10000

Sunday, 7 April 2019

मरे हुये के वोट, वोटिंग के दिन मतदाताओं की वोट डालने का इंतजाम सुबह नौ बजे से पहले कर देना: महामंत्री


300 से ज्यादा सीट लेकर बीजेपी दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी: बराला

घरौंडा :, प्रवीण कौशिक
        कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होती है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता लग्र से कार्य करे तो कोई ऐसा चुनाव नहीं जो जीता न जा सकें। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचानें और संगठन को मजबूती देने में प्रयास किया जा रहा है। इस के चलते भाजपा 15 अपै्रल तक हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। उक्त शब्द आज पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहे।


        बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला रविवार को एक निजी गार्डन में तीनों मंडलों के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक हरविंद्र कल्याण, वेदपाल एडवोकेट आदि नेताओं ने दीप प्रज्जवलित कर के किया। प्रदेश अध्यक्ष बराला के कार्यक्रम में पहुंचनें पर पार्टी नेताओं ने उनका गुलदस्ते से स्वागत किया। उन्होंने विधायकों व  कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करने का गुरुमन्त्र दिया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचानें और आमजन को बीजेपी के साथ जोडऩे के तरीके बताये। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेनाओं को खुली छुट मिली है। जिसके कारण आज दुश्मन देशों पर सर्जीकल स्ट्राइक की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ है। जिनके मात्र तीन मिनट में मिसाइल के जरिए सेटलाइट को ध्वस्त करने की क्षमता  है। 
एनडीए के नेतृत्व में भारत आज विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बीजेपी का वातावरण बन रहा है और 300 से ज्यादा सीट लेकर बीजेपी दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। लोकसभा टिकट घोषणा के बाद उठकर रहे विरोधों के बारे में जबाब देते हुए कहा कि पार्टी नेताओं में किसी प्रकार की नराजगी नहीं है।
        वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए घरौंडा भाजपा के तीनों मंडलों को सम्बोधित करते हुए विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि एक पन्ना प्रमुख को सिर्फ 60 वोटरों तक पहुंचना है और पार्टी की नीतियों और कार्यो से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख गांव में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक तो पहुंचाएगा,उसी के साथ लोगों के दुख-दर्द में भी शामिल होगा।
यूं महामंत्री ने बताया वोट डालने का अनोखा तरीका -
        प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी मे मंच से सम्बोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने पार्टी को कार्यकर्ताओं को जाली मतदान करने तक का आह्वान कर दिया।  वेदपाल ने कहा कि पन्ना प्रमुख को मालूम होता है कि उसकी लिस्ट में शामिल कौन-सा मतदाता मर चुका है या कौन-सा व्यक्ति विदेश गया हुआ है । उन्होंने मंच से निर्देश दिया कि वोटिंग के दिन ऐसे मतदाताओं की वोट डालने का इंतजाम सुबह नौ बजे से पहले कर देना। इस निर्देश के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं मे खुसर पुसर शुरू हो गई।


देश की सभी दस सीटों पर भाजपा की जीत होगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेगें-रघुनाथ कश्यप

 हरियाणा हरकोफैड के चेयरमैन रघुनाथ तंवर कश्यप का घरौंडा पहुंचनें पर कश्यप समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत 


घरौंडा , प्रवीण कौशिक
        हरियाणा हरकोफैड के चेयरमैन रघुनाथ कश्यप ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं जाएगें और प्रदेश में चल रही को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यो को मजबूती दी जाएगी। प्रदेश सरकार अंत्योदय की नीति से कार्य कर रही है। इसलिए ऐसी कई योजनाएं गरीब वर्ग व ग्रामीण इलाकों के लिए चलाई गई है। रघुनाथ तंवर ने दावा किया कि प्रदेश की सभी दस सीटों पर भाजपा की जीत होगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेगें।

        शनिवार को हरियाणा हरकोफैड के चेयरमैन रघुनाथ तंवर कश्यप का घरौंडा पहुंचनें पर कश्यप समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए बाइकों को काफिला महर्षि कश्यप धर्मशाला पहुंचा। जहां समाज के लोगों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। कश्यप समाज के लोगों ने प्रदेश मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। रघुनाथ तंवर ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने समान रूप से विकास कार्य करवाए है। यहीं वजह है कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को पसंद करती है और आने वाले समय
में लोकसभा चुनाव में देश की जनता अपना फैसला सुना देगी।
        इस मौके पर ओबीसी मोर्चा पानीपत के महामंत्री पालेराम कश्यप,  राजेंद्र कश्यप, नत्थू पेंटर, सतीश कुमार, प्रवीन सोनी कश्यप,  रोहित गोयल, मंगल सिंह, नरेंद्र कुमार, ईश्वर कुमार, मास्टर नरेश कुमार अन्य मौजूद रहे।

Wednesday, 3 April 2019

चौकीदार का खुट्टा पाडेंगे बेरोजगार- जयहिन्द


आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में काम किये वही है "आप" का घोषणा पत्र – जयहिन्द

करनाल :प्रवीण कौशिक 

 आज आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द मुख्यमंत्री खट्टर के शहर करनाल
 में  लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में खट्टर सरकार पर जमकर बरसे 7 सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष ने 
कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मन्त्र व करनाल लोकसभा के संभावित चुनावी मुद्दों पर चर्चा
 की व कार्यकर्ताओं में लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा ।
प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि
 चौकीदार मुख्यमंत्री खट्टर का शहर होते हुए
 भी करनालवासी आज तक बदहाली में 
जीवन जी रहे है I आज तक कालोनियों न
बिजली पहुंची है
न पानी – सीवरेज की व्यवस्था है I एक मात्र
कल्पना मेडिकल कॉलेज है वो भी खस्ता 
हालत  में है I सरकारी स्कूल जर्जर हालातों में है I गावों में तो दूर शहर के सिविल हस्पतालों 
में 
न  दवाइयां है न डॉक्टर है I खुद 50 करोड़ के हेलिकॉप्टर में चौकीदार बने फिर रहे हैI 
भाजपा के

 चौकीदारों का ध्यान सिर्फ युवाओं के रोजगार 
खाने में , रेती खाने में , पहाड़ खाने में , खदान 
खाने में है ।भाजपा के नेता व मंत्री जनता के
 बीच अपना मेनिफेस्टो पढ़ दे आम आदमी 
पार्टी 
चंदा  करके एक लाख का इनाम देगी । 
प्रदेश में रोजगार, बिजली , पानी , स्कूल-
, किसान के मुद्दे होने चाहिए ।भाजपा के चौकीदारों पर अबकी बार बेरोजगार भारी पड़ेंगे ।
जनता का पेट नारों से नही भरता, रोजगार चाहिए ।भाजपा ने जनता को सिर्फ जुमले दिए है 
वो रोजगार को लेकर हो, 15 लाख को लेकर हो या स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू 
करने को लेकर हो ।भाजपा ने समाज को धर्म – जाति के नाम पर तोड़ा है ।अब सेना के नाम पर 
राजनीति कर रहे है ।हमारे शहीदों की चिताएं ठंडी भी नहीं हुई थी, सारा देश युद्ध की तैयारी 
कर रहा था तब भाजपा वाले बूथ पर जाने की तैयारी कर तब भाजपा वाले बूथ पर जा रहे थे ।
देश व समाज को बचाने के लिए भाजपा का खुट्टा पाड़ना जरूरी है और आम आदमी पार्टी ही 
इनका खुट्टा पाड़ सकती है ।


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि "आप" घोषणाये नही काम करती है I  आम आदमी पार्टी न 15 लाख 
देगी न 72 हजार बल्कि बेहतर सरकारी स्कूल –अस्पताल , सस्ती बिजली , फ्री पानी , किसान 
की फसल का उचित मूल्य, फसल खराब होने पर 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा, शहीद जवान 
के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद देगी 7 आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर 
हरियाणा में लोकसभा व विधान सभा चुनाव लड़ेगी और आप के क्रांतिकारी कार्यकर्ता दिल्ली में
 किये कामों को डोर-टू – डोर प्रचार –प्रसार अभियान के दौरान हर घर तक लेकर जायेगी I 
अगर जनता को काण्ड चाहिए तो बीजेपी को और काम चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट
 देI 
इस मौके पर  प्रदेश  प्रवक्ता पंडित ओम नारायण, सोएब  आलम, लोकसभा अध्यक्ष बी के  
कौशिक , लोकसभा संगठन मंत्री  अनूप संधू, करनाल जिला अध्यक्ष  अमित , राज्य
 कार्यकारिणी  सदस्य  अनिल पांचाल   अजय शर्मा, पानीपत  जिला अध्यक्ष राम रत्तन शर्मा, 
महिला जिला  अध्यक्ष पिंकी सभी  विधान सभा के संगठन मंत्री, अध्यक्ष , सचिव , व्यापरमंडल 
के पदाधिकारी  किसान सैल के पदाधिकारी, महिला विंग की सभी सदस्य, मंडल 
अध्यक्ष , पोलिग  स्टेशन इंचार्ज,बूथ अध्यक्ष सहित करनाल लोकसभा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |



मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...