10000

Sunday, 14 July 2019

सरल व अंत्योदय केंद्रों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 2000 023 जारी, आवेदकों को मिलेगी आवेदन पत्र के स्टेटस की जानकारी : उपायुक्त विनय प्रताप सिंह


अगर कोई दलाल या फिर कर्मचारी पैसे मांगे तो तुरंत करें शिकायत, हरियाणा में सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाएं अंत्योदय सरल केंद्रों पर।
करनाल 14 जुलाई,प्रवीण कौशिक


उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आम जनता को सरकारी सेवाएं और सुविधाएं आसानी से मिले, इस पर हरियाणा सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है। इसी कार्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किये गए प्रोजेक्ट अंत्योदय सरल के अंतर्गत सम्पूर्ण हरियाणा के 22 जिलों में अंत्योदय व सरल केन्द्रों की शुरुआत की गई है। प्रदेश की जनता को एक ही छत के नीचे 37 विभागों की करीब 425 सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है। करनाल जिले में जिला स्तर व उपमंडल स्तरों पर यह केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर अगर कोई दलाल काम करवाने की बात करता है या फिर कोई कर्मचारी निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे मांगता है, तो इसकी सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 2000 023 जारी किया गया है।  
उपायुक्त ने बताया कि इन केंद्रों में नागरिक एक सरल प्रक्रिया को अपनाकर सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए और जनता की सुविधा का ख्याल रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। अब इस सुविधा का असल लाभ उठाने के लिए आम जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। जिला स्तर पर लघु सचिवालय परिसर में ही सरल केन्द्र व पंचायत भवन परिसर में अंत्योदय केन्द्र का निर्माण किया गया है। अब आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं मिल रही है, अब उन्हें अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल गया है। केवल आधे घंटे यानि 30 मिनट में आवेदक का नम्बर आ जाता है।  
उन्होंने बताया कि इन सभी केंद्रों में फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं , जिनमें नागरिक पढ़ सकता है कि वहां किस विभाग की कौन सी सेवा और योजना मिल सकती है। उन केंद्रों पर मिलने वाली सेवा की फीस भी साथ ही में लिखी है। केंद्रों में जाते ही एक हेल्प डेस्क यानि सहायता केंद्र बनाया गया है जिससे नागरिक जान सकते हैं कि किसी सेवा को पाने के लिए कौन से दस्तावेज लगाने होंगे। आप केवल उन दस्तावेजों के साथ केंद्र में जाएं तो आपको टोकन काउंटर पर अपने दस्तावेज दिखाकर एक नि:शुल्क टोकन लेना होगा जिसका उद्देश्य नंबर से सेवा देना है। इस टोकन सिस्टम से जहाँ समय की बचत होती है। वहीं सिस्टम से चलने के कारण भीड़ भाड़ नहीं होती और एक सहज माहौल में काम हो पाता है। टोकन लेने के बाद आप आराम से प्रतीक्षा गृह में अपनी बारी आने का इंतजार कर सकते हैं। वहां पर एक स्क्रीन पर टोकन चलते रहेंगे। जैसे ही आपका टोकन आये आप उस पर दर्शाये काउंटर पर जाकर अपना काम करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी काउंटर पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसी सिस्टम को हम सिंगल विंडो कहते हैं। इस खिडक़ी पर दो स्क्रीन लगायी गयी हैं जिनमें आपकी तरफ वाली स्क्रीन पर आप अपनी जानकारी भरते हुए देख सकते हैं। यदि ऑपरेटर से कोई गलती हो जाये तो उसे ठीक भी करवा सकते हैं। काम होने के बाद एक रसीद निकलेगी। इस रसीद में लिखी राशि को फीस के तौर पर जमा करवाएं। इसके बाद आप आराम से घर जा सकते हैं। वहीं ऑपरेटर आपको समझा देंगे कि घर बैठे आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे जान सकते हैं। यह जानकारी आपकी रसीद पर भी लिखी होगी।

डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चाघर कम्बोपुरा में जिलास्तरीय नामचर्चा का आयोजन


       जिला स्तरीय नामचर्चा में उमड़ा हजारो डेरा प्रेमियों का जनसैलाब।
        पक्षियों के दाना-पानी के लिए 4 हजार कसोरे किए वितरित।

कम्बोपुरा /घरौंडा, 14जुलाई,प्रवीण कौशिक
करनाल जीटी रोड स्थित डेरा सच्चा सौदा के नामचर्चाघर कम्बोपुरा में जिलास्तरीय नामचर्चा  का आयोजन किया गया।  इस दौरान हज़ारों की संख्या में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने शिरक्त की। साध संगत ने संत डॉ। गुरूमीत राम रहीम जी इंसा की पावन शिक्षा का अनुसार करते हुए उनके द्वारा समाज में चलाये जा  रहे 134 मानवता भलाई के कार्यो को आगे बढ़ाते हुये। एक मुहिम चलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे डेरा प्रेमियों ने हाथ खड़े करके प्रण लिया कि पशु पक्षियों की सम्भाल करेंगे। उनके लिये घरों की छत पर दाना-पानी की व्यवस्था करेंगे।  इसके लिये शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग द्वारा पक्षियों के दान पानी के लिए 35 सौ कसोरे वितरित किए। 
दरअसल डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा संत डॉ गुरमीत रामरहीम सिंह जी इंसां द्वारा चलाये जा रहे खूनदान, गुरदा दान,आंखे दान, देहदान,बच्चे दान,सफाई अभियान आदि 134 मानवता भलाई के कार्य चलकर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है।  और इसी के तहत रविवार को नामचर्चा समारोह के दौरान साध संगत को पक्षियों के दाना-पानी के लिए कटोरे वितरित किए। इस बारे में डेरे की सीनियर वाईस चेयरपर्सन शोभा इंसान ने बताया कि "पूज्य गुरु संत डॉ। गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा द्वारा पक्षियों की देखभाल हेतु अपने सत्संगो में लगातार आह्वान किए जाता रहा है व् डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा किये जा रहे 134 मानवता भलाई के कार्यों में भी इस मुहीम को शामिल किया गया है। हर साल गर्मियों के दिनों में यह कार्य श्रद्धालुओं द्वारा बड़े सत्तर पर किया जाता है। साध संगत का कहना है कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम जी इंसा द्वारा दी गई शिक्षा का प्रचार प्रसार करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। डेरा सच्चा सौदा ने सदा ही मानवता की भलाई के लिए कार्य किए है। सतसंग समारोह को लेकर साध संगत में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस नामचर्चा में बड़ी संख्या में प्रेमियों ने शिरकत कर के इस मुहिम में अपना योगदान दिया।इस उपलक्ष्य में 7 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, भिवानी, अम्बाला, कुरुक्षेत्र व रोहतक में व 14 जुलाई को यमुनानगर, पंचकुला, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, फऱीदाबाद, गुरुग्राम में नामचर्चा का आयोजन कर पक्षियों के लिए सकोरे बाँटे गए।
बॉक्स-
नामचर्चा में हजारों की संख्या में पहुँचे महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने डेरे सच्चे सौदे की सोच पे ,पहरा देंगे ठोक के नारों से आसमान गूंज उठा। सभी भी बहनों ने मानवता भलाई के कार्यो में पहले से भी ज्यादा बढ़चढ़ भाग लेने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख डॉ सन्त गुरमीत सिंह में उनकी आस्था कम होने के बजाय पहले से कई गुना हो गई है। उन्हें मालूम है कि गुरुजी को षडयंत्र के तहत फसाया गया है। वो एक दिन पाक साफ होकर बाहर संगत के बीच होंगे।

भारत विकास परिषद घरौंडा द्वारा बस अड्डे पर इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए लगाया भण्डारा।

                           राहगीरों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
         शाखा अध्यक्ष कपिल गुप्ता - भाविप शाखा अपने पांच सूत्रों संपर्क,         सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के तहत समाजिक कार्य करती है
घरौंडा, 14जुलाई,प्रवीण कौशिक
भारत विकास परिषद घरौंडा द्वारा बस अड्डे पर इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिये भण्डारा लगाया। प्रति वर्ष की भांति भारत विकास परिषद् की शाखा घरौंडा ने आज शहर की सुख शांति व भगवान इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए घरौंडा बस स्टैंड पानीपत साईड पर कढी चावल का भंडारा लगाया। इसके साथ भाविप बस यात्रियों और राहगीरों को ठंडा जल भी पिलाया। राहगीरों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बस स्टैंड पर किसी तरह की गंदगी ना फैले इसके किये डस्टबिन व नगरपालिका की कचरा गाडी की सहायता ली गई। रविवार को भाविप शाखा घरौंडा की ओर से स्थानीय बस स्टैंड पर आयोजित भंडारा व शीतल जल सेवा कार्यक्रम में शाखा के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शाखा सदस्यों ने राहगीरों को कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया वही दूसरी ओर बस स्टैंड पर पहुँचने वाले यात्रियों को निशुल्क पैक्ड पानी के गिलास देकर उनकी प्यास बुझाई। इस भंडारे में लगभग 2 क्विंटल चावल और 3500 पैक्ड पानी के गिलास व कड़ी का प्रसाद लोगों में वितरित किया गया। ये भंडारा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला और लगभग 2500 लोगो ने इस अवसर पर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

 भाविप के शाखा अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि भाविप शाखा अपने पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के तहत समाजिक कार्य करती है। भाविप के सेवा सूत्र के तहत आज बस स्टैंड पर भंडारे व शीतल जल सेवा दी जा रही है। इसके अलावा भगवान इन्द्रदेव प्रसन्न हो और

शहर में सुख 
शांति बनी रहे इसकी भी कामना की गई है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह में भाविप रक्तदान शिविर लगाएगी।उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि इस पुनीत कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। 
इस मौके पर अध्यक्ष कपिल गुप्ता, महेंद्र सोनी,विक्रांत राणा, नरेंद्र राणा, नरेंद्र चावला, संदीप भाटिया, धीरज भाटिया,विकास सिंगला, हितेश सेठी, सन्नी बजाज,कपिल धीमान , राहुल गर्ग, नरेंद्र राणा , विक्रांत, डॉक्टर मुकेश अग्रवाल , विजय गर्ग, राकेश चुघ, ,चांद पहल, मोहन राणा, ईश्वर गुप्ता, अरुण धीमान पंकज भटनागर, पुनीत चुघ, अनुराधा अग्रवाल, अंजना राणा, रामकुमार, मोहन राणा , सचिन ,अरुण धीमान, योगेंद्र अग्रवाल, योगेंद्र परुथी, योगेश अरोड़ा, अनिल ठकराल,पंकज बंसल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Monday, 8 July 2019

फोटोस्टेट की दुकान पर ग्राहक व दुकानदार में मामूली-सी कहासुनी झगड़े में बदली, दोनों घायल

      फोटोस्टेट की दुकान पर ग्राहक व दुकानदार में मामूली-सी कहासुनी 
                                     झगड़े में बदली, दोनों घायल 
घरौंडा : 8 जुलाई ,प्रवीण कौशिक
नगर में दिल्ली चुंगी के नजदीक फोटोस्टेट की दुकान पर ग्राहक व दुकानदार में मामूली-सी कहासुनी झगड़े में बदल गई। दोनों की बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दुकानदार व ग्राहक दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में आस पास के लोगों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
घरौंडा निवासी संदीप कुमार (44 वर्ष) पुत्र उदय सिंह की दिल्ली चुंगी के नजदीक फोटोस्टेट की दुकान है। सोमवार को घरौंडा निवासी प्रदीप कुमार (19) पुत्र सुरेश कुमार दुकान पर फोटोस्टेट कॉपी करवाने के लिए पहुंचा। फोटोस्टेट के दौरान किसी बात को लेकर संदीप व प्रदीप में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते इस कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। दुकानदार व ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों घायलों का उपचार किया और दोनों को आगामी ईलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। 
पुलिस जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि दिल्ली चुंगी पर दुकानदार व ग्राहक में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Sunday, 7 July 2019

आप 90 सीटों पर दमखम से मैदान में उतरेगी:नरवाल

          आप 90 सीटों पर दमखम से मैदान में उतरेगी:नरवाल
करनाल, प्रवीण कौशिक

आम आदमी पार्टी के जिला प्रमुख बलबीर नरवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पांच विधानसभाओं के अध्यक्षों,सचिवों,संगठन मंत्रियों व प्रकोष्ठ प्रमुखों तथा विशिष्ट कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज तक करनाल में आयोजित की ।
इस बैठक में विभिन्न पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिला प्रमुख ने मुख्यालय रोहतक में बुलाई गई बैठक में शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त संदेश भी सबको सुनाया। नरवाल ने कहा आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के राज में आम लोगों और बच्चियों के साथ जो हो रहा है वह सब जनता के सामने रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में जो सुविधाएं जनता को दे रही है उसके बारे में हरियाणा वासियों को अवगत कराया जाएगा ।विधानसभा चुनाव में लोकल मुद्दों को भी अहमियत दी जाएगी ।आज हरियाणा में खट्टर सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे का कोई औचित्य नहीं रह गया है ।सब जगह गुंडागर्दी का राज है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस मौके पर हाल ही में करनाल के प्रमुख डॉ राजीव गुप्ता की हत्या पर शोक प्रकट किया गया और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

भाजपा के सबसे अधिक नए सदस्य गुरुग्राम से बनेंगे: उमेश अग्रवाल

शनिवार को पार्टी के संगठन पर्व व सदस्यता अभियान के पहले दिन ही सदस्यता ग्रहण करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
MANSI KAUSHIK
गुरुग्राम। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सांगठनिक व रणनीतिक कौशल का परिणाम है कि शनिवार को पार्टी के संगठन पर्व व सदस्यता अभियान के पहले दिन ही सदस्यता ग्रहण करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष की नीतियों व योजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा में अक्षरशः लागू करने व यहां के लोगों की अपेक्षाओं के विकास कार्य कराने से प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक पर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम में शनिवार को सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा इस अभियान की शुरुआत किये जाने के तुरंत बाद ही सदस्यता अभियान ने यहां जोर पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे स्पष्ट है कि आम जन का भाजपा की नीतियों में पूरा विश्वास है। आम नागरिकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह व कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में न केवल देश के हित सुरक्षित है बल्कि देश में विकास की रफ्तार भी इन्हीं की नीति से संभव बनी रह सकती है। 
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की मजबूत स्थिति डेढ महीने पहले ही तब स्पष्ट हो गई थी कि जब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटें भाजपा ने भारी मतों से जीत ली। गुरुग्राम में भाजपा सदस्यता के लिए लोगों में सबसे अधिक उत्साह है। यहां शहर की पुरानी कालोनियों में ही नहीं पाॅश कोलेानियों के निवासियों ने भी भाजपा सदस्यता को अपने प्राथमिक कार्यों में रखा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहेगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पाॅश कालोनियों के लोग भारी संख्या में आॅन लाइन व 8980808080 फोन नंबर पर मिस काॅल करके भी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। 

BY-(PARVEEN KAUSHIK GHARAUNDA)

चंद घंटों में करनाल पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया पर्दाफाश


                                 चंद घंटों में करनाल पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया पर्दाफाश
       डा0 राजीव गुप्ता हत्याकांड के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
 करनाल , प्रवीण कौशिक

जैसा कि विदित है बीती शाम बिना नंबर की मोटर साईकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने सै0-16 चौंक के पास करनाल में करनाल के सबसे प्रसिद् डा0 राजीव गुप्ता को गोलियां मार दी गई थी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और उनकी गाड़ी के चालक द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें आई.टी.आई. चैंक के पास स्थित उनके हस्पताल अमृतधारा में भर्ती करवाया गया। जहां पर ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिस संबंध में थाना शहर करनाल में मुकदमा नं0- 592/06.07.19 धारा 307,34 भा.द.स. व धारा शस्त्र
अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। डा0 राजीव गुप्ता की मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा मामले में धारा 302 भा.द.स. को जोड़ा गया।
      यह मामला जैसे ही पुलिस अधिकारीयों के संज्ञान में आया तो तुरंत पुरे शहर व आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी करके आरोपीयों के संबंध में चैकिंग करने के आदेष दिए। पुलिस महानिरिक्षक करनाल मंडल करनाल श्री योगेन्द्र सिंह नेहरा भा.पु.से. और पुलिस अधीक्षक करनाल श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया व उप-पुलिस अधीक्षक शहर करनाल श्री बलजिन्द्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और वहां से एफ.एस.एल. की सहायता से सभी साक्ष्य एकत्रित किए।

       पुलिस कप्तान के आदेषानुसार आरोपीयों को तलाष कर गिरफतार करने के लिए आठ अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जो जांच के दौरान सी.आई.ए-01 करनाल की टीम ने मामले के तीनों आरोपीयों..... 1. पवन पुत्र जयपाल वासी गांव पाढ़ा हाल आर.के.पूरम पार्ट-02 करनाल, 2. रमन उर्फ सेठी पुत्र कर्ण सिंह वासी बड़ी मंगलपूर थाना सदर करनाल और 3. षिवकुमार उर्फ सिबू पुत्र प्रकाष वासी रामनगर हाल बड़ी मंगलपूर थाना सदर करनाल को काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपीयों के कब्जे से एक अवैध देषी पिस्तौल .32 बोर व एक लाईसेंसी रिवाल्वर .32 बोर बरामद की गई


  आरोपीयों ने पूछताछ पर किया हत्या के कारणों का खुलासा
      पुलिस टीम द्वारा कि गई पूछताछ पर आरोपी पवन ने बताया कि उसने करीब दस साल तक डा0 राजीव गुप्ता के हस्पताल में डायलेसिस आपरेटर के तौर पर नौकरी की थी। जो दिसंबर,2018 में डा0 राजीव गुप्ता के साथ किसी बात लेकर उसके मतभेद हो गए और डा0 ने उसे नौकरी से हटा दिया व उसके बाद उसे किसी दूसरी जगह या हस्पताल में भी नौकरी नहीं करने दे रहा था। जिसके चलते उसने अपने दोनों साथीयों के साथ मिलकर डा0 राजीव गुप्ता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और अपनी योजना के अनुसार उन्होंनें बिती शाम डा0 राजीव गुप्ता की हत्या को अंजाम दिया।
      तीनों आरोपीयों को माननीय अदालत के सामने पेषकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और वारदात में प्रयोग की गई मोटर साईकिल व प्रयोग किए गए हथियार कहां से लाए गए थे के सबंध में पूछताछ की जाएगी।
       प्रैसवार्ता को संबोधीत करते हुए पुलिस महानिरीक्षक करनाल मण्डल करनाल श्री योगेन्द्र सिंह नेहरा भा.पु.से. ने कहा कि बिती शाम एक बहुत दूखद घटना हुई, जिसमें करनाल के जनपरिचीत एवं अमृतधारा हस्पताल के मालिक डा0 राजीव गुप्ता की सै0-16 करनाल में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस संबंध में तत्पर्ता से कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल और उनकी टीम ने मामले को ट्ैस कर सभी तीनों आरोपीयों को गिरफतार कर अपनी कार्यकुषलता का अच्छा परिचय दिया है। इसके अलावा भी पिछले कुछ समय में करनाल पुलिस ने कई बड़े मामलों का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। जिसमें मुख्य रूप से सै0-09 लुट का मामला सुलझाया गया था और पांच लाख के ईनामी बदमाष जबरा को मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इसके अलावा स्नैचिंग की वारदातों में भारी गिरावट आई है, जो इस कामयाबी के लिए एक बार फिर उन्होंनें पुलिस कप्तान और उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...