10000

Thursday, 8 November 2018

विश्वकर्मा जयंती बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्ललास के साथ मनाई गई।

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
शहर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्ललास के साथ मनाई गई। विश्वकर्मा महासभा घरौंडा ने विश्वकर्मा मंदिर में जयंती महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें हेफैड चेयरमैन एवं हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यअतिथि व जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान ने बतौर सम्माननीय अतिथि शिरकत की। विधायक हरविंद्र कल्याण ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा ने भी विशेष तौर पर शिरकत कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शिल्प और वास्तुविद्या के अधिदेवता भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा समाज को भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज को संगठित करने के लिए कार्य करना चाहिए। 
गुरूवार को भगवान विश्वकर्मा मंदिर में जयंती की शुरूआत हवन यज्ञ के साथ की गई। मंत्रोच्चारण के बीच विश्वकर्मा समाज के लोगों ने हवन में आहुति डाली और विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचें विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में जितने भी प्रसिद्घ शहर, नगर और राजधानियां थीं, मुख्यतया विश्वकर्मा जी की ही बनाई हुई थीं। यह भी पूरी तरह सच है कि सतयुग का स्वर्ग लोक, त्रेता युग की लंका, द्वापर युग की द्वारिका तथा कलयुग के प्राचीन चर्चित शहर हस्तिनापुर को बनाने का श्रेय भी विश्वकर्मा जी को ही जाता है। पुराणों में इसका व्यापक विवरण मिलता है। इसलिए विश्वकर्मा जी का नित्य स्मरण और पूजा करना हर मनुष्य के लिए आवश्यक है, जिससे उसे धन-धान्य और सुख-समृद्वि निरंतर प्राप्त होती रहे। साथ ही विश्वकर्मा जी द्वारा निर्मित वास्तुशास्त्र के उपयोग से अपने मकान, दुकान का वास्तु करवा कर, विश्वकर्मा जी की पूजा करके आ रही परेशानियों से मुक्ति प्राप्त करनी चाहिए।
इस मौके पर प्रधान सुभाष धीमान, पूर्व प्रधान बलबीर पांचाल, रमेश धीमान, ओमदत्त, गुलाब धीमान, कमल धीमान, देशराज धीमान, पार्षद विक्रमजीत चौहान, राजेंद्र कैमला, बनारसीदास बरसत, रामपाल धीमान, मास्टर खुशीराम, ओमप्रकाश, मोहनलाल, शिव पांचाल, डॉ. ईश्वर, रत्तनलाल, वेद प्रकाश, जयनारायण, कुलदीप धीमान, सतीश नरूला, पवन धीमान व अन्य मौजूद रहे। 
फोटो केप्शन-घरौंडा विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पित करते विधायक हरविंद्र कल्याण 

Gharaunda darpan newspaper... Nov 2018 deepawali


Sunday, 4 November 2018

दिल्ली के अंदर जो काम किये उससे जनता आज खुशहाल है:शिवचरण गोयल विधायक


घरौंडा, प्रवीण कौशिक
शनिवार को खण्ड के गांव गढी भरल  में आम आदमी पार्टी की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
 जिसमें दिल्ली के मोती बाग से विधायक शिवचरण गोयल जी ने सभा को संबोधित किया और बीजेपी इनेलो कांग्रेस की पोल खोली और जो दिल्ली में आम आदमी पार्टी केजरीवाल सरकार ने आम जनता के लिए दिल्ली की जनता के लिए जो सराहनीय काम किए जो आज तक 70 साल में भी किसी भी सरकार ने किसी भी प्रदेश में नहीं किए।
 एक आम आदमी ने दिल्ली के अंदर जो काम किये उससे जनता आज खुशहाल है। दिल्ली जे विकास कार्यों को देखते हुए हरियाणा की जनता भी आप की और देख रही है। और आप को हरियाणा में लोग तेजी से अपनाने लगे है। आप जो कहती है वो करती है लोगो को जुमले सुनाकर बहकाने का काम नही करती। उसके बारे में विधायक  गोयल ने लोगों को समझाया बताया।
 गांव के लोगों ने विधायक गोयल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
 इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी  प्रोफेसर बी.के. कौशिक , हलका घरौंडा संगठन मंत्री तालीम गुर्जर जिला मीडिया संयोजक गौरव गोयल, हल्का अध्यक्ष प्रेम सामरा, हल्का मीडिया संयोजक रजनीश सेन, सचिव संदीप कुमार,वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत, हल्का इंद्री से संगठन मंत्री धर्मवीर टापू,और टीम के साथ आए विनोद राजवीर शर्मा राजेश आदि ने अपने विचार रखे और गांव के सभी लोगों ने पूरा मान-सम्मान दिया और आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं की बात दिल से सुनी । ग्रामीणों में आप के प्रति भारी जोश नज़र आया।

