प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग, किसान और व्यापारी, जजपा की सरकार हरियाणा में बनाना चाहते हैं: दुष्यंत
घरौंडा,प्रवीण कौशिक
जननायक जनता पार्टी हरियाणा में सभी 10 लोकसभा व 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग, किसान और व्यापारी जननायक जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनाना चाहते हैं। उक्त शब्द सांसद दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को जाट धर्मशाला करनाल में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी कमियों और घोटालों को छिपाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से पीछे भाग रहे हैं। जजपा के पास भाजपा सरकार की नाकामियों और घोटालों के सुबूत हैं जिन्हें जनता के सामने लाया जाएगा। दुष्यंत ने कहा कि जननायक जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम करें। पत्रकारों से बातचीत में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधानसभा में जेजेपी जनता की आवाज को उठा रही है। नैना चौटाला ने विधानसभा में जमीन घोटाले और किसानों के मुआवजे के मामले में सरकार से स्पष्टीकरण देने की मांग की है। भाजपा-इनेलो गठबंधन के संभावी गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भविष्य में इनेलो का भाजपा में विलय भी हो
सकता है। दुष्यंत ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। एडवोकेट माईलाल कश्यप ने जजपा में आस्था जताई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, जजपा राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, करनाल प्रभारी फूलवती, उमेद ङ्क्षसह लोहान, हरपाल रोड़, एडवोकेट जयप्रकाश कांबोज, गुरदेव रंबा, उत्तम घणघस, सुमेर चंद कांबोज, इंद्रजीत गोराया, एडवोकेट जेपी शेखपुरा, सुभाष राणा, गगन विग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment