गड़बड़ी की जा रही है, इसलिए इनको उखाड़ कर दोबारा बनाया जाए। मामले की जांच करने पहुंचे नपा सचिव रवि प्रकाश व पालिका अभियंता प्रियंका सैनी ने इस गड़बड़ी के बारे में ठेकेदार से सवाल-जवाब किए और उसे निर्देश दिए कि वह काम को ठीक तरीके से करे। 
दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि सौन्दर्यकरण की आड़ में यहां पालिका द्वारा पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। साथ ही काम मे कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के ठेके को रद्द किया जाना चाहिए। ताकि दूसरों को सबक मिल सके। सिर्फ कारण बताओ नोटिस देकर नपा कार्य की इतिश्री कर लेती है।
रेत में चिपकाई जा रही टाइलों की खोली पोल-
शहर के सुन्दरीकरण के लिए नपा द्वारा लगाईं जा रही रंगीन टाईलों की पोल शहरवासियों ने खोल दी है। सिर्फ रेत में चिपकाई जा रही टाईलों को उखाड़ कर लोगों ने सुन्दरीकरण की आड़ में हो रही धांधली का खुलासा किया है। ठेकेदार ने बिना सीमेंट के प्रयोग के फुटपाथ की करीब सत्तर फुट लम्बाई पर टाईले बिछा दी। आस-पास के दुकानदारों ने जब यह कारगुजारी देखी तो इसका विरोध शुरू कर दिया।
निर्माण कार्यो में धांधली-
शहरवासी सतपाल राणा व अरूण भाटिया का आरोप है कि नगरपालिका के अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से यह धांधली की जा ही है। सीमेंट प्रयोग के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है जिस वजह से काम में गुणवत्ता कहीं पर भी दिखाई नहीं दे रही है। सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी पैसे की लूट-
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश वर्मा व कृष्ण डारिया का आरोप है कि सुन्दरीकरण की आड़ में नगरपालिका में सरकारी पैसे की लूट हो रही है। टाईल लगाने का कार्य कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों ने माना कि टाईल लगाने में सीमेंट का प्रयोग नहीं हुआ है और गलती मानते हुए काम को ठीक करने का भरोसा दिया। सुन्दरीकरण के कार्यो पर उठ रहे सवालों ने अधिकारियो की कमजोर प्लानिंग व नियत पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। 
वर्जन-
सर्विस लेन पर टाइलें बिछाने के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी मौके पर जांच की गई है। निर्माण का कार्य रूकवा दिया गया है। शहर में होने वाले किसी भी विकास कार्य में कोताही नहीं बरती जाएगी। 
-कंवलजीत विर्क, कार्यकारी अध्यक्ष, नगरपालिका घरौंडा
वर्जन-
सर्विस लेन पर लगाई जा रही टाइलों में घटिया मैटिरियल लगाने की शिकायत मिली थी। सुबह ही एमई के साथ मौके का मुआयना किया है। मौके पर ठेकेदार को बुलाकर काम बंद करवा दिया गया है। और ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। 
वर्जन-
सर्विस लेन पर टाइलें बिछाने में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला संज्ञान में आया है। एसडीएम व नपा सचिव को मामले की जांच के निर्देश जारी कर दिए गए है। मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विकास कार्यो में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। 
-हरविंद्र कल्याण, विधायक घरौंडा।

Sunday, 28 July 2019

पूर्व विधायिका रेखा राणा के पैट्रोल पंप पर पिस्तोल की नोंक पर दो नकाबपोश बदमाश द्वारा लूट की वारदात

लूटेरे 70 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार 

घरौंडा : प्रवीण कौशिक
इनेलो की पूर्व विधायिका रेखा राणा के पैट्रोल पंप पर पिस्तोल की नोंक पर दो नकाबपोश बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटेरे 70 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। पैट्रोल पंप के कार्यालय में हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। डीएसपी घरौंडा, सीआईए व पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। सीआईए-वन ने सीसीटीवी के डीवीआर को अपने कब्जें में लेकर कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने पैट्रोल पंप के मैनेजर की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
रविवार की शाम नेशनल हाइवे-44 पर स्थित राणा पैट्रोल पंप पर लगभग सात बजे पैट्रोल पंप का मैनेजर कुलदीप शर्मा व सेल्समैन कुलदीप सिंह ऑफिस में बैठकर कैश की गिनती कर रहे थे। इसी दौरान ऑफिस में दो नकाबपोश युवक दाखिल हुए। सेल्समैन कुलदीप के मुताबिक, नकाबपोश बदमाशों ने आते ही उन दोनों पर तमंचा तान दिया और सारा कैश उनके हवाले करने को कहा। अपने ऊपर पिस्तौल तनी देख दोनों सहम गए और बदमाशों ने सारा कैश लूट लिया। कुलदीप ने बताया कि उसके पास लगभग 50 हजार और बाकि रुपए मैनेजर के पास थे। पैसे लेते ही दोनों बदमाशों ने ऑफिस से बाहर निकलते ही अपनी बाइक स्टार्ट की ओर पानीपत की तरफ फरार हो गए। कुलदीप ने बताया कि बदमाशों ने लगभग 70 हजार का कैश लूटा है। 
सेल्समैन ने किया बदमाशों का पीछा-
लूट की वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपित लाल रंग की प्लसर बाइक लेकर पानीपत की तरफ फरार हो गए। कुलदीप का कहना है कि बाइक बिना नंबर प्लेट की थी। उसने पैट्रोल पंप से मोटरसाईकिल उठाई और बदमाशों का पीछा किया। कुलदीप ने बताया कि उसने टोल प्लाजा तक बदमाशों का पीछा किया। लेकिन दोनों बदमाश फरार हो गए। मैनेजर कुलदीप शर्मा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी रामदत्त, सीआईए-वन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

कांवड़ सुरक्षा के प्रबंधों में सेंध-
पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा कर रहा है। लेकिन करनाल में नेशनल हाइवे के पैट्रोल पर फायरिंग कर लूट की वारदात के बाद 24 घंटें के भीतर घरौंडा में नेशनल हाइवे के पैट्रोल पंप पर लूट की वारदात ने पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। 
पुलिस के कब्जें में डीवीआर, पैट्रोल पंपों पर बढ़ाई गश्त-
पैट्रोल पंप के कार्यालय में हुई लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने डीवीआर को अपने कब्जें में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
घरौंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार का कहना है कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है। इस सीसीटीवी फुटेज को करनाल में पैट्रोल पंप हुई लूट के साथ मैच करके देखा जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मैनेजर कुलदीप शर्मा की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। साथ ही सभी पैट्रोल पंपों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और गश्त बढ़ा दी गई है। 
वर्जन-
करीब सात बजे हाइवे के राणा पैट्रोल पंप पर बंदूक की नोंक पर लूट की वारदात हुई है। बदमाश लाल रंग की बाइक पर आए थे। सेल्समैन के ब्यान के मुताबिक उसने लूटेरों का पानीपत टोल तक पीछा किया है। टोल से फुटेज निकलवाई जाएगी। बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी कर दी गई है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगें।
-रामदत, डीएसपी, घरौंडा।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...