10000

Monday, 8 July 2019

फोटोस्टेट की दुकान पर ग्राहक व दुकानदार में मामूली-सी कहासुनी झगड़े में बदली, दोनों घायल

      फोटोस्टेट की दुकान पर ग्राहक व दुकानदार में मामूली-सी कहासुनी 
                                     झगड़े में बदली, दोनों घायल 
घरौंडा : 8 जुलाई ,प्रवीण कौशिक
नगर में दिल्ली चुंगी के नजदीक फोटोस्टेट की दुकान पर ग्राहक व दुकानदार में मामूली-सी कहासुनी झगड़े में बदल गई। दोनों की बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दुकानदार व ग्राहक दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में आस पास के लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
घरौंडा निवासी संदीप कुमार (44 वर्ष) पुत्र उदय सिंह की दिल्ली चुंगी के नजदीक फोटोस्टेट की दुकान है। सोमवार को घरौंडा निवासी प्रदीप कुमार (19) पुत्र सुरेश कुमार दुकान पर फोटोस्टेट कॉपी करवाने के लिए पहुंचा। फोटोस्टेट के दौरान किसी बात को लेकर संदीप व प्रदीप में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते इस कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। दुकानदार व ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार किया और दोनों को आगामी ईलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। 
पुलिस जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि दिल्ली चुंगी पर दुकानदार व ग्राहक में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Sunday, 7 July 2019

आप 90 सीटों पर दमखम से मैदान में उतरेगी:नरवाल

          आप 90 सीटों पर दमखम से मैदान में उतरेगी:नरवाल
करनाल, प्रवीण कौशिक

आम आदमी पार्टी के जिला प्रमुख बलबीर नरवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पांच विधानसभाओं के अध्यक्षों,सचिवों,संगठन मंत्रियों व प्रकोष्ठ प्रमुखों तथा विशिष्ट कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज तक करनाल में आयोजित की ।
इस बैठक में विभिन्न पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिला प्रमुख ने मुख्यालय रोहतक में बुलाई गई बैठक में शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त संदेश भी सबको सुनाया। नरवाल ने कहा आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के राज में आम लोगों और बच्चियों के साथ जो हो रहा है वह सब जनता के सामने रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में जो सुविधाएं जनता को दे रही है उसके बारे में हरियाणा वासियों को अवगत कराया जाएगा ।विधानसभा चुनाव में लोकल मुद्दों को भी अहमियत दी जाएगी ।आज हरियाणा में खट्टर सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे का कोई औचित्य नहीं रह गया है ।सब जगह गुंडागर्दी का राज है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस मौके पर हाल ही में करनाल के प्रमुख डॉ राजीव गुप्ता की हत्या पर शोक प्रकट किया गया और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

भाजपा के सबसे अधिक नए सदस्य गुरुग्राम से बनेंगे: उमेश अग्रवाल

शनिवार को पार्टी के संगठन पर्व व सदस्यता अभियान के पहले दिन ही सदस्यता ग्रहण करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
MANSI KAUSHIK
गुरुग्राम। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सांगठनिक व रणनीतिक कौशल का परिणाम है कि शनिवार को पार्टी के संगठन पर्व व सदस्यता अभियान के पहले दिन ही सदस्यता ग्रहण करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष की नीतियों व योजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा में अक्षरशः लागू करने व यहां के लोगों की अपेक्षाओं के विकास कार्य कराने से प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम में शनिवार को सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा इस अभियान की शुरुआत किये जाने के तुरंत बाद ही सदस्यता अभियान ने यहां जोर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे स्पष्ट है कि आम जन का भाजपा की नीतियों में पूरा विश्वास है। आम नागरिकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में न केवल देश के हित सुरक्षित है बल्कि देश में विकास की रफ्तार भी इन्हीं की नीति से संभव बनी रह सकती है। 
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की मजबूत स्थिति डेढ महीने पहले ही तब स्पष्ट हो गई थी कि जब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटें भाजपा ने भारी मतों से जीत ली। गुरुग्राम में भाजपा सदस्यता के लिए लोगों में सबसे अधिक उत्साह है। यहां शहर की पुरानी कालोनियों में ही नहीं पाॅश कोलेानियों के निवासियों ने भी भाजपा सदस्यता को अपने प्राथमिक कार्यों में रखा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहेगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पाॅश कालोनियों के लोग भारी संख्या में आॅन लाइन व 8980808080 फोन नंबर पर मिस काॅल करके भी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। 

