10000

Saturday, 4 August 2018

किसानों ने की शुगर फैड के चेयरमेन कथूरिया को बर्खाश्त करने की मांग

13 किसानों ने दी प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में गिरफ्तारी
कुरुक्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान कूदे आन्दोलन में
करनाल, 4 अगस्त :प्रवीण कौशिक
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गन्ना उत्पादक किसानों ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश का जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि शुगर फैड के मौजूदा चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया के रहते शुगर मिल का भला नहीं हो सकता। किसानों का लगातार अहित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे यदि नहीं मानी गई तो आन्दोलन पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। आज शुगर मिल के सामने कुरुक्षेत्र के 11 किसानों के साथ-साथ करनाल के 2 किसानों ने प्रदेशाध्यक्ष रतनमान और कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में गिरफ्तारी दी। आज शुगर मिल गेट पर धरने का 11वां दिन था। 
आज भी कोई जनप्रतिनिधि किसानों की पंचायत में नहीं पहुंचा। किसानों का गुस्सा आज 7वें आसमान पर था। आज गिरफ्तारी देने के लिए किसान नेता बलविन्द्र सिंह और प्रदेश सचिव मेनपाल की अध्यक्षता में किसान पहुंचे। किसान सतविन्द्र सिंह, अमर सिंह, अंग्रेज सिंह, मामचन्द, सुखराज शर्मा, प्रेम सिंह, बलविन्द्र सिंह बाजवा, कृपाल सिंह और प्रदीप कुमार शामिल थे। इसके अलावा करनाल के दो किसानों ने गिरफ्तारी दी। धरना स्थल पर किसानों का उत्साह देखने लायक था। आज धरना स्थल पर समर्थन देने के लिए युवा बोलेगा मंच के प्रदेशाध्यक्ष जे.पी शेखपुरा पहुंचे। उन्होंने किसानो को अपनी तरफ से पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। किसान नेताओं ने इस मौके पर कहा कि सरकार एक तरफ किसानों को लुभाने के लिए नये-नये वायदे कर रही है। लेकिन किसानों को उनका हक देने के नाम पर कतरा रही है। यह सब ठीक नहंी है। इस अवसर पर धरने पर बैठे किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपप्रधान सुरेन्द्र सिंह घुम्मन ने किया। श्याम सिंह मान, सतपाल सिंह, मेहताब सिंह कादियान, बाबूराम बडथल, सतपाल बडथल, फतेह ङ्क्षसह झिंडा, विनोद राणा, सतीश कलसौरा, रणजीत जलमाना, रणधीर सिंह संागवान, ईनाम सिंह जाड़ौली, सतीश शर्मा, रोशन, पाल सिंह महमदपुर, नरेश कुमार, विरेन्द्र राणा, ओमपाल मढ़ान, रामसिंह राणा, महक सिंह, सतबीर, शक्ति, सुभाष, अर्जुन, राजपाल समेत विभिन्न किसान नेता मौजूद थे। 

बॉक्स
अपना हक मांगना राजनीति नहीं : रतनमान 
भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि अपना हक मांगना राजनीति नहीं है। सरकार के आगे अपनी बात कहना कोई राजनीति नहीं होती। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक शुगर फैड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया रहेंगे तब तक वह प्रदेश सरकार और किसानों के बीच बाधा बने रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से कथूरिया को बर्खास्त कर किसी अन्य किसान नेता को शुगर फैड का चेयरमैन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है। यदि कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मध्यस्थ की भूमिका निभायें। उन्होंने कहा कि कथूरिया के कारण ही मुख्यमंत्री को किसान काले झंडे भी दिखा सकते है। सरकार उनके साथ राजनीति कर रही है। क्यों नहीं किसानो के मुद्दों को तरजीह दी जाती। गांव-गांव में शुगर फैड के चेयरमैन चन्द्रप्रकाश कथूरिया का विरोध हो रहा है। 