कब्जाधारीयों की लिस्ट विभाग के पास होने पर भी क्यों नही कर रहा विभाग कारवाही

विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
घरौंडा, प्रवीण कौशिक

घरौंडा के बरसत रोड पर कस्टोडियन विभाग की लगभग पौने 6 एकड़ भूमि पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं । जिसके बारे में पिछले दिनों उसकी निशानदेही भी चुकी थी जिसे हुए महीनों हो गए है।और सैकड़ों लोगों के नाम सामने आए थे। जिन लोगों ने कस्टोडियन विभाग की जमीन पर कब्जा किए हुआ हैं इसके लिस्ट भी विभाग के पास तैयार पड़ी है। मगर आज तक कोई कार्यवाही ना होने के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद हैं। और धडडले से कन्टर्क्सन का काम जारी रखे है। जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे है। ऐसा ही एक मामला सामने आया की इस जमीन पर आज फिर एक मकान या दुकान बनाने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा था। इस बारे में जब कानूनगो कर्म सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं हाई कोर्ट चंडीगढ़ आया हुआ हूं और मुझे इसकी सूचना मिल चुकी है और इस बारे में कार्रवाई करने के लिए मैंने तसीलदार घरौंडा को बोल दिया है और शाम तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । जानकारी मिली थी। जब सांय के समय जब कानूनगो से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं अभी हाईकोर्ट से निकला हूं और बाद में बात करता हूं। 
उनकी इन बातों से लगता है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और निशानदेही होने के बाद , कब्जाधारियों के नाम सामने आने के बाद भी इस ओर कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई । जिससे विभाग की भूमिका संदेहात्मक नजर आ रही है । चर्चा रही की अगर घरौंडा के तहसील विभाग को कानूनगो द्वारा दे दी गई थी तो आज हो रही कंस्ट्रक्शन बन्द क्यों नही हुई। या सुचना दी ही नही गई ? या तहसील विभाग ने जानबूझ कर कारवाही नही की? ऐसे कई सवाल यह उठने लाजमी है।इस मुद्दे को लेकर तरह तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है ।विभाग की अनदेखी की वजह से यहां कब्जे बढ़ते जा रहे हैं और आगे से आगे इस भूमि पर  कंस्ट्रक्शन का कार्य जारी हैं। इसे विभाग की लापरवाही कहें या विभाग की मिलीभगत ऐसी चर्चाओं का बाजार हल्के में गर्म है।

 लोगों का कहना है कि प्रशासन जानबूझकर इस कार्य में ढील बरते  जा रहा है क्योंकि कई कब्जाधारी प्रभावशाली व्यक्ति हैं जिन पर विभाग हाथ डालने से डर रहा है या फिर प्रशासन की इन कब्जाधारियों से सांठगांठ हो चुकी है और इस पर जानबूझकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही और सरकार की करोड़ों की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा किया गया है। जिसकी विभाग को कोई चिंता नजर नहीं आती और सरकार को चूना लगाया जा रहा है।

