10000

Thursday, 6 April 2023

शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया।


घरौंडा 6अप्रैल,प्रवीण कौशिक

शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव  बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकली गई व मंदिरों में सुंदरकांड के पाठों का आयोजन किया गया। 
वीरवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के पुराने गर्ल्स स्कूल  से  बैंड बाजो के साथ  मुख्य बाजार, भीष्म मार्ग, रेलवे रोड से होती दोबारा गर्ल्स स्कूल में पहुंची। वहीं गांव गगसीना, सहित अन्य गांवो में विधायक हरविंदर कल्याण पहुंचे ओर भगवान श्री हनुमान के समक्ष मत्था टेका ओर सभी को शुभकामनायें दी।

 मेन बाजार में ब्राह्मण सभा की ओर से शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए ब्राह्मण सभा के प्रधान ललित शर्मा ने कहा कि श्री हनुमान जी भगवान श्री राम के सबसे प्यारे भक्त हुए है, उसी तरह से युवा पीढ़ी ने भी अपने माता -पिता के सेवा करनी चाहिए. इसी के साथ हाईवे पर स्थित शिव मंदिर में श्री राम कृष्ण  सूंदरकांड सभा व देवी मंदिर में वैध हरिकिशन सुंदरकांड सभा की ओर से सूंदर कांड किया गया। 
इस अवसर पर सुशील कौशिक, आशीष गर्ग,अमित बंसल, गगनदीप विग,शेरू विग, सोमदत्त शर्मा,ओंकार शर्मा रोहित कौशिक, राजेश शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Monday, 3 April 2023

गांव चौरा के समीप करीब एक दर्जन युवकों ने स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला

गांव चौरा के समीप हथियारबंद करीब एक दर्जन युवकों ने स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला


घरौंडा 3 अप्रैल,प्रवीण कौशिक
गांव चौरा के समीप हथियारबंद करीब एक दर्जन युवकों ने स्कूल  संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल अवस्था में स्कूल संचालक को घरौंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए तक करना

ल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है
बताया जा रहा है कि गांव अराइनपुरा निवासी सुभाष भरतपुर  गांव में अपना प्राइवेट स्कूल चलाता है। और हर रोज की तरह वह अपने स्कूल से छुट्टी करके गांव अराइनपुरा  की तरफ आ रहा था तो जैसे ही वह चौरा छोटी यमुना के पुल के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए खड़े करीब एक दर्जन हथियारबंद युवकों ने सुभाष पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। अचानक ही अपने  ऊपर हुए हमले में सुभाष पूरी तरह से घायल हो गया और अपनी जान बचाने के लिए सुभाष ने पुल के ऊपर से नीचे पानी में छलांग लगा दी। झगड़ा होते  देख आसपास के राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए और हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए राहगीरों  ने ही सुभाष को पानी से बाहर निकाल कर घरौंडा अस्पताल में दाखिल करवाया।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुभाष ने बताया कि वह देर शाम अपने स्कूल से आ रहा था तो चोरा यमुना के छोटे पुल के पास  उसके  साथ  वारदात हुई है। जिन लोगों ने उस पर कातिलाना हमला किया है वह उन्हें जानता है। सुभाष पर हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच आरंभ कर दी है सुभाष की हालत गंभीर देखते हुए उसे करनाल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
वर्जन-
गांव चौरा के समीप एक व्यक्ति पर कुछ  युवकों ने हमला कर घायल कर दिया मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
जांच अधिकारी राजकुमार

Sunday, 2 April 2023

बस ड्राईवरों की मनमानी से यात्री परेशान, बुजुर्ग महिला बस से गिर कर घायल

 बस ड्राईवरों की मनमानी से यात्री परेशान,आदेश के बाद भी पुराने बस अड्डे पर नही रोकते बसें
घरौंडा 2अप्रैल,प्रवीण कौशिक

पुराने बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालको की लापरवाही के चलते प्रतिदिन हादसे हो रहे है। बस स्टैंड पर चालक बस नही रोकते, लेकिन सवारी उतरने का प्रयास करती है। जिससे कोई न कोई बस से गिर कर घायल हो जाता है। रविवार की सांय पुराने बस स्टैंड पर बस से गिर कर एक 70 साल की महिला बुरी तरह से घायल हो गई। दुकानदारों ने घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को अस्पताल में लेकर पहुंचे लोगों ने हरियाणा रोडवेज के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है।
रविवार को लगभग सांय सात बजे बुजुर्ग महिला सुनीता  देवी बस में सवार होकर कुरुक्षेत्र से घरौंडा आ रही थी। जैसे ही बस पुराने बस स्टैंड पर पहुंची तो बस चालक ने ब्रेक तो लगाए, लेकिन पूरी तरह से बस नही रोका। महिला ने बस से उतरने का प्रयास किया तो वह बस से गिर गई। जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई। महिला के घायल होने के बाद भी बस चालक ने बस को भागने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदारों ने बस को रोक लिया ओर महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुस्सा:-दुकानदारों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड पर बसें रोकने के परिवहन विभाग ने निर्देश किए हुए है, लेकिन बस चालक व परिचालक बसें नही रोकते। जिससे हर रोज कोई न कोई सवारी बस से गिर कर घायल हो रही है। उन्होंने विधायक हरविंदर कल्याण व विभागीय अधिकारियो से डिमांड की है कि पुराने बस स्टैंड पर बस रुकवाने के कर्मचारी को तैनात करवाना चाहिए।

आदेश के बाद भी करते हैं बस चालक व परिचालक मनमानी:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0CsG4qNSLDddvbXUWsSRhqgYKLZKBrG9xf4ohDdHkja9oVSpQ2U5TVcUNbAPQNeoUl&id=100050441366983&mibextid=Nif5oz



वर्षों बाद मिले गुरु शिष्य तो जीवंत हुआ छात्र जीवन

 पूर्व छात्रों ने अध्यापक से राजनेता बने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र का किया अभिनंदन.....
सुभाष चन्द्र ने पूर्व छात्रों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

करनाल ,2अप्रैल,डॉ प्रवीण कौशिक

गुरु शिष्य का नाता अलग ही प्रकार का होता है। किसी के लिए भी अपने छात्र जीवन के अनुभवों को भुलाना आसान नहीं होता और जब गुरु शिष्य वर्षों बाद अचानक मिल जाए तो माहौल भावुक हो ही जाता है। ऐसा ही माहौल रविवार को नीलोखेड़ी में देखने को मिला जहां अध्यापक से राजनेता बने और वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र अपने पूर्व छात्रों के बीच पहुंचे। एसडीएमएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रहे विकास मल्होत्रा के निवास पर पूर्व छात्रों द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्षों बाद अपने बीच अपने गुरु को पाकर जहां पूर्व छात्र काफी हर्षित नजर आए वही किताबों के साथ-साथ जीवन का मर्म समझाने वाले सुभाष चंद्र भी अपने छात्रों से मिलकर भावुक हो गए। हालांकि वर्तमान में सभी की भूमिकाएं बदल चुकी थी लेकिन छात्र जीवन का वह रिश्ता सभी के दिलों में आज भी वैसा ही बना हुआ था। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के बारे में बताते हुए उन्हें स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर छात्रों के साथ मन की बात करते हैं और उन्हें जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों से पार पाने के लिए प्रेरणा देते हैं। ऐसा ही संदेश आज मैं भी आपको देने आया हूं।

सुभाष चंद्र ने इस अवसर पर सभी को अपने आसपास ही नहीं बल्कि अपने जीवन में भी स्वच्छता को हम स्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम सब यह संकल्प लें कि ना तो हम गंदगी करेंगे और ना किसी को करने देंगे। उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य परम्परा भारत की प्राचीन परम्परा है और इस परंपरा में शिष्य शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने गुरु को कुछ ना कुछ गुरु दक्षिणा देते हैं। आज मैं आपसे स्वच्छता की गुरु दक्षिणा लेने आया हूं। आशा है कि आप सभी स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाएंगे।

इस पर सभी पूर्व छात्रों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे उनकी इस शिक्षा को भी अपने व्यवहार में लाएंगे और दूसरों को भी यह संदेश देकर समाज व राष्ट्र को स्वच्छ बनाएंगे।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व छात्र अभिभावको ने भी श्री चंद्र का जोरदार स्वागत किया और कहा कि आपके द्वारा दिया गया ज्ञान व संस्कार ही जो आज भी इनको मजबूत बनाए हुए है।

इस अवसर पर अंकित, कपिल , सरदार राजेन्द्र  सिंह, दीपक टंडन, पंकज  मक्कड ,पंकज बक्शी  , मोंटी गुजराल , प्रवीण आनंद, राजीव आनंद, सुभाष बिरवाल प्रकाश वर्मा, सागर गाबा , दीपक अनेजा, वेद सचदेवा, भूपेश जुनेजा, वेद प्रकाश वर्मा व पुनीत गुजराल, मौजूद रहे।

सोनू कुमार समिति के अध्यक्ष बने।

 सोनू कुमार समिति के अध्यक्ष बने।

समिति की नई कार्यकारिणी
घरौंडा 2अप्रैल,प्रवीण कौशिक

 श्री भीमराव अम्बेडकर युवा समिति की एक बैठक अम्बेडकर चौक पर हुईं। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान रणबीर भट्टी ने की। जिसमें आगामी वर्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की थी।जिसमें प्रधान पद का चुनाव कराने के लिए नाॉमिनेशन भरे गए। इस प्रक्रिया में केवल एक ही नामांकन भरा गया । जिस पर सभी ने सहमति जताई ओर सोनू कुमार समिति के अध्यक्ष बने। 

बाद में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे संरक्षक  सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कटारिया, सहयोग डॉ नवीन कुमार, सचिव रवि फुल्ले, प्रेस सचिव नवीन कुमार, ऑडिटर ईश्वर सिंह को बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी सोपी है उसको पूरी ईमानदारी से निर्वाह करने का प्रयास करूंगा।

https://www.facebook.com/Gharaundadarpan?mibextid=ZbWKwL

Saturday, 1 April 2023

google.com, pub-1785953842351742, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोहंड में सीवरेज बिछाने का कार्य भ्रष्टाचार व अनियमितता की भेंट चढ़ा

कोहंड में सीवरेज बिछाने का कार्य भ्रष्टाचार व अनियमितता की भेंट चढ़ा

घरौंडा 1 अप्रैल,प्रवीण कौशिक
 गांव कोहंड में महाग्राम योजना के अंतर्गत शुरू किया गया सीवरेज बिछाने का कार्य भ्रष्टाचार व अनियमितता की भेंट चढ़ गया है। ठेकेदार द्वारा गांव की एक गली में बिछाई जा रहे पाइपों में घटिया सामग्री लगाने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने कार्य बंद करवा दिया व जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से गांव में किए जाने वाले सीवरेज के कार्यालय में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

 बता दें कि महा ग्राम योजना के तहत गांव कोहण्ड में पीने के पानी व गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज बिछाई जा रहे हैं जिसका कार्य पिछले कई साल से चला आ रहा है। लेकिन बीच-बीच में किन्ही कारणों के चलते ठेकेदार ने कार्य को बंद कर दिया था और अब पिछले करीब 2 सप्ताह से गांव  मे फिर सीवरेज की पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है।
 शनिवार को गांव के पूर्व सरपंच लीला राम की गली में जैसे ही इन पाइपों को बिछाने का कार्य ठेकेदारों के व्यक्तियों ने शुरू किया तो भारी मात्रा में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि सीवरेज की पाइप बिछाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।
 मौके पर पहुंचे गांव के सरपंच सुनील कुमार, प्रेमसिंह, पहल सिंह, पंच अजीत कुमार, नंबरदार सुरेश कुमार, कटार सिंह, कमल, रुगा व ओम सिंह ने बताया कि गांव की गलियों में घरों के सीवरेज को मेन हॉल में लिंक करने के लिए जो 4 इंची पाइप लगाई जा रही है वह बिल्कुल ही घटिया व नरम किस्म है। इसके अलावा इंटे व सीमेंट रेत भी नाममात्र का डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नौरम कोरम  के अनुसार पाइप बिछाने से पहले नीचे का बेड बनाना जरूरी है लेकिन ठेकेदार द्वारा किसी प्रकार का कोई बेड नहीं बनाया जा रहा और ना ही पाइपों के ऊपर कोई मसाला इत्यादि डाला जा रहा है ऐसे में थोड़ा सा दबाव पड़ने के बाद ही अंदर से यह पाइप टूट जाएंगे और पानी लिक हो कर उनके घरों की नींव में प्रवेश कर जाएगा ऐसे में उन्हें एक बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम को बंद करवा दिया। और इस योजना के तहत पूरे गांव में किए गए कार्य की विजिलेंस जांच की मांग की।

 नाबालिग बच्चों से करवाया जा रहा है मजदूरी का कार्य -
 जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में महा ग्राम योजना के तहत सीवर बिछाने का कार्य किया जा रहा है ऐसे में कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा जो लेबर लगाई गई है वह दूसरे स्टेट की है और जो बच्चे मजदूरी कर रहे हैं उनमें से अधिकांश बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं।
 मौके पर नहीं आते अधिकारी -
 मौके पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में सीवरेज बिछाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन विडंबना यह है कि ठेकेदार द्वारा कार्य करते समय कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं आता है और ना ही उनके काम की जांच की जाती है इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा गांव में सीवरेज बिछाने का कार्य दोपहर बाद को शुरू करवाया जाता है और रात के अंधेरे में ही पूरा कार्य कंप्लीट कर दिया जाता है। जो निर्माण कार्य में लगाए जाने वाली सामग्री पर संदेह उत्पन्न करता है।

 -- रविंद्र कुमार सैनी, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग
 कोहण्ड गांव में पाइप बिछाने में घटिया सामग्री लगाए जाने की सूचना मिली थी जिसके चलते विभाग की ओर से ठेकेदार को कार्य बंद करने के लिए कह दिया गया था लेकिन उसके बावजूद भी अगर ठेकेदार कार्य कर रहा है तो उसकी जांच की जाएगी। और लगाए जाने वाली घटिया सामग्री को बदलवाया जाएगा।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...