Friday, 3 August 2018

भाकियू नेता रतनमान के नेतृत्व में 15 किसानों ने दी गिरफ्तारी

दोपहर 12 बजे तक नहीं भेजा सरकार ने कोई जन-प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री और विधायक कल्याण के वायदों में अन्तर, किस पर करें भरोसा : रतनमान 
किसानों ने भरी हुंकार, अब सरकार से शीर्षासन करवाकर ही लेंगे दम 
करनाल, 3 अगस्त :प्रवीण कौशिक
गन्ना उत्पादक किसानों का आखिरकार धैर्य जवाब दे गया। आज दोपहर 12 बजे तक जब कोई जनप्रतिनिधि को सरकार ने महापंचायत में नहीं भेजा तो किसानों ने हुंकार भरी और उन्होंने सरकार को शीर्षासन करवाने का संकल्प ले लिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने पहले वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से गिरफ्तार करने की अपील की। जब पुलिस ने गिरफ्तार करने से इंकार किया तो किसान मेरठ रोड पर शुगर मिल के सामने जाकर खड़े हो गए। जब पुलिस ने देखा कि किसान-मजदूर रास्ता जाम कर देंगे। इस पर पुलिस ने 15 किसानों को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व और राजबीर मान की अध्यक्षता में किसान और मजदूरो ने गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी देने वालों में घोघड़ीपुर के किसान नेता जोगिन्द्र मान, धरतरी मान, रामेश्वार मान, सूरज भान कश्यप, सुभाष मान, भले राम, कर्मपाल कश्यप, नरेन्द्र मान, रामेश्वर मान, जयपाल शर्मा, हरपाल मान के साथ योगेन्द्र मान भी शामिल थे। किसानों की गिरफ्तारी देकर धरने पर बैठे किसान भी उत्साहित हो उठे। 
इससे पहले धरना स्थल पर किसान नेताओं को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि अब समय आ गया है जब सरकार से दो-दो हाथ किए जाएं। उन्होंने सरकार को भरपूर समय दिया। आखिरकार सरकार अपने जन-प्रतिनिधि विधायको को महापंचायत में लाने से क्यों कतरा रही है। मुख्यमंत्री जहां एक तरफ एक माह के भीतर शुगर मिल के नवीनीकरण की बात करते है। वहीं घरौंडा के विधायक दो महीने की बात कर रहे है। आखिरकार किसकी बात पर भरोसा करें। प्रदेश की मनोहर सरकार किसान विरोधी सरकार है। किसानों के हितों में इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। जिससे किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ भाजपा और सरकार धान के समर्थन मूल्य बढ़ाने पर रैलियों का आयोजन कर रही है। वहीं गन्ना उत्पादक किसानों का 400 करोड़ से अधिक का बकाया चीनी मिलों पर है। जिसका अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ। इस अवसर पर धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता प्रदेश उपप्रधान प्रेमचंद शाहपुर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्याम सिंह मान, उपप्रधान सुरेन्द्र कुमार घुम्मन, जिला प्रधान यशपाल राणा, जिला सरंक्षक मैहताब सिंह कादियान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व प्रधान बाबूराम बडथल, जोगिन्द्र झिंडा असंध प्रधान, महिला विंग प्रधान नीलम राणा, घरौंडा ब्लॉक प्रधान विनोद राणा, मेनपाल राणा, श्याम सिंह चौहान, दिलबाग सिंह, सुरेन्द्र सांगवान, दिलबाग सिंह, सतीश कलसौरा, ओमपाल मढ़ान, प्रकाश चन्द, करण कालिया, अभय राम, रामसिंह चौरपुरा समेत अन्य किसान मौजूद थे। 

बॉक्स
किसानों का गुस्सा पहुंचा 7वें आसमान पर : किसानों द्वारा पहले टकराव टालने के लिए भरसक प्रयास किए गए। सरकार को पूरा समय दिया। लेकिन सरकार और प्रशासन की हठधॢमता के कारण किसानों को आन्दोलन और टकराव का रास्ता अपनाना पड़ा। यह रास्ता सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हो सकता है। किसानों का गुस्सा आज 7वें आसमान पर था। सरकार की जन-विरोधी नीतियों के कारण टकराव का रास्ता अपना लिया। किसान नेताओ का कहना था कि गिरफ्तारी आन्दोलन मुख्यमंत्री द्वारा नवीनीकरण का काम शुरू करवाने तक चलता रहेगा। इसे बीच में रोका नहीं जाएगा। अब किसान नवीनीकरण का काम शुरू करवाने के बाद ही दम लेंगे। क्योंकि उनका सरकार पर से भरोसा उठ चुका है। 