Saturday, 3 November 2018

आप के बढ़ते ग्राफ से विपक्षियों में बोखलाहट,जनता का रुझान आप की और।

भाजपा, कांग्रेस व इनेलो शासनकाल में हरियाणा की जनता को नही मिली सुविधाएं, मिले तो कोरे आश्वासन, झूठे वायदे: शिवचरण गोयल विधायक
महंगाई से गरीब की हालत खराब, कर्मचारियों के दमन की कोशिश, किसानों को फसल के नही मिलते वाजिब दाम
घरौंडा,प्रवीण कौशिक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज देश में दूसरे गांधी साबित होते जा रहे हैं । उक्त विचार आज यहां आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक शिवचरण गोयल ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक में प्रकट किए। 
घरौंडा दर्पण के प्रधान सम्पादक प्रवीण कौशिक से एक विशेष भेंट में विधायक गोयल ने कहा की हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी मजबूती की ओर बढ़ रही है।
 जिसकी वजह से विपक्षी दलों भाजपा, कांग्रेस और इनेलो में बढी बेचैनी साफ तौर पर देखी जा रही है। भाजपा के नेता तो इतने बौखला गए हैं कि यह क्या बोल रहे हैं उन्हें यह भी नहीं पता।
गोयल ने कहा कि दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ से हरियाणा में विपक्षी नेताओं की नींद हराम हो गई है। भाजपा में इस समय अंदर ही अंदर कार्यकर्ता युद्ध चल रहा है। कार्यकर्ताओं में इतना रोष है कि वो कभी भी पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। दूसरी ओर आप के बढ़ते ग्राफ से प्रदेश के विपक्षियों में बौखलाहट स्पष्ट तौर पर देखी जा रही है । 
जिस तरह महात्मा गांधी इतने बड़े बैरिस्टर होते हुए भी देश की सेवा के लिए निकल पड़े थे इसी तरह अरविंद केजरीवाल कमिश्नर होते हुए भी उनके मन में देश सेवा का विचार आया और उन्होंने देश सेवा के लिए अपने नौकरी को त्याग दिया । जिन्हें पैसे से नहीं सिर्फ देश सेवा से प्यार रहा है और मात्र एक चप्पल और मैली सी शर्ट में देश सेवा के लिए वे घर घर पहुंचे। परिवार वाले भी इनसे नाराज़ हुए। मगर उंन पर देश सेवा का जनून सवार था। और उन्होंने दिल्ली का इतिहास बदल कर रख दिया। और लोकपाल लागू करवाने के लिए अपने आप को उन्होंने देश को समर्पित कर दिया और आम आदमी को जोड़कर विपक्षियों को बता दिया कि आम आदमी बहुत कुछ कर सकता है।
 विधायक गोयल ने कहा कि इसी तरह अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ से विपक्ष के हौसले पस्त होते जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस, बीजेपी और इनेलो का विकल्प सिर्फ जनता को आम आदमी पार्टी में ही नजर आ रहा है। आज आम आदमी महंगाई से त्रस्त है । झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना और जनता को धोखा देना इन पार्टियों का काम रहा है । महंगाई, बेरोजगारी से हरियाणा के लोग त्रस्त है।पेट्रोल,डीज़ल,सब्जी, बिजली के बढ़े दामो से जनता परेशान है। कर्मचारियों को कुचला जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो अपना घर भी सम्भाल नही पा रहे। वो जनता को क्या संभालेंगे।उनकी सुविधाओं का क्या ध्यान रख पाएंगे ?
मगर आज आप दिल्ली में जाकर देखो की विकास किसे कहते हैं आम आदमी आज वहां पर खुशहाल जीवन जी रहा है छोटे छोटे काम के लिए भी लोगों को कार्यालयों में धक्के नहीं खाने पड़ रहे । बिजली पानी मे जो रियायत दिल्ली सरकार ने दे रखी है वह देश भर में कहीं नहीं है। आने वाले समय में आप खुद देखोगे कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी । जो दिल्ली की तर्ज पर ही सभी सुविधाएं लोगों को देगी । 
 इस मौके पर बीके कौशिक, प्रेम सामरा,धर्मवीर इंद्री, गौरव गोयल, आदित्य गोयल, पूर्ण सिंह कंबोज इंद्री,तालीम गुज्जर  कृष्ण,सुभाष, संजय गोयल, विकास, अकुंश, प्रशांत, रजनीश सेन व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज उन्होंने घरौंडा के वाल्मीकि चौपाल एवं गांव गढी भरल में सभा को संबोधित किया । इस मौके पर लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी को नजर आया।

Friday, 2 November 2018

जमीन बिकने के डर से बेटों ने ही की बाप की हत्या

सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, बेटे ही निकले पिता के हत्यारे
 कुंजपुरा, जीडीन्यूज
           
  बब्ली पत्नी संदीप वासी कुन्जपुरा जिला करनाल ने थाना सिविल लाईन करनाल में  28 अकटुबर को शिकायत दी कि उसका पति संदीप पिछले कई दिनों से बिमार था और दिनांक 24.10.18 से वह बलबीर चौधरी
हस्पताल करनाल में ईलाज के लिए भर्ती था। जो दिनांक 27.10.18 को उसके देवर कुलदीप ने हस्पताल से उसके पति की छुटृटी करवा दी और कुलदीप ने उसके पति व ससुर शक्ति सिंह को किडनैप कर लिया है। क्योंकि हस्पताल में बब्ली का ससुर भी कुलदीप के साथ था और छुटृटी होने के बाद अब तक उनमें से कोई भी घर नही पहुंचा है।    
    सुचना मिलते ही प्रबंधक थाना सिविल लाईन करनाल निरीक्षक मोहन लाल ने सै0-13 चैंकी इन्चार्ज करनाल ए.एस.आई. जितेन्द्र सिंह को मामला दर्ज कर तत्परता से कार्यवाही करने के आदेश दिए। जो थाना सिविल लाईन में मुकदमा नं0-911/28.10.18 धारा 365 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया। प्रबंधक थाना के दिषा निर्देषों अनुसार ए.एस.आई. जितेन्द्र सिंह ने मामले की जांच शुरू की। दिनांक 29.10.18 को उन्हें मामले में बस स्टैंड अंबाला से कार बरामद हुई, कार में कई जगह पर खुन के दाग थे। कार को अपने कब्जे में लेने के बाद, उन्हें लगा कि मामला जैसा दिख रहा है या बताया जा रहा है, उससे काफी पेचीदा है। इसके बाद उन्होंने अपने गुप्त सुत्रों का सहारा लेते हुए तीनों बाप बेटों की तलाष शुरू की। बिती शाम दिनांक 01.11.18 को अपने सुत्रों के हवाले से उन्हें सुचना मिली कि जिन लोगों की उन्हें तलाष है, वे इस समय सै0-08 ग्रीन बैल्ट के पास मौजुद हैं। जो उन्होंने तुरंत छापामारी करके दोनों भाईयों संदीप व कुलदीप को सै0-08 ग्रीन बैल्ट से गिरफतार कर लिया।    
      पुलिस टीम द्वारा जब उन दोनों से उनके पिता के विषय में पुछताछ की गई तो वे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए पुलिस के सवालों के अटपटे से जवाब देने लगे, लेकिन उनकी बाते जितेन्द्र सिंह को काफी हद तक ठीक नही लग रही थी। जिसपर जितेन्द्र सिंह ने उनके साथ सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दिनांक 27.10.18 को हस्पताल से छुटृटी होने के बाद जब वे घर जा रहे थे। तो रास्ते में कलवेहड़ी से सुभरी के बीच में उनके पिता के साथ उनकी कहा सुनी हो गई और उनके पिता ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया कि चाहे जो भी हो जाए वह अपनी जमीन में से उन्हें एक इंच भी नही देगा व पूरी जमीन को बेच देगा। जिसपर क्रोध में आने के कारण उन्होंने हथोड़े के साथ अपने पिता के सर पर वार कर दिए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वे घबरा गए और उन्होंने अपने पिता के शव को व जिस हथोड़े से वारदात को अंजाम दिया था उसे नहर में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी को बस स्टैंड अंबाला कैंट पार्किंग में छोड़ दिया था।    
      इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना सिविल लाईन करनाल निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि उनके पास मामले में आरोपी संदीप की पत्नी बब्ली षिकायत लेकर आई थी कि उसके पती व ससुर को उसके देवर ने किडनैप कर लिया है। हमने मामला दर्जकर ए.एस.आई. जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया व मामले की जांच शुरू की। षिकायत मिलने से अगले ही दिन वह गाड़ी जिसमें वे तीनों हस्पताल से निकले थे बस स्टैंड अंबाला कैंट की पार्किंग से बरामद हुई, जिसमें कई जगह खुन के दाग लगे हुए थे। जिससे हमें लगा कि मामला काफी गंभीर है और उनकी तलाष करते हुए अपनी सुत्रों की मदद से कल हमने दोनों भाईयों संदीप व कुलदीप को सै0-08 ग्रीन बैल्ट के पास से गिरफतार कर लिया। पुछताछ पर इन दोनों भाईयों ने बताया कि जमीन की बातों पर पिता के साथ कहासुनी होने पर क्रोध आने के कारण उन्होंने अपने पिता के सर में हथोड़ी से वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद हमने शव व हथोड़े को नदी में फेंक दिया। पुलिस द्वारा मामले में भा.द.स. की धारा 302,34 को शामील किया गया है। आज दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेषकर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।  

Thursday, 1 November 2018

नायब तहसीलदार के खिलाफ होगी अनुशासनिक कार्यवाही ?

अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव
   घरौंडा, प्रवीण कौशिक
 -सामाजिक कार्यकर्ता व एंटी क्रप्शन एंड मिडिया इन्वेस्टीगेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बंसल ने जानकारी  देते हुए बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के थानेसर तहसील में वर्ष 2012 में रहे नायब तहसीलदार राममेहर के खिलाफ प्रदेश सरकार अनुशासनिक कार्यवाही करने जा रही है। यह जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबन्धक विभाग हरियाणा सरकार के पत्र क्रमांक 1083-स्था-5-2018/10337 दिनांक 25/10/2018 द्वारा पता चली है ।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी व पत्रकार संजीव बंसल ने बताया कि वर्ष 2012 में कुरुक्षेत्र के पिपली रोड पर नए बस स्टैंड के नजदीक स्थित 12 कनाल रक्बे का वसीका नं0 4871 दिनांक 31 जुलाई 2012 थानेसर तहसील में दर्ज किया गया। जिसे तहसील थानसेर के नायब तहसीलदार राममेहर व रजिस्ट्री कर्लक सतनारायण शर्मा ने पंजीकृत किया। इस वसीका को पंजीकृत करने में सभी नियम व कायदों की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई। यह भूमि व्यावसायिक होने के बाद भी इस भूमि को रिहायशी दिखा कर तहसीलदार व रजिस्ट्री कलर्क से मिली-भगत कर वसीका पंजीकृत करवा लिया गया। वसीका पंजीकृत करने के लिए जिला योजनाकार विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नही लिया गया। सबसे अहम बात यह है हाईकोर्ट से इस भूमि के स्थगनादेश पारित होने के बाद भी तहसीलदार व रजिस्ट्री कलर्क ने यह वसीका अपने लालच वंश पंजीकृत कर दिया, व हरियाणा सरकार को भारी चूना लगाते हुए 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार रुपये की स्टाम्प फीस चोरी करवा दी। 

            जिला योजनाकार विभाग ने उपमंडल अधिकारी, कुरुक्षेत्र के पत्र क्रंमाक 1106 दिनांक 11 अक्तूबर 2012 के हवाले के संदर्भ में जारी पत्र क्रमांक 42, 4 जनवरी 2013 में स्पष्ट किया है कि वसीका पंजीकृत करने में नायब तहसीलदार व रजिस्ट्री कलर्क ने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना ही वसीका पंजीकृत कर धारा 7ए की उल्लंघना की है।

             उपमंडल अधिकारी ने उपायुक्त कुरुक्षेत्र को सौंपी जांच रिपोर्ट 409 दिनांक 22 मार्च 2013 में कहा है कि हाईकोर्ट से इस भूमि के स्थगनादेश पारित होने के बाद भी तहसीलदार व रजिस्ट्री कलर्क ने यह वसीका पंजीकृत कर दिया। इस भूमि पर दुकानें बनी हुई है। यह भूमि व्यावसायिक है। जिला योजनाकार विभाग से इस भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र नही लिया गया। यह वसीका पंजीकृत करने में हरियाणा सरकार को 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार रुपये की स्टाम्प फीस की हानि पहंुचाई गई है। 

            उपायुक्त कुरुक्षेत्र ने भी अपनी जांच रिपोर्ट पत्र क्रमांक 2626/ईबी दिनांक 2 जुलाई 2014 लोकायुक्त हरियाणा सरकार को सौंपी, जिसमें लिखा गया कि यह वसीका पंजीकृत करने में हरियाणा सरकार को 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार रुपये की स्टाम्प फीस की हानि पहंुचाई गई है। वसीका पंजीकृत करने में नायब तहसीलदार व रजिस्ट्री कलर्क ने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना ही वसीका पंजीकृत कर धारा 7ए की उल्लंघना की है। भूमि के स्थगनादेश पारित होने के बाद भी तहसीलदार व रजिस्ट्री कलर्क ने यह वसीका पंजीकृत कर दिया।

इस पुरे मामले के शिकायतकर्त्ता समाजसेवी व पत्रकार संजीव बंसल ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्हें काफी मानसिक व आर्थिक कठिनाईयां उठानी पड़ी थी। वर्ष 2012 से अब तक उन पर लगातार कई झुठे आरोप लगते रहे है। अदालत में कई झुठे आरोपों का सामना भी उन्हें करना पड़ा। लेकिन अदालत से लगातार वे सभी आरोपों से बरी होते आए है। उन्हें भारी लालच भी दिया गया, लेकिन वे अपनी बात पर कायम रहें, तभी आज सभी आरोपांे से बरी होकर अपने आप को सही साबित कर दिखाया।

