10000

Friday, 25 October 2019

जनता के विश्वास और बीजेपी के विकास की जीत-हरविंद्र कल्याण


                      जनता के विश्वास और बीजेपी के विकास की जीत-हरविंद्र कल्याण
             जो प्यार और आशीर्वाद जनता ने उन्हें दिया है,
                        उसके लिए वे सदा ऋणी रहेगें।

घरौंडा :प्रवीण कौशिक
दूसरी बार भारी बहुमत से जीत कर बने विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत जनता के विश्वास और बीजेपी के विकास की जीत है। बीजेपी ने क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर किया और क्षेत्र को विकास की पटरी पर लाने का काम किया। उसी का नतीजा है कि उन्हें हल्के की जनता ने भारी मतों से विजयी बनाया। जो प्यार और आशीर्वाद जनता ने उन्हें दिया है, उसके लिए वे सदा ऋणी रहेगें। उन्होंने कहा कि आगामी पांच साल के दौरान वे क्षेत्र के विकास को ओर भी ज्यादा गति प्रदान करने का काम करेगें। विधायक हरविंद्र कल्याण कुटेल फार्म हाउस पर उन्हें बधाई देने पहुंचें ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। यहां ग्रामीणों ने दोबारा विधायक बनने पर हरविंद्र कल्याण को बधाई दी और उनका मुहं मीठा करवाया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने हल्कावासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से पूरे हरियाणा में समान रूप से विकास कार्य हुए। घरौंडा इलाका भी विकास से अछूता नहीं रहा है। प्रदेश मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से घरौंडा में चहुंमुखी विकास हुआ। कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी, एनसीसी व एसटीपी जैसे बड़े प्रोजेक्ट घरौंडा क्षेत्र को मिले है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पीढिय़ों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षो के दौरान निर्माणाधीन प्रोजेक्टों को तेजी के साथ पूरा करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण को लेकर भी खास मुहिम चलाई जाएगी। पर्यावरण व जल संरक्षण समय की मांग है और इस मुहिम में छोटे से लेकर बड़े और बच्चें से लेकर बुजुर्ग तक को अपनी भागेदारी निभानी होगी, ताकि हमारी पीढिय़ों को जल संबंधी दिक्कतों से जुझना ना पड़ें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कई उतार चढ़ाव देखने को मिले लेकिन जनता के आशीर्वाद ने उन्हें सफलता दिलाई है, इसके लिए वे हल्कावासियों के आभारी है। आज विधायक कल्याण ने पत्रकारों के माध्यम से क्षेत्र की जनता का धन्यवाद भी किया I

Thursday, 24 October 2019

मेरी नही घरौंडा की जनता की जीत:कल्याण

पहली बार घरौंडा के इतिहास में लगातार दूसरी बार बने विधायक कल्याण

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
 घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में जब से चुनाव होने लगे हैं ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई व्यक्ति लगातार दूसरी बार विधायक बना हो। यह रिकॉर्ड बीजेपी के हरविंदर कल्याण के नाम हो गया है। हरविंदर कल्याण लगातार दूसरी बार भारी मतों से जीते हैं। इस जीत को विधायक हरविंद्र कल्याण ने जनता की जीत बताया। हमारे मुख्य स प्रवीण कौशिक से हुई विशेष बातचीत में हरविंदर कल्याण विधायक ने बताया कि यह जीत माननीय मनोहर लाल के घरौंडा हल्के में करवाए गए विकास कार्यों के लिए हुई है उनके सहयोग से घरौंडा हल्के में पिछले 40 सालों की अपेक्षा भारी विकास करवाया गया ।जिसके लिए जनता ने विकास के काम पर मोहर लगाई और घरौंडा हल्के से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाई ।
करनाल से घरौंडा पहुंचने पर कल्याण फार्म हाउस पर हजारों की संख्या में लोगों ने उनका भारी स्वागत किया। व बधाइयां दी । उसके बाद हरविंदर कल्याण घरौंडा पहुंचे और घरौंडा के नगर खेड़े पर मत्था टेका। उसके बाद मां बाला सुंदरी के मंदिर में जाकर उन्होंने आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि जो अधूरे कार्य मेरे बाकी हैं उसे मैं इन 5 सालों में करने की पूरी कोशिश करूंगा और यह जीत मेरी नहीं घरौंडा हल्के की जनता की जीत है जिन्होंने इतने भारी अंतर से भाजपा को जीत दिलाई।
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में कुल 143876 मत पड़े। इस क्षेत्र की मतगणना के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के हरविन्द्र कल्याण 67209 मत लेकर विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार को 17402 मतों के अंतर से हराया, अनिल कुमार को 49807 मत मिले। इस विधानसभा क्षेत्र के अन्य परिणामों में जेजेपी के उमेद सिंह को 13709, बीएसपी के डा. मेहर सिंह को 5456, इनेलो के मनिंद्र राणा को 2841, आजाद उम्मीदवारों में जगपाल सिंह को 1331, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के शमशेर सिंह को 743, जयकिशन शर्मा को 460, जफरा को 401, नरेश को 362, मो. अलिसा को 340 वोट मिले तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सतबीर सिंह को 135 वोट मिले। नोटा के तहत 868 डाले गए।

Saturday, 12 October 2019

बिचोलिये कैंसर के समान घातक है। उनकी सरकार ने कमीशन एजेंटों, बिचोलियों और दलालों की खत्म करने की दिशा में काम किया है- मनोहर लाल


घरौंडा -प्रवीण  कौशिक
प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौरा गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में बिचोलियों और कमीशनखोरों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिचोलिये कैंसर के समान घातक है। उनकी सरकार ने कमीशन एजेंटों, बिचोलियों और दलालों की खत्म करने की दिशा में काम किया है और जल्द ही ऐसे लोगों को हरियाणा से बाहर भेज दिया जायेगा। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र को लेकर मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पंचायतों, पंचायत समितियों, जिला परिषदों, नगर पालिका व नगर निगम में शैक्षणिक योग्यता को लागू किया है लेकिन कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में पढ़े लिखे होने की कंडीशन खत्म करने की घोषणा की है। कांग्रेस को ऐसे वादे करते हुए शर्म आनी चाहिए जनता इसी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण के पक्ष में प्रचार करते हुए सीएम ने जनसभा में उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां पहुंचें सीएम का पार्टी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पगड़ी और फूलों के साथ स्वागत किया। इस दौरान करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी सभा में सीएम ने कांग्रेस के संकल्प पत्र पर सवाल उठाये और घोषणा पत्र में शामिल वादों को कांग्रेस शासित प्रदेशों में लागू करने को कहा। चुनावी प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वे पांच बार पुरे प्रदेश का दौरा कर चुके है उनके अलावा किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस की घोषणाओं का उड़ाया मखौल- चुनावी जनसभा में मनोहर लाल के भाषण का अधिकतर हिस्सा कांग्रेस पर केन्द्रित रहा। अपने सम्बोधन में सीएम ने कई दफा मुहावरों के जरिये कांग्रेस के नेताओं पर कटाक्ष किए। कांग्रेस की घोषणाओं का मखौल उड़ाते हुए मनोहर लाल ने कहा कि नहोगा बांस न बजेगी बांसुरी। मंच से बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि लगता नहीं है कि कांग्रेस में कोई नेता बचा है। गाँव में कोई कांग्रेस का झंडा लगी गाड़ी आये तो उसे रोक लेना और उस नेता से कांग्रेस के घोषणा पत्र में किये गए वादों के बारे में पूछना।
यमुना इलाके में हुए है विकास-
यमुना इलाके के गाँव चौरा में हुई इस चुनावी जनसभा में सीएम ने कहा कि उनकी सरकार यमुना इलाके के गांवों में बहुत से विकास कार्य करवाए है। इस इलाके के गांवों में भूमि उपजाऊ है। सीएम ने कहा कि फिलहाल साल भर में यमुना में सिर्फ चार महीने पानी बहता है लेकिन लखवार डेम व किसाऊ डेम पूरा होने और रेणुका से पानी मिलने के बाद चार महीने बहने वाली यमुना नदी आठ महीने बहा करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने थानेसर में होने वाली मुख्यमंत्री की रैली में पहुंचनें का भी न्यौता दिया।