BY-(PARVEEN KAUSHIK GHARAUNDA)

चंद घंटों में करनाल पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया पर्दाफाश


                                 चंद घंटों में करनाल पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया पर्दाफाश
       डा0 राजीव गुप्ता हत्याकांड के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
 करनाल , प्रवीण कौशिक

जैसा कि विदित है बीती शाम बिना नंबर की मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने सै0-16 चौंक के पास करनाल में करनाल के सबसे प्रसिद् डा0 राजीव गुप्ता को गोलियां मार दी गई थी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और उनकी गाड़ी के चालक द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें आई.टी.आई. चैंक के पास स्थित उनके हस्पताल अमृतधारा में भर्ती करवाया गया। जहां पर ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिस संबंध में थाना शहर करनाल में मुकदमा नं0- 592/06.07.19 धारा 307,34 भा.द.स. व धारा शस्त्र
अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। डा0 राजीव गुप्ता की मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 भा.द.स. को जोड़ा गया।
      यह मामला जैसे ही पुलिस अधिकारीयों के संज्ञान में आया तो तुरंत पुरे शहर व आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करके आरोपीयों के संबंध में चैकिंग करने के आदेष दिए। पुलिस महानिरिक्षक करनाल मंडल करनाल श्री योगेन्द्र सिंह नेहरा भा.पु.से. और पुलिस अधीक्षक करनाल श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया व उप-पुलिस अधीक्षक शहर करनाल श्री बलजिन्द्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और वहां से एफ.एस.एल. की सहायता से सभी साक्ष्य एकत्रित किए।

       पुलिस कप्तान के आदेषानुसार आरोपीयों को तलाष कर गिरफतार करने के लिए आठ अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जो जांच के दौरान सी.आई.ए-01 करनाल की टीम ने मामले के तीनों आरोपीयों..... 1. पवन पुत्र जयपाल वासी गांव पाढ़ा हाल आर.के.पूरम पार्ट-02 करनाल, 2. रमन उर्फ सेठी पुत्र कर्ण सिंह वासी बड़ी मंगलपूर थाना सदर करनाल और 3. षिवकुमार उर्फ सिबू पुत्र प्रकाष वासी रामनगर हाल बड़ी मंगलपूर थाना सदर करनाल को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपीयों के कब्जे से एक अवैध देषी पिस्तौल .32 बोर व एक लाईसेंसी रिवाल्वर .32 बोर बरामद की गई


  आरोपीयों ने पूछताछ पर किया हत्या के कारणों का खुलासा
      पुलिस टीम द्वारा कि गई पूछताछ पर आरोपी पवन ने बताया कि उसने करीब दस साल तक डा0 राजीव गुप्ता के हस्पताल में डायलेसिस आपरेटर के तौर पर नौकरी की थी। जो दिसंबर,2018 में डा0 राजीव गुप्ता के साथ किसी बात लेकर उसके मतभेद हो गए और डा0 ने उसे नौकरी से हटा दिया व उसके बाद उसे किसी दूसरी जगह या हस्पताल में भी नौकरी नहीं करने दे रहा था। जिसके चलते उसने अपने दोनों साथीयों के साथ मिलकर डा0 राजीव गुप्ता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपनी योजना के अनुसार उन्होंनें बिती शाम डा0 राजीव गुप्ता की हत्या को अंजाम दिया।
      तीनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेषकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और वारदात में प्रयोग की गई मोटर साईकिल व प्रयोग किए गए हथियार कहां से लाए गए थे के सबंध में पूछताछ की जाएगी।
       प्रैसवार्ता को संबोधीत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक करनाल मण्डल करनाल श्री योगेन्द्र सिंह नेहरा भा.पु.से. ने कहा कि बिती शाम एक बहुत दूखद घटना हुई, जिसमें करनाल के जनपरिचीत एवं अमृतधारा हस्पताल के मालिक डा0 राजीव गुप्ता की सै0-16 करनाल में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस संबंध में तत्पर्ता से कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल और उनकी टीम ने मामले को ट्ैस कर सभी तीनों आरोपीयों को गिरफतार कर अपनी कार्यकुषलता का अच्छा परिचय दिया है। इसके अलावा भी पिछले कुछ समय में करनाल पुलिस ने कई बड़े मामलों का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। जिसमें मुख्य रूप से सै0-09 लुट का मामला सुलझाया गया था और पांच लाख के ईनामी बदमाष जबरा को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इसके अलावा स्नैचिंग की वारदातों में भारी गिरावट आई है, जो इस कामयाबी के लिए एक बार फिर उन्होंनें पुलिस कप्तान और उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।

Sunday, 30 June 2019

विकास में देश के हर नागरिक का योगदान होता है-हरविंद्र कल्याण

*विधायक ने विकास कार्यों का जायजा लेकर, कार्यकर्ता के घर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी*
*घरौंडा, 30 जून : प्रवीण कौशिक 


 घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा है कि उनका लक्ष्य घरौंडा विधानसभा के हर कोने, गांव व शहर में समानता से विकास करवाना है। वे रविवार को घरौंडा के वार्ड़ 17 में गंदे नाले पर चल रहे नवनिर्माण के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नाले से रास्ते का निर्माण कार्य पूरा होने पर खाली पड़ी जमीन में पार्क, ओपन जिम, योग शेड़ बनाया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र के लोग रास्ते से आने-जाने के अलावा अपने स्वास्थ्य के प्रति सैर, योगा का पूरा आनंद ले सके व शहर के लोगों को दूर-दराज न जाना पाए। इस दौरान विधायक ने कहा कि गंदे नाले के दोनों ओर पूरा सौंदर्यकरण किया जाएगा।* 

विधायक ने कार्यकर्ता के घर मन की बात कार्यक्रम को देखा*

*घरौंडा शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद कार्यकर्ताओं  के साथ विधायक हरविन्द्र कल्याण ने पार्टी कार्यकर्ता विनोद कश्यप के घर अनोखा कालोनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को  टेलीवीजन पर देखा। इस कार्यक्रम में विधायक कल्याण ने लोगों के साथ बैठ कर प्रधान मंत्री मोदी द्वारा कही गई बातो को सुना और लोगों को उन पर अमल करने को कहा।

इस अवसर पर विधायक हरविंद्र कल्याण ने कार्यकर्ताओं को कहा की आज जैसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी देश को उन्नति के पथ पर ले जा रहे ह,ै वैसे ही हमें भी उनका साथ देना है।विकास में देश के हर नागरिक का योगदान होता है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम देश के विकास में  कितना योगदान देते हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश में एक सामाजिक बदलाव का कार्य किया है। यह हमारे लिए
गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री जी आज स्वच्छता व जल बचाओ जैसे अहम मुद्दों से लोगों को जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर ये रहे मौजूद*
*इस अवसर पर नपा चेयरमैन कवलजीत सिंह, नपा पूर्व चेयरमैन सुभाष गुप्ता, पवन जैन, सुभाष ऐंचला, प्रताप कश्यप, दीपक, मोहन, मंगल सिंह कश्यप, सोनू, प्रेम, अमित जांगड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। *

करनाल बनेगा स्मार्ट सिटी, शहर का स्वरूप होगा ओर बेहतर, पानी संरक्षण पर देश-प्रदेश के लोगों को करनी होगी चिंता-मुख्यमंत्री मनोहर लाल।


मुख्यमंत्री ने पंचायत भवन में 95 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास, पत्रकारों से की वार्ता, पानी सरंक्षण पर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी। 

