10000

Wednesday, 2 August 2017

आठ माह बीत जाने के बाद भी कालोनी की एसोसिएशन का गठन हुआ नही

कालोनियां वैध न होने के कारण लोगों को विकास कार्यो के लिए तरसना पड़ रहा है।
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
प्रदेश सरकार ने अवैध कालोनी में विकास कार्य करवाने के लिए रेजिडेंस
वेल्फेयर एसोसिएशन(आरडब्ल्युए) बनाने के निर्देश दे चुकी है। लेकिन आठ
माह बीत जाने के बाद भी अभी तक शहर में किसी भी कालोनी की एसोसिएशन का
गठन नही हुआ। जिस कारण अवैध कालोनियां आज भी विकास कार्यो की बाट जोह रही
है। कालोनियों के वैध न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना
पड़ा है।
नगरपालिका  ने शहर की अवैध कालोनियों को वैध करवाने के लिए 21 कालोनियों
का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था, लेकिन सरकार ने अवैध कालोनियों को वैध
करने के लिए आरडब्ल्युए का गठन कर बैंक में खाता खुलवाकर उसमें विकास
शुल्क जमा करवाने के लिए निर्देश जारी किए थे। हालांकि अभी तक विकास
शुल्क की दर फाइनल नही हुई है। सरकार ने दिसंबर माह में अवैध कालोनियों
में आरडब्ल्यूए बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आठ माह बीत चुके है और आज
तक किसी भी कालोनी में आरडब्ल्यूए का गठन नही हो पाया है। जिससे स्पष्ट
है कि सरकार की इस नीति के प्रति अवैध कालोनीवासियों की कोई रूचि नही है।
शहर के लोग काफी लंबे अरसे से अवैध कालोनियों में विकास कार्यो की बाट
जोह रहे है। लेकिन अभी तक सरकार ने इनकी फरियाद पर कोई गौर नही किया है।
कालोनियां वैध न होने के कारण लोगों को विकास कार्यो के लिए तरसना पड़
रहा है। कालोनिवासियों का कहना है कि सरकार अवैध कालोनियों को वैध करने
के लिए केवल आश्वासन दे रही है,लेकिन आश्वासनों पर किसी प्रकार की कोई
कार्रवाई अमल में नही लाई जा रही है। अवैध कालोनियों के लोगों को भारी
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि
अवैध कालोनियों को शीघ्र ही वैध करवाए, ताकि कालोनी में विकास कार्य हो
और लोगों को राहत मिले।

ये है शहर की अवैध कालोनी-
वीर कालोनी, आर्य स्कूल कालोनी, ऋषिकूल स्कूल कालोनी, कर्ण विहार कालोनी,
बालाजी कालोनी, आर्य नगर एक्सटेंशन, ुाराना कालोनी, विग कालोनी
एक्सटेंशन, रघुबीर विहार कालोनी, टेक्कू कालोनी, पासी कालोनी, भ_ा
कालोनी, दुर्गा कालोनी, कर्मबीर कालोनी, जैल सिंह कालोनी एक्सटेंशन, नसीब
बिहार कालोनी, शिव कालोनी, गुरूकुल कालोनी, राणा बाग कालोनी, टावर
कालोनी, अशोक नगर।

क्या बोले सचिव-
नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार अवैध
कालोनियों में विकास कार्यो के लिए आरडब्ल्युए बनाए जाने के निर्देश दिए
थे और पार्षदों को इस बारे में जागरूक भी किया गया था लेकिन 21 कालोनियों
में से 7 कालोनियों के पार्षदों ने एसोसिएशन की लिस्ट बनाकर दी है लेकिन
अ भी तक किसी भी कालोनी ने आरडब्ल्यूए का रजिस्ट्रेशन नही करवाया।
फोटो केप्शन-विकास कार्याे से अछूती घरौंडा की नसीब बिहार कालोनी

भाजपा कार्यकर्ता हैफेड़ चेयरमैन व विधायक हरविन्द्र कल्याण के आह्वान पर रोहतक के लिए रवाना हुए।