Tuesday, 1 October 2019

घरौंडा विधानसभा से पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण की तरफ से दाखिल किया


घरौंडा : प्रवीण कौशिक
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए घरौंडा विधानसभा से पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण की तरफ से  दाखिल किया गया। दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर कल्याण ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गौरव कुमार को दिया। नामांकन दाखिल करते समय प्रदेश निवर्तमान
मंत्री मनीष ग्रोवर व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा निर्मला बैरागी भी कल्याण के साथ मौजूद रही।
हरविंदर कल्याण लगातार दूसरी बार हल्के से बीजेपी पार्टी के प्रत्याशी बने है। प्रदेश के निवर्तमान सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि टिकट
वितरण के बाद बीजेपी में कोई नाराजगी नहीं है। शीर्ष नेताओं व पार्टी संगठन ने बहुत सोच विचार करते हुए टिकटें दी है। खेतीबाड़ी करने वाले भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्र कल्याण घरौंडा हल्के से नामांकन भरने वाले
पहले प्रत्याशी रहे। नामांकन दस्तावेजों के अनुसार महिला मोर्चा की नेता निर्मला बैरागी कल्याण की प्रपोजर बनी है। उपमंडल कार्यालय में पर्चाभरने से पूर्व हरविन्द्र कल्याण निवर्तमान मंत्री मनीष ग्रोवर व पार्टी
कार्यकर्ताओं के साथ नगर खेड़ा मन्दिर पहुंचें। यहाँ भाजपा नेताओं ने नगरखेड़े के समक्ष मत्था टेक का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे पार्टी समर्थकों केकाफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचें। चुनाव अधिकारी गौरव कुमार केकार्यालय में हरविंदर कल्याण, मनीष ग्रोवर, निर्मला बैरागी, कुलदीप सिंहव राजबीर शर्मा नामांकन देने पहुंचें। नामांकन भरने के बाद हरविंदरकल्याण ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा द्वारा पुरे प्रदेश में करवायागया एक समान विकासव ईमानदार सरकार मुख्य मुद्दा रहेगा।नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा उम्मीदवार हरविन्द्रकल्याण की सलाना आय में करीब पांच गुणा की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014-15 में कल्याण की वार्षिक आय 2 लाख 46 हजार रूपये थी जो साल 2018-19 में बढ़कर 12 लाख एक हजार वार्षिक हुई है। हरविन्द्र कल्याण के परिवार के पास कुल 49 किल्ले छह मरले भूमि है। कल्याण के पास 2 लाख 86 हजार रूपये कीकीमत का अस्सी ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी रेशमा कल्याण के पास 980 ग्राम गोल्ड है जिसकी कीमत लगभग 32 लाख 27 हजार है। उन्होंने अपनी चल सम्पत्ति में 47 लाख 16 हजार 450 रुपये, अचल सम्पत्ति में 75 लाख रुपये दर्शाए हैं। उन्होंने विधानसभा से कार के लोन के रूप में 18 लाख 80 हजार रुपये का ऋण भी दर्शाया है। उनकी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण ने कवरिंग के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी चल सम्पत्ति 51 लाख 49 हजार 840 रुपये दर्शायी है। अपने नामांकन में भाजपा उम्मीदवार ने एक लाख 28 हजार की नकद राशि दिखाई है जबकि उनकी पत्नी के पास 82 हजार रूपये नकद है।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...