करनाल 30 जून, प्रवीण कौशिक              
 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना के अनुसार करनाल में स्मार्ट सिटी बनाने का कार्य चल रहा है, आने वाले समय में करनाल का स्वरूप ओर बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी संरक्षण की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है और वह देश के लोगों से मन की बात के माध्यम से आह्वान कर रहे हैं कि कल के भविष्य के लिए पानी का संरक्षण हर एक मनुष्य को करना चाहिए, प्रदेश सरकार भी इसके लिए प्रयासरत है। 
मुख्यमंत्री रविवार को पंचायत भवन परिसर में जिले में करीब 95 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए पानी का संरक्षण जरूरी हो गया है। देश के 200 जिले डार्क जोन घोषित हो गए हैं, जिनमें 18 जिले हरियाणा के भी हैं। पानी बचाओं के लिए प्रदेश में जन अभ्यान चलाया जाएगा, लोगो को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानो से भी अनुरोध किया गया था कि वह धान की खेती कम करें, इसकी जगह दूसरी खेती को अपनाए। प्रदेश के किसानो ने पानी की बचत करते हुए धान की खेती के स्थान पर 40 हजार हेक्टेयर अन्य किस्म की खेती इस बार की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के किसानो का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी नई फसल लगाने वाले किसान को मुफ्त बीज, 2 हजार रूपये खर्चा व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम की राशि स्वयं भरने का निर्णय लिया और इसके साथ-साथ सरकार ने निर्णय लिया कि नई फसल की खरीद वह अपनी मण्डिय़ो में करेंगे, किसाना को इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नही है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पानी की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए काफी प्रसार किए जा रहे हैं। नहरों की सफाई व्यवस्था व निर्माण पर 2200 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। नहरों में यमुनानगर से 20 किलोमीटर तक सिंचाई विभाग द्वारा एक नई नहर भी बनाई जाएगी, उसमें पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने हथनी कुंड से टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया है। मूनक तक नहर की सफाई व विस्तारीकरण किया जा रहा है और काम अंतिम चरणों में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी तालाबों को पानी से भरा जाएगा, किसी भी क्षेत्र व घर में पानी की कमी नही रहने दी जाएगी। हरियाणा के हक का पानी हर कीमत पर हरियाणे को मिले, इसके प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सचेत है कि भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में ना जाए, इसमें भी हरियाणा का बहुत सा क्षेत्र सिंचिंत होगा। उन्होंने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि हरियाणा में कहीं पर भी बाढ़ की स्थिति ना बने, इसके लिए पहले से ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं और जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

बॉक्स- 95 करोड़ रूपये के इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास और उद्घाटन। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को पंचायत भवन से करीब 3 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया, इनमें 80 लाख 70 हजार रूपये की लागत से बनाए गए नगर निगम द्वारा शहर के नवनिर्मित 7 द्वार, मार्किटिंग बोर्ड द्वारा 2 करोड़ 11 लाख 51 हजार रूपये की लागत से गांव बांसा से जुण्डला तक की सड़क व करीब 1 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से गांव जुण्डला से कतलाहेड़ी तक की सड़क का उद्घाटन शामिल है। 
मुख्यमंत्री ने 91 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाले 6 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया, जिनमें  नगर निगम द्वारा स्थानीय शिव कॉलोनी मेें करीब 70 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र, करनाल से इन्द्री मोड़ पर करीब 67 लाख 69 हजार रूपये की लागत से ्आत्म मनोहर मुनि जी महाराज की यादगार में द्वार, अमरूत स्कीम के तहत करीब 13 करोड़ रूपये की लागत से करनाल शहर व साथ लगते गांवो के लिए वाटर सप्लाई सिस्टम के कार्य, शहर की विभिन्न कॉलोनियों में करीब 36 करोड़ रूपये की लागत से सड़कें व नालियों के कार्य, नगर निगम के बाहरी क्षेत्र में करीब 36 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से वाटर सप्लाई व इंटीग्रेटिड ड्रेन के कार्य तथा गांव सग्गा में 3 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनने वाली पीएचसी शामिल हैं। 

बॉक्स- पीयुष मुनि जी महाराज ने मुख्यमंत्री को दिया आर्शीवाद। 

आत्म मनोहर जैन मुनि जी महाराज की याद में इन्द्री रोड़ पर द्वार के शिलान्यास पर आत्म मनोहर जैन अराधना मंदिर के गद्दीसीन जैन मुनि पीयुष जी महाराज ने मुख्यमंत्री को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और मुख्यमंत्री ने भी मुनि महाराज से श्रद्धापूर्वक आर्शीवाद लिया।

बॉक्स- 14 हजार तालाबों का किया जाएगा विकास-मुख्यमंत्री।  

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में पानी बचाने के लिए विशेष पहल की है। इस पहल के तहत प्रदेश में हरियाणा तालाब व अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण बनाया गया है। इस प्राधिकरण के तहत प्रदेश के 14 हजार तालाबों का विकास किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 3 हजार तालाबों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कमेटी भी बनाई गई है।   

यह रहे उपस्थित-

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मेयर रेणु बाला गुप्ता, केश कला बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, तालाब प्राधिकरण के सदस्य तेजिन्द्र सिंह तेजी, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, समाजसेवी बृज गुप्ता, अशोक भण्ड़ारी, जगदेव पाढा, शमशेर नैन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, जयपाल शर्मा, कविन्द्र राणा सहित भाजपा नेता व अधिकारी उपस्थित थे। 
  


Wednesday, 19 June 2019

रेलवे अंडरपास से रेलवे रोड तक सडक़ बनाने के प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दी -हरविंद्र कल्याण

रेलवे अंडरपास से रेलवे रोड तक सडक़ बनाने के प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी  दी 
घरौंडा : 19 जून

रेलवे अंडरपास से रेलवे रोड तक सडक़ बनाने के प्रोजेक्ट को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद शहरवासियों व पश्चिम में बसे तीन दर्जन से ज्यादा गांवों व आधा दर्जन कालोनियों की पांच दशक पुरानी समस्या का समाधान होगा। रेलवे अंडर पास से रेलवे रोड तक सडक़ का निर्माण होने के बाद वाहन चालकों को शहर की तंग गलियों व मंडियों से नहीं निकलना पड़ेगा। शहर के पश्चिम में रेलवे लाइन पार लगभग तीन दर्जन से ज्यादा गांव है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा कालोनियां बसी हुई है। रेलवे अंडरपास बनने के बाद वाहन चालकों को जहां फाटक पर लगने वाले भारी जाम से निजात मिली, वहीं वाहन चालकों के सामने अंडरपास से रेलवे रोड तक पहुंचनें के लिए रास्ते की समस्या उत्पन्न हो गई। वाहन चालकों को या तो दीपचंद मंडी से होकर रेलवे रोड पर पहुंचना पड़ता था या फिर तंग गलियों का सहारा लेना पड़ता था। रात के समय दीपचंद मंडी का गेट बंद होने के बाद वाहन चालकों के लिए आवागमन की समस्या ओर भी ज्यादा गंभीर हो जाती थी। ग्रामीणों व शहरवासियों की समस्या को देखते हुए हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण ने लगभग तीन साल पूर्व करनाल में आयोजित रैली में पहुंचें तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभू के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। जिसमें रेल मंत्री ने सडक़ की मंजूरी के लिए आश्वासन दिया था। लंबे अंतराल के बाद रेलवे बोर्ड ने अंडरपास से रेलवे रोड तक सडक़ के निर्माण की मांग पर मुहर लगा दी है। दीपचंद मंडी और रेलवे क्वाटरों के बीच से निकलेगी सडक़- रेलवे अंडरपास से रेलवे रोड तक सडक़ का निर्माण किया जाएगा। यह सडक़ मंडी दीपचंद और रेलवे क्वाटरों के बीच से होकर गुजरेगी। इस सडक़ की चौड़ाई लगभग 27 फुट होगी, जबकि लंबाई लगभग आधा किलोमीटर होगी। इस रास्ते से भारी वाहन भी आसानी से निकल पाएंगें और रेलवे रोड से संबंधित एक ओर समस्या का समाधान हो जाएगा। जिसका फायदा तीन दर्जन गांवों के ग्रामीणों और आधा दर्जन कालोनिवासियों के साथ सारे शहर को मिलेगा। हरियाणा सरकार रेलवे को देगी 11 करोड़- रेलवे रोड से अंडरपास तक लगभग आधा किलोमीटर का यह सडक़ का टुकड़ा एक बड़ी समस्या का हल है। इस आधा किलोमीटर के टुकड़ें को हरियाणा सरकार लीज पर लेगी। जिसके  लिए हरियाणा सरकार रेलवे बोर्ड को 11 करोड़ रुपए की राशि जमा करवाएगी।  जिसके बाद यहां पर सडक़ का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
वर्जन-

रेलवे बोर्ड ने रेलवे रोड से अंडरपास तक की जमीन पर सडक़ निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस जमीन को लिज पर लिया जाएगा। हरियाणा सरकार इसके लिए 11 करोड रुपए रेलवे बोर्ड को जमा करवाएगी। सडक़ का निर्माण होने से एक बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। लाइनपार बसे लगभग तीन दर्जन गांवों के ग्रामीणों और आधा दर्जन कालोनिवासियों को इसका लाभ मिलेगा।
-हरविंद्र कल्याण, विधायक घरौंडा।
फोटो कैप्शन-रेलवे रोड से अंडरपास तक बनने वाली सडक़ को दिखाता शहरवासी




मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...