भाजपा कार्यकता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रोहतक रवाना हुए
घरौंडा, प्रवीण कौशिक 
: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोहतक आगमन पर घरौंडा विधानसभा से बुधवार सुबह सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रोहतक रवाना हुए। इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता घरौंडा के पी.डब्लयू.डी.रैस्ट हाउस पर एकत्रित हुए व बसों के काफिले के साथ रोहतक के लिए रवाना हुए। घरौंडा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता हैफेड़ चेयरमैन व विधायक हरविन्द्र कल्याण के आह्वान पर रोहतक के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे व भाजपा जिंदाबाद नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को विकास की पार्टी बताया व कहा कि भाजपा राज में विधायक हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में घरौंडा विधानसभा का रिकार्ड़ तोड़ विकास हुआ है। आज तक की सभी सरकारों ने घरौंडा की अनदेखी की थी, लेकिन भाजपा राज में विधायक ने विकास के नाम का घरौंडा में रिकार्ड़ कायम किया है। आज भाजपा पूरे देश में परचम लहरा रही है। इस अवसर पर विस्तारक राजेन्द्र सिंह, मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी,रोहित भंडारी, बिजेन्द्र कलहेड़ी, पवन जैन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य व शानदार ढंग से मनाने के लिए स्थानीय विकास सदन में बुधवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।

करनाल 2 अगस्त,  parveen kaushik
 बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डा०आदित्य दहिया ने की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस समारोह को शानदार तरीके से मनाने के लिए अभी से अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दें। स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा।   
उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गठित कमेटी के इंचार्ज एडीसी होंगे,इस कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बतौर सदस्य होंगी,जो कि टीमों का चयन  करेंगी । शहीदी स्मारक पर फू लों व सजावट का कार्य  हुडा सम्पदा अधिकारी करेंगे जबकि यहां पर डीईओ और पीओआईसीडीएस रंगोली करवाना सुनिश्चित करेंगी तथा ईओ नगर निगम शहीदी स्मारक की सजावट और झंडो की सफाई की समुचित व्यवस्था करेंगे। समारोह में माईक सर्विस का कार्य डीआईपीआरओ की देख रेख में होगा। रिहर्सल शुरू होने से समारोह सम्पन्न होने तक बच्चों को लाने व ले जाने के लिए बसों का प्रबंध जीएम रोडवेज करेंगे। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी निष्ठा व लग्र से उनको दिए गए प्रबन्धों को समय रहते पूरा करें तथा स्वतंत्रता दिवस के दिन समारोह में एक जिम्मेदारी के साथ  शामिल हों, क्योंकि यह दिन छुटटी का नहीं बल्कि समारोह को मनाने का होता है।  उपायुक्त ने बताया कि अगर उस दिन बारिश होती है तो विकल्प के रूप में नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का भाषण और विभिन्न टुकडिय़ों का मार्च मास्ट होगा। मार्च पास्ट, पुलिस, एन.सी.सी व एन.एस.एस इत्यादि की टुकडिय़ा भाग लेगीं। भिन्न-भिन्न स्कूलों के बच्चों का सामुहिक पी.टी.शो होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।  सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों तथा समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के नाम आगामी 11 अगस्त तक नगराधीश के पास अवश्य भेज दें,इसके बाद किसी भी नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। कर्ण स्टेडियम में  परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीमों का 8 अगस्त को प्रथम पूर्वाभ्यास,10 अगस्त को द्वितीय पूर्वाभ्यास तथा 12 अगस्त को परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फुल ड्रैस फाईनल रिहर्सल होगी।  
डीसी ने अधिकारियों को ड्यूटी बतातें हुए कहा कि जन स्वास्थय विभाग पीने के पानी की व्यवस्था, पुलिस विभाग ट्रैफिक कंट्रोल व सुरक्षा के इंतजाम करेगा तथा सिविल सर्जन एम्बुलैंस व फस्ट ऐड की व्यवस्था करेगी। बैरीकेटिंग पुलिस विभाग के निर्देशानुसार होगी तथा बिजली विभाग बिजली आपूर्ति व जनरेटर की व्यवस्था करेगा। कार्यक्रम में सैनिक स्कूल मार्च पास्ट में बैंड की भूमिका निभाएगा। उपायुक्त ने यह भी बताया कि  असंध,घरौंडा व इन्द्री उपमंडल में भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।  
इस अवसर पर एसपी जश्रदीप सिंह रंधावा,एडीसी निशांत कुमार यादव,एसडीएम करनाल योगेश कुमार, एसडीएम इन्द्री मनीषा शर्मा, एसडीएम घरौंडा वर्षा खांगवाल ,नगराधीश डा०सुशील मलिक,आरटीए प्रद्युमन सिंह,डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित सभी अधिकारी व शिक्षण संस्थाओं और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सरकार खत्म करेगी PDS सिस्टम, बंद होंगी सरकारी राशन की दुकानें