बॉक्स
पुलिस छावनी में तबदील हुआ शुगर मिल गेट  : किसानों के बढ़ते उग्र तेवर को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। किसानों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। शुगर मिल गेट पर भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। मौके पर डी.एस.पी और डयूटी मैजिस्ट्रेट को तैनात किया गया। पहले वह गिरफ़्तारी नहीं करना चाहते थे। लेकिन जब किसान सडक़ो पर जाकर जाम के लिए खड़े हो गए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बॉक्स
झूठी पार्टी, झूठी सरकार : भाकियू के प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान ने कहा कि भाजपा और हरियाणा सरकार झूठी है। झूठी पार्टी और झूठी सरकार के नारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ कहते है और उनके विधायक कुछ कहते है। आखिरकार किस पर भरोसा करें। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बड़ा है या फिर विधायक। पहले तय करें और बाद में किसानों के बीच आएं।

बॉक्स
टेलिफोन पर ही वोट ले लें भाजपा : एस.डी.एम घरौंडा मोहम्मद रिजवान तथा शुगर मिल एम.डी प्रद्युमन कुमार किसानों के बीच संदेश लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि वह विधायक हरविन्द्र कल्याण से टेलिफोन पर बात करवाना चाहते है। लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। किसानेंा ने कहा कि जो भी उन्हें कहना है कि वह उनके बीच आकर बात करें। तभी उनकी बात मानी जाएगी, नहीं तो आने वाले चुनावों में भाजपा टेलिफोन पर ही वोट लें ले। 

एडवोकेट अनिल मलिक को विधि प्रकोष्ठ घरौंडा का चेयरमैन नियुक्त किया


घरौंडा : 03 अगस्त,प्रवीण कौशिक
जिला कांग्रेस कमेटी करनाल के विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन एडवोकेट चांद चौहान ने एडवोकेट अनिल मलिक को विधि प्रकोष्ठ घरौंडा का चेयरमैन नियुक्त किया है। नवनियुक्त हल्का चेयरमैन अनिल मलिक ने जिला कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन चांद चौहान का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त चेयरमैन अनिल मलिक ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका वह पूरी मेहनत, ईमानदारी व लगन के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। वहीं हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव कृष्ण शर्मा बसताड़ा व विधि प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन एडवोकेट चांद चौहान ने नवनियुक्त हल्का चेयरमैन का मुहं मीठा करवाकर बधाई दी। जिला चेयरमैन चांद चौहान ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर समाजसेवा एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए एडवोकेट अनिल मलिक को घरौंडा का चेयरमैन नियुक्त गया है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर कार्य किए। लेकिन मौजूदा सरकार ने अपने वायदों को आज तक भी पूरा नही किया है। जिससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति रोष है और आने वाला समय कांग्रेस का है। वहीं कृष्ण शर्मा बसताड़ा ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो गरीब व पिछड़ा वर्ग को अपने साथ लेकर चलती है। लेकिन बीजेपी पूंजीपतियों की पार्टी है, उनको गरीब व पिछड़ा वर्ग से कोई सरोकार नही है। 
इस मौके पर लेखराज कश्यप, सतीश कश्यप, कविंद्र त्यागी, कुलदीप धीमान, महेंद्र दत्त, कृष्ण देसवाल, रजनीश पन्नू, आशिष फोट, राजबीर शर्मा, अनुज चौहान, प्रदीप राणा व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। 



फ्लाईओवर धंसने से करीब 40 मीटर तक दरारें

 घरौंडा :प्रवीण कौशिक
 मधुबन पुलिस कांप्लेक्स के सामने दिल्ली-अमृतसर हाईवे नंबर-44 पर करनाल से पानीपत जाने वाली दिशा में फ्लाईओवर धंसने से करीब 40 मीटर तक दरारें आ गई। हाईवे के अधिकारियों ने इस क्षेत्र पर आवाजाही बंद कर दी है। चार दिन पहले हुई बरसात के कारण कांप्लेक्स के सामने निकासी ना होने के कारण पानी फ्लाईओवर की दीवारों में घुस गया। जिससे दीवार के ऊपर पुल का एक हिस्सा नीचे गिर गया। चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक हाईवे को दुरूस्त करने की जहमत नहीं उठाई।


