10000

Wednesday, 7 August 2019

जब मंत्रियों – नेताओं को फ्री बिजली-पानी मिल रहा है तो जनता को क्यों नही – जयहिन्द

              रामराज लाने वाली भाजपा राक्षस राज ले आई – जयहिन्द

            असंध विधानसभा में अनूप संधू  ने कराया कार्यकर्ता सम्मेलन

असंध( प्रवीण कौशिक )
 आम आदमी पार्टी लगातार जुलाई से विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रही हैI  इसी अभियान के चलते आज प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द करनाल की असंध विधानसभा में पहुंचेI आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अब तक 40 विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से रूबरू हो चुके है और कार्यकर्ताओं में जोश भरा I

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का एक –एक कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के एक हजार कार्यकर्ताओं के बराबर है I आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर पार्टी की जनहित के कार्यों का प्रचार कर रहे है I भाजपा वाले कह रहे है कि केजरीवाल लोगों को फ्री आदत डाल रहे है I इन मंत्रियों व नेताओं विधायकों की लाखों में सैलरी है फिर भी सब कुछ फ्री मिल रहा है जबकि जनता तो हर सुविधा के लिए टैक्स भर रही है I क्या जनता का हक नही बनता कि उन्हें भी सभी सुविधाए मिले I दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अपनी जनहित की नीतियों से आम आदमी को खास बना दिया है 7 प्रदेश के युवाओं को नशे के नरक में सरकार धकेल रही है  ताकि युवा रोजगार की मांग न सके I करनाल खुद मुख्यमंत्री का शहर का है लेकीन जनता त्रास्त है और सरकार मस्त है I न कानून व्यवस्था है , न बिजली –पानी , सरकारी स्कूल-अस्पताल है I


प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने राम राज की बात की थी लेकिन प्रदेश में राक्षसराज आ गया है I खुद मुख्यमंत्री ने विधानसभा में स्वीकार है की प्रदेश में पिछले पांच साल में पांच हजार हत्याएं , पांच हजार रेप , लुट-पाट की घघटनाए हुई है I प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है I आम आदमी पार्टी अबकी बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का खुट्टा पाड़ के ही दम लेगी I आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा जनता के मुद्दों पर लड़ेगी और हरियाणा का मेनिफेस्टो भी जनसमस्याओं पर होगा I कार्यकर्त्ता हर विधानसभा में बूथ स्तर तक जा रहे है और पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहे हैI सभी विधानसभाओं से जनता की समस्याओं को एकत्रित कर उन पर आम आदमी पार्टी अपना हरियाणा का मेनिफेस्टो तैयार करेंगी I अगर जनता को फ्री बिजली –पानी, सरकारी स्कूल-अस्पताल चाहिए तो जनता के सामने आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में है I

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व लोकसभा सगंठन मंत्री अनूप संधू , प्रदेश सह –संगठन मंत्री सोएब आलम, जिला अध्यक्ष बलबीर नरवाल , जिले सिंह , अनिल पांचाल , मिडिया प्रभारी महेंदर राठी, जोन अध्यक्ष बब्लू , धर्मबीर , मनप्रीत  सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे I

Tuesday, 6 August 2019

पब्लिक हेल्थ ने 20 वर्षों पहले दबे पाइपों में छोड़ा पानी, रिसाव से मकान ढहे।

     पाइपों की नही की जांच की वो सही हालत में हैं या नही।प्रशासन की                                 लापरवाही से ग्रामीण परेशान

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
 उपमंडल के कोहंड गांव में आज से 5 दिन पहले सांय को सुनीता का एक मकान ढह गया, तुरंत थोड़ी देर बाद उसके साथ लगता हुआ सुनील नामक व्यक्ति का फिर दूसरा मकान भी ढह गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। 
राजकुमार मित्तल सुनील का कहना है कि आज से लगभग 20  साल पहले गांव में सरकार द्वारा जो पानी सप्लाई के लिए  जो पाइप लाइन बिछवाई  थी इन पाइप लाइनों में एक महीना पहले पानी की सप्लाई शुरू की गई थी क्योंकि सरकारी डिपार्टमेंट पब्लिक हेल्थ द्वारा ट्यूबल लगाकर चालू किया गया था,पब्लिक हेल्थ की लापरवाही बस यही रही की 20  साल पुराने धरती में दबी हुई पाइप लाइनो की पहले जांच नहीं कि वो अब सही भी है या नही। बस पानी छोड़ दिया गया ।उसके दो चार दिन बाद जहां-जहां 20 साल पुरानी इन पाइपलाइनो से पानी का रिसाव होता रहा। वहां पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने मजदूर लगाकर उनकी मरम्मत करनी शुरू कर दी ।यानी सैकड़ों जगह मरमत करके पानी के रिसाव को बंद किया गया।  गांव में  अफरा-तफरी मच गई  पर इस गली में जहां यह दो मकान ढह गए,यहां धरती में दबे हुए पाइपलाइन का रिसाव ऊपर आने की बजाय इन मकानों की नींव में होता रहा और एक तारीख को साँय के समय यह मकान ढह गए ।
3 अगस्त को खुद कानूनगो पटवारी,पुलिस प्रशासन ओर पब्लिक हेल्थ के अधिकारी गांव कोहंड मे पहुंचे । उन्होंने कहा कि यह जो तीसरा मकान है इसको तुरंत खाली कर दो,अगर कोई जान माल की हानि हुई इसके जिम्मेवार सरकार नहीं होगी और उसके बाद वहां से चले गए ।
आज युवा बोलेगा मंच की टीम ढहे हुए मकानों को देखने के लिए वहा पहुंची तो वहां एक मकान जो सुनीता का 8 साल पहले ₹50000 में लोन लेकर खरीदा था वह छोड़ कर चली गई थी पर उसका सामान अभी भी ढहे हुए मकान के नीचे दबा हुआ था ।
मंच के अध्यक्ष एडवोकेट जेपी शेखपुरा ने कहा की पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने लापरवाही की है 20 साल पुराने पाइपों को पूरी तरह से चेक करना चाहिए था। जहां जहां पानी ऊपर रिसाव कर रहा था वहां तो उन्होंने मरम्मत करके ठीक कर दिया पर जो मकान यहां ढहे है यहां पानी ऊपर की बजाय नीचे मकानों की नींव में चलता रहा ।इस तरह से मकान ढह गए अब इनकी कौन सुनवाई करेगा, कौन मुआवजा देगा  ? पर जो पाइपों के रिसाव से और सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से यह मकान ढह रहे हैं इनका मुआवजा कौन देगा।
इसी दौरान वहां बैठे हुए आस-पड़ोस के महिला पुरुषों ने पब्लिक हेल्थ विभाग  के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और 2 दिन बाद करनाल उपायुक्त के सामने गुहार लगाई जाएगी। इस मोके पर ग्रामीण मौजूद रहे।

Sunday, 4 August 2019

भाजपा राज में भ्रष्टाचार, क्राइम व बेरोजगारी बढ़ी, कांग्रेस अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी:बीआर कौशिक

भाजपा राज में भ्रष्टाचार, क्राइम व बेरोजगारी बढ़ी, कांग्रेस अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी:बीआर कौशिक
कांग्रेस में कोई फूट नही, सीएम की नाक तले ही रहे घोटाले।
कांग्रेस सेवा दल की बैठक
घरौंडा ,प्रवीण कौशिक
 कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को घरौंडा हलके के कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस आयोजन के आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष घरौंडा दीपक गंजोगढ़ी व प्रदेश सचिव सुरेंद्र शर्मा  थे । इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बी आर कौशिक ने शिरकत की। कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक उत्साह पैदा करना, कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना और कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराना था। यह कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे घरौंडा हल्के स्तर पर की गया। जिसमें घरौंडा हलके के अलावा जिला करनाल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। यहाँ पहुंचने पर उपाध्यक्ष कौशिक का जोरदार स्वागत किया गया।
उपाध्यक्ष बीआर कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की एक रीड की हड्डी है और सदैव कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की नीतियों का अनुसरण करते हुए समाज में एक स्वच्छ व साफ सुथरी राजनीति के साथ साथ लोगों के सामाजिक कार्यों में भी हमेशा सहयोग करती रही है। 
साथ ही प्रेस से बात करते हुए उन्होंने भाजपा को घोटालों की सरकार बताया। कहा कि करनाल में सीएम की नाक तले आटा घोटाले पर सरकार गम्भीर नही है। मामले में लीपापोती की जा रही है। बेरोजगारी बढ़ी है।भ्रस्टाचार का बोल बाला है। करनाल में क्राइम बढ़ा है। आये दिन पेट्रोल पंपों पर लूट हो रही है। और सरकार कुम्भकर्णीय नींद सो रही है। 
चुनाव को लेकर कौशिक ने कहा कि कांग्रेस अपने बलबूते पर प्रदेश में सरकार बनाएगी।आगामी सरकार कांग्रेस की होगी। कांग्रेस की आपसी फूट को उन्होंने नकारा।
सेवा दल के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष दीपक  गंजोगढ़ी ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में घरौंडा हलके के अंदर कांग्रेस सेवादल पूरे ईमानदारी से कार्य करेगी। नए सदस्यों को जोड़ें गी और पार्टी को दोबारा से सत्ता में लाने के लिए हर भरपूर कोशिश करेगी। सुरेंद्र शर्मा सचिव ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनहित नीतियां है। किसानों व आम आदमी को कोई सुविधाएं अगर दे सकती है तो वो सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।
 जिला प्रधान मनोज मलिक, जिला महासचिव एडवोकेट सोनिया तवर , नरेंद्र कुमार जोगा ,कंवरजीत  ने नए जुड़े कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली और नीतियों के बारे में अवगत कराया और बताया कि कांग्रेस पार्टी ने भारत देश के लिए अपने प्राणों की बलिदान देने के साथ साथ काफी महत्वपूर्ण कार्य भारत देश में किए हैं और कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी रही है जो सदैव  देशवासियों के लिए हित के बारे में बातें सोचती रही है। पूरी कार्यकर्ता मीटिंग के दौरान सिर्फ पार्टी ने अपनी शैलियों और आने वाले चुनाव की रूपरेखा के बारे में चर्चा की। कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। इस मीटिंग के अंदर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे पुराने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा साथ में जुड़े हुए नए कार्यकर्ताओं भी इस मीटिंग के दौरान मौजूद रहे इस कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सिर्फ एक ही रहा के बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को जोड़ें व पार्टी को मजबूत करें और आने वाले चुनाव में दोबारा से मजबूती के साथ सत्ता में आए। 
कांग्रेस प्रदेश सचिव बलवान सेन ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए यह लग रहा है  कि कांग्रेस पार्टी आज भी उसी मजबूती के साथ खड़ी है जिस मजबूती के साथ पहले खड़ी थी ।
इस कार्यक्रम के दौरान सुनीता आर्य समालखा,प्रवीण प्रजापत, जगदीश, अशोक कम्बोज इंद्री, दीपू शर्मा खोराखेड़ी, चरणजीत कामरा नीलोखेड़ी, अशोक, गुलाब सिंह , अशोक दुग्गल के अलावा सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Friday, 2 August 2019