सरकार खत्म करेगी PDS सिस्टम, बंद होंगी सरकारी राशन की दुकानें 

 सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानि कि पीडीएस जिसके जरिए देश के गरीब तबके को राशन वितरित किया जाता है उसे अब मोदी सरकार बंद करने की योजना बना रही है। सरकार इसके बदले सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेगी। सरकार का कहना है कि हरियाणा और पुद्दूचेरी में मिले उत्साहजनक परिणाम के बद अब इस योजना को देश भर में लागू किया जा सकता है। अन्य राज्यों में जारी किया जा सकता है ये मॉडल मोदी ने सोमवार को दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान यह बात कही। सांसदों के साथ बातचीत के परिणाम पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मोदी ने कहा कि "हरियाणा के बाद गरीबों को सीधे अपने खातों में पैसा मिल रहा है और पुद्दूचेरी ने अपना पीडीएस सिस्टम बंद कर दिया है। यह मॉडल दूसरे राज्यों में भी लागू किया जा सकता है"। कैरोसीन मुक्त बना चंडीगढ़ उन्होंने सदस्यों को बताया कि हरियाणा और चंडीगढ़ ने केरोसीन मुक्त होने के बाद भ्रष्टाचार की जांच करने में कामयाबी हासिल की है। पीडीएस के अंतर्गत, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से गेहूं, चावल और चीनी और केरोसिन सहित अनाज बेचता है। क्या है सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) सिस्टम सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) एक भारतीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली है। भारत में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन तथा भारत सरकार द्वारा स्थापित और राज्य सरकारों के साथ संयुक्त रूप भारत के गरीबों के लिए सब्सिडी वाले खाद्य और गैर खाद्य वस्तुओं वितरित करता है। 1997 में वस्तुओं,मुख्य भोजन में अनाज, गेहूं, चावल, चीनी, और मिट्टी का तेल को उचित मूल्य की दुकानों ( जिन्हें राशन की दुकानों के रूप में भी जाना जाता है) के एक नेटवर्क जो देश भर में कई राज्यों में स्थापित है के माध्यम से वितरित किया गया। भारतीय खाद्य निगम, जो एक सरकारी स्वामित्व वाली निगम है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को संभालती है। जीएसटी पर भी हुई चर्चा प्रधानमंत्री ने जीएसटी के तहत "लाभ श्रृंखला" जारी रखने के लिए सांसदों को भी प्रभावित किया और छोटे व्यवसायों और व्यापारियों से नए कर शासन के तहत पंजीकरण करने का अनुरोध किया। सांसदों ने मोदी को जीएसटी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि नए कानून के बारे में छोटे व्यावसायिक उद्यमों के बीच बहुत उत्साह था। क्या कहा पीएम मोदी ने "जीएसटी को देश भर में स्वीकार किया गया है और भारी समर्थन किया गया है। छोटे व्यापारियों को भी इस नए कर कानून से खुद को पंजीकृत करना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जीएसटी की लाभ श्रृंखला जारी रहेगी," मोदी ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से कहा कि पार्टी सांसदों। सरकार क्यों बंद करना चाह रही है पीडीएस सिस्टम सभी को पता है कि सरकारी राशन की दुकानों पर जमकर भष्टचार होता है। राशन कब आता है और कब चला जाता है इसका कोई हिसाब नहीं रहता है। घंटो लाइन में लगे रहने के बाद भी लोगों को कैरोसीन, शक्कर और अनाज नहीं मिल पाता है। कई बार तो लोगों से सीधे वापस जाने के लिए कह दिया जाता है और इसके पीछे कारण बताया जाता है कि राशन आया ही नहीं है। ऐसी ही विसंगतियों के चलते मोदी सरकार ने इस योजना को बंद करके सीधे लाभार्थी के खाते में पैसा देने की योजना शुरू की है ताकि उसे अब परेशान ना होना पड़े।