Thursday, 2 August 2018

दिन दहाड़े जेवर ठगे व बैग छीना।

एक ही इलाके में घटी दो घटना। 
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
आज दिन दहाड़े एक महिला से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सोने के दो कड़े वह एक अंगूठी ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है 
मिली जानकारी के अनुसार प्रताप चौक के पास मंगतू धोबी वाली गली में एक बुजुर्ग महिला को दो व्यक्तियों ने बातों में लगा कर महिला से सोने के कड़े  व एक अंगूठी ठगे जाने शहर में दहशत का माहौल हो गया है। यह बुजुर्ग महिला किसी के पास काम से जा रही थी कि दो मोटरसाइकिल वाले व्यक्तियों ने उसे बातों में लगा कर  उसके हाथ से दो सोने के कड़े व एक अंगूठी निकाल ली और फरार हो गए ।
चर्चा है कि महिला को हिप्नोटाइज या कोई नशीली गैस सुधाकर सुन्न कर दिया और जब उसे होश आया तो वह लूट चुकी थी । जेवरों की कीमत लगभग ₹200000 बताई जाती है यह महिला फ्रूट मार्केट के प्रधान कमल शर्मा की माता जी बताई जाती है इस घटना से क्षेत्र में लोग स्तब्ध रह गए ।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है और जांच जारी है यह घटना सुबह 9:10बजे के आसपास की बताई जाती है।
 इसी दिन इसी इलाके में सांय 4:00 बजे के आसपास दो बाइक सवारों ने एक लड़की से बैग छीना और फरार हो गए । बताया जाता है कि बैग में ₹5000 वह मोबाइल था ।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस जांच में जुटी है।

Wednesday, 1 August 2018

मनोहर लाल ने जाट हितैषी होने का ना सिर्फ दावा किया है बल्कि जाटो के हित में काम भी कर रहे:सैनी

घरौंडा :प्रवीण कौशिक
कुरुक्षेत्र के सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी हाइवे स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। सैनी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नाम से उनकी पार्टी रजिस्टर्ड हो चुके है। आगामी 2 सितम्बर को वे अपनी नवगठित पार्टी का विधिवत ऐलान करेगें। हरियाणा के वर्तमान सीएम मनोहर लाल व पूर्व मुख्यमंत्रियों को निशाने पर लेते हुए भाजपा सांसद ने सभी को जाट हितैषी करार दिया। सैनी ने कहा कि मनोहर लाल ने जाट हितैषी होने का ना सिर्फ दावा किया है बल्कि जाटो के हित में काम भी कर रहे।
बीजेपी के सांसद राजकुमार सैनी के बगावती तेवर एक बार फिर तल्ख होते जा रहे है। अपने ब्यानों में अक्सर पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और भूपेन्द्र हुड्डा पर निशाना लगाने वाले सैनी अब अपनी ही पार्टी के सीएम पर हमला शुरू कर दिया है। स्थानीय विश्राम गृह में अपने मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचें भाजपा सांसद ने कहा कि सीएम मनोहर लाल भी अब जाट हितैषी बन चुके है। चिरपरिचित अंदाज में सैनी ने नौकरियों में हुए भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्रियों ने सिर्फ अपने समुदाय को तरजीह दी हैं। नौकरियों की इस बंदरबाट के कारण आज जाट समुदाय प्रदेश की 52 प्रतिशत सरकारी नौकरियों पर काबिज हो चुका है। सीएम के धान रैली पर सवाल उठाते हुए राजकुमार सैनी ने कहा कि डार्क जोन में धान की खेती से भूमिगत जल तो खत्म होगा ही किसान भी बर्बाद हो जायेगे। राजकुमार सैनी ने बताया कि उनकी पार्टी रजिस्टर्ड हो चुकी है आगामी दो सितम्बर को वे
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का ऐलान करेगें। 

किसान एक समस्या के बारे में लड़ते हैं तो दूसरी समस्या तैयार हो जाती हैं।

करनाल , 1 अगस्त, प्रवीण कौशिक
 आज भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की मिटिंग किसान भवन करनाल में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सरदार सुक्खा सिंह ने की। आज की मिटिंग में किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। सबसे पहले किसान यूनियन के नेता चौधरी कबूल सिंह को दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई जिनका 26 जुलाई को निधन हो गया और उनकी रस्म क्रिया 6 अगस्त 2018 को दोपहर 1 से 2 बजे तक गांव संभालखा जिला करनाल में होगी। 
उसके बाद किसानों ने अपनी समस्याओं पर विचार करते हुए कहा कि किसान एक समस्या के बारे में लड़ते हैं तो दूसरी समस्या तैयार हो जाती हैं। सरकार के साथ तो जूझ ही रहे थे किसान लेकिन प्राकृतिक की भी मार किसानों पर पड़ती है। अभी  वर्तमान में हुई बारिश में कई किसानों को भारी नुकसान पंहुचाया है। करनाल जिले के व यमुना से लगते खेतों में भारी नुकसान की संभावना है। किसानों ने मांग की है कि यमुना बैल्ट व चतंग में निसिंग एरिया की फसलों की गिरदावरी करवाई जाए ताकि नुकसान का जायजा लिया जा सके। किसानों ने यह भी मांग की है कि गन्ने का पैसा शीघ्र दिया जाए व करनाल, पानीपत व असन्ध शूगर मिलो को जल्दी नवीनीकरण करके अगले वर्ष के गन्ना पिराई के लिए तैयार किया जाए। किसानों की धान की फसल का मंडियों में खरीद प्रबंध न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जाए। फसलों को इससे कम पर खरीदने वालों को कानूनी दायरे में लाकर कार्यवाही की जाए। 
किसानों की मुख्य मांगे इस प्रकार है : 
1. फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिए जाएं व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट जल्दी लागू की जाए। 
2. किसानों का कर्ज माफ किया जाए व घरौंडा लैंड मोरगेज बैंक में की गई धांधली की इन्कव्यारी की जाए जिस कर्मचारी ने किसान के साथ धोखाधड़ी की है उसको सजा दी जाए व किसान को न्याय प्रदान किया जाए। क्योंकि  किसान की जमीन को बंधक बनाने का आदेश दिए गए थे जिसकी वजह से किसान को भारी धक्का लगा है।  
3. किसानों को 60 साल के बाद 18 हजार रुपये प्रति माह पैंशन दी जाए। 
4. किसानों की आय सुनिश्चित की जाए। 
5. चोरी हुए ट्रांसफार्मर की एफ.आई.आर. किसान नहीं एसडीओ बिजली बोर्ड करवाएं क्योंकि थानों में किसानों को धक्के दिए जाते हैं और जले ट्रांसफार्मर 72 घंटे के अंदर अंदर बदले जाए व गांव में छापामारी बंद की जाए क्येांकि कर्मचारी इसकी आड़ में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। 
6. करनाल ब्लाक को डार्क जोन घोषित किया गया है। इसको तुरंत ओपन किया जाए। ताकि किसानों को टयूबवैल लगाने में कोई दिक्कत न हो। इंद्री ड्रेन में पानी छोड़ा जाए जो कि करनाल एरिया के पानी लेवल को ऊपर उठाने में काम करेगी व यमुनानगर डे्रन से गंदा पानी बन्द किया जाए। 
7. फसलों की काम आने वाली नकली खाद, बीज, दवाई की जांच की जाए ताकि किसानों को नुकसान न हो और नकली बेचने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाए। 
आज की मिटिंग में मुख्य रूप से प्रधान चौधरी जय कंवार, प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य, अवतार सिंह, जीवन सिंह, मलखान सिंह, यमुनानगर प्रधान प्रदीप सैनी, बलबीर सिंह, जिला प्रधान सरदार सुक्खा सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजपाल, बाबूराम, स. मलूख सिंह, माईचन्द, नेकी राम, मास्टर रामकुमार सिंह, पंजू राम आर्य, चौधरी सुलतान सिंह खेड़ा, बलधीर सिंह प्रचार मंत्री, जोगिन्द्र सिंह, अजमेर सिंह, पाला राम, राजपाल, केदार सिंह, ईश्वर सिंह चहल कोषाध्यक्ष, लखपत राय शास्त्री, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।  

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...