             संजीव बंसल ने यह भी बताया कि जिले की सभी तहसील में दलाल व अधिकारी मिल कर जनता को सरेआम लुट रहे है। अवैध कालोनियों में खाली पडे़ प्लाटों की रजिस्ट्री केवल किसी भी मकान की फोटो लगाकर की जा रही है। सबसे मजेदार बात यह भी है कि थानेसर कि तहसील के पास एक कमरा कच्चा बना हुआ है लगभग तहसील में जितनी भी रजिस्ट्री अवैध रक्बे के मकानों की हो रही है उसमें लगभग उसी कमरे की फोटो लगी हुई है। लेकिन कोई भी जांच करने वाला ही नही है यदि कोई जांच करेगा तो उसे भी ये दलाल व अधिकारी लालच दे कर अपनी और कर लेते है। प्रदेश सरकार की माने तो हरियाणा की सभी तहसील का रिर्काड ऑन लाईन हो चुका है कोई भी व्यक्ति यह देख सकता है कि इन तहसीलो में कोई भी अनैतिक कार्य नही होता है जबकि मामला उसके उल्ट है यह अधिकारी लगभग ना के बराबर रिर्काड ऑन लाईन कर रहे है केवल सरकार व जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे है। यदि इन सभी रजिस्ट्रीयों की जांच की जावे तो सच्चाई सबके सामने आ जाऐगी। तहसील में वसीका लिखने वाले दलालो ने अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर रखी है वे बिना किसी भी भय के 2 से 3 प्रतिशत तक की राशी रिश्वत के रुप में लेकर रजिस्ट्री करवा रहे है आप भी खा रहे है अधिकारियों को भी खिला रहे है। जनता मुकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है। जिससे जनता को हरियाणा सरकार के ‘भ्रष्ट्राचार मुक्त’ हरियाणा का नारा फेल होता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे हरियाणा चुनाव नजदीक आते जा रहे है जनता में इस बात की चर्चा सरेआम हो रही है कि यह सरकार भी पहले रही सरकारों जैसी ही है। जनता के एक बात गले से नीचे नही उतर रही है कि इन अधिकारियों को यह भ्रष्ट्राचार करने की हिम्मत कहां से मिल रही है यह उर्जा इनमेे कहां से आ रही है कि ये सरेआम इस तरह दलालों के साथ मिल कर भ्रष्ट्राचार जैसा अपराध कर भारत सरकार व हरियाणा सरकार को बदनाम करने में लगे हुए है। क्या कोई उच्च अधिकारी इन अधिकारियों से यह अपराध करवा रहा है या इन अधिकारियों को किसी राजनैतिक व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है। क्या यह भी हो सकता है कि प्रदेश सरकार के सांसदो, विधायकों व कैबिनेट मंत्रियों को इस बात का ना पता हो कि प्रदेश की तहसीलों में इस तरह भ्रष्ट्राचार हो रहा है। यदि पता है तो यह रोका क्यों नही जा रहा है यह सवाल सभी के जेहन में करवटे बदल रहा है। जनता में इस बात की चर्चा भी सरेआम है कि इस भारत सरकार व हरियाणा सरकार को अधिकारी ही फेल करने में लगे है यदि 2019 के चुनावों में यह सरकार नही आती है उसका सबसे बड़ा कारण ये भ्रष्ट अधिकारी ही होंगे। 

              संजीव बंसल ने यह भी बताया कि जिला कुरुक्षेत्र की थानेसर तहसील के रतगल गांव के रक्बे का स्पेशल ऑडिट करवाया जावे। तो करोड़ो रुपये की स्टाम्म चोरी पकड़ी जाऐगी व सरकार को कई करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त होगा। कुरुक्षेत्र के नऐ बस अडडे के सामने का रक्बा रतगल गांव का रक्बा है जिसमें सभी शोरुम व दुकानें बनी हुई है। जबकि इन शोरुम व दुकानों की रजिस्ट्री थानेसर तहसील में सी कैटागिरी के मकानों की हुई है। यह रजिस्ट्री हजारों के हिसाब से है। यदि थानेसर तहसील में वर्ष 2005 के बाद रतगल रक्बे की हुई सभी रजिस्ट्रीयों का स्पेशल ऑडिट करवाया जावे व मामले की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन करें तो सरकार को करोड़ो का राजस्व प्राप्त होगा। 

                 संजीव बंसल ने यह भी बताया कि उन्होने राजस्व एवं आपदा प्रबन्धक विभाग हरियाणा सरकार को 87 रजिस्ट्रीयों के नंम्बर भी भेजे है जिनमें स्टाम्प की भारी चोरी है जो कि करोड़ो के हिसाब से हो सकती है। सरकार से यह भी मांग की है कि थानेसर तहसील में वर्ष 2005 के बाद रतगल रक्बे की हुई सभी रजिस्ट्रीयों का स्पेशल ऑडिट करवाया जावें व मामले की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन करें। यदि हरियाणा सरकार स्पेशल ऑडिट करवाती है तो सरकार को कई करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। यह भी मांग की है कि रजिस्ट्रीयों का पंजीकरण करने वाले अधिकारी, रजिस्ट्रेशन लिपिक, वसीका नवीस व कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्व कार्यवाही की जावे।

               संजीव बंसल ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए। ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी अनैतिक कार्य करता हुआ नतीजो के बारे सोचे।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...