Tuesday, 1 August 2017

मिलीभगत से नजायज तौर पर 3 एकड़ जमीन करवाई नाम


शिकायतकत्र्ता ने सी.एम. विंडों पर शिकायत देकर लगाई न्याय की गुहार

नंबरदार, पटवारी, कानूनगो व तहसीलदार पर लगाया मिलीभगत का आरोप

करनाल, 1 अगस्त।  parveen kaushik 
मिलीभगत से नजायज तौर पर करीब तीन एकड़ जमीन को कुछ लोगों द्वारा अपने नाम करवाए जाने का मामला सामने आया है। 
शिकायतकत्र्ता ने इसकी शिकायत सी.एम. विंडों पर देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकत्र्ता विनोद कुमार निवासी गांव दूधला ने सी.एम. विंडों पर दी गई शिकायत में बताया कि जिले के कस्बा घरौंडा में उसकी लगभग 3 एकड़ जमीन है। लेकिन कुछ लोगों ने गैर कानूनी ढंग से जमीन हथियाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि घरौंडा जिला करनाल में मेरी पुश्तेनी जमीन 3 एकड़ है। जिसको मेरे पूर्वज ठेके पर हर साल देते रहते थे। जिसको शीशराम ने खुद को हरफूल बताकर ओर फर्जी कागजात पेश करके अपने नाम 2014  में लगवा ली। इसके बाद जब अबकी बार  उससे ठेका लेने गए तो उसने हमें जमीन का ठेका देने से मना कर दिया। जिसके बाद सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति ने जमीन गलत ओर गैर कानूनी ढंग से अपने नाम करवा ली है। जिससे हम पूरे परिवार वाले उससे मिले। लेकिन उसने हमें जमीन देने से इन्कार कर दिया। शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया कि जमीन को नाम करवाने में नंबरदार, पटवारी, कानूनगो, तहसीलदार की मिलीभगत है। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि इसकी शिकायत सी.एम. को भी दी गई। लेकिन अभी तक कार्रवाई नही हुई।