जजपा के संगठन का विस्तार, प्रदेश कार्यकारणी में 96 नए सदस्य बनाए गए

जजपा के संगठन का विस्तारप्रदेश कार्यकारणी में 96 नए सदस्य बनाए गए
 चंडीगढ़,प्रवीण कौशिक/जीडी न्यूज़
 जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटालाप्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहराष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांंगड़ और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश कार्यकारिणी के 96 नए सदस्यों  के नाम शामिल है।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि देवेंद्र बिल्लाहरबंस सिंह पूर्व सरपंचरणधीर सैनराजेंद्र शर्माशमशेर खुर्दबन,  कमल कंबोज,  अनवर खान,  धर्मपाल बाजीगरज्ञान सिंह सैनीहरविंदर संधूनरेंद्र घराड़सी, रमेश बूरा किरमच, प्रेम सिंह इंद्र, सेवा सिंह, नरेश फोर शेखपुरा, इंदरजीत रंधावा, सुरेश भट्टी, मीनाक्षी वालिया, देवेंद्र कादियानओमप्रकाश रसोईभाना राम को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
इसी क्रम में रोहताश दहिया, पवन शर्मा मोई, ओमप्रकाश पांचाल, रमेश बाड़ोलीसुरेन्द्र नैन कालवन, कर्मबीर सैनी, छबील दास पातलानदरबारा देसवाल, सुन्दर मलिक एडवोकेट, काबल सिंह बाकल, लाल चंद जांगड़ा, नरेंद्र बली, रणधीर जन्दोलासुखराज सिंह सिधु, राजकुमार कस्वां, हरबेल खाजाखेड़ासगनजीत कुरंगवाली, सुखमंदर सिहागराजेन्द्र बिल्ला का नए सदस्यों में शामिल किया गया।
सिवानी से  ओमप्रकाश एडवोकेट, प्रदीप खरकियारमेश तंवर जोगेन्दर बागनवाला, बलराज चौहानजोगेन्दर ठेकेदारमहिपाल डीईटीसीजैना शर्मा, राजेश फोगाटबालकिशन शर्मा बोंद को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किया गया।
वहीं अवतार सांगवानसतेंदर दतौलीराव सुरेश शास्त्री, रामकुमार मखसुसपुर, जिले सिंह गुर्जर, शीशराम गुर्जरबचू सिंह बावलजगदीश यादवमहेन्द्र सिंहदिनेश अग्रवालनरेश सेहरावत, सुखवेंदर यादव,दीप चंद पटौदीशमशेर डागर को भी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों में शामिल किया गया।
जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के नए सदस्यों में  ईश्वर मऊ, अशोक धारीवाल जौरासी, वेद गोयल, विजयपाल तेवतियामास्टर तारा चंद, होशियार सिंघरानवेद अरोडा, बने सिंह नांदल, रविंदर बखेताधीरेन्द्र खटकड़राजा बलम्भाअजमेर सिवाच, ईश्वर भगवतीपुर को शामिल किया गया।
वहीं पानीपत से हरलाल मलिक, बलराज भराणबजन निडानारमेश मोखराहरिकिशन खटकलाल चांट, डॉक्टर किशोरजीतू दीघोट, सुदेश भगवतीपुर, सुभाष टाक, यादवेंद्र खरब को प्रदेश कार्यकारिणी के नए सदस्यों नियुक्त किया गया।
इनके अलावा जयलाल एडवोकेट, लालमन राजपूतरामसिंह वैध, जगी राम बरवालारणधीर कोथअजित तिगड़ानाविजेंद्र कादयान सिवाहा, कुलदीप रुलाखेड़ी को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए।

आटो में बैठे व्यक्ति की जेब से रूपये निकालने वाली दो महिलाएं गिरफतार, 57,000 बरामद

आटो में बैठे व्यक्ति की जेब से रूपये निकालने वाली दो महिलाएं गिरफतार, 57,000 बरामद
करनाल, प्रवीण 
          बीती शाम जयसिंह पुत्र छोटू राम वासी गांव बड़सालु थाना बुटाना जिला करनाल ने सदर बाजार चैंकी करनाल में शिकायत दी कि रेलवे स्टेशन के पास वह आटो में बैठकर कहीं काम से जा रहा था और उसकी जेब में 57,000 रूपये थे। वहीं से आटो में दो अज्ञात महिलाएं भी उसके साथ ही सवार हो गई और बीच रास्ते में ही आटो से उतर भी गई। लेकिन मुझे जिस स्थान पर जाना था, जब वहां पहुंचकर मैने अपनी जेब चैक की तो मेरी जेब में रखे 57,000 रूपये चोरी हो चुके थे।    
      यह शिकायत जैसे ही प्रबंधक थाना शहर करनाल निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंनें तुरंत सदर बाजार चैंकी इन्चार्ज ए.एस.आई. जगदीश पांडे को अपनी टीम में महिला कर्मीयों को शामिल करके उस क्षेत्र में जाकर उन दोनों महिलाओं की तलाश के लिए रवाना किया। चैंकी प्रभारी ने उन महिलाओं को पहचानने के लिए शिकायतकर्ता को भी अपने साथ ले लिया और उनकी टीम द्वारा पुरी सरगर्मी से दोनों महिलाओं की तलाष शुरू की गई। काफी मशकत के बाद कामयाबी पुलिस टीम के हाथ लगी और रेलवे स्टेशन से कुछ दूर दोनों महिलाओं पूजा पत्नी शिवम वासी बस्ती गुहाना बस स्टैंड के पीछे गोहाना जिला सोनीपत और रेखा पत्नी राजु वासी बस्ती गुहाना बस स्टैंड के पीछे गोहाना जिला सोनीपत को पुलिस ने धर दबोचा।
 महिला पुलिस कर्मीयों द्वारा दोनों महिलाओं के कब्जे से मुदई की जेब से चुराए गए 57,000 रूपये भी बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपीयों के खिलाफ थाना शहर करनाल में मुकदमा नं0- 682/01.08.19 धारा 379 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया।   
     इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना शहर करनाल निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि कल शाम उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें साफ जाहीर था कि मुदई के रूपये आटो में बैठने वाली दोनों महिलाओं ने ही चोरी किए हैं। शिकायत मिलते ही सदर बाजार चैंकी प्रभारी को एक टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना किया गया, जिन्होंनें अपनी मेहनत से और सुझबुझ का परिचय देते हुए दोनों महिलओं को ढ़ूढ़ निकाला व उनके कब्जे से चोरी शुदा 57,000 रूपये भी बरामद कर लिए गए। उन्होंनें बताया कि आज दोनों आरोपी महिलओं को माननीय अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

Thursday, 1 August 2019

घरौंडा दर्पण: परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी...

घरौंडा दर्पण: परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी...: परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा  करनाल,प्रवीण कौशिक                 सोनू वासी सैदपूरा कर...

परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

परिजनों के डर से बच्चे ने बनाई अपहरण की झुठी कहानी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
 करनाल,प्रवीण कौशिक              
 सोनू वासी सैदपूरा करनाल ने दिनांक 30.07.19 को थाना रामनगर करनाल में शिकायत दी कि उसका बेटा वरूण जिसकी उम्र करीब 09 साल है, जो आज शाम वह गांव सैदपूरा में अपना साईकिल चलाते हुए खेल रहा था। उसी समय एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए चार अज्ञात व्यक्ति जिन्होंनें अपना चेहरा ढक़ा हुआ था ने उसके बेटे वरूण को साईकिल समेत उठा लिया व उसे लेकर गांव काछवा कि ओर जाने लगे। जैसे ही गांव पूण्डरक के अडृडे पर उन्होंनें अपनी मोटर साईकिल रोकी तो तुरंत उसका बेटा उनसे छुट गया और वहां से वापिस दौडक़र अपने गांव में पहुंचा। घर पहुंचने पर उसके बेटे ने इस वारदात के संबंध में बताया, तो वे तुरंत उसे लेकर थाना रामनगर करनाल में पहुंचें। इस संबंध में सुचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा थाना रामनगर करनाल में मुकदमा नं0- 12/30.07.19 धारा 365 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया।   
     यह मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक करनाल श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया के संज्ञान में आया तो उन्होंनें मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रबंधक थाना रामनगर करनाल उप-निरीक्षक जसविन्द्र तुली को आदेष दिए कि जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपीयों को गिरफतार किया जाए। उप-निरीक्षक जसविन्द्र तुली द्वारा तुरंत टीम का गठन कर आरोपीयों की तलाष शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान जब सी.सी.टी.वी. चैक किए गए तो सामने आया कि बच्चे व उसके परिजनों द्वारा बताए गए समय के बाद बच्चा साईकिल पर सवार होकर पूण्डरक की ओर जाता दिखाई दे रहा था। जब पुलिस के एक सदस्य द्वारा बच्चे के साथ प्यार से व खेलते हुए इस संबंध में जानकारी ली गई तो उसने बताया कि उस दिन शाम को वह साईकिल पर सवार होकर स्वयं ही घुमने के लिए पूण्डरक अडृडे की ओर चला गया था और वहां पर उसे काफी देर हो गई। जब वह घर वापिस आया तो वह घबरा गया था, कि इतनी देर होने के बाद घरवाले उसकी पिटाई करेगें, जिससे बचने के लिए उसने घरवालों, पुलिस और मिडिया के सामने यह कहानी बनाकर उन्हें सुना दी।    
     इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना रामनगर करनाल उप-निरीक्षक जसविन्द्र तुली ने बताया कि वारदात की सुचना मिलते ही मामला दर्ज किया गया व आरोपीयों की तलाष शुरू की गई, दौराने जांच पुलिस टीम द्वारा जब उस क्षेत्र के सी.सी.टी.वी. चैक किए गए तो वह बच्चा स्वयं साईकिल पर सवार होकर पूण्डरक की ओर जाता दिखाई दे रहा था। जिसके बच्चे से प्यार से जानकारी जुटाने पर सामने आया कि उसने परिजनों की मार से बचने के लिए परिजनों, मिडिया व पुलिस के सामने अपहरण की झुठी कहानी सुनाई थी। आज उनकी टीम द्वारा सी.डब्लयु.सी. के सामने बच्चे की काउसलिंग भी करवाई गई।  

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...