10000

Sunday, 12 March 2023

एम डब्ल्यु बी का अन्य प्रांतों में विस्तार,नरेंद्र जग्गा-पँजाब,विशाल सूद-हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष होंगे--चन्द्र शेखर धरणी

 एम डब्ल्यु बी का अन्य प्रांतों में विस्तार,नरेंद्र जग्गा-पँजाब,विशाल सूद-हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष होंगे--चन्द्र शेखर धरणी 

पत्रकारों को टर्म इंश्योरंस पॉलिसी सी एम मनोहरलाल 16 मार्च को देंगे-चन्द्रशेखर धरणी 

 चंडीगढ़/घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक   

    मीडिया वेलबींग एसोशिएशन के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी ने बतायॉ कि चन्द्र शेखर धरणी ने बतायॉ कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन का अन्य राज्यों में विस्तार किया जा रहा है।पँजाब के अध्यक्ष नरेंद्र जग्गा व हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विशाल सूद नियुक्त किए गए है।इन राज्यों में जल्दी प्रांतीय कार्यकारिणीयां भी गठित हो जाएंगी।

चन्द्रशेखर धरणी ने बताया कि  मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन द्वारा सदस्यों के करवाए गए 10-10 लाख रुपये के टर्म इंशयरेन्स के सर्टिफिकेट की प्रतियां 16 मार्च वीरवार को मुख्यमंत्री  मनोहर लाल जी के हाथों प्रदान की जाएंगी। कायर्क्रम में आपकी उपस्थित अत्यंन्त अनिवार्य व प्रार्थनीय है।संत कबीर कुटीर,चंडीगढ़(मुख्यमंत्री निवास) पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अध्यक्षता दैनिक ट्रिब्यून के संपादक नरेश कौशल करेंगे।इस कार्यक्रम गरिमामय उपस्थिति ‘श्री अमित अग्रवाल    (अतिरिक्त प्रधान सचिव,मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ व डी जी आई पी आर)’ श्री तरुण भंडारी (सूचना जनसम्पर्क एवं भषा विभाग के पब्लिसिटी एडवाइजर)की रहेगी। 


       चन्द्रशेखर धरणी ने बताया कि   इस अवसर पर पत्रकारिता में लंबे समय से भूमिका निभा रहे 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को तीन अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

जिनमे अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड  ---नवीन मल्होत्रा (कैथल), पत्रकारिता रत्न अवार्ड-सुमन भटनागर(अम्बाला), पत्रकारिता अलंकार-जगदीश त्यागी(सोनीपत) को मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कर कमलों से प्रदान करवाया जाएगा। संस्था संस्था द्वारा 101 पत्रकारों का 10-10 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा पहले  हो चुका है। इसके लिए संस्था ने पत्रकारों से कोई रकम नहीं ली है। यह पत्रकारों के हित में पूरी तरह से संस्था का प्रयास है। इन इन्श्योरेंस का लाभ  जिन संगठन से जुड़े पत्रकारों को मिलेगा उन्हें इंड्यूजल पॉलिसी  प्रदान किया  जाएगा। संस्था किसी पत्रकार से एक रुपया इस बीमे के लिए नही लेगी। संस्था के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर ने बताया कि यमुनानगर के एक पत्रकार कुमार रमेश को एक लाख रुपए की राशि व अम्बाला के सीनियर पत्रकार अनिल कुमार को 50 हजार रुपये आर्थिक मदद के रूप में प्रदान की गई है।

संस्था के पदाधिकारियों ने हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सराहना की हैं। उन्होंने पिछले दिनों एमडब्ल्युबी के अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में संस्था को 20 लाख रुपये पत्रकारों के कल्याण के लिए खर्च करने के लिए प्रदान किये हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्था पत्रकारों के लिए बीमा निशुल्क बीमा कराना जारी रखेगी।

   


Friday, 10 March 2023

मेरी सफलता के पीछे मेरी माँ का हाथ है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब देश – दुनिया में बिकेंगे, सरकार ने फ्लिपकार्ट के साथ किया समझौता- मनोहर लाल

मेरी सफलता के पीछे मेरी माँ का हाथ है – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लगभग 500 महिलाओं को दिए पुरस्कार और नगद ईनाम



नागरिकों से किया आह्वान, सभी मिलकर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों को रोकें व नारी का सम्मान बढ़ाने का लें संकल्प

करनाल 10 मार्च,डॉ प्रवीण कौशिक

      हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने नागरिकों से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि देश व प्रदेश में महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों को रोकेंगे, नारी का सम्मान बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। मातृ देवो भव्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। इसलिए नारी की रक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है।

मुख्यमंत्री आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कई महिलाओं को 154 पुरस्कार व नगद ईनाम दिए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सफलता का सफरनामा नामक पुस्तक का भी विमोचन किया।

उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि हर सफल पुरूष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। उन्होंने अपने जीवन का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब उन्होंने 10वीं पास कर आगे की पढ़ाई करने की ईच्छा व्यक्त की तो उनके पिताजी ने इनकार दिया। तो उन्होंने अपनी माँ से कहा कि वे आगे पढ़ना चाहते हैं और उस दौर में माँ ने उन्‍हें 300 रुपये दिए, जिससे उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनकी माँ का ही हाथ है, यदि माँ ने वो पैसे न दिए होते तो शायद आज इस प्रकार यहां इस भूमिका में शायद न खड़ा होता।

स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब देश – दुनिया में बिकेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद अब डिजिटल माध्यम से पूरे देश – दुनिया में बिकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ समझौता किया है। इससे महिलाओं की आमदनी में वृद्धि होगी, वहीं उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देने के लिए घरौंडा में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है। ऐसे सेंटर राज्य के अन्य हिस्सों में भी खोले जाएंगे।



स्वयं सहायता समूह अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को जोड़ कर उनके आर्थिक उत्थान में बनें भागीदार

श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 56,434 है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से आग्रह किया कि परिवार पहचान पत्र के सत्यापित डाटा के अनुसार जिन परिवारों की आय 1 लाख रुपये से कम है, ऐसे परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए, ताकि उन महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वे स्वाभिमान से अपना जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों को 796 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।

महिला सशक्तिकरण पर दिया विशेष ध्यान

श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे शिक्षा हो, खेल हो, समाज सेवा हो, राजनी‌ति हो या ज्ञान विज्ञान हो, महिलाएं आज पीछे नहीं है। हरियाणा के विकास में भी महिलाओं की अहम भागीदारी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जगह इस दिवस को महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाना चाहिए। वैसे तो हर दिन ही महिला सम्मान दिवस है। राज्य सरकार ने पंचायतों व नगर निकायों में महिलाओं का 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। ऐसा शायद ही किसी प्रदेश में हो। इसके अलावा, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी सरकार विशेष कदम उठा रही है। पुलिस में महिलाओं की संख्या जो वर्ष 2014 में 6 प्रतिशत थी, वह आज 10 प्रतिशत हो गई है और आगामी समय में इस संख्या को 15 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य है। इतना ही नहीं, राशन डिपो आवंटन में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए दुर्गा शक्ति ऐप, दुर्गा शक्ति वाहिनी व दुर्गा शक्ति रैपिड एक्‍शन फोर्स का गठन किया है। इसके अलावा, प्रदेश में 29 महिला थाने स्‍थापित किए हैं।



हरियाणा से मिटाया कन्या भ्रूण हत्या का कलंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को पहले कन्या भ्रूण हत्या के रूप में जाना जाता था। हरियाणा पर लगे इस कलंक को मिटाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। सरकार के साथ –साथ सामाजिक संस्थाओं, खाप पंचायतों, एनजीओ, शिक्षा विभाग व महिला बाल विकास विभाग, स्वास्‍थ्य विभाग ने अथक प्रयास किए। पुलिस ने भी कन्या भ्रूण हत्या के दोषियों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की, जिसके चलते आज प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। वर्ष 2014 में लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 871 लड़कियों का था, जो आज बढ़कर 923 हो गया है।

महिला शिक्षा पर दिया विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। पिछले 8 सालों में हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्‍थापित किया है, ताकि लड़कियों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। हमने 72 कॉलेज स्‍थापित किए हैं, जिसमें से 31 कॉलेज केवल महिलाओं के ही हैं।

उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के विकास व पोषण के लिए राज्य सरकार ने हरिहर योजना शुरू की है। इसके तहत अनाथालयों में बढ़े हुए बच्चों को 18 वर्ष के बाद 25 वर्ष की आयु तक सरकार द्वारा उनकी देखरेख की जाएगी। इतना ही नहीं, ग्रुप सी तथा डी में बिना परीक्षा व बिना इंटरव्यू के तुरंत नौकरी देंगे। इस योजना के तहत 2 बालकों को नौकरी दी जा चुकी है।

हरियाणा की महिलाओं ने लिखी विकास की नई इबारत- देवेंद्र बबली

इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के ओजस्वी नेतृत्व में हरियाणा की महिलाओं ने विकास की नई इबारत लिखी है। आज महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। स्वयं सहायता समूह द्वारा बाजरा की खेती और इसके मूल्य वर्धित उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुल 5.78 करोड़ रुपये स्वयं सहायता समूहों को अनुदान राशि के रूप में दी गई है, जिससे प्रदेश की महिलाओं का विकास और उत्थान होगा।

श्री बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवार को भी सहायता मुहैया कराने में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन प्रयासरत है तथा अन्य विभाग भी मिलकर ग्रामीण लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक राज्य के सभी जिलों में 5,79,958 परिवारों को 56,434 समूह से जोड़ा जा चुका है।

गर्व है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं, जो महिलाओं को अनुकूल माहौल देने के लिए अधिक से अधिक कदम उठा रही है- कमलेश ढांडा

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्हें यह कहते हुए बड़ा गर्व होता है कि वे ऐसी सरकार का हिस्सा हैं, जो महिलाओं को अनुकूल माहौल देने के लिए अधिक से अधिक कदम उठा रही है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वाभिमान, सम्मान और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल नारी सशक्तिकरण के संकल्प पर मजबूती से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री ने बेटियों को मान सम्मान दिलाने के लिए जो माहौल बनाया, आज उसके सुखद परिणाम दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिछले 8 साल में 72 नए कॉलेज खोले गए, जिसमें से 31 कॉलेज लड़कियों के हैं। इसके अलावा, महिला थाने स्थापित किए गए हैं।


कार्यक्रम में सांसद श्री संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, रामकुमार कश्यप, महिपाल ढांडा, धर्मपाल गोंदर, निर्मल चौधरी, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार और करनाल के उपायुक्त अनीश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अतिथि मौजूद रहे।

महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

 महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

 घरौंडा 10 मार्च,प्रवीण कौशिक
 कोहण्ड कैमला मार्ग पर पोल्ट्री फार्म में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 शुक्रवार को अलसुबह कोहंड कैमला मार्ग पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में कार्यरत पश्चिम बंगाल निवासी 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। महिला के द्वारा फांसी लगाने की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को लगी तो पोल्ट्री फार्म में हड़कंप मच गया।  

बताया जा रहा है कि देर रात बच्चे की पिटाई को लेकर पति-पत्नी में कोई झगड़ा हो गया था। और शुक्रवार को सुबह जब उसका पति पोल्ट्री फार्म में कार्य करने के लिए गया तो महिला घर पर अकेली थी। महिला ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। महिला को फांसी पर लटके हुए जब उसके बच्चों ने देखा तो उन्होंने इसकी सुचना अपने पिता को दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को फंदे से नीचे उतार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 जांच अधिकारी रमेश कुमार-
 कोहण्ड गांव के समीप पोल्ट्री फार्म में एक महिला के द्वारा फांसी लगा लेने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
 

Sunday, 5 March 2023

होली मिलन समारोह का आयोजन

 होली मिलन समारोह का आयोजन करनाल में



घरौंडा:डॉ प्रवीण कौशिक

डब्ल्यू जे आई संगठन की तरफ से संगठन सदस्यों व सभी जिला पत्रकारों के संग सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मूमेंट में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

 जिसमे मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा से सांसद संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, मेयर रेणु बाला गुप्ता, समाजसेवी बृज गुप्ता, डिप्टी मेयर राजेश अघि, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, भाजपा महिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शहर के पार्षदों ने शिरकत की। 



डब्ल्यू जे आई संगठन की जिला करनाल इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी पंहुचे। कार्यक्रम में मंच का संचालन संगठन से जिला करनाल की महिला अध्यक्ष नीरा माटा ने किया। टीसीरीज़ में अब तक बड़ी संख्या में गीत व भजन गायक कीर्तिमान ने अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर समा बांधा। सभी मुख्यातिथियों द्वारा उपस्थित पत्रकारों का अपने सम्बोधन से मार्गदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सभी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए साधुवाद किया औऱ कहा कि एक पत्रकार बड़ी ही लग्न से अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज की समस्याओं को उठाता है, जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि तथ्यों को बिना जाने अथवा दोनों पक्षो को सुने बिना ही ब्रेकिंग खबर चलाने के चक्कर में जल्दी की जाती है, जोकि समाज के लिए कई बार बहुत ही खतरनाक साबित होती है औऱ ब्रेकिंग के चक्कर मे झूठ बहुत आगे निकल जाता है सच कंही बहुत पीछे छूट जाता है, जिससे जो पाठक या श्रोता है उन्हें समझना बहुत ही कठिन हो जाता है। इसलिए आप सभी बुद्धिजीवी पत्रकार साथियों से आग्रह है कि तथ्यों को पूरी तरह जाँच कर व सामने रखकर ही खबर चलाए, जिससे समाज मे सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले।

Saturday, 4 March 2023

होली के रंगों से बालों को बचाने के 5 आसान तरीके बता रहे हैं डॉ मुकेश अग्रवाल

 डॉ मुकेश अग्रवाल (कंसलटेंट आयुर्वेदा ट्राइकोलोजिस्ट, वीएचसीए हेयर क्लिनिक) की कलम से....

प्रस्तुति:डॉ. प्रवीण कौशिक

होली के रंगों से बालों को बचाने के 5 आसान तरीके 

होली रंगों का एक खूबसूरत त्योहार है जिसे हर उम्र और लिंग का व्यक्ति मनाना पसंद करता है। ये रंग जिनती खूबसूरती बिखेरते है उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकते है विशेष रूप से चमड़ी और बालों के लिए। यदि आप अपने बालों को इन रंगों के दुष्प्रभाव से बचाना चाहते है तो आइए जानते हैं 5 आसान एवं असरदार टिप्स :-

1. रंग खेलने के पहले बालों पर नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम के तेल से अच्छी तरह से मसाज करें ताकि सारे बालों पर तेल अच्छी तरह से लग जाए। इससे होली का रंग बालों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

2. रंग खेलने के पहले आप चाहें तो बालों पर प्लास्टि‍क मास्क भी लगा सकते हैं, ताकि बालों को पूरी तरह से सुरक्षि‍त रखा जा सके। इससे बाल रंग और गीलेपन से बचे रहेंगे और होली भी मन जाएगी।

3. बालों को बार-बार पानी से धोते रहें, ताकि बालों पर लगा रंग निकलता रहे। होली खेलने के बाद पहले बालों को साफ पानी से धोएं, उसके बाद शैंपू या अन्य संसाधनों को प्रयोग करें।


4. बाल धोने के लिए कोशि‍श करें कि हर्बल शैंपू का ही प्रयोग करें। केमिकल युक्त शैंपू रंगों के साथ क्रिया कर आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। शैंपू का प्रयोग भी पानी में घोलकर करें।

5. बाल धोने के बाद उन्हें रगड़ें नहीं बल्कि उन्हें खुद ब खुद सूखने दें। इसके बाद बालों में हल्के गुनगुने तेल की मालिश करें ताकि बालों को पोषण मिल सके और रंगों के नुकसान को कम किया जा सके।

बस टेम्पू पर गिरी, वाहन चालक घायल

 


समालखा ,कौशिक

 दिल्ली से लुधियाना जा रही एक प्राइवेट बस समालखा पुराने बस अड्डे के पास फ्लाईओवर के उपर अनियंत्रित हो गई ओर विपरीत दिशा से आ रहे टैम्पू पर जा गिरी।जिससे दोनों वाहनो के चालक घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना की  एक प्राइवेट बस सोनीपत के पास खराब हालत मे खडी हुई थी। बस चालक हरमेश लाल अपने साथ एक मैकेनिक  को लेकर सोनीपत पहुंंचा ओर बस को लेकर वापिस लुधियाना लेकर जा रहा था।बस जब समालखा के पुराने बस अड्डे के निकट फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो अचानक उसके सामने विपरीत दिशा से एक टैम्पों आ गया। टैम्पों को सामने देखकर बस चालक संतुलन खो बैठा। टैम्पो को बचाते बचाते बस पलट कर टैम्पों  पर जा गिरी।जिससे बस चालक हरमेश लाल व टैम्पों चालक सतपाल  निवासी गांव पट्टीकल्याणा बुरी तरह घायल हो गये। बस पलटने से फ्लाईओवर के ऊपर जाम लग गया।सूचना पाकर समालखा ट्रेफिक इंचार्ज राजेश राठी मौके पर पहुंचे और पलटी हुई बस व टैम्पों को उठवाकर यातायात को सुचारू रूप से चलवाया तथा  दोनों घायल चालकों को समालखा सामान्य अस्पताल मे भर्ती करवाया जहां से उन्हें पानीपत रैफर किया गया।


Friday, 3 March 2023

पानीपत में सड़क दुर्घटना में 3 श्रद्धालुओं की मौत


पानीपत में सड़क हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत व लगभग 3 दर्जन घायल।
मिली जानकारी अनुसार उझा गांव के कुछ श्रद्धालु चुलकाना धाम से बाबा श्याम के दर्शन कर वापसी घर कर रहे थे तो पानीपत में एक ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मारी जिसमें 3 महिलाओं की मौत वह लगभग तीन दर्जन श्रद्धालु घायल होने की सूचना है

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...