फोटो :- सी एम विंडो पर दर्ज कराई शिकायत दिखाते हुए विनोद कुमार।

9 अगस्त तक कर्जा छोडो नही तो सत्ता छोडो: दहिया

सीएम सीटी करनाल में होगी अगस्त क्रांति
 पानीपत, 1 अगस्त। parveen kaushik
 किसानों को आर्थिक आजादी दिलवाने के लिए प्रदेशभर में शुरू किए गए किसान आंदोलन की कड़ी में अगस्त क्रांति की तर्ज पर आगामी 9 अगस्त को करनाल में कर्जा छोडों नही तो सत्ता छोडों का भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल बजाया जाएगा। इस आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए किसान भवन में जिला स्तरीय किसान पंचायत को आयोजन किया गया। किसान पंचायत की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला प्रधान एंव प्रदेश महासचिव सुरेश दहिया ने की। पूर्व जिलाध्यक्ष चुहड सिंह रावल, ईश्वर सिंह बागडी, किसान नता जागे राम पटवारी, दलबीर जागलान, सुरेंद्र शर्मा सहित कई किसान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी किसान नेताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष दहिया ने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को संपूर्ण रूप से कर्ज मुक्ति दिलवाने के लिए प्रदेश भर में प्रदेशाध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में किसान आंदोलन शुरू किया जा चुका है। आंदोलन के दूसरे चरण में  सीएम सीटी करनाल में 9 अगस्त को कर्जा छोडों नही तो सत्ता छोडों के लिए आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में प्रदेशभर के हजारों किसान भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों पर जीएसटी लागू करके किसानों को और आर्थिक बर्बादी की ओर ले जाने का कार्य किया है। स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट को लागू न करना तथा किसानों को कर्ज मुक्त न करने सहित किसान विरोधी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जब्री लागू करके किसानों की कमर तौड़ कर रख दी है। अब किसान चूप बैठने वाला नही है। दहिया ने बताया कि 9 अगस्त को करनाल आंदोलन के लिए सैंकडों गाडियों का काफिला कूच करेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण देशवाल, महासचिव ऋषि पाल जाटल, कृष्ण शर्मा भापरा, प्रताप जोशी, इसांक नम्बरदार, बलजीत राठी, पहल सिंह, प्रताप पानू, देवी सिंह देशवाल, राजबीर मलिक, राम कुमार आटा,सज्जन सिंह,सतनारायण शर्मा, रणपाल राणा, टेक राम दहिया, देवी ािंह गुर्जर, कवर पाल, अमित खलीला, रोहताश भंडारी, जसमेर कालखा, रामचंद्र महावटी सहित सैंकडों किसान मौजूद थे।

41 सदस्यीय कार्यकारिणी का किया गठन

नवनियुक्त जिला प्रधान सुरेश दहिया ने जिला स्तरीय भाकियू की 41 सदस्यीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें 4 सरंक्षक, 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 2 महासचिव, 5 सचिव, 2 सहसचिव, 2 कोषाध्यक्ष सहित 6 सलाहकारों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी में 12 किसानों को बतौर सदस्य नामित किया गया।

वॉयस ऑफ इंडिया और नवचेतना मंच द्वारा आयोजित की गई रफी नाईट


करनाल। parveen kaushik


12 सैक्टर स्थित गोल्डन मूमैंट के सभागार में वॉयस ऑफ इंडिया द म्यूजिक
पीपल और एनजीओ के फोरम नवचेतना मंच द्वारा रफी साहब को उनकी पुण्यतिथि पर
उन्हीं के गाए हुए गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के आरंभ
में नवचेतना मंच के संयोजक एस.पी. चौहान, वॉयस ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ. कृष्ण
अरोड़ा, निफा के चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नु, एस.बी.एस. एजुकेशन सोसायटी के
अध्यक्ष दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा, यादगार-ए-रफी सोसायटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष
बी.डी. शर्मा और सदस्य शक्ति कोहली सहित अन्य ने रफी साहब के चित्र के सम्मुख
शमां रोशन कर पुष्पांजलि अर्पित की। खचाखच भरे हॉल में कलाकारों ने रफी साहब
के गाए हुए गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी और श्रोताओं का मन मोह लिया। इस
अवसर पर शीतल ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को... गाया जबकि ए.सी. पुरी ने तू
गंगा की मौज गीत सुनाया। चंडीगढ़ से पधारे अमृतपाल सिंह ने यकीन कर लो मुझे और
आर.के. सिंह ने महोब्बत के सुहाने दिन गीत गाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी,
केशव ने इस कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग घोलते हुए गीत सुनाया जिसके बोल थे
कर चले हम फिदा जानो तन साथियों। यूसुफ और गौरव ने क्रमश: आजा रे आ जरा और ऐसा
मौका फिर कहां मिलेगा गीत गाया। रफी नाईट की परिपाटी से थोड़ा सा हटकर रीना और
अनू ने कजरा मोहब्बत वाला गीत सुनाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर
दिया। टेलीविजन जगत में उभरते हुए कलाकार दिव्यम सोढ़ी ने रफी साहब का मशहूर
गीत तुम जो मिल गए हो गाया। करनाल कल्ब के एस्टेट ऑफिसर चंद्र मेहता ने रफी
साहब का गीत जब दिल से दिल मिल जाता है श्रोताओं को सुनाया वहीं अनु और
प्रियंका तथा युसूफ और मैरी ने पर्दे में रहने दो ओ सुन सुन और गुलाबी कली गीत
प्रस्तुत किया। मिहिर ने पर्दा है पर्दा... गीत सुनाकर लोगों को नाचने तक के
लिए मजबूर कर दिया। करनाल के जाने माने डॉक्टर अभय सूद और डॉक्टर इकबाल ने कभी
न कभी और थोड़ा रूक जाएगी सरीखे गंभीर और शोख गीत सुनाकर श्रोताओं की वाहावाही
लूटी। देवव्रत ने दिया यह दिल गीत गुनगुनाया जबकि अमृत और मैरी ने डफली वाले
गीत सुनाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। नवचेतना मंच के संयोजक
एस.पी. चौहान ने अपने अभिभाषण के साथ-साथ दिल ने फिर याद किया गीत सुनाया।
वहीं वॉयस ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ. कृष्ण अरोड़ा ने अपने अनूठे और शास्त्रीय
अंदाज में वो जब याद आए बहुत याद आए। गीत गुनगुना कर समां बांध दिया।
इस अवसर पर नवचेतना मंच के संयोजक एस.पी. चौहान ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन
का साधन नहीं अपितु ईश्वर की आराधना का महत्वपूर्ण सूत्र है। संगीत के माध्यम
से ही समाज का कल्याण संभव है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में संगीत को
महत्व देना चाहिए।
इस अवसर पर शहर की नामचीन हस्तियां उपस्थित थी जिनमें करनाल के डिप्टी मेयर
मनोज वधवा,  नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार, प्रतिमा रक्षा सम्मान
समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र अरोड़ा, निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नु, निफा
के अध्यक्ष एडवोकेट नरेश बराना, डॉ. राजन हांडा, जे.आर. कालड़ा, रूप नारायण
चान्दना, सेंचुरी स्कूल के निदेशक आदित्य बंसल, चंंडीगढ़ से पधार शक्ति कोहली
और बी.डी. शर्मा, आर.पी. आई.आई.टी. के प्रो. सौरभ गुप्ता, आर.पी.आई.टी. के
निदेशक भरत सिंघल, कर्ण योग एसोसिएशन के विनय कोहली और विजय कोहली, व्यवसायी
विशाल गुप्ता, जाने माने गायक के.एल. सोढ़ी, राजीव मल्होत्रा, अपर्णा ट्रस्ट
से निरीति आनन्द, नरेश अरोड़ा, जितेन्द्र नरवाल, नन्द खुराना, करुणा अरोडा़,
सुरेश अरोड़ा, वैशाली, कपिल अत्रेजा, संतोष बक्शी, प्रेम मैहता, सीमा चौहान
एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वॉयस ऑफ
इंडिया के निदेशक डॉ. कृष्ण अरोड़ा और जनसंपर्क अधिकारी महेश शर्मा ने संयुक्त
रूप से किया। रफी नाईट के समापन पर सभी कलाकारों और संगीतकारों जिनमें विशेष
रूप से सागर, यमन, राजेश, आशीष मेहरा और मनोज को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
इस अवसर पर वॉयस ऑफ इंडिया के जनसंपर्क अधिकारी महेशा शर्मा ने जानकारी देते
हुए बताया कि वायॅस ऑफ इंडिया द म्यूजिक पीपल कल्ब का निर्माण किया जा रहा है
जिसमें सदस्यों को शामिल करके वार्षिक रूप से संगीत के तीन से चार कार्यक्रमों
का मंचन किया जायेगा। और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का कार्य भी किया जायेगा